होम / बिजनेस / स्‍टील कारोबारी सज्जन जिंदल को मिला Best EY Entrepreneur Of The Year 2022 अवॉर्ड

स्‍टील कारोबारी सज्जन जिंदल को मिला Best EY Entrepreneur of the year 2022 अवॉर्ड

सज्जन जिंदल को मैन ऑफ स्टील कहा जा सकता है. उन्‍हें वर्ष 2022 के EY उद्यमी पुरस्कार से सम्मानित किया गया है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

भारतीय अरबपति उद्योगपति, सज्‍जन जिंदल को वर्ष 2022 के लिए बेस्‍ट EY Entrepreneur  of the year के अवार्ड से सम्‍मानित किया गया है. इस अवार्ड को जीतने के बाद सज्‍जन जिंदल EY World Entrepreneur  of the year Award  में भाग लेने के लिए मोंटी कॉर्लो भी जाएंगे. उन्‍हें ये पुरस्‍कार केन्‍द्रीय पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने दिया. इस अवॉर्ड के लिए 7 सदस्‍यों की एक ज्‍यूरी बनाई गई थी. इस अवॉर्ड में सज्‍जन जिंदल के साथ-साथ डीएलफ के मालिक केपी सिंह को भी अवॉर्ड दिया गया है. 

सज्‍जन जिंदल को मिला EY पुरस्‍कार 
सज्‍जन जिंदल को इंटरप्रिनियोर ऑफ द ईयर 2022 के लिए अवार्ड दिया गया है. जबकि इसी अवॉर्ड में लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्‍कार डीएलएफ ग्रुप के चेयरमैन केपी सिंह को दिया गया. केपी सिंह को भारत सरकार 2010 में पद्मश्री अवॉर्ड से भी सम्‍मानित कर चुकी है. केपी सिंह ने 1961 में अपने ससुर के साथ डीएलएफ ग्रुप को ज्‍वॉइन किया था. केपी सिंह को विशेषतौर पर गुड़गांव में डीएलएफ सिटी बसाने को लेकर जाना जाता है. इस अवार्ड में कई कैटेगिरी बनाई गई थी, जिसमें स्‍टार्टअप कैटेगिरी में प्रतापनेनी जोकि MedGenome के को फाउंडर हैं. उन्‍हें पुरस्‍कार दिया गया. इसी तरह से फाइनेंशियल सविसेज कैटेगिरी में इंडसइंड फर्स्‍ट बैंक के एमडी और सीईओ को पुरस्‍कार दिया गया. इन पुरस्‍कारों को देने के लिए 7 मेंबर की ज्‍यूरी बनाई गई थी.

कौन हैं सज्‍जन जिंदल 
 सज्‍जन जिंदल JSW समूह की कंपनियों के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक हैं,  वो अपने विजन और दूरदर्शिता के लिए जाने जाते हैं. उनके इसी हूनर ने इस समूह को स्टील से खनन,  ऊर्जा,  खेल,  बुनियादी ढांचे और सॉफ्टवेयर व्यवसाय में एक अलग स्‍थान प्राप्‍त हुआ है. जिंदल, जिन्होंने 2021 से 2022 तक वर्ल्ड स्टील एसोसिएशन के अध्यक्ष के रूप में काम किया है, वो रमैया इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, बेंगलुरु के एक मैकेनिकल इंजीनियर रह चुके हैं. 2014 में इंडियन स्टील एसोसिएशन की स्थापना में उनका महत्वपूर्ण योगदान रहा है.

पिता की मृत्‍यु के बाद संभाली समूह की जिम्‍मेदारी 
एक नए स्नातक के रूप में, वह 1982 में अपने पिता स्वर्गीय ओम प्रकाश जिंदल के ओपी जिंदल समूह में शामिल हो गए. 1983-184 में, जिंदल के पिता ने अपने बेटे के हुनर का परीक्षण करने का फैसला किया और उन्‍हें मुंबई के पास दो सुविधाओं में संचालन को चालू करने की जिम्‍मेदारी दे दी. जिंदल ने साबित कर दिया कि वह वास्तव में 'मैन ऑफ स्टील' हैं. उन्होंने जिंदल आयरन एंड स्टील कंपनी लिमिटेड (JISCO) को 1989 में कोल्ड रोल्ड और गैल्वेनाइज्ड शीट उत्पादों के निर्माण को लेकर आगे बढ़ाया. उन्होंने जिंदल विजयनगर स्टील लिमिटेड (JVSL), JSW एनर्जी लिमिटेड (JSWEL), जिंदल प्रैक्सेयर ऑक्सीजन लिमिटेड (JPOCL) और विजयनगर मिनरल्स को भी बढ़ावा दिया. प्राइवेट लिमिटेड (VMPL) ने 1995 में विनिर्माण प्रगति का पूर्ण एकीकरण सुनिश्चित किया. 2005 में, उनकी स्टील कंपनियों, JISCO और JVSL को JSW Steel बनाने के लिए विलय कर दिया गया.

बिजनेस के अलावा राजनीति भी करता है परिवार 
सज्‍जन जिंदल का परिवार बिजनेस के अलावा राजनीति भी काफी सक्रिय है. उनके पिता ओपी जिंदल भी एक सांसद थे और उनके सबसे छोटे भाई नवीन जिंदल, जो जिंदल स्टील एंड पावर का नेतृत्व करते हैं, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के पूर्व सांसद रह चुके हैं. 

टैग्स
सम्बंधित खबरें

Mobavenue AI Tech का बड़ा दांव, नई ब्रांड पहचान के साथ लॉन्च किया AI आधारित Neural Engine

कंपनी की यह रीब्रांडिंग एक बूटस्ट्रैप्ड मुंबई स्टार्टअप से सूचीबद्ध वैश्विक AdTech प्लेटफॉर्म तक के उसके विकास को दर्शाती है. इसके साथ ही कंपनी ने एक नई AI इंटेलिजेंस लेयर भी पेश की है, जिसे इस तरह तैयार किया गया है कि वह मार्केटर्स के विज्ञापन की योजना बनाने, लॉन्च करने और उसके प्रदर्शन को मापने के तरीके को बदल सके.

5 hours ago

FireAI को SucSEED Indovation Fund से मिला 2.5 करोड़ रुपये का निवेश, एंटरप्राइज विस्तार पर देगी जोर

AI आधारित डिसीजन इंटेलिजेंस प्लेटफॉर्म FireAI निवेश का इस्तेमाल सेल्स इंफ्रास्ट्रक्चर बढ़ाने और रिसर्च एंड डेवलपमेंट को मजबूत करने में करेगी.

8 hours ago

भारत का तीसरा इंपोर्ट बिल

देश ने एक पीढ़ी तक दो बड़ी निर्भरताओं को संभाला है, कच्चा तेल और सोना. अब तीसरी निर्भरता चुपचाप हर AI-पावर्ड ऐप और वर्कफ्लो के अंदर बन रही है, जिसकी कीमत टोकन के आधार पर तय होती है, बिल डॉलर में आता है और जिसका स्वामित्व लगभग पूरी तरह विदेशों में है.

8 hours ago

400 करोड़ रुपये से ज्यादा का ऑर्डर, बाजेल प्रोजेक्ट्स ने मिस्र में बढ़ाया पावर ट्रांसमिशन कारोबार

यह परियोजना मिस्र के राष्ट्रीय ग्रिड को मजबूत करने वाली प्रमुख योजनाओं का हिस्सा है, जिसका उद्देश्य देश में हाई वोल्टेज बिजली ट्रांसमिशन क्षमता को बढ़ाना और भरोसेमंद बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करना है.

8 hours ago

The Hundred 2026 की भारत में नई पारी, JioStar ने खरीदे टीवी और डिजिटल राइट्स

कंपनी ने टूर्नामेंट के भारत में टीवी और डिजिटल प्रसारण के एक्सक्लूसिव अधिकार हासिल कर लिए हैं. इसके तहत सभी 68 मैच JioHotstar पर लाइव स्ट्रीम होंगे, जबकि Star Sports Network पर उनका सीधा प्रसारण किया जाएगा.

10 hours ago

बड़ी खबरें

धोनी का क्लीनटेक पर बड़ा दांव, SolarSquare में किया निवेश; 510 करोड़ रुपये की फंडिंग का बने हिस्सा

SolarSquare इस नई पूंजी का उपयोग अपने कारोबार के विस्तार में करेगी. कंपनी की योजना अगले चरण में 30 से 40 नए शहरों में प्रवेश करने की है.

11 hours ago