होम / बिजनेस / इन शेयरों में निवेश आपको भी दे सकता है BJP वाली खुशी, देख लें पूरी लिस्ट

इन शेयरों में निवेश आपको भी दे सकता है BJP वाली खुशी, देख लें पूरी लिस्ट

बीजेपी ने जहां मध्य प्रदेश में शानदार जीत हासिल की है, वहीं राजस्थान और छत्तीसगढ़ में भी बेहतरीन प्रदर्शन किया है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनावों को अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव से पहले सत्ता का सेमीफाइनल माना जा रहा था. इस सेमीफाइनल में भाजपा की जीत हुई है. BJP को प्रचंड बहुमत मिला है और उसकी खुशी में शेयर बाजार (Stock Market) भी झूम उठा है. सप्ताह के पहले दिन यानी सोमवार को स्टॉक मार्केट भारी बढ़त के साथ कारोबार करता नजर आया. आगे भी बाजार से ऐसी ही प्रतिक्रिया मिलने की उम्मीद बंधी हुई है. घरेलू ब्रोकरेज फर्म Motilal Oswal Financial Services का मानना है कि चुनावी नतीजों से राजनीतिक स्थिरता देखने को मिलेगी और इससे बाजार पर पॉजिटिव असर पड़ेगा. 

इन पर लगाया है दांव
भाजपा ने जहां मध्य प्रदेश में अपनी सत्ता बरकरार रखी है. वहीं, राजस्थान और छत्तीसगढ़ कांग्रेस के हाथ से छीन लिया है. मीडिया रिपोर्ट्स में Motilal Oswal के हवाले से बताया गया है कि भाजपा की जीत का असर रियल एस्टेट, ऑटो, BFSI, इंडस्ट्रियल्स, और कंज्यूमर डिस्क्रेशनरी सहित कई सेक्टर पर देखने को मिल सकता है. इस ब्रोकरेज फर्म के सबसे पसंदीदा शेयरों की लिस्ट में Axis Bank, SBI, PNB Housing, Mahindra & Mahindra, L&T, Hero MotoCorp, UltraTech Cement, Indian Hotels, Godrej Properties और Titan का नाम शामिल है. 

बढ़ा है बाजार का भरोसा
ब्रोकरेज फर्म मोतीलाल ओसवाल का कहना है कि शेयर मार्केट में इन राज्यों के चुनावी नतीजों के लेकर बेचैनी थी, जिसे लोकसभा चुनाव से पहले संकेत के तौर पर देखा जा रहा था. अब चूंकि, नतीजे BJP के पक्ष में आए हैं, इसलिए बाजार का भरोसा बढ़ा है. यदि 2024 में लोकसभा चुनाव में ऐसी ही स्थिति बनी रहती है तो इससे बाजार को और बड़ा बूस्ट मिलेगा. फर्म का मानना है कि शेयर नजर अब प्री-इलेक्शन मोड़ में प्रवेश कर गया है. इतिहास गवाह है कि आम चुनाव से छह महीने पहले बाजार में 10 से 35% की तेजी देखने को मिलती है. 1999 के बाद से ये ट्रेंड लगातार दिखाई दे रहा है.

ये भी पढ़ें - BJP की जीत और Adani के शेयरों का कनेक्शन, इन्वेस्टर्स के चहरे पर आई रौनक!

बाजार में तूफानी तेजी
वहीं, बाजार के हाल की बात करें, तो खबर लिखे जाने तक BSE सेंसेक्स 1,107.50 अंकों की बढ़त के साथ 68,588.69 के लेवल पर पहुंच गया था. इसी तरह NSE निफ्टी भी 337.75 अंकों की बढ़त के साथ 20,605.65 पर पहुंच चुका था. बता दें कि भारतीय शेयर बाजार में विदेशी निवेशक एक बार फिर से जमकर निवेश कर रहे हैं. नवंबर में एफपीआई ने भारतीय स्टॉक मार्केट में कुल 9000 करोड़ रुपए का निवेश किया. जबकि इसके पहले अक्टूबर में उन्होंने 24548 करोड़ और सितंबर में 14767 करोड़ रुपए की शुद्ध बिकवाली की थी. इससे थोड़ा और पहले जाएं, तो मार्च से अगस्त तक FPI लगातार भारतीय बाजार में खरीदारी की और साल के पहले छह महीनों में 1.74 लाख करोड़ रुपए का निवेश कर डाला.  

टैग्स
सम्बंधित खबरें

अभिनेता कुणाल कपूर ने लॉन्च किया MetaGO, मोटापा और मेटाबॉलिक बीमारियों के इलाज के लिए नया हेल्थ प्लेटफॉर्म

मेटागो को क्राउडफंडिंग मंच केट्टो (Ketto) के संस्थापकों ने तैयार किया है. कंपनी का कहना है कि भारत में तेजी से बढ़ रही मोटापा और उपापचय संबंधी बीमारियों की चुनौती से निपटने के लिए यह एक समग्र स्वास्थ्य सेवा मॉडल लेकर आई है.

13 hours ago

जिस गोल्ड मोनेटाइजेशन स्कीम का सभी को इंतजार था, वह दरअसल एक MCX सर्कुलर निकला

सरकार जिस योजना को तीसरी बार नए रूप में लॉन्च करने के संकेत दे रही है, जिसने एक दशक में केवल 38 टन सोना जुटाया था, उसी काम को दो पन्नों के एक एक्सचेंज सर्कुलर ने चुपचाप कर दिखाया है, जो बैंक नहीं कर सके: एक ऐसी व्यवस्था तैयार कर दी है, जो घरेलू सोने को रिफाइनरी की भट्ठी से सीधे फ्यूचर्स कॉन्ट्रैक्ट तक पहुंचाती है, न बैंक, न डिपॉजिट सर्टिफिकेट, न कोई योजना.

13 hours ago

RBI की बैंक गारंटी सख्ती से सुरक्षित नहीं रहा MCX, मार्जिन बुक ने खोली असली तस्वीर

RBI के नए बैंक गारंटी नियमों ने यह स्पष्ट कर दिया है कि किसी एक्सचेंज पर असर केवल उसके प्रोडक्ट पोर्टफोलियो से नहीं, बल्कि उसकी मार्जिन संरचना और फंडिंग व्यवस्था से भी तय होता है.

14 hours ago

डायमंड पावर के शेयर में जोरदार उछाल, ₹435 करोड़ का ऑर्डर मिलते ही लगा अपर सर्किट

डायमंड पावर इन्फ्रास्ट्रक्चर ने शेयर बाजार को दी जानकारी में बताया कि उसे 435.71 करोड़ रुपये का नया कॉन्ट्रैक्ट मिला है. यह ऑर्डर हैदराबाद में विकसित हो रहे 310 मेगावाट क्षमता वाले डेटा सेंटर प्रोजेक्ट से जुड़ा है.

17 hours ago

5,000 करोड़ रुपये के IPO की तैयारी में Cube Highways Trust, इस महीने हो सकता है लॉन्च

पूरी तरह ऑफर फॉर सेल (OFS) होगा इश्यू. 27 हाईवे प्रोजेक्ट्स और 36,842 करोड़ रुपये की AUM के साथ निवेशकों का दायरा बढ़ाने और लिक्विडिटी मजबूत करने पर कंपनी का फोकस.

18 hours ago

बड़ी खबरें

जिस गोल्ड मोनेटाइजेशन स्कीम का सभी को इंतजार था, वह दरअसल एक MCX सर्कुलर निकला

सरकार जिस योजना को तीसरी बार नए रूप में लॉन्च करने के संकेत दे रही है, जिसने एक दशक में केवल 38 टन सोना जुटाया था, उसी काम को दो पन्नों के एक एक्सचेंज सर्कुलर ने चुपचाप कर दिखाया है, जो बैंक नहीं कर सके: एक ऐसी व्यवस्था तैयार कर दी है, जो घरेलू सोने को रिफाइनरी की भट्ठी से सीधे फ्यूचर्स कॉन्ट्रैक्ट तक पहुंचाती है, न बैंक, न डिपॉजिट सर्टिफिकेट, न कोई योजना.

13 hours ago

सुरक्षा जाल से आर्थिक शक्ति केंद्रों तक: VB-G-RAM-G की ओर बदलाव की दिशा

इस बदलाव का सबसे आशाजनक पहलू एसेट-टू-लाइवलीहुड कन्वर्जेंस है. केवल कृषि तालाब जैसे परिसंपत्तियों का निर्माण करने के बजाय, जो अक्सर कम उपयोग में आती हैं, नया मॉडल यह सुनिश्चित करने का अवसर प्रदान करता है कि परिसंपत्तियों का निर्माण सीधे आजीविका सृजन और आय वृद्धि से जुड़ा हो.