✕

होम / बिजनेस / Stimuler ने अंग्रेज़ी सिखाने वाले AI ट्यूटर के लिए जुटाए 3.75 मिलियन डॉलर

Stimuler ने अंग्रेज़ी सिखाने वाले AI ट्यूटर के लिए जुटाए 3.75 मिलियन डॉलर

यह फंड Stimuler की AI तकनीक को मजबूत करने, टेक्निकल टीम बढ़ाने, और दुनियाभर के बाजारों में विकास के लिए इस्तेमाल किया जाएगा.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

एक आवाज़ पर आधारित (वॉइस-फर्स्ट) AI ट्यूटर Stimuler,  जो उन लोगों के लिए बनाया गया है जो अंग्रेज़ी दूसरी भाषा (ESL) के रूप में सीखते हैं. इस स्टार्टअप ने $3.75 मिलियन (करीब 31 करोड़ रुपये) की फंडिंग हासिल की है. यह पैसा Lightspeed, SWC Global, और कुछ अन्य निवेशकों जैसे MVP, Rebright, Force Ventures, GradCapital, और Operators Studio से आया है.

यह फंड Stimuler अपनी AI तकनीक को और मजबूत करने, टेक्निकल टीम को बढ़ाने और ज्यादा से ज्यादा यूज़र्स तक पहुंचने के लिए इस्तेमाल करेगा. कंपनी का लक्ष्य अगले 12 से 18 महीनों में कमाई को 5 गुना बढ़ाना और LATAM (लैटिन अमेरिका) और SEA (दक्षिण-पूर्व एशिया) में नंबर 1 एजुकेशन ऐप बनना है.

Stimuler भारत में बना है लेकिन पूरी दुनिया के लिए है. यह ऐप अंग्रेजी बोलने की प्रैक्टिस को आसान बनाता है, खासतौर पर आवाज़ पर आधारित AI तकनीक से, इस ऐप को अब तक 40 लाख से ज्यादा लोग इंस्टॉल कर चुके हैं, जो पिछले साल से 5 गुना ज्यादा है. इसके पास 45,000 से ज्यादा paying users हैं और ज्यादातर यूज़र भारत के बाहर, जैसे इंडोनेशिया, LATAM और SEA जैसे देशों से हैं.

Stimuler के CEO अक्षय आकाश ने कहा कि "हमारा लक्ष्य है कि दुनिया भर के लोग आसानी से इंग्लिश बोलना सीख सकें. यह फंड हमें हमारी AI टेक्नोलॉजी को और बेहतर बनाने, ज्यादा देशों तक पहुंचने और LATAM और SEA में नंबर 1 एजुकेशन ऐप बनने में मदद करेगा. भारत से शुरू होकर दुनिया तक पहुंचने वाला हमारा तरीका, अरबों लोगों की ज़रूरत पूरी कर सकता है."

Lightspeed की पार्टनर हर्षा कुमार ने कहा कि "Stimuler एक ऐसी समस्या हल कर रहा है जो पूरी दुनिया में है – अंग्रेजी बोलने की दक्षता. उनकी टेक्नोलॉजी और execution शानदार है, हमें खुशी है कि हम उनके साथ हैं." SWC Global के संस्थापक टक लाई कोह ने कहा कि "AI वाला consumer ऐप हमारे लिए बहुत खास कैटेगरी है. Stimuler की टीम ने एक ऐसा प्रोडक्ट बनाया है जो पूरी दुनिया में काम कर रहा है. हम उनके साथ आगे बढ़ने को लेकर उत्साहित हैं."

Stimuler की वॉइस AI तकनीक यूज़र्स को रीयल-टाइम में बोलचाल, उच्चारण, शब्दावली और ग्रामर पर फीडबैक देती है. इसमें यूज़र के अनुसार अभ्यास दिए जाते हैं ताकि वे बेहतर बन सकें. कम लोगों की टीम के साथ ही, Stimuler को 175 से ज्यादा देशों से paying users मिल चुके हैं. इसे Google Play द्वारा 2023 में Best AI App का अवॉर्ड भी मिला था.
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

अल नीनो की आशंका के बीच सरकार ने तय किया 37.39 करोड़ टन खाद्यान्न उत्पादन लक्ष्य

2025-26 के वास्तविक उत्पादन से करीब 26 लाख टन कम है लक्ष्य; धान, मक्का, सोयाबीन और कपास के रकबे में कमी, दालों और तिलहनों की बोआई बढ़ी

12 minutes ago

पाकिस्तान एयरस्पेस प्रतिबंध के बीच चीन के रास्ते नया एयर कॉरिडोर तलाश रहा भारत

होटन के रास्ते वैकल्पिक रूट पर चीन से बातचीत जारी, भारतीय एयरलाइंस की उड़ानों का समय और परिचालन लागत घटाने की कोशिश

35 minutes ago

AI स्टार्टअप Viven AI ने भारत में लॉन्च किया TwinCafe, अब 24x7 उपलब्ध होंगे डिजिटल एक्सपर्ट्स

प्लेटफॉर्म पर विशेषज्ञ अपनी जानकारी, अनुभव और कंटेंट के आधार पर बना सकेंगे एआई डिजिटल ट्विन; मोबाइल ऐप आने वाले हफ्तों में लॉन्च होने की योजना

58 minutes ago

कच्चे माल की ऊंची कीमतों से FY27 की दूसरी तिमाही में कंज्यूमर कंपनियों के मार्जिन पर दबाव: नोमुरा

ब्रेंट और एचडीपीई की कीमतों में सालाना आधार पर तेज बढ़ोतरी, चीनी, पाम ऑयल और लिक्विड पैराफिन भी महंगे.

1 hour ago

2049 तक बदल जाएगी भारत की जनसांख्यिकी, ‘वृद्ध समाज’ बनने से बढ़ेंगी आर्थिक चुनौतियां: मूडीज

प्रजनन दर में गिरावट और तेजी से बढ़ती बुजुर्ग आबादी से पेंशन, स्वास्थ्य सेवाओं और सरकारी वित्त पर बढ़ सकता है दबाव; उत्पादकता बढ़ाना और श्रमबल का विस्तार होगा अहम

3 hours ago

बड़ी खबरें

अल नीनो की आशंका के बीच सरकार ने तय किया 37.39 करोड़ टन खाद्यान्न उत्पादन लक्ष्य

2025-26 के वास्तविक उत्पादन से करीब 26 लाख टन कम है लक्ष्य; धान, मक्का, सोयाबीन और कपास के रकबे में कमी, दालों और तिलहनों की बोआई बढ़ी

12 minutes ago

पाकिस्तान एयरस्पेस प्रतिबंध के बीच चीन के रास्ते नया एयर कॉरिडोर तलाश रहा भारत

होटन के रास्ते वैकल्पिक रूट पर चीन से बातचीत जारी, भारतीय एयरलाइंस की उड़ानों का समय और परिचालन लागत घटाने की कोशिश

35 minutes ago

कच्चे माल की ऊंची कीमतों से FY27 की दूसरी तिमाही में कंज्यूमर कंपनियों के मार्जिन पर दबाव: नोमुरा

ब्रेंट और एचडीपीई की कीमतों में सालाना आधार पर तेज बढ़ोतरी, चीनी, पाम ऑयल और लिक्विड पैराफिन भी महंगे.

1 hour ago

AI स्टार्टअप Viven AI ने भारत में लॉन्च किया TwinCafe, अब 24x7 उपलब्ध होंगे डिजिटल एक्सपर्ट्स

प्लेटफॉर्म पर विशेषज्ञ अपनी जानकारी, अनुभव और कंटेंट के आधार पर बना सकेंगे एआई डिजिटल ट्विन; मोबाइल ऐप आने वाले हफ्तों में लॉन्च होने की योजना

58 minutes ago

बॉम्बे रेयॉन की दिवाला जांच: बिना बही-खातों के ₹483 करोड़ के सप्लायर बिल

भाग 2: बॉम्बे रेयॉन की दिवाला प्रक्रिया में उसके सप्लायर्स द्वारा किए गए कुल दावों में से आधे से अधिक का कंपनी के अपने रिकॉर्ड से मिलान नहीं हो सका, इनमें से ₹317 करोड़ चार ट्रेडिंग कंपनियों के थे, जिनके पास कोई मिल नहीं है. संबंधित पक्ष के तौर पर चिन्हित किए गए केवल दो दावे प्रमोटर्स से जुड़े थे, और दोनों का पूरा भुगतान किया गया, जबकि 2,027 कर्मचारियों को प्रति रुपये पर 14 पैसे की वसूली हुई. यह वही कंपनी है, जिसकी खरीद के आधार पर स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने कर्ज दिया, तीन बार पुनर्गठन किया और अंततः ₹1,300 करोड़ से अधिक की रकम को बट्टे खाते में डाल दिया.

19 hours ago