✕

होम / बिजनेस / Stanley Lifestyles IPO की बंपर प्रीमियम पर लिस्टिंग, पहले दिन अमीर हुए निवेशक

Stanley Lifestyles IPO की बंपर प्रीमियम पर लिस्टिंग, पहले दिन अमीर हुए निवेशक

इस आईपीओ को बाजार में हर कैटेगरी के निवेशकों ने हाथों-हाथ लिया था और लिस्टिंग से पहले ग्रे मार्केट में उसका प्रीमियम भी ऊपर चल रहा था.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

सुपर प्रीमियम और लग्जरी फर्नीचर ब्रांड स्टैनले लाइफस्टाइल्स (Stanley Lifestyles) के शेयरों की आज घरेलू मार्केट में धांसू एंट्री हुई. इसके आईपीओ को ओवरऑल 97 गुना से अधिक बोली मिली थी. आईपीओ के तहत 369 रुपये के भाव पर शेयर जारी हुए हैं. आज BSE पर इसकी 499 रुपये और NSE पर 494.95 रुपये पर एंट्री हुई है यानी कि आईपीओ निवेशकों को करीब 35 फीसदी का लिस्टिंग गेन मिला. लिस्टिंग के बाद शेयर और ऊपर चढ़े. उछलकर BSE पर यह 510.00 रुपये के अपर सर्किट पर पहुंच गया यानी कि IPO निवेशक अब 38.21 फीसदी मुनाफे में हैं.

IPO को मिला था तगड़ा रिस्पांस

स्टैनले लाइफस्टाइल्स का ₹537.02 करोड़ का आईपीओ 21-25 जून तक खुला था. इस आईपीओ को निवेशकों का जबरदस्त रिस्पांस मिला था और ओवरऑल यह 97.16 गुना सब्सक्राइब हुआ था. इसमें क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (QIB) के लिए आरक्षित हिस्सा 215.62 गुना, नॉन-इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स (NII) का हिस्सा 121.42 गुना और खुदरा निवेशकों का हिस्सा 19.08 गुना भरा था. इस आईपीओ के तहत 200 करोड़ रुपये के नए शेयर जारी हुए हैं. इसके अलावा 2 रुपये की फेस वैल्यू वाले 91,33,454 शेयरों की ऑफर फॉर सेल विंडो के तहत बिक्री हुई है.

ऑफर फॉर सेल का पैसा शेयर बेचने वाले शेयरहोल्डर्स को मिला है. वहीं नए शेयरों के जरिए जुटाए गए पैसों के इस्तेमाल की बात करें तो 90.1 करोड़ रुपये का 'स्टैनले लेवल नेक्स्ट', 'स्टैनले बुटिक' और 'सोफाज एंड मोर बाय स्टैनले' के नए स्टोर्स खोलने; 10 करोड़ रुपये का पुराने स्टोर्स के रिनोवेशन; 40 करोड़ रुपये का एंकर स्टोर्स खोलने; 6.6 करोड़ रुपये का कंपनी और सब्सिडियरी के लिए नई मशीनरी और इक्विपमेंट की खरीदारी में इस्तेमाल होगा. बाकी पैसों का इस्तेमाल आम कॉरपोरेट उद्देश्यों में होगा.

आईपीओ से जुटाए पैसे का इस्तेमाल

यह कंपनी प्रीमियम-लग्जरी फर्नीचर सेगमेंट में काम करती है. उसने कहा था कि वह आईपीओ से जुटाई गई रकम का इस्तेमाल स्टैनली लेवल नेक्स्ट, स्टैनली बुटिक, सोफाज एंड मोर बाय स्टैनली जैसे फॉर्मेट समेत नए स्टोर खोलने में करेगी. उसके अलावा कंपनी ने पुराने स्टोर के रिनोवेशन पर भी कुछ रकम खर्च करने का इरादा जाहिर किया था. बाकी रकम का इस्तेमाल कंपनी नई मशीनरी आदि खरीदने और आम कॉरपोरेट उद्देश्यों में करेगी.
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

चीन के 300 अरब डॉलर के सर्विस बाजार पर भारत की नजर, कारोबार की बाधाओं का होगा आकलन

वाणिज्य विभाग ने कंपनियों से वीजा, डेटा ट्रांसफर, लाइसेंस, टैक्स और भुगतान से जुड़ी समस्याओं का ब्योरा मांगा है. इसका मकसद चीन के बड़े सर्विस बाजार में भारत की हिस्सेदारी बढ़ाने और निर्यातकों के सामने आने वाली चुनौतियों की पहचान करना है.

1 hour ago

NTPC की को-जेनरेशन परियोजनाओं में 26% हिस्सेदारी का मौका, औद्योगिक कंपनियों से मांगी रुचि

कंपनी इन परियोजनाओं में 26 फीसदी इक्विटी हिस्सेदारी की पेशकश कर रही है. इसका उद्देश्य उद्योगों को भरोसेमंद और किफायती ऊर्जा उपलब्ध कराने के साथ अपने ऊर्जा समाधान कारोबार का विस्तार करना है.

3 hours ago

ट्रंप का दावा- रूस और यूक्रेन ऊर्जा ठिकानों पर हमले रोकने को सहमत, जेलेंस्की ने मांगी स्पष्टता

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया है कि रूस और यूक्रेन ऊर्जा ढांचे पर हमले रोकने के लिए ‘एनर्जी सीजफायर’ पर सहमत हो गए हैं. हालांकि, यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने कहा है कि वह इन बातचीत में शामिल नहीं थे.

4 hours ago

वेदांता, TCS और आनंद राठी वेल्थ देंगे अंतरिम डिविडेंड, जानें रिकॉर्ड डेट और कितना मिलेगा पैसा

शेयर बाजार में इस हफ्ते तीन कंपनियों के निवेशकों को डिविडेंड से कमाई का मौका मिलेगा. वेदांता, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) और आनंद राठी वेल्थ ने अंतरिम डिविडेंड का ऐलान किया है.

4 hours ago

दिवाली से पहले ऑनलाइन शॉपिंग में तेजी, दो दिन में 24,200 करोड़ रुपये की बिक्री; मोबाइल की सबसे ज्यादा मांग

रिपोर्ट के मुताबिक, शुरुआती दिनों में खरीदारी करने वालों में करीब एक-तिहाई हिस्सेदारी जेनरेशन जेड यानी युवा पीढ़ी की रही. यह आंकड़ा त्योहारी ऑनलाइन खरीदारी में युवाओं की भागीदारी को दिखाता है.

6 hours ago

बड़ी खबरें

NTPC की को-जेनरेशन परियोजनाओं में 26% हिस्सेदारी का मौका, औद्योगिक कंपनियों से मांगी रुचि

कंपनी इन परियोजनाओं में 26 फीसदी इक्विटी हिस्सेदारी की पेशकश कर रही है. इसका उद्देश्य उद्योगों को भरोसेमंद और किफायती ऊर्जा उपलब्ध कराने के साथ अपने ऊर्जा समाधान कारोबार का विस्तार करना है.

3 hours ago

चीन के 300 अरब डॉलर के सर्विस बाजार पर भारत की नजर, कारोबार की बाधाओं का होगा आकलन

वाणिज्य विभाग ने कंपनियों से वीजा, डेटा ट्रांसफर, लाइसेंस, टैक्स और भुगतान से जुड़ी समस्याओं का ब्योरा मांगा है. इसका मकसद चीन के बड़े सर्विस बाजार में भारत की हिस्सेदारी बढ़ाने और निर्यातकों के सामने आने वाली चुनौतियों की पहचान करना है.

1 hour ago

ट्रंप का दावा- रूस और यूक्रेन ऊर्जा ठिकानों पर हमले रोकने को सहमत, जेलेंस्की ने मांगी स्पष्टता

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया है कि रूस और यूक्रेन ऊर्जा ढांचे पर हमले रोकने के लिए ‘एनर्जी सीजफायर’ पर सहमत हो गए हैं. हालांकि, यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने कहा है कि वह इन बातचीत में शामिल नहीं थे.

4 hours ago

दिल्ली में ट्रैफिक को लेकर एडवाइजरी जारी, 30 जगहों पर डायवर्जन की चेतावनी; गैर-जरूरी यात्रा से बचें

सेंट्रल दिल्ली, कनॉट प्लेस और प्रमुख सड़कों पर पाबंदियों के चलते यात्रियों को वैकल्पिक रास्तों का इस्तेमाल करने और गैर-जरूरी यात्रा से बचने की सलाह दी गई है.