होम / बिजनेस / सप्ताह के पहले दिन चेहरे पर मुस्कान के लिए इन शेयरों पर खेल जाएं दांव, तेजी के हैं संकेत!

सप्ताह के पहले दिन चेहरे पर मुस्कान के लिए इन शेयरों पर खेल जाएं दांव, तेजी के हैं संकेत!

शेयर बाजार की चाल आज कैसी रहेगी सटीक तौर पर बताना मुश्किल है, लेकिन कुछ शेयरों में तेजी के संकेत ज़रूर मिले हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

पिछले हफ्ते के आखिरी दिन यानी शुक्रवार को शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव देखने को मिला. सेंसेक्स जहां अपने हाई लेवल से कुछ नीचे आकर बंद हुआ. वहीं, निफ्टी में मामूली तेजी देखने को मिली. पूरे दिन बाजार ऊपर-नीचे दौड़ता रहा और अंत में बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 53.07 अंक टूटकर 79,996.60 पर बंद हुआ. जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का निफ्टी 21.70 अंक मजबूत होकर 24,323.85 के लेवल पर पहुंचा. हालांकि, साप्ताहिक आधार पर सेंसेक्स पिछले सप्ताह कुल 963.87 अंकों की बढ़त हासिल करने में कामयाब रहा. इसी तरह, निफ्टी भी कुल 313.25 अंक चढ़ गया. चलिए जानते हैं कि आज कौनसे शेयरों में तेजी देखने को मिल सकती है.

इनमें आ सकता है उछाल
सबसे पहले जानते हैं कि MACD ने नए सप्ताह के पहले दिन किन शेयरों में तेजी के संकेत दिए हैं. मोमेंटम इंडिकेटर मूविंग एवरेज कन्वर्जेंस डिवर्जेंस (MACD) का मानना है कि आज Vardhman Textiles, BEML, Rail Vikas Nigam, Indian Railway Finance Corp, Thermax और Paytm में तेजी देखने को मिल सकती है. इसका मतलब है कि इन शेयरों पर दांव लगाने वालों के लिए मुनाफा कमाने की गुंजाइश भी बन सकती है. हालांकि, BW हिंदी आपको सलाह देता है कि शेयर बाजार में निवेश से पहले किसी सर्टिफाइड एक्सपर्ट से परामर्श ज़रूर करें, अन्यथा आपको आर्थिक नुकसान भी उठाना पड़ सकता है.

इनमें आ सकती है गिरावट
इसी तरह, MACD ने आज के लिए कुछ शेयरों में मंदी का रुख भी दर्शाया है. Bajaj Finserv, Can Fin Homes, FACT, Siemens, Alok Industries और Bayer Bayer CropScience में आज गिरावट देखने को मिल सकती है. Bayer के शेयर बीते शुक्रवार को तेजी के साथ 6,572 रुपए पर बंद हुए थे. इस शेयर ने इस साल अब तक 19.48% का रिटर्न दिया है. हालांकि, पिछले पांच दिनों में इसमें 3.84% की गिरावट भी देखने को मिली है. Bajaj Finserv के लिए पिछले सप्ताह का आखिरी दिन अच्छा नहीं रहा. ये शेयर गिरावट के साथ 1,580 रुपए पर बंद हुआ. इस साल अब तक ये 5.75% नीचे आ चुका है.  इसी तरह, Can Fin Homes का शेयर भी शुक्रवार को गिरावट के साथ 886.90 रुपए पर आ गया था.

इनमें मजबूत खरीदारी
अब उन शेयरों के बारे में जानते हैं जिनमें मजबूत खरीदारी देखने को मिल रही है. इस लिस्ट में Raymond, RVNL, Ircon International, Vardhman Textiles, BEML, CG Power और RailTel Corp का नाम शामिल है. Raymond का शेयर शुक्रवार के उतार-चढ़ाव वाले बाजर में मजबूती के साथ आगे बढ़ा. यह करीब 10 प्रतिशत की तेजी के साथ 3,233.05 रुपए पर बंद हुआ. इस साल अब तक ये शेयर अपने निवेशकों को 85.91% का रिटर्न दे चुका है. RVNL ने शुक्रवार को कमाल कर दिया. यह 17.53% की शानदार उड़ान के साथ 492.15 रुपए पर बंद हुआ. इसी तरह, Ircon International में भी 10 प्रतिशत से अधिक की तेजी रिकॉर्ड हुई. 308.20 रुपए के भाव वाला ये शेयर इस साल अब तक 76.57% का रिटर्न दे चुका है. 
 

(डिस्क्लेमर: शेयर बाजार में निवेश जोखिम के अधीन है. 'BW हिंदी' इसकी कोई जिम्मेदारी नहीं लेता. सोच-समझकर, अपने विवेक के आधार पर और किसी सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह के बाद ही निवेश करें, अन्यथा आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है).

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

महंगाई के दबाव में सुस्त पड़ी रिटेल बिक्री, मई में ग्रोथ घटकर 5% रही: RAI

महंगाई और वैश्विक अनिश्चितताओं के बीच उपभोक्ता खर्च में सतर्कता बढ़ी है, जिससे रिटेल सेक्टर की रफ्तार धीमी हुई है.

1 hour ago

LiLLBUD ने जुटाए ₹6 करोड़, भारत के अर्ली लर्निंग मार्केट में बढ़ाए कदम

इस फंडिंग राउंड में CRED के संस्थापक कुणाल शाह और Shadowfax के सीईओ अभिषेक बंसल समेत कई एंजेल निवेशकों ने भी निवेश किया है.

2 hours ago

कोलकाता स्टॉक एक्सचेंज फिर बनेगा फाइनेंशियल हब, CSE को पुनर्जीवित करने की कवायद शुरू

राज्य सरकार का मानना है कि एक्सचेंज के दोबारा शुरू होने से कोलकाता को एक बार फिर पूर्वी भारत की आर्थिक राजधानी के रूप में विकसित करने में मदद मिलेगी.

5 hours ago

JSW Infra का ₹7,503 करोड़ का QIP लॉन्च, विस्तार और कर्ज घटाने पर कंपनी का बड़ा दांव

फंड जुटाने की इस योजना में 6,555 करोड़ रुपये के नए इक्विटी शेयर जारी किए जाएंगे, जबकि 947.7 करोड़ रुपये के शेयर प्रमोटर समूह की ओर से ऑफर फॉर सेल (OFS) के जरिए बेचे जाएंगे.

5 hours ago

₹4.38 लाख करोड़ का बजट, 'विकसित बांग्ला' पर बड़ा दांव, इंफ्रास्ट्रक्चर और उद्योग को मिलेगी रफ्तार

राज्य सरकार 'पश्चिम बंगाल निवेश ढांचा' लागू करने की तैयारी में है, जिसके तहत औद्योगिक क्लस्टरों और कॉरिडोर के जरिए निवेश आकर्षित किया जाएगा.

6 hours ago


बड़ी खबरें

मार्केटिंग का सबसे बड़ा बदलाव, अब क्रिएटर्स बन रहे हैं रणनीतिक बिजनेस पार्टनर

भारत में डिजिटल खरीदारी अब काफी हद तक विजुअल, मोबाइल-केंद्रित और क्रिएटर-आधारित हो चुकी है, जिसे 49.1 करोड़ से अधिक सक्रिय सोशल मीडिया उपयोगकर्ताओं और ई-रिटेल के तेज विस्तार से बल मिला है.

3 hours ago

महंगाई के दबाव में सुस्त पड़ी रिटेल बिक्री, मई में ग्रोथ घटकर 5% रही: RAI

महंगाई और वैश्विक अनिश्चितताओं के बीच उपभोक्ता खर्च में सतर्कता बढ़ी है, जिससे रिटेल सेक्टर की रफ्तार धीमी हुई है.

1 hour ago

LiLLBUD ने जुटाए ₹6 करोड़, भारत के अर्ली लर्निंग मार्केट में बढ़ाए कदम

इस फंडिंग राउंड में CRED के संस्थापक कुणाल शाह और Shadowfax के सीईओ अभिषेक बंसल समेत कई एंजेल निवेशकों ने भी निवेश किया है.

2 hours ago

कोलकाता स्टॉक एक्सचेंज फिर बनेगा फाइनेंशियल हब, CSE को पुनर्जीवित करने की कवायद शुरू

राज्य सरकार का मानना है कि एक्सचेंज के दोबारा शुरू होने से कोलकाता को एक बार फिर पूर्वी भारत की आर्थिक राजधानी के रूप में विकसित करने में मदद मिलेगी.

5 hours ago

मार्केटप्लेस के पीछे का खेल: डिजिटल उपभोक्ता शोषण का नया चेहरा

डिजिटल कॉमर्स की असली सफलता केवल बिक्री बढ़ाने में नहीं, बल्कि पारदर्शिता और विश्वास बनाए रखने में निहित है.

1 hour ago