✕

होम / बिजनेस / इस हफ्ते नहीं आएगा कोई IPO, फिर भी बाजार रहेगा बिजी, बेहद खास है वजह

इस हफ्ते नहीं आएगा कोई IPO, फिर भी बाजार रहेगा बिजी, बेहद खास है वजह

इस साल अब तक कई कंपनियों के आईपीओ आये हैं और कई कंपनियां आईपीओ लाने की तैयारी में हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

इस हफ्ते शेयर बाजार में कोई आईपीओ नहीं आएगा. हालांकि, इसके बावजूद मार्केट काफी बिजी रहने वाला है. दरअसल, आईपीओ भले ही कोई लॉन्च न हो, लेकिन  8 आईपीओ की लिस्टिंग ज़रूर होगी. लिस्ट होने वालों में  वारी एनर्जीज (Waaree Energies Limited) का आईपीओ भी शामिल है. इसलिए इस पूरे हफ्ते बाजार में काफी चहल-पहल रहने वाली है.

एक दिन कम होगी ट्रेडिंग
इस हफ्ते शेयर बाजार में एक दिन कम कारोबार होगा, क्योंकि दीवाली के उपलक्ष्य में मार्केट 1 नवंबर को बंद रहेगा. हालांकि, दीपावली के मौके पर मुहूर्त ट्रेडिंग के लिए एक घंटे के लिए बाजार में ट्रेडिंग होगी. मुहूर्त ट्रेडिंग का समय शाम 6 बजे से 7 बजे तक है. इस दिन खरीदारी को बेहद शुभ माना जाता है. सालों से यह परंपरा चली आ रही है. अधिकांश मौकों पर मुहूर्त ट्रेडिंग के दिन बाजार में उछाल देखने को मिला है.

ये हैं कंपनियों के नाम
इस हफ्ते जिन आठ आईपीओ की लिस्टिंग होगी, उनमें तीन मेन बोर्ड से हैं और 5 आईपीओ SME सेगमेंट के हैं.  मेन बोर्ड के तीन आईपीओ - वारी एनर्जीज, दीपक बिल्डर्स एंड इंजीनियर्स और गोदावरी बायोरिफाइनरीज लिमिटेड हैं. जबकि एसएमई सेगमेंट के आईपीओ में प्रीमियम प्लास्ट लिमिटेड, यूनाइटेड हीट ट्रांसफर लिमिटेड, दानिश पावर लिमिटेड, ओबीएससी परफेक्शन लिमिटेड और उषा फाइनेंशियल सर्विसेज हैं.

इस दिन होगी लिस्टिंग
वारी एनर्जीज की लिस्टिंग आज यानी 28 अक्टूबर को होगी. इसी तरह, दीपक बिल्डर्स एंड इंजीनियर्स के आईपीओ की लिस्टिंग भी आज ही होनी है. गोदावरी बायोरिफाइनरीज लिमिटेड के आईपीओ की लिस्टिंग के लिए बुधवार यानी 30 अक्तूबर का दिन निर्धारित है. बता दें कि इस साल अब तक कई कंपनियों के आईपीओ आये हैं और कई कंपनियां आईपीओ लाने की तैयारी में हैं. जानकारी के अनुसार, अगले कुछ समय में 26 कंपनियों के IPO आ सकते हैं.

टैग्स
सम्बंधित खबरें

फेस्टिव सीजन से पहले अमेजन देशभर में खोलेगा 50 नए आश्रय केंद्र, 2026 के अंत तक 250 का लक्ष्य

त्योहारी सीजन से पहले डिलीवरी नेटवर्क से जुड़े ड्राइवरों के लिए सुविधाओं का विस्तार, बेंगलुरु में दो मोबाइल आश्रय वैन शुरू; कंपनी ने 2026 में ऑपरेशंस नेटवर्क के सहयोगियों के लिए 2,800 करोड़ रुपये से अधिक निवेश की बात कही

1 hour ago

भारत का विदेशी मुद्रा भंडार सितंबर के रिकॉर्ड स्तर से 50 अरब डॉलर घटकर 734.6 अरब डॉलर

लगातार चौथे सप्ताह घटा विदेशी मुद्रा भंडार, रुपये पर बढ़ते दबाव के बीच RBI का हस्तक्षेप जारी; कच्चे तेल की ऊंची कीमतों और विदेशी पूंजी निकासी ने बढ़ाई चिंता

1 hour ago

भारतीय कंपनियों के लिए श्रीलंका में कारोबार के नए अवसर, जनवरी 2027 में होगा बड़ा एक्सपो

पोर्ट, मैन्युफैक्चरिंग, पर्यटन से लेकर रिन्यूएबल एनर्जी और डिजिटल सर्विसेज तक कई क्षेत्रों में साझेदारी की संभावनाएं, श्रीलंका ने भारतीय कारोबारियों और निवेशकों को ‘श्रीलंका एक्सपो 2027’ में शामिल होने का न्योता दिया.

1 hour ago

RBI ने बढ़ाया रेपो रेट, महंगा होगा कर्ज; रियल एस्टेट से NBFC तक एक्सपर्ट्स ने बताया असर

RBI के 25 बेसिस पॉइंट की बढ़ोतरी के बाद इंडस्ट्री की मिली-जुली प्रतिक्रिया, विशेषज्ञों ने महंगे कर्ज के बीच मजबूत मांग और लंबी अवधि के ग्रोथ आउटलुक को बताया अहम

4 hours ago

पारंपरिक कारोबार से नए ग्रोथ इंजन तक, BW Businessworld के नए अंक में पार्थ जिंदल पर फोकस

नए अंक में अगली पीढ़ी के नेतृत्व, बदलते उपभोक्ता बाजार और कारोबार के विस्तार पर विशेष कवरेज; BW Future of Design Summit and Awards 2026 पर भी विशेष पैकेज

7 hours ago

बड़ी खबरें

त्योहारी सीजन में 6% तक पहुंच सकती है महंगाई; कच्चा तेल और अल नीनो बढ़ाएंगे दबाव: RBI

RBI गवर्नर संजय मल्होत्रा ने कहा कि आने वाले समय में महंगाई पर सप्लाई से जुड़े कई दबाव बने रह सकते हैं. इनमें मानसून की स्थिति, अल नीनो और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव प्रमुख हैं.

7 hours ago

भारतीय कंपनियों के लिए श्रीलंका में कारोबार के नए अवसर, जनवरी 2027 में होगा बड़ा एक्सपो

पोर्ट, मैन्युफैक्चरिंग, पर्यटन से लेकर रिन्यूएबल एनर्जी और डिजिटल सर्विसेज तक कई क्षेत्रों में साझेदारी की संभावनाएं, श्रीलंका ने भारतीय कारोबारियों और निवेशकों को ‘श्रीलंका एक्सपो 2027’ में शामिल होने का न्योता दिया.

1 hour ago

भारत का विदेशी मुद्रा भंडार सितंबर के रिकॉर्ड स्तर से 50 अरब डॉलर घटकर 734.6 अरब डॉलर

लगातार चौथे सप्ताह घटा विदेशी मुद्रा भंडार, रुपये पर बढ़ते दबाव के बीच RBI का हस्तक्षेप जारी; कच्चे तेल की ऊंची कीमतों और विदेशी पूंजी निकासी ने बढ़ाई चिंता

1 hour ago

खाद्य सुरक्षा से किसान सुरक्षा तक: 2014 के बाद भारत की कृषि नीति के ढांचे में कैसे आया बदलाव

लेखक बंशीलाल गुर्जर और नीरज सहरावत के अनुसार, इस बदलाव की सबसे सीधी अभिव्यक्ति प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि में दिखाई देती है. पीएम-किसान पात्र भूमिधारक किसान परिवारों को प्रत्यक्ष लाभ अंतरण के माध्यम से सालाना 6,000 रुपये की आय सहायता प्रदान करता है.

2 hours ago