होम / बिजनेस / देशी-विदेशी स्टार्टअप्स एम्पलाइज के लिए 'संकट'; 2022 पड़ रहा है यूं भारी

देशी-विदेशी स्टार्टअप्स एम्पलाइज के लिए 'संकट'; 2022 पड़ रहा है यूं भारी

भारत सहित विश्व भर में स्टार्टअप्स की बयार मंद पड़ गई है. भारत में दुनिया के 60 फीसदी स्टार्टअप्स काम कर रहे हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

नई दिल्लीः भारत सहित विश्व भर में स्टार्टअप्स की बयार मंद पड़ गई है. इसके कारण तो काफी है, लेकिन इस वजह से एक साल में 93 हजार से अधिक लोगों को छंटनी का शिकार होना पड़ा है. इसका असर भारत में भी देखने को मिला है. इस साल जुलाई तक भारतीय स्टार्टअप्स भी 12 हजार लोगों को नौकरी से अलविदा कह चुके थे और ये सिलसिला अभी भी जारी है. फंडिंग न मिलने से विश्लेषकों का कहना है कि इस साल के अंत तक लागत को घटाने के लिए 50,000 और लोगों को नौकरी से निकाला जा सकता है.

भारत में दुनिया के 60 फीसदी स्टार्टअप्स

भारत में दुनिया के 60 फीसदी स्टार्टअप्स काम कर रहे हैं. फंडिंग की कमी और कारोबार में फायदा नहीं होने की वजह से स्टार्टअप के हालात खराब हैं. यही कारण है कि लागत घटाने के लिए कर्मचारियों की छंटनी हो रही है.सबसे ज्यादा प्रभावित होनेवाली कंपनियों में एडटेक क्षेत्र की हैं. इसमें बायजू, अनअकादमी, वेदांतू, कार्स 24, एमपीएल, लिडो लर्निंग, ट्रेल, फारआई और अन्य हैं. 

क्रिप्टो में भी मची मारामारी

कोरोना के बाद जिस तरह से क्रिप्टो का बाजार तेजी से भागा, उससे ढेर सारी कंपनियां इस क्षेत्र में आ गईं. पर अब क्रिप्टोकरेंसी की कीमतों में 70 फीसदी से ज्यादा गिरावट ने निवेशकों के साथ-साथ कंपनियों को भी परेशान कर दिया है. इसमें जेमिनी, वाल्ड, बिटपांडा और अन्य ने अपने कर्मचारियों की संख्या घटाने की योजना बनाई है. 

700 स्टार्टअप्स में हुई छंटनी

क्रंचबेस साइट के अनुसार जुलाई और सितंबर के बीच दुनियाभर में स्टार्टअप कंपनियों ने छह लाख करोड़ रुपये जुटाए थे. साइट द्वारा 2007 में फंडिंग के आंकड़े जुटाने के बाद यह सबसे बड़ी गिरावट है. पिछले साल की समान अवधि से 53 फीसदी कम है. स्टार्टअप्स में छंटनी पर नजर रखने वाली साइट लेऑफ्सडॉटएफवाई के अनुसार 700 स्टार्टअप्स ने इस साल 93 हजार कर्मचारियों को निकाला है. 

VIDEO: Day Light Saving Time को अपनाएगा USA

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

जून तिमाही में Hindustan Zinc का दमदार प्रदर्शन, मुनाफा 145% उछला, रेवेन्यू 77% बढ़ा

तिमाही नतीजों के बाद Hindustan Zinc का शेयर लगभग सपाट कारोबार करता दिखा. खबर लिखे जाने के दौरान शेयर 0.35% प्रतिशत की तेजी के साथ 533 रुपये पर कारोबार करता दिथा.

1 day ago

जुलाई में निजी क्षेत्र की रफ्तार पड़ी सुस्त, 3 साल के निचले स्तर पर पहुंचा PMI

कमजोर मांग, बढ़ती लागत और सर्विस सेक्टर में सुस्ती के चलते कारोबारी गतिविधियों की रफ्तार पर दबाव देखने को मिला.

1 day ago

लंदन स्टॉक एक्सचेंज पर लिस्ट होगी Airtel Money, 10 अरब डॉलर से ज्यादा वैल्यूएशन का अनुमान

इस लिस्टिंग के जरिए कंपनी अंतरराष्ट्रीय निवेशकों तक अपनी पहुंच बढ़ाना चाहती है और अफ्रीका के तेजी से बढ़ते डिजिटल पेमेंट बाजार में अपनी स्थिति को और मजबूत करना चाहती है.

1 day ago

कर्नाटक में FDI का बड़ा उछाल, वित्त वर्ष 2026 में विदेशी निवेश करीब दोगुना होकर 13 अरब डॉलर पहुंचा

टेक्नोलॉजी, डेटा सेंटर और ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर (GCC) में बढ़ते निवेश से राज्य को मिला फायदा

1 day ago

अमेरिका ने भारत पर टैरिफ घटाकर 10% किया, जबरन मजदूरी नियमों में बदलाव से मिली राहत

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने गुरुवार को जारी एक मेमोरेंडम में कहा कि व्यापार प्रतिनिधि की सलाह के बाद उन देशों से आने वाले सामान पर 10% शुल्क लगाया जाएगा, जिन्होंने जबरन मजदूरी से जुड़े प्रतिबंधों को लागू करने की दिशा में कदम उठाए हैं.

1 day ago


बड़ी खबरें

नीट पेपर लीक विवाद के बीच धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा, पीएम मोदी को भेजा पद छोड़ने का प्रस्ताव

उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर एक लंबा पत्र साझा करते हुए बताया कि उन्होंने अपना इस्तीफा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भेज दिया है.

10 hours ago

पेपर लीक पर सरकार का बड़ा एक्शन, 10 साल की जेल और ₹10 करोड़ जुर्माने वाले बिल को कैबिनेट की मंजूरी

प्रस्तावित संशोधन के तहत पेपर लीक से जुड़े मामलों की सुनवाई के लिए स्पेशल फास्ट ट्रैक कोर्ट को कानूनी आधार दिया जाएगा.

1 day ago

जुलाई में निजी क्षेत्र की रफ्तार पड़ी सुस्त, 3 साल के निचले स्तर पर पहुंचा PMI

कमजोर मांग, बढ़ती लागत और सर्विस सेक्टर में सुस्ती के चलते कारोबारी गतिविधियों की रफ्तार पर दबाव देखने को मिला.

1 day ago

कर्नाटक में FDI का बड़ा उछाल, वित्त वर्ष 2026 में विदेशी निवेश करीब दोगुना होकर 13 अरब डॉलर पहुंचा

टेक्नोलॉजी, डेटा सेंटर और ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर (GCC) में बढ़ते निवेश से राज्य को मिला फायदा

1 day ago

जून तिमाही में Hindustan Zinc का दमदार प्रदर्शन, मुनाफा 145% उछला, रेवेन्यू 77% बढ़ा

तिमाही नतीजों के बाद Hindustan Zinc का शेयर लगभग सपाट कारोबार करता दिखा. खबर लिखे जाने के दौरान शेयर 0.35% प्रतिशत की तेजी के साथ 533 रुपये पर कारोबार करता दिथा.

1 day ago