होम / बिजनेस / शेयर बाजार के लिए बेहद रोमांचक रहेगा Next Week, वजह ही कुछ ऐसी है

शेयर बाजार के लिए बेहद रोमांचक रहेगा Next Week, वजह ही कुछ ऐसी है

अगले हफ्ते जहां 4 कंपनियों के आईपीओ आने वाले हैं. वहीं, कुछ कंपनियों के आईपीओ की लिस्टिंग भी होने वाली है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

शेयर बाजार (Stock Market) में लिस्ट होने के लिए इस साल कंपनियों की लाइन लगी है. अब तक कई कंपनियों के आईपीओ आ चुके हैं और कई अभी आने बाकी हैं. इसी कड़ी में अगले हफ्ते 4 कंपनियां अपने IPOs लेकर आ रही हैं. इसके अलावा, इस दौरान 7 आईपीओ की लिस्टिंग भी होगी. यानी नेक्स्ट वीक शेयर बाजार के लिहाज से काफी रोमांचक रहने वाला है. एक्सपर्ट्स का कहना है कि इस साल आईपीओ बाजार में चहल-पहल की प्रमुख वजह गवर्नेंस में सुधार और संस्थागत निवेशक ज्यादा सक्रिय होना है. 

1800 करोड़ की चाहत
अगले हफ्ते 4 कंपनियों के आईपीओ लॉन्च के साथ-साथ 7 IPOs की लिस्टिंग में होनी गई. इसमें विभोर स्टील और छह अन्य कंपनियां शामिल हैं.  जूनिपर होटल्स (Juniper Hotels) और जीपीटी हेल्थकेयर (GPT Healthcare) के आईपीओ भी अगले हफ्ते खुल रहे हैं. हयात बैंड के होटल चलाने वाली जूनिपर होटल्स का आईपीओ 21 फरवरी को सब्सक्रिप्शन के लिए ओपन होगा और 23 फरवरी को बंद हो जाएगा. कंपनी आईपीओ के माध्यम से 1800 करोड़ रुपए जुटाना चाहती है. इसके लिए प्राइज बैंड 342-360 रुपए प्रति शेयर तय किया गया है. संस्थागत निवेशकों के लिए आईपीओ का 75% हिस्सा आरक्षित है. जबकि गैर-संस्थागत निवेशकों को 15% और खुदरा निवेशकों को 10% हिस्सा आवंटित किया जाएगा.  

ये भी पढ़ें - पूरी होने वाली है बाबा की चाहत! इस खबर से बन गया होगा Ramdev का दिन

5 दिन का मिलेगा समय
वहीं, GPT हेल्थकेयर (GPT Healthcare) का IPO 22 फरवरी को खुलकर 26 फरवरी को बंद हो जाएगा. कंपनी ने अपने आईपीओ के लिए फिलहाल प्राइज बैंड घोषित नहीं किया गया है. आईपीओ के तहत 40 करोड़ रुपए के नए शेयर जारी किए जाएंगे. जबकि OFS के जरिए 2.6 करोड़ इक्विटी शेयरों की बिक्री होगी. GPT हेल्थकेयर आईपीओ से मिलने वाली धनराशि का इस्तेमाल उधार चुकाने और सामान्य कॉर्पोरेट उद्देश्यों के लिए करेगी. कंपनी मौजूदा वक्त में चार मल्टी-स्पेशिएलिटी अस्पताल ऑपरेट करती है.

इनका भी आ रहा आईपीओ
इसी तरह, फार्मा मैन्युफैक्चरिंग जेनिथ ड्रग्स (Zenith Drugs) एसएमई सेगमेंट में 19 फरवरी को अपना आईपीओ लॉन्च करेगी, जिस पर 22 फरवरी तक बोली लगाई जा सकेगी. इस इश्यू का अपर बैंड 79 रुपए प्रति शेयर निधारित किया गया है और निवेशक एक लॉट में 1600 शेयरों के लिए बोली लगा सकेंगे. इसके अलावा, डीम रोल टेक (Deem Roll Tech) का आईपीओ 20 फरवरी को सब्सक्रिप्शन के लिए खुलेगा और 22 फरवरी को बंद होगा. कंपनी आईपीओ के जरिए करीब 29 करोड़ रुपए जुटाना चाहती है. 
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

जून में भारत के सेवा क्षेत्र की रफ्तार धीमी, 17 महीने के निचले स्तर पर पहुंचा PMI

सेवा क्षेत्र के साथ-साथ जून में विनिर्माण क्षेत्र की वृद्धि भी धीमी रही. इसके चलते HSBC इंडिया कंपोजिट PMI आउटपुट इंडेक्स मई के 59.3 से घटकर जून में 57.7 पर आ गया.

10 hours ago

केरल से पनामा तक: ब्लैकरॉक का अदृश्य साम्राज्य

भारत के विझिंजम बंदरगाह को अडानी और MSC के बीच एक सामान्य लेनदेन के रूप में प्रस्तुत किया गया, लेकिन दस्तावेज कहीं अधिक बड़ी कहानी बताते हैं. 'उस गुप्त हाथ के पीछे का साम्राज्य' का दूसरा भाग

13 hours ago

हमारी मुंबई, उनकी बैलेंस शीट

वह अनकही कहानी कि कैसे गुजराती और जैन व्यापारी समुदायों ने बॉम्बे की वित्तीय संरचना खड़ी की, जबकि बाद में राजनीति ने उस पर दावा करने की कला को सिद्ध कर लिया.

14 hours ago

OMCs की अंडर-रिकवरी 2.19 लाख करोड़ रुपये पर पहुंची, पेट्रोल-डीजल पर मिल सकती है राहत

हरदीप सिंह पुरी के अनुसार, पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष और ऊंची वैश्विक ऊर्जा कीमतों के बीच सरकारी तेल कंपनियों ने घरेलू उपभोक्ताओं को अपेक्षाकृत कम कीमत पर ईंधन उपलब्ध कराया. इसके चलते कंपनियों को भारी अंडर-रिकवरी का सामना करना पड़ा.

15 hours ago

अडानी पर निवेशकों का भरोसा बरकरार, ₹15,000 करोड़ के QIP पर ₹38,000 करोड़ की बोलियां

कंपनी इस पूंजी का इस्तेमाल पॉलीविनाइल क्लोराइड (PVC) प्लांट के निर्माण, सड़क परियोजनाओं के लिए कंसेशन फीस के भुगतान और अन्य पूंजीगत खर्चों में करेगी.

15 hours ago


बड़ी खबरें

हमारी मुंबई, उनकी बैलेंस शीट

वह अनकही कहानी कि कैसे गुजराती और जैन व्यापारी समुदायों ने बॉम्बे की वित्तीय संरचना खड़ी की, जबकि बाद में राजनीति ने उस पर दावा करने की कला को सिद्ध कर लिया.

14 hours ago

जून में भारत के सेवा क्षेत्र की रफ्तार धीमी, 17 महीने के निचले स्तर पर पहुंचा PMI

सेवा क्षेत्र के साथ-साथ जून में विनिर्माण क्षेत्र की वृद्धि भी धीमी रही. इसके चलते HSBC इंडिया कंपोजिट PMI आउटपुट इंडेक्स मई के 59.3 से घटकर जून में 57.7 पर आ गया.

10 hours ago

W.O.R.L.D. मॉडल: आपके संगठन की अदृश्य संरचना को देखने के लिए एक विश्व-निर्माण ढांचा

इस लेख में नवाचार रणनीतिकार रंजन मलिक ने W.O.R.L.D. मॉडल पेश किया है, जो बताता है कि किसी भी संगठन में वास्तविक परिवर्तन की शुरुआत उसकी 'अदृश्य दुनिया' को समझने से होती है.

12 hours ago

गेल की वित्तीय रणनीति को मिलेगी नई दिशा, एस.के. सिन्हा बने निदेशक (वित्त)

तीन दशक से अधिक के अनुभव वाले वित्त विशेषज्ञ एस.के. सिन्हा अब गेल (इंडिया) की वित्तीय रणनीति और भविष्य की विकास योजनाओं का नेतृत्व करेंगे.

13 hours ago

केरल से पनामा तक: ब्लैकरॉक का अदृश्य साम्राज्य

भारत के विझिंजम बंदरगाह को अडानी और MSC के बीच एक सामान्य लेनदेन के रूप में प्रस्तुत किया गया, लेकिन दस्तावेज कहीं अधिक बड़ी कहानी बताते हैं. 'उस गुप्त हाथ के पीछे का साम्राज्य' का दूसरा भाग

13 hours ago