होम / बिजनेस / Sterlite पावर को यहां से मिले 1400 करोड़ के नए ऑर्डर, कुल ऑर्डर पहुंचा 5000 करोड़ के पार

Sterlite पावर को यहां से मिले 1400 करोड़ के नए ऑर्डर, कुल ऑर्डर पहुंचा 5000 करोड़ के पार

Sterlite को ट्रांसमिशन परियोजनाओं के अपग्रेडेशन से जुड़े कामों को करने के लिए 1400 करोड़ रुपये के ऑर्डर मिले हैं. इससे कंपनी का कुल ऑर्डर 5000 करोड़ रुपये पहुंच चुका है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

पावर सेक्‍टर में काम करने वाली नामी कंपनी स्‍टरलाइट (Sterlite) पावर को वित्‍त वर्ष 22-23 की अंतिम तिमाही में 1400 करोड़ रुपये से ज्‍यादा के ऑर्डर मिले हैं. कंपनी को ये ऑर्डर उसके सॉल्‍यूशन कारोबार के तहत मिले हैं. देश- विदेश में मिले इन सभी ऑर्डरों के साथ कंपनी को वित्त वर्ष 23 में अब तक मिले ऑर्डर का आंकड़ा 5200 करोड़ रुपए तक पहुंच गया है. 

इन ऑर्डर से सुधरेगी पावर क्‍वॉलिटी 
स्टरलाइट पावर (Sterlite) की ओर से मौजूदा समय की नई चुनौतियों से निपटने के लिए तकनीक को विकसित किया जा रहा है. इसी कड़ी में कंपनी को पावरग्रिड से एक बड़ा ऑर्डर हासिल हुआ है. इसके तहत कंपनी को 400 केवी झारसुगुड़ा/सुंदरगढ़-राउरकेला लाइन को अपग्रेड करने का काम मिला है. इससे जहां पूर्वी क्षेत्र की बिजली सप्‍लाई और बेहतर हो सकेगी. वहीं, दूसरी ओर ट्रांसमिशन कॉरिडोर की क्षमता 1.5 गुना तक बढ़ पाएगी. इसके अलावा कंपनी को सेरेंटिका रिन्‍यूएबल्‍स के लिए 220 kv डबल सर्किट ट्रांसमिशन लाइनों को बनाने का काम मिला है. इससे आने वाले समय में कर्नाटक और राजस्‍थान में सौर ऊर्जा और पवन ऊर्जा पार्क से नेशनल ग्रिड तक नवीनीकरण ऊर्जा (रिन्‍यूएबल एनर्जी) को पहुंचाने का रास्‍ता और आसान हो जाएगा.

सार्क देशों से भी मिले हैं ऑर्डर 
स्‍टरलाइट (Sterlite) को प्रोडक्‍ट मैन्‍युफैक्‍चरिंग के लिए सार्क देशों से ऑप्टिकल ग्राउंड वायर के निर्माण के लिए भी बड़े ऑर्डर मिले हैं. सार्क दक्षिण एशियाई देशों का एक समूह है जिसमें आठ देश शामिल हैं. ऑर्डर में स्‍टरलाइट (Sterlite) बांग्‍लादेश के प्रतिष्ठित पावर ग्रिड कॉरपोरेशन के रिवर क्रॉसिंग प्रोजेक्‍ट के साथ-साथ यूएसए और एलएटीएमएस क्षेत्र (लैटिन अमेरिकी क्षेत्र) से बार-बार मिलने वाले ऑर्डर भी शामिल हैं. कंपनी को देश की और विदेश की कुछ कंपनियों से कंडक्‍टरों की आपूर्ति करने के ऑर्डर भी मिले हैं.

इनमें टाटा पावर, एलएंडी जैसी देश की नामी कंपनियों के साथ हेनान पिंगगाओ जैसे अंतरराष्ट्रीय ग्राहक भी शामिल हैं. स्‍टरलाइट (Sterlite) कंपनी टाटा पावर की NRSS XXXVI परियोजना और L&T की 400KV वायनाड-कासरगोड ट्रांसमिशन लाइन के लिए भी आपूर्ति करेगी. इसके अलावा कंपनी को महाराष्‍ट्र ट्रांसमिशन कम्‍युनिकेशन इंफ्रास्‍ट्रक्‍चर लिमिटेड से उसकी 132 केवी, 220 केवी और 400 केवी ट्रांसमिशन लाइनों के लिए ऑर्डर प्राप्‍त हुए थे. कंपनी को भारत और विदेश से केबलिंग से जुड़े कामों के भी ऑर्डर मिले हैं. इनमें कंपनी इंदौर और भोपाल मेट्रो में केबल की आपूर्ति करेगी. 

क्‍या बोले कंपनी के निदेशक 
ऑर्डर जीतने पर अपनी बात रखते हुए स्टरलाइट पावर के निदेशक और सीईओ इंडिया ट्रांसमिशन बिजनेस, मनीष अग्रवाल ने कहा, बिजली की मांग तेजी से बढ़ने के साथ, हम टी एंड डी उद्योग के लिए बेहतरीन समय की उम्मीद कर रहे हैं, जिसमें हमारे समाधान वितरण में इनोवेशन और परिवर्तन की बढ़ती गुंजाइश होगी. उन्‍होंने कहा कि मैन्‍युफैक्‍चरिंग क्षेत्र में मिले ऑर्डरों से हमारी ऑर्डर बुक और स्‍ट्रांग होगी. ये ऑर्डर बताते हैं कि देश और दुनिया में हमारे प्रति विश्‍वास लगातार बरकरार है. 

आखिर क्‍या रहा है कंपनी का इतिहास 
स्टरलाइट (Sterlite) पावर प्राइवेट सेक्‍टर की एक अग्रणी पावर ट्रांसमिशन इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपर और सॉल्‍यूशन प्रोवाइडर कंपनी है, जिसके पास भारत और ब्राजील में लगभग 15,000 किलोमीटर सर्किट ट्रांसमिशन लाइनों को कवर करने वाली 31 परियोजनाओं का एक मजबूत पोर्टफोलियो है. इसमें कुछ का काम पूरा हो चुका है जबकि कुछ पर काम चल रहा है. कंपनी के कई प्रोडक्‍ट के साथ उसका पोर्टफोलियो बेहतर बना हुआ है. कंपनी जो प्रोडक्‍ट बनाती है उसमें हाई परफॉरमेंस कंडक्टर, ओपीजीडब्ल्यू और ईएचवी इंसुलेटेड पावर केबल जैसे प्रोडक्‍ट शामिल हैं, जो केंद्रीय और राज्य बिजली ट्रांसमिशन कंपनियों, पावर ट्रांसमिशन इन्फ्रा कंपनियों सहित घरेलू और अंतरराष्ट्रीय ग्राहकों को कंपनी सप्‍लाई करती है. कंपनी सिर्फ पारंपरिक ऊर्जा को लेकर ही काम नहीं कर रही है बल्कि हरित ऊर्जा-कुशल भविष्य की दिशा में आगे बढ़ते हुए, स्टरलाइट पावर का ग्रिड में नवीकरणीय ऊर्जा को एकीकृत करने पर अपना ध्‍यान फोकस कर रही है. यह बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज लिमिटेड और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज ऑफ इंडिया लिमिटेड में सूचीबद्ध भारत के पहले बिजली क्षेत्र InvIT इंडिग्रिड का प्रायोजक है.


टैग्स
सम्बंधित खबरें

भारत-UK CETA आज से लागू, विदेशी कारें-शराब होंगी सस्ती, भारतीय निर्यात को मिलेगा बड़ा बूस्ट

CETA लागू होने के साथ ही भारत के अधिकांश निर्यात उत्पादों को ब्रिटेन में बिना कस्टम ड्यूटी के प्रवेश मिलेगा. टेक्सटाइल, रेडीमेड गारमेंट, लेदर, समुद्री उत्पाद, हैंडीक्राफ्ट और इंजीनियरिंग उत्पादों को इसका सबसे अधिक लाभ मिलने की उम्मीद है.

8 minutes ago

निजी बैंकों की शानदार वापसी, सरकारी बैंकों को पछाड़कर 17% चढ़ा निफ्टी प्राइवेट बैंक इंडेक्स

आंकड़ों के अनुसार, निफ्टी प्राइवेट बैंक इंडेक्स अब तक करीब 17 फीसदी चढ़ चुका है, जो निफ्टी 50, निफ्टी बैंक और निफ्टी PSU बैंक इंडेक्स तीनों से बेहतर है.

43 minutes ago

कल 561 अंक टूटा था सेंसेक्स, आज इन शेयरों और Q1 नतीजों पर रहेगी बाजार की नजर

BSE सेंसेक्स 561.46 अंक यानी 0.72 फीसदी गिरकर 77,054.94 पर बंद हुआ, जबकि NSE निफ्टी 50 इंडेक्स 158.95 अंक यानी 0.66 फीसदी टूटकर 24,052.05 के स्तर पर आ गया.

1 hour ago

थोक महंगाई फिर बढ़ी, जून में WPI 9.87% पर पहुंची, खाने-पीने की चीजें हुईं महंगी

जून 2026 में देश की थोक महंगाई (Wholesale Price Index-WPI) बढ़कर 9.87 फीसदी हो गई. वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक, मई में यह दर 9.68 फीसदी थी.

16 hours ago

SBI Funds IPO खुला, एंकर निवेशकों से ₹2,663 करोड़ जुटाए, GMP भी दे रहा मजबूत लिस्टिंग के संकेत

SBI Funds Management ने IPO का प्राइस बैंड ₹545 से ₹574 प्रति शेयर तय किया है. यह पूरी तरह ऑफर फॉर सेल (OFS) आधारित इश्यू है.

18 hours ago


बड़ी खबरें

भारत-UK CETA आज से लागू, विदेशी कारें-शराब होंगी सस्ती, भारतीय निर्यात को मिलेगा बड़ा बूस्ट

CETA लागू होने के साथ ही भारत के अधिकांश निर्यात उत्पादों को ब्रिटेन में बिना कस्टम ड्यूटी के प्रवेश मिलेगा. टेक्सटाइल, रेडीमेड गारमेंट, लेदर, समुद्री उत्पाद, हैंडीक्राफ्ट और इंजीनियरिंग उत्पादों को इसका सबसे अधिक लाभ मिलने की उम्मीद है.

8 minutes ago

कल 561 अंक टूटा था सेंसेक्स, आज इन शेयरों और Q1 नतीजों पर रहेगी बाजार की नजर

BSE सेंसेक्स 561.46 अंक यानी 0.72 फीसदी गिरकर 77,054.94 पर बंद हुआ, जबकि NSE निफ्टी 50 इंडेक्स 158.95 अंक यानी 0.66 फीसदी टूटकर 24,052.05 के स्तर पर आ गया.

1 hour ago

निजी बैंकों की शानदार वापसी, सरकारी बैंकों को पछाड़कर 17% चढ़ा निफ्टी प्राइवेट बैंक इंडेक्स

आंकड़ों के अनुसार, निफ्टी प्राइवेट बैंक इंडेक्स अब तक करीब 17 फीसदी चढ़ चुका है, जो निफ्टी 50, निफ्टी बैंक और निफ्टी PSU बैंक इंडेक्स तीनों से बेहतर है.

43 minutes ago

SBI Funds IPO खुला, एंकर निवेशकों से ₹2,663 करोड़ जुटाए, GMP भी दे रहा मजबूत लिस्टिंग के संकेत

SBI Funds Management ने IPO का प्राइस बैंड ₹545 से ₹574 प्रति शेयर तय किया है. यह पूरी तरह ऑफर फॉर सेल (OFS) आधारित इश्यू है.

18 hours ago

महादेव बेटिंग केस: ईबिक्स चेयरमैन विकास गर्ग को राहत नहीं, कोर्ट ने 24 घंटे की ट्रांजिट रिमांड दी

दिल्ली की तीस हजारी कोर्ट ने मंगलवार को ED की याचिका स्वीकार करते हुए विकास गर्ग की 24 घंटे की ट्रांजिट रिमांड मंजूर की. एजेंसी ने अदालत से कहा था कि रायपुर स्थित विशेष PMLA अदालत में पेश करने के लिए गर्ग को वहां ले जाना जरूरी है.

13 hours ago