होम / बिजनेस / नहीं हो रहा SpiceJet की मुश्किलों का अंत, अब इस बड़े संकट में फंसी कंपनी

नहीं हो रहा SpiceJet की मुश्किलों का अंत, अब इस बड़े संकट में फंसी कंपनी

इंजन लीज फाइनेंस के 9 विमानों का इस्‍तेमाल करने वाली स्‍पाइसजेट ने 25 जनवरी तक विमानों को वापस लौटाने की बात कही है. अब इस मामले में अगली सुनवाई फरवरी में होगी. 

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

Spicejet को पिछले कुछ समय में कोर्ट से बड़े झटके लगे हैं. पहले मारन बंधु वाले मामले में पैसों का भगुतान करना पड़ा तो उसके बाद क्रेडिट सुईस को भी मोटी रकम का भुगतान करना पड़ा. ये दोनों मामले कुछ थमे ही थे कि अब स्‍पाइसजेट को एक और झटका लगा है. स्‍पाईसजेट के खिलाफ कोर्ट जाने वाली कंपनी इंजन लीज फाइनेंस की‍ अर्जी के बाद दोनों के बीच एक समझौता हुआ ही जिसमें स्‍पाइसजेट (Spicejet) कंपनी से लिए 9 विमानों को वापस करेगा और 2 मिलियन डॉलर से अधिक का भुगतान करेगा. स्‍पाइसजेट को ये 9 विमान 25 जनवरी तक वापस लौटाने होंगे. अब इस मामले की सुनवाई फरवरी में होगी. 

दोनो कंपनियों के बीच हुआ क्‍या समझौता 
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, दोनों कंपनियो के बीच हुए समझौते में कहा गया है कि स्‍पाइसजेट को इंजन लीज फाइनेंस बीवी को जनवरी तक 2 मिलियन डॉलर से अधिक का भुगतान करना होगा. इन दोनों के बीच हुए समझौत के अनुसार, स्‍पाइसजेट 25 जनवरी तक उन 9 विमानों को भी वापस करेगा जिनका वो इस्‍तेमाल कर रहा है. इन्‍हीं विमानों को लेकर कंपनी की ओर से कहा गया कि अभी वो लीज को खत्‍म नहीं करेगी लेकिन अगर स्‍पाईसजेट ने इसका पालन नहीं किया तो आने वाले समय में वो फिर कोर्ट का दरवाजा खटखटा सकता था. 

क्‍या है ये पूरा मामला? 
हाल ही में 27 सितंबर को इंजन लीज फाइनेंस बीवी अपने 9 लीज पर दिए गए विमानो को वापस मांगने की याचिका को लेकर दिल्‍ली हाईकोर्ट गया था. उसके बाद मामले की सुनवाई करते हुए 5 अक्‍टूबर को दिल्‍ली हाईकोर्ट ने दोनों को 16 अक्‍टूबर तक समझौता करने को कहा था और ये भी कहा कि अगर उसने ऐसा नहीं किया तो वो एयरलाइन को विमानों का इस्‍तेमाल करने से रोक देगा. इंजन लीज फाइनेंस ने बंद पड़ी विमान सेवा गो फर्स्‍ट को भी लीज पर विमान दिए हैं. वहां दिवाला प्रक्रिया से छूट पाने के लिए कंपनी गो फर्स्‍ट के खिलाफ भी केस लड़ रही है, क्‍योंकि उसने स्‍थगन प्रस्‍ताव पास होने से पहले ही पट्टों को समाप्‍त कर दिया था. 

4 विमान लीज धारक कंपनियों ने किया है केस 
स्‍पाइसजेट की परेशानी किसी एक कंपनी से नहीं है. कंपनी की परेशानी कई और कंपनियों से भी है. 4 इंजन पट्टेदार कंपनियों ने स्‍पाइसजेट  के खिलाफ पांच दिवाला याचिकाएं दायर की हैं. इनमें एयरकैसल आयरलैंड लिमिटेड, विलिस लीज कॉरपोरेशन, विलमिंगटन और सेलेस्टियन ने कोर्ट से स्‍पाइसजेट को दिवाला प्रक्रिया में कंपनी को शामिल करने को कहा था, जिससे वो अपना बकाया वसूल सके. इससे पहले अगस्‍त में स्‍पाइसजेट 28 मिलियन डॉलर का भुगतान चुकाने के लिए 9 विमान पट्टेदारों को 48 मिलियन से अधिक शेयर आवंटित किए हैं. क्‍यों कि एयरलाइन अपने पूर्ण परिचालन पर लौटना चाहती थी. 

टैग्स
सम्बंधित खबरें

लौह अयस्क होगा महंगा, स्क्रैप बनेगा स्टील इंडस्ट्री का सबसे बड़ा कच्चा माल: डॉ. अशोक पांडा

सेल के सीएमडी डॉ. अशोक कुमार पांडा ने कहा कि स्टील किसी भी अर्थव्यवस्था की रीढ़ है. इसका प्रत्यक्ष योगदान भले ही 7-8 प्रतिशत के आसपास हो, लेकिन यह पूरे औद्योगिक विकास को गति देता है.

7 hours ago

35 अरब डॉलर के माइक्रोफाइनेंस पोर्टफोलियो पर संकट, कमजोर मानसून बढ़ा सकता है डिफॉल्ट

ग्रामीण आय पर दबाव से माइक्रोफाइनेंस कंपनियों की रिकवरी को झटका लगने की आशंका

11 hours ago

सेबी का बड़ा फैसला: अब रुपये में होगी FPI फीस की पेमेंट, MF को भी मिली इंट्रा-डे उधारी की छूट

विदेशी निवेशकों के लिए शुल्क भुगतान की प्रक्रिया होगी आसान, म्युचुअल फंड सेटलमेंट में बढ़ेगी लिक्विडिटी

11 hours ago

भारत के ऑटो कंपोनेंट उद्योग ने भरी रफ्तार, FY26 में कारोबार 12.7% बढ़कर 7.6 लाख करोड़ रुपये पहुंचा

एसोसिएशन का अनुमान है कि वित्त वर्ष 2026-27 में भी उद्योग 8% से 10% की दर से बढ़ सकता है. इसके पीछे घरेलू बाजार में मजबूत मांग और निर्यात में बढ़ोतरी को प्रमुख कारण बताया गया है.

13 hours ago

भारत में स्टील की मांग ने पकड़ी रफ्तार, Q1 में 8.3% बढ़ी खपत; आयात में 49% का उछाल

बुनियादी ढांचा और ऑटो सेक्टर की मजबूत मांग से बढ़ी स्टील की खपत, चीन समेत तीन देशों से आयात पर एंटी-डंपिंग जांच शुरू

13 hours ago

बड़ी खबरें

लौह अयस्क होगा महंगा, स्क्रैप बनेगा स्टील इंडस्ट्री का सबसे बड़ा कच्चा माल: डॉ. अशोक पांडा

सेल के सीएमडी डॉ. अशोक कुमार पांडा ने कहा कि स्टील किसी भी अर्थव्यवस्था की रीढ़ है. इसका प्रत्यक्ष योगदान भले ही 7-8 प्रतिशत के आसपास हो, लेकिन यह पूरे औद्योगिक विकास को गति देता है.

7 hours ago

सेबी का बड़ा फैसला: अब रुपये में होगी FPI फीस की पेमेंट, MF को भी मिली इंट्रा-डे उधारी की छूट

विदेशी निवेशकों के लिए शुल्क भुगतान की प्रक्रिया होगी आसान, म्युचुअल फंड सेटलमेंट में बढ़ेगी लिक्विडिटी

11 hours ago

शनि वक्री 2026: रणनीतिक आत्ममंथन जो अटूट कारोबारी नींव तैयार करता है

ज्योतिषाचार्य विक्रम चन्दीरमानी लिखते हैं, करियर से लेकर रिश्तों तक, शनि वक्री लोगों को त्वरित परिणामों के पीछे भागने के बजाय दीर्घकालिक फैसलों की समीक्षा करने के लिए प्रेरित करता है.

9 hours ago