✕

होम / बिजनेस / पिछले हफ्ते मिले दर्द को कुछ हद तक कम कर सकते हैं ये शेयर, आज लगा डालें दांव!

पिछले हफ्ते मिले दर्द को कुछ हद तक कम कर सकते हैं ये शेयर, आज लगा डालें दांव!

शेयर बाजार के लिए पिछला सप्ताह उतार-चढ़ाव वाला रहा. बाजार तेजी दौड़ता नजर आया लेकिन सप्ताह के आखिरी दिन धड़ाम हो गया.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

पिछले सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन यानी शुक्रवार को शेयर मार्केट में चली आ रही तेजी पर ब्रेक लग गया. कमजोर वैश्विक संकेत और घरेलू स्तर पर हुई बिकवाली के चलते बाजार हरे से सीधे लाल निशान पर आ गया. इस दौरान. बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 885.60 अंकों की भारी गिरावट के साथ 80,981.95 पर बंद हुआ. इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का निफ्टी भी 293.20 अंक फिसलकर 24,717.70 के लेवल पर आ गया. बाजार में आई गिरावट का असर टाटा मोटर्स, मारुति सुजुकी और महिंद्रा एंड महिंद्रा जैसी दिग्गज कंपनियों के शेयरों पर भी देखने को मिला. चलिए जानते हैं कि आज कौनसे शेयर ट्रेंड में रह सकते हैं.

MACD ने दिए ये संकेत
मोमेंटम इंडिकेटर MACD यानी मूविंग एवरेज कन्वर्जेंस डिवर्जेंस ने आज के लिए छह शेयरों पर तेजी का रुख दर्शाया है. Prism Johnson, HDFC Bank, Schneider, Century Plyboards, Hindustan Zinc और Happy Forgings में आज तेजी देखने को मिल सकती है. इसका मतलब है कि इन शेयरों में उछाल की संभावना है ऐसे में उन पर दांव लगाने वाले के मुनाफा कमाने की संभावना भी बन सकती है. हालांकि, BW हिंदी आपको सलाह देता है कि स्टॉक मार्केट में निवेश से पहले किसी सर्टिफाइड एक्सपर्ट से परामर्श करना न भूलें, अन्यथा आपको आर्थिक नुकसान भी उठाना पड़ सकता है. इसी तरह, MACD ने New India Assurance, Redington, India Cements, Tata Teleservices, Tata Technologies और Bayer Cropscience में  मंदी के संकेत दिए हैं. यानी इन शेयरों में गिरावट देखने को मिल सकती है.

इन पर भी रखें नजर
अब उन शेयरों के बारे में जानते हैं जिनमें मजबूत खरीदारी देखने को मिल रही है. इस लिस्ट में फूड डिलीवरी कंपनी Zomato के साथ-साथ Nykaa, Phillips Carbon, Info Edge, Jubilant Ingrevia, Himadri Speciality और Suzlon Energy का नाम शामिल है. इनके अलावा, आज बैंक ऑफ इंडिया और स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के शेयरों पर भी नजर रखें. इन सरकारी बैंकों के तिमाही नतीजे अच्छे रहे हैं. BOI का अप्रैल-जून तिमाही में शुद्ध मुनाफा सालाना आधार पर 10 प्रतिशत बढ़कर 1,702 करोड़ रुपए रहा, जो पिछले साल की समान तिमाही में 1,551 करोड़ रहा था. इसी तरह, SBI का शुद्ध लाभ भी उछलकर 17,035.16 करोड़ रुपए पहुंच गया. पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में ये 16,884 करोड़ था.

(डिस्क्लेमर: शेयर बाजार में निवेश जोखिम के अधीन है. 'BW हिंदी' इसकी कोई जिम्मेदारी नहीं लेता. सोच-समझकर, अपने विवेक के आधार पर और किसी सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह के बाद ही निवेश करें, अन्यथा आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है).

टैग्स
सम्बंधित खबरें

रुपये की गिरावट रोकने के लिए RBI की नई रणनीति, डॉलर से लेकर फॉरेक्स ट्रेडिंग तक बदले नियम

भारतीय रिजर्व बैंक ने रुपये को सहारा देने और विदेशी मुद्रा बाजार में उतार-चढ़ाव कम करने के लिए कई नियामकीय बदलाव किए हैं. इनका उद्देश्य डॉलर की मांग को व्यवस्थित करना, करेंसी डेरिवेटिव कारोबार में जोखिम सीमित करना और बाजार में नियमों का पालन सुनिश्चित करना है.

9 hours ago

भारत में 3D प्रिंटिंग को बढ़ावा देने की तैयारी, NSAM 2.0 से घरेलू मैन्युफैक्चरिंग को मिलेगी रफ्तार

नई रणनीति में स्वदेशी तकनीकों को व्यावसायिक स्तर पर इस्तेमाल के योग्य बनाने, बौद्धिक संपदा विकसित करने, डिजिटल तकनीकों को एकीकृत करने और वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धा करने वाले उत्पाद तैयार करने पर ध्यान दिया जाएगा.

10 hours ago

सेबी के नए सेटलमेंट नियम नोटिफाई, ₹10 लाख तक के मामलों का होगा फास्ट-ट्रैक निपटारा

नए नियमों के तहत कंपनी के खातों में गड़बड़ी या फंड के दुरुपयोग जैसे मामलों में भी सेटलमेंट का विकल्प उपलब्ध रहेगा.

10 hours ago

ग्रामीण इलाकों में बढ़ी रोजगार की मांग, सितंबर में 25.2% का उछाल; 1.56 करोड़ परिवारों ने मांगा काम

यह बढ़ोतरी ऐसे समय में हुई है, जब मानसून के बाद कृषि गतिविधियों और रबी फसल की बुवाई के बीच ग्रामीण श्रम बाजार में रोजगार की मांग में बदलाव देखने को मिल रहा है.

11 hours ago

मध्य प्रदेश के टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग जोन में ₹6,000 करोड़ के निवेश का प्रस्ताव, 18 हजार से ज्यादा रोजगार की उम्मीद

मध्य प्रदेश में प्रस्तावित टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग जोन (TMZ) देश में दूरसंचार उपकरणों के घरेलू विनिर्माण को बढ़ावा देने की दिशा में अहम कदम साबित हो सकता है.

14 hours ago

बड़ी खबरें

रुपये की गिरावट रोकने के लिए RBI की नई रणनीति, डॉलर से लेकर फॉरेक्स ट्रेडिंग तक बदले नियम

भारतीय रिजर्व बैंक ने रुपये को सहारा देने और विदेशी मुद्रा बाजार में उतार-चढ़ाव कम करने के लिए कई नियामकीय बदलाव किए हैं. इनका उद्देश्य डॉलर की मांग को व्यवस्थित करना, करेंसी डेरिवेटिव कारोबार में जोखिम सीमित करना और बाजार में नियमों का पालन सुनिश्चित करना है.

9 hours ago

CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ CJP का प्रदर्शन, दिल्ली में बड़े पैमाने पर हिरासत और पाबंदियां

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर जंतर-मंतर पर प्रदर्शन का आह्वान किया गया था. पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी करते हुए विपक्षी नेताओं, कार्यकर्ताओं और प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया.

5 hours ago