✕

होम / बिजनेस / बाजार में लिस्टेड इस कंपनी से जुड़ा है श्री श्री रविशंकर का नाता, शेयर बने रॉकेट 

बाजार में लिस्टेड इस कंपनी से जुड़ा है श्री श्री रविशंकर का नाता, शेयर बने रॉकेट 

आर्ट ऑफ लिविंग के संस्थापक श्री श्री रविशंकर एक कंपनी के फाउंडर भी हैं. उनकी कंपनी के शेयर तेजी से दौड़ रहे हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

स्पिरिचुअल लीडर श्री श्री रविशंकर (Sri-Sri Ravi Shankar) के बारे में तो आप जानते ही होंगे. आर्ट ऑफ लिविंग के संस्थापक श्री श्री जब बोलते हैं, तो लोग उन्हें सुनते रह जाते हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि वह शेयर बाजार में लिस्टेड एक कंपनी के फाउंडर भी हैं और उनकी कंपनी के शेयर रॉकेट की स्पीड से दौड़ रहे हैं? यदि नहीं तो चलिए हम आपको बताते हैं. सोर्स नेचुरल फूड्स एंड हर्बल सप्लीमेंट्स श्री श्री की कंपनी है. कल यानी सोमवार को इस कंपनी के शेयरों में 20 प्रतिशत की शानदार तेजी देखने को मिली.  

5 दिनों में इतना रिटर्न
सोर्स नेचुरल फूड्स एंड हर्बल सप्लीमेंट्स (Source Naturl Fds and Hrbl Supplmnts) के शेयरों ने बीते पांच दिनों में ही अपने निवेशकों को 32.62% से ज्यादा का रिटर्न दिया है. 127.18 रुपए के भाव पर मिल रहा ये शेयर पिछले एक साल में 38.84% चढ़ा है. इस लिहाज से देखें तो एक साल से ज्यादा बढ़त इस शेयर ने महज 5 दिनों में हासिल कर ली है. श्री श्री रविशंकर की इस कंपनी के शेयरों के रॉकेट बनने की वजह है कंपनी की ग्रीन एनर्जी सेक्टर में कदम रखने की तैयारी. 

तलाश रही संभावनाएं
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, सोर्स नेचुरल ने ग्रीन एनर्जी क्षेत्र में कदम रखने की घोषणा की है. ग्रीन एनर्जी तेजी से आगे बढ़ने वाले सेक्टर्स में शुमार है, इसलिए कंपनी की घोषणा से निवेशक उत्साहित हैं. श्री श्री की कंपनी ने शेयर बाजार को बताया है कि वह ग्रीन एनर्जी क्षेत्र में संभावनाएं तलाश रही है. कंपनी सौर ऊर्जा, ग्रीन हाइड्रोजन, पवन ऊर्जा, जैव ऊर्जा और जल विद्युत पर काम कर सकती है. इस घोषणा के बाद से सोर्स नेचुरल फूड्स एंड हर्बल सप्लीमेंट्स के शेयरों में गजब की तेजी देखने को मिली है. बता दें कि कंपनी अपने प्रोडक्‍ट 'श्री श्री तत्‍व' ब्रैंड नेम के तहत बेचती है.

कितने अमीर हैं श्री श्री?
श्री श्री रविशंकर की कंपनी ने बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज को बताया है कि वो दुनिया भर में उभरते ग्रीन एनर्जी सेक्टर में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के लिए हरित और स्वच्छ ऊर्जा में व्यावसायिक अवसर तलाश रही है. यह प्रस्ताव शेयरधारकों की मंजूरी के अधीन है और इस सिलसिले में 26 जून को बोर्ड बैठक भी आयोजित की जा रही है. गौरतलब है कि श्री श्री देश के प्रसिद्ध धर्म गुरुओं में शुमार हैं. उनके 150 देशों में 30 करोड़ से ज्यादा फॉलोअर्स हैं. एक रिपोर्ट के मुताबिक, उनके पास दौलत का पहाड़ है, वह 1000 करोड़ रुपए से अधिक की संपत्ति मालिक हैं.

टैग्स
सम्बंधित खबरें

YAAP Digital के चेयरमैन एवं मैनेजिंग डायरेक्टर राज नायक ने दिया इस्तीफा

नायक ने इस इस्तीफे के पीछे पूर्णकालिक परिचालन भूमिका की व्यस्तताओं और अपनी व्यक्तिगत प्राथमिकताओं पर ध्यान देने की इच्छा का हवाला दिया है.

2 hours ago

महंगाई 7% तक पहुंचने का खतरा, RBI रेपो रेट में फिर कर सकता है 150 बेसिस पॉइंट तक की बढ़ोतरी

रिपोर्ट के अनुसार, महंगाई को ध्यान में रखते हुए वास्तविक ब्याज दर कम से कम 1 फीसदी बनाए रखने के लिए रेपो रेट को बढ़ाकर 6.5-7 फीसदी तक करना पड़ सकता है.

2 hours ago

सुजलॉन का 550 करोड़ रुपये का निवेश, तमिलनाडु समेत 3 राज्यों में लगेंगे नए प्लांट; 15,000 रोजगार की उम्मीद

कंपनी इस विस्तार पर 550 करोड़ रुपये खर्च करेगी और 2027 तक प्लांट शुरू करने की योजना है. कारोबारी सत्र के दौरान शेयर में 5 प्रतिशत से ज्यादा की तेजी दर्ज हुई.

4 hours ago

चीन के 300 अरब डॉलर के सर्विस बाजार पर भारत की नजर, कारोबार की बाधाओं का होगा आकलन

वाणिज्य विभाग ने कंपनियों से वीजा, डेटा ट्रांसफर, लाइसेंस, टैक्स और भुगतान से जुड़ी समस्याओं का ब्योरा मांगा है. इसका मकसद चीन के बड़े सर्विस बाजार में भारत की हिस्सेदारी बढ़ाने और निर्यातकों के सामने आने वाली चुनौतियों की पहचान करना है.

5 hours ago

NTPC की को-जेनरेशन परियोजनाओं में 26% हिस्सेदारी का मौका, औद्योगिक कंपनियों से मांगी रुचि

कंपनी इन परियोजनाओं में 26 फीसदी इक्विटी हिस्सेदारी की पेशकश कर रही है. इसका उद्देश्य उद्योगों को भरोसेमंद और किफायती ऊर्जा उपलब्ध कराने के साथ अपने ऊर्जा समाधान कारोबार का विस्तार करना है.

8 hours ago

बड़ी खबरें