✕

होम / बिजनेस / इन शेयरों पर दांव से करें सप्ताह के पहले दिन की शुरुआत, तेजी के हैं संकेत

इन शेयरों पर दांव से करें सप्ताह के पहले दिन की शुरुआत, तेजी के हैं संकेत

बाजार के लिए यह महीना यानी जुलाई अच्छा रहने वाला है. हालांकि, इस सप्ताह उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

शेयर बाजार के लिए पिछला हफ्ता अच्छा रहा. इस दौरान मार्केट में तेजी देखने को मिली. हालांकि, शुक्रवार यानी सप्ताह के आखिरी दिन ज़रूर मार्केट गिरावट के साथ बंद हुआ. बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 210.45 अंक फिसलकर 79,032.73 और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का निफ्टी 33.90 गिरकर 24,010.60 पर बंद हुआ. बाजार के लिए यह महीना यानी जुलाई भी अच्छा रहने की उम्मीद है. आम चुनावों के बाद राजनीतिक स्थिरता के कारण बाजार में तेजी देखने को मिल सकती है. हालांकि, यह भी माना जा रहा है कि बीते सप्ताह रिकॉर्ड तेजी के बाद ऊंचे मूल्यांकन के चलते इस सप्ताह मार्केट में उतार-चढ़ाव नजर आ सकता है. 

इनमें तेजी की उम्मीद
चलिए जानते हैं कि आज कौनसे शेयर ट्रेंड में रह सकते हैं. मोमेंटम इंडिकेटर मूविंग एवरेज कन्वर्जेंस डिवर्जेंस (MACD) ने नए सप्ताह के पहले दिन कुछ शेयरों में तेजी और कुछ में नरमी के संकेत दिए हैं. पहले बात करते हैं तेजी के संकेत वाले शेयरों की. इस लिस्ट में Tata Motors, Lupin, CDSL, IGL, GE Shipping और Aegis Logistics का नाम शामिल है. इसका मतलब है कि इन शेयरों के भाव में उछाल आ सकता है. यदि आप इन पर दांव लगाते हैं तो मुनाफा कमाने की गुंजाइश भी बन सकती है. हालांकि, BW हिंदी आपको सलाह देता है कि शेयर मार्केट में निवेश से पहले किसी सर्टिफाइड एक्सपर्ट से परामर्श ज़रूर कर लें, अन्यथा नुकसान भी उठाना पड़ सकता है.

इनमें मंदी के संकेत
MACD ने  AU Small Finance Bank, Safari Industries, E I D-Parry (India), Phoenix Mills और India Energy Exchange के शेयरों में मंदी का रुख दर्शाया है. यानी इन शेयरों में आज गिरावट देखने को मिल सकती है. EID के शेयर शुक्रवार को डेढ़ प्रतिशत की तेजी के साथ 765 रुपए पर बंद हुए थे. इस साल अब तक ये शेयर 36.47% का रिटर्न दे चुका है. AU बैंक के शेयरों में भी पिछले सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन करीब 1 प्रतिशत की उछाल आई थी और यह 670 रुपए पर बंद हुआ था. इसी तरह, Phoenix Mills 0.41 प्रतिशत की मजबूती के साथ 3,575 और एक्सचेंज एनर्जी का शेयर 0.48% की उछाल के साथ 180.69 रुपए पर बंद हुआ था.

कैसा रहेगा ये सप्ताह?
एक्सपर्ट्स का कहना है कि बाजार में इस सप्ताह उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकती है. बाजार का ऊंचा मूल्यांकन चिंता का विषय बना रहेगा. निवेशक अब दो बातों पर नजर बनाए हुए हैं - मानसून की प्रगति और आम बजट. हालांकि, अच्छी बात यह है कि विदेशी निवेशक भारतीय बाजार पर मेहरबान हो गए हैं. वह फिर से लिवाल बन गए हैं, जिससे बाजार को बूस्ट मिलने की संभावना है. आगे विदेशी और घरेलू संस्थागत निवेशकों की गतिविधियां और कच्चे तेल की कीमतें भी बाजार की धारणा को प्रभावित करेंगी.

(डिस्क्लेमर: शेयर बाजार में निवेश जोखिम के अधीन है. 'BW हिंदी' इसकी कोई जिम्मेदारी नहीं लेता. सोच-समझकर, अपने विवेक के आधार पर और किसी सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह के बाद ही निवेश करें, अन्यथा आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है).

टैग्स
सम्बंधित खबरें

NTPC की को-जेनरेशन परियोजनाओं में 26% हिस्सेदारी का मौका, औद्योगिक कंपनियों से मांगी रुचि

कंपनी इन परियोजनाओं में 26 फीसदी इक्विटी हिस्सेदारी की पेशकश कर रही है. इसका उद्देश्य उद्योगों को भरोसेमंद और किफायती ऊर्जा उपलब्ध कराने के साथ अपने ऊर्जा समाधान कारोबार का विस्तार करना है.

1 hour ago

ट्रंप का दावा- रूस और यूक्रेन ऊर्जा ठिकानों पर हमले रोकने को सहमत, जेलेंस्की ने मांगी स्पष्टता

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया है कि रूस और यूक्रेन ऊर्जा ढांचे पर हमले रोकने के लिए ‘एनर्जी सीजफायर’ पर सहमत हो गए हैं. हालांकि, यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने कहा है कि वह इन बातचीत में शामिल नहीं थे.

1 hour ago

वेदांता, TCS और आनंद राठी वेल्थ देंगे अंतरिम डिविडेंड, जानें रिकॉर्ड डेट और कितना मिलेगा पैसा

शेयर बाजार में इस हफ्ते तीन कंपनियों के निवेशकों को डिविडेंड से कमाई का मौका मिलेगा. वेदांता, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) और आनंद राठी वेल्थ ने अंतरिम डिविडेंड का ऐलान किया है.

1 hour ago

दिवाली से पहले ऑनलाइन शॉपिंग में तेजी, दो दिन में 24,200 करोड़ रुपये की बिक्री; मोबाइल की सबसे ज्यादा मांग

रिपोर्ट के मुताबिक, शुरुआती दिनों में खरीदारी करने वालों में करीब एक-तिहाई हिस्सेदारी जेनरेशन जेड यानी युवा पीढ़ी की रही. यह आंकड़ा त्योहारी ऑनलाइन खरीदारी में युवाओं की भागीदारी को दिखाता है.

3 hours ago

अक्टूबर में खुलेंगे 12 कंपनियों के IPO, जियो प्लेटफॉर्म्स के 30,000 करोड़ रुपये से बड़े इश्यू पर नजर

इन कंपनियों का संबंध टेक्नोलॉजी, विनिर्माण, स्वास्थ्य सेवाओं, रक्षा, नवीकरणीय ऊर्जा और जल उपचार जैसे क्षेत्रों से है, जिनमें जियो प्लेटफॉर्म्स का प्रस्तावित आईपीओ सबसे बड़ा आकर्षण है.

4 hours ago

बड़ी खबरें

NTPC की को-जेनरेशन परियोजनाओं में 26% हिस्सेदारी का मौका, औद्योगिक कंपनियों से मांगी रुचि

कंपनी इन परियोजनाओं में 26 फीसदी इक्विटी हिस्सेदारी की पेशकश कर रही है. इसका उद्देश्य उद्योगों को भरोसेमंद और किफायती ऊर्जा उपलब्ध कराने के साथ अपने ऊर्जा समाधान कारोबार का विस्तार करना है.

1 hour ago

ट्रंप का दावा- रूस और यूक्रेन ऊर्जा ठिकानों पर हमले रोकने को सहमत, जेलेंस्की ने मांगी स्पष्टता

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया है कि रूस और यूक्रेन ऊर्जा ढांचे पर हमले रोकने के लिए ‘एनर्जी सीजफायर’ पर सहमत हो गए हैं. हालांकि, यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने कहा है कि वह इन बातचीत में शामिल नहीं थे.

1 hour ago

दिल्ली में ट्रैफिक को लेकर एडवाइजरी जारी, 30 जगहों पर डायवर्जन की चेतावनी; गैर-जरूरी यात्रा से बचें

सेंट्रल दिल्ली, कनॉट प्लेस और प्रमुख सड़कों पर पाबंदियों के चलते यात्रियों को वैकल्पिक रास्तों का इस्तेमाल करने और गैर-जरूरी यात्रा से बचने की सलाह दी गई है.