होम / बिजनेस / अयोध्‍या के लिए Spicejet भी चलाएगा स्‍पेशल फ्लाइट…ये रही टाइमिंग 

अयोध्‍या के लिए Spicejet भी चलाएगा स्‍पेशल फ्लाइट…ये रही टाइमिंग 

अयोध्‍या में 22 तारीख को प्राण प्रतिष्‍ठा का कार्यक्रम होना है, ऐसे में हर विमान कंपनी कोशिश कर रही है कि वो वहां के लिए अपनी सेवाओं को दे. इसी कड़ी में स्‍पाइसजेट ने ये घोषणा की है. 

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

अयोध्‍या में होने जा रहे प्राण प्रतिष्‍ठा कार्यक्रम को लेकर तैयारियां जोरों पर चल रही है. इस कार्यक्रम की विशालता इतनी है कि पूरा देश इंतजार कर रहा है 22 तारीख का जब भगवान राम की मूर्ति की प्राण प्रतिष्‍ठा होगी. अयोध्‍या में होने वाले इस कार्यक्रम के लिए Spicejet ने भी अपनी फ्लाइट की घोषणा कर दी है. स्‍पाइसजेट की फ्लाइट 21 तारीख को जाएगी जबकि 22 तारीख को ये फ्लाइट वापस आ जाएगी. अयोध्‍या में उस दिन 100 से ज्‍यादा चार्टेड विमानों के पहुंचने का अंदाजा लगाया जा रहा है. 

ये है फ्लाइट की टाइमिंग 
22 तारीख को होने वाली प्राण प्रतिष्‍ठा के लिए अगर आप 21 तारीख को जाने की तैयारी कर रहे हैं तो आप इस पर विचार कर सकते हैं. स्‍पाइसजेट की फ्लाइट 21 तारीख को दोपहर में 1.30 बजे यहां से निकलेगी और 3 बजे अयोध्‍या पहुंच जाएगी. इसी तरह से कंपनी वहां से वापसी के लिए भी फ्लाइट 22 तारीख को चलाएगी जो शाम 3 बजे चलेगी और 5 बजे दिल्‍ली पहुंच जाएगी. 

क्‍या बोले कंपनी के चेयरमैन? 
इस मौके पर कंपनी के चेयरमैन अजय सिंह ने कहा कि ये एक ऐसा क्षण है जो प्रत्‍येक भारतीय के लिए गर्व का पल है और हमें भी इसका हिस्‍सा बनते हुए बेहद खुशी हो रही है. उन्‍होंने राम मंदिर प्राण प्रतिष्‍ठा कार्यक्रम में भाग लेने के लिए जाने वाले यात्रियों को एक आरामदायक सफर देने के लिए हम संकल्पित हैं.
 स्‍पाइसजेट की ओर से ये भी कहा गया है कि वो आने वाले समय में अपनी कनेक्टिविटी को सुधारने के लिए और कदम बढ़ाएगी. उन्‍होंने ये भी कहा कि वो आने वाले समय में इसके बारे में जल्‍द ही सूचना देंगे. अजय सिंह ने ये भी कहा है कि हाल ही में हुई एजीएम में ये भी क्लियर हुआ है कि स्‍पाईसजेट के पास लक्ष्‍यद्वीप के विशेष अधिकार हैं. वो वहां के लिए भी जल्‍द फ्लाइट की घोषणा करेगा. 

ये भी पढ़ें: 2023 Asia Pacific क्षेत्र में कम हुई डील, ये रही इसकी वजह?
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

भारत-इजरायल निवेश समझौता (BIA) हुआ लागू. दोनों देशों के बीच निवेश को मिलेगा नया बढ़ावा

यह समझौता दोनों देशों के बीच आर्थिक संबंधों को मजबूत करने और सीमा-पार निवेश को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है.

18 hours ago

RBI का बैंक ऑफ बड़ौदा पर बड़ा एक्शन, अधिक ब्याज वसूलने पर लगा 63.60 लाख रुपये का जुर्माना

केंद्रीय बैंक ने पाया कि बैंक ने कुछ लोन खातों में निर्धारित दर से अधिक ब्याज वसूला और KYC से जुड़े नियमों का भी पालन नहीं किया.

21 hours ago

DAC ने 52,000 करोड़ रुपये के रक्षा खरीद प्रस्तावों को दी मंजूरी, सेना की मारक क्षमता होगी और मजबूत

रक्षा मंत्रालय ने कहा कि इन सभी प्रस्तावों का उद्देश्य सशस्त्र बलों की युद्धक क्षमता को मजबूत करना है. साथ ही, इससे देश में विकसित हो रही अत्याधुनिक स्वदेशी रक्षा तकनीकों के विकास, उत्पादन और सैन्य सेवाओं में शामिल किए जाने को भी प्रोत्साहन मिलेगा.

21 hours ago

स्टील इंपोर्ट विवादों के समाधान की पहल, मंत्रालय ने 9 जुलाई को बुलाई ओपन हाउस बैठक

इस बैठक में स्टील आयात से जुड़े विभिन्न नियामकीय और प्रक्रियागत मुद्दों पर चर्चा की जाएगी.

21 hours ago

FTA, मैन्युफैक्चरिंग और डंपिंग पर फोकस, FY27 में निर्यात को मिलेगी नई रफ्तार: गोयल

वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने भरोसा जताया है कि वस्तु निर्यात में 16-17 फीसदी और सेवा निर्यात में 10-11 फीसदी की वृद्धि हो सकती है.

22 hours ago

बड़ी खबरें

भारत-इजरायल निवेश समझौता (BIA) हुआ लागू. दोनों देशों के बीच निवेश को मिलेगा नया बढ़ावा

यह समझौता दोनों देशों के बीच आर्थिक संबंधों को मजबूत करने और सीमा-पार निवेश को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है.

18 hours ago

FTA, मैन्युफैक्चरिंग और डंपिंग पर फोकस, FY27 में निर्यात को मिलेगी नई रफ्तार: गोयल

वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने भरोसा जताया है कि वस्तु निर्यात में 16-17 फीसदी और सेवा निर्यात में 10-11 फीसदी की वृद्धि हो सकती है.

22 hours ago

RBI का बैंक ऑफ बड़ौदा पर बड़ा एक्शन, अधिक ब्याज वसूलने पर लगा 63.60 लाख रुपये का जुर्माना

केंद्रीय बैंक ने पाया कि बैंक ने कुछ लोन खातों में निर्धारित दर से अधिक ब्याज वसूला और KYC से जुड़े नियमों का भी पालन नहीं किया.

21 hours ago

DAC ने 52,000 करोड़ रुपये के रक्षा खरीद प्रस्तावों को दी मंजूरी, सेना की मारक क्षमता होगी और मजबूत

रक्षा मंत्रालय ने कहा कि इन सभी प्रस्तावों का उद्देश्य सशस्त्र बलों की युद्धक क्षमता को मजबूत करना है. साथ ही, इससे देश में विकसित हो रही अत्याधुनिक स्वदेशी रक्षा तकनीकों के विकास, उत्पादन और सैन्य सेवाओं में शामिल किए जाने को भी प्रोत्साहन मिलेगा.

21 hours ago

इफको टोकियो जीआईसी ने अल्पना सिंह को पूर्णकालिक निदेशक (मार्केटिंग) नियुक्त किया

कंपनी ने अनुभवी बीमा क्षेत्र की विशेषज्ञ अल्पना सिंह को पूर्णकालिक निदेशक (मार्केटिंग) नियुक्त किया है. वह कंपनी की विकास रणनीति, ब्रांड सशक्तिकरण और ग्राहक जुड़ाव को नई दिशा देंगी.

21 hours ago