✕

होम / बिजनेस / स्टीव जॉब्स की पत्नी लॉरेन ने महाकुंभ पहुंचकर तोड़ा 93 साल पुराना रिकॉर्ड, जानिए कैसे?

स्टीव जॉब्स की पत्नी लॉरेन ने महाकुंभ पहुंचकर तोड़ा 93 साल पुराना रिकॉर्ड, जानिए कैसे?

स्टीव जॉब्स की पत्नी लॉरेन पॉवेल जॉब्स ने महाकुंभ में पहुंचकर 93 साल पुराना एक रिकॉर्ड तोड़ दिया. बता दें, लॉरेन स्वास्थ्य कारणों के चलते गंगा में डुबकी नहीं लगा पाई थी और वह प्लेन से भूटान वापस चली गई थी.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

 

एपल के सह-संस्थापक स्टीव जॉब्स की पत्नी लॉरेन पॉवेल जॉब्स ने हाल ही में प्रयागराज में महाकुंभ मेले में भाग लिया. वह अपने पति की इच्छा को पूरा करने के लिए प्रयागराज आई. हालांकि, स्वास्थ्य कारणों के चलते वह संगम में डुबकी नहीं लगा पाई और तीन के प्रवास के बाद वह वापस भूटान लौट गईं. इस बीच महाकुंभ में उनकी उपस्थिति चर्चा का विषय बनी रही. इसी के साथ इस बार महाकुंभ पहुंचककर उन्होंने स्नान न करके भी 93 साल पुराना एक रिकॉर्ड भी तोड़ दिया है. तो आइए आपको जानते हैं ये क्या रिकॉर्ड है?

93 साल बाद प्रयागराज हवाई अड्डे पर उतरा अंतरराष्ट्रीय विमान 

स्टीव जॉब्स की पत्नी लॉरेन जॉब्स प्रयागराज एक अंतरराष्ट्रीय विमान से पहुंची थी. दरअसल, प्रयागराज के हवाई हड्डे पर 93 साल बाद कोई अंतरराष्ट्रीय विमान उतरा है. लॉरेन को लेकर भूटान एयरवेज का विमान प्रयागराज हवाई अड्डे पर उतरा. महाकुंभ मेले में भाग लेने के बाद, वह उसी विमान से भूटान लौटी. बताया जा रहा है कि लॉरेन अगले कुछ दिन भूटान में ही प्रवास करेंगी. यह घटना हवाई अड्डे के लिए एक ऐतिहासिक मील का पत्थर साबित हुई, क्योंकि यह प्रयागराज की 93 वर्षों में पहली अंतरराष्ट्रीय उड़ान थी. इससे पहले, 1932 में प्रयागराज से लंदन के लिए फ्लाइट शुरू हुई थी.

महाकुंभ में 3 दिन रहीं लॉरेन

लॉरेन पॉवेल 3 दिन महाकुंभ में रहीं, उन्हें कैलाशानंद गिरि ने कमला नाम दिया है. लॉरेन पॉवेल जॉब्स ने प्रयागराज में लगे भव्य महाकुंभ मेले को देखा और गंगा मां के दर्शन किए. लॉरेन पॉवेल ने भगवती मां काली के बीज मंत्र की दीक्षा भी ली और कहा था कि सनातन परंपरा की गहराई और शांति ने मुझे भीतर से छुआ है. भगवती मां काली की आराधना से मुझे आत्मिक शांति और नई दिशा मिली है. 

स्टीव जॉब्स की इच्छा और मित्र को उनका पत्र
दुनिया की दिग्गज टेक कंपनी एपल के को- फाउंडर स्टीव जॉब्स ने 23 फरवरी 1974 को अपने बचपन के दोस्त टिम ब्राउन को एक लेटर लिखा था, जिसमें उन्होंने भारत में होने वाले कुंभ में आने की इच्छा जताई थी. उन्होंने लेटर में लिखा था कि मैं कुंभ मेले के लिए भारत जाना चाहता हूँ, जो अप्रैल में शुरू होता है. मैं मार्च में किसी समय जाउंगा, अभी निश्चित नहीं हूं. हाल ही में स्टीव जॉब्स के मित्र को लिखे पत्र की नीलामी हुई, जिसे 4.32 करोड़ रुपये में मिले. स्टीव जॉब्स की इच्छा को पूरा करने के लिए ही उनकी पत्नी महाकुंभ आईं और उनके आने से एक रिकॉर्ड बन गया. हालांकि, स्टीव जॉब्स महाकुंभ तो नहीं आए लेकिन अपने आध्यात्मिक झुकाव के चलते वह उत्तराखंड स्थित नीम करोली बाबा के आश्रम में गए थे. बाबा नीम करोली की शिक्षा ने स्टीव जॉब्स को गहराई से आकर्षित किया था.


 

 


टैग्स  
सम्बंधित खबरें

विजय माल्या से अभी ₹8,751 करोड़ की वसूली बाकी, SBI ने बॉम्बे HC को दी जानकारी

बैंकों ने कोर्ट को यह भी बताया कि मामले में अटैच की गई कुछ शेयर होल्डिंग्स अभी भी बरकरार हैं और उनकी बिक्री नहीं हुई है.

2 hours ago

आंध्र प्रदेश में ₹1 लाख करोड़ का हॉर्टिकल्चर हब, 10 जिलों के 5,869 गांवों में होगा विकास

आंध्र प्रदेश सरकार के मुताबिक, हॉर्टिकल्चर हब को तीन चरणों में विकसित किया जाएगा. तेलुगु देशम पार्टी (TDP) के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार परियोजना के लिए ₹40,352 करोड़ का योगदान देगी.

4 hours ago

आंध्र प्रदेश में ₹1 लाख करोड़ निवेश करेगी रिलायंस इंडस्ट्रीज, 3 लाख से ज्यादा रोजगार का दावा

कंपनी के मुताबिक, इस पहल का उद्देश्य स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा देने के साथ किसानों और ग्रामीण समुदायों के लिए नए आर्थिक अवसर पैदा करना है.

4 hours ago

G20 में पीयूष गोयल ने ओवरकैपेसिटी के आरोपों को नकारा, कहा- WTO नियमों से चले वैश्विक व्यापार

वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि भारत एक बड़ा बाजार और उत्पादक देश है, जो अपनी घरेलू जरूरतों के साथ वैश्विक मांग को पूरा करने में भी योगदान देता है.

7 hours ago

RBI के फॉरेक्स नियमों से बैंकों को $500 मिलियन का नुकसान, बाद में $400 मिलियन की भरपाई

यह नुकसान भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की ओर से रुपये में बैंकों की नेट ओपन पोजीशन पर 100 मिलियन डॉलर की सीमा तय किए जाने के बाद हुआ.

8 hours ago


बड़ी खबरें

विजय माल्या से अभी ₹8,751 करोड़ की वसूली बाकी, SBI ने बॉम्बे HC को दी जानकारी

बैंकों ने कोर्ट को यह भी बताया कि मामले में अटैच की गई कुछ शेयर होल्डिंग्स अभी भी बरकरार हैं और उनकी बिक्री नहीं हुई है.

2 hours ago

आंध्र प्रदेश में ₹1 लाख करोड़ निवेश करेगी रिलायंस इंडस्ट्रीज, 3 लाख से ज्यादा रोजगार का दावा

कंपनी के मुताबिक, इस पहल का उद्देश्य स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा देने के साथ किसानों और ग्रामीण समुदायों के लिए नए आर्थिक अवसर पैदा करना है.

4 hours ago

SIR के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

एसआईआर के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

2 hours ago

आंध्र प्रदेश में ₹1 लाख करोड़ का हॉर्टिकल्चर हब, 10 जिलों के 5,869 गांवों में होगा विकास

आंध्र प्रदेश सरकार के मुताबिक, हॉर्टिकल्चर हब को तीन चरणों में विकसित किया जाएगा. तेलुगु देशम पार्टी (TDP) के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार परियोजना के लिए ₹40,352 करोड़ का योगदान देगी.

4 hours ago

विदेशी बाजार में बढ़ी भारत की मिसाइलों की मांग, 600 मिलियन डॉलर पार हो सकता है एक्सपोर्ट

ब्रह्मोस और आकाश जैसे स्वदेशी सिस्टम भारत के डिफेंस प्रोडक्शन और एक्सपोर्ट क्षमता के विस्तार में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं. इन उत्पादों की विदेशी मांग बढ़ने से भारतीय रक्षा कंपनियों के लिए अंतरराष्ट्रीय बाजार में कारोबार के नए अवसर भी बन रहे हैं.

8 hours ago