होम / बिजनेस / अर्श से फर्श पर पहुंची इस एयरलाइन के लिए SpiceJet ने जगाई उम्‍मीद, क्‍या बन पाएगी बात….

अर्श से फर्श पर पहुंची इस एयरलाइन के लिए SpiceJet ने जगाई उम्‍मीद, क्‍या बन पाएगी बात….

अब तक कई लोग इस एयरलाइन को उबारने के लिए अपना प्‍लान सौंप चुके हैं. कंपनी पर 6521 करोड़ रुपये का कर्ज है. 

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

एविएशन सेक्‍टर की ग्राउंडेड सर्विस गो फर्स्‍ट को बचाने को लिए एक बार फिर दो नाम निकलकर सामने आए हैं. इस बार स्‍पाइसजेट के मालिक अजय सिंह और बिजी बी एयरवेज (Busy Bee Airways) ने मिलकर बोली लगाई है. सपाइसजेट ने जो प्‍लॉन सौंपा है उसके अनुसार वो इसकी ऑपरेटिंग पार्टनर बनेगी और उसे जरूरी स्‍टॉफ और एक्‍सपर्टीज मुहैया कराएगी. स्‍पाइसजेट का मानना है कि इसमें अपार संभावनाएं हैं और इस विमान सेवा को फिर से एक्विटव किया जा सकता है. स्‍पाइसजेट का कहना है कि गो फर्स्‍ट अपनी कई विशेषताओं के कारण एक वैल्‍यूएबल ब्रैंड है. 

गो फर्स्‍ट को लेकर क्‍या कहा अजय सिंह ने 
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, अजय सिंह ने कहा कि इस सेवा के पास घरेलू और अंतराष्‍ट्रीय हवाई अड्डों पर प्रतिष्ठित स्‍लॉट हैं. यही नहीं उसके पास इंटरनेशनल ट्रैफिक राइट्स, 100 से अधिक नियो प्‍लेन्‍स के ऑर्डर के अलावा गो फर्स्‍ट एक भरोसेमंद ब्रैंड है. 

स्‍पाइसजेट ने उठाया है ये कदम
स्‍पाइसजेट ने हाल ही में एक बड़ा कदम उठाते हुए बड़े स्‍तर पर छंटनी की थी. मीडिया रिपोर्ट्स का ये भी कहना है कि कई कर्मचारियों की सैलरी भी रूकी हुई है. स्‍पाइसजेट के मौजूदा समय में 9000 कर्मचारी है. इस कंपनी ने 2005 में अपना कारोबार शुरू किया था. कोविड से पहले कंपनी के पास 118 विमानों का बेड़ा था जबकि अब उसके पास सिर्फ 30 विमान हैं जिसमें से 10 विमान वेट लीज अरेंजमेंट के तहत हैं. कंपनी के पास कोवि‍ड से पहले 15000 कर्मचारी थे जो अब मात्र 9000 तक आ गए हैं.कंपनी आने वाले समय में शेयर और वारंट के जरिए 2250 करोड़ रुपये जुटाने की तैयारी कर रही है. 

पिछले 3 मई को ग्राउंडेड को हो गई थी विमान सेवा 
गो फर्स्‍ट वित्‍तीय परेशानियों के कारण पिछले 3 मई 2023 से ग्राउंडेड है. कंपनी की ओर से एनसीएलटी में आवेदन दिया गया है. इसी कड़ी में अब तक कंपनी के लिए कई लोग बोली लगा चुके हैं लेकिन बात नहीं बन पाई है.गो फर्स्‍ट पर बैंक ऑफ इंडिया, बैंक ऑफ बड़ौदा, IDBI बैंक और ड्यूश बैंक का 6521 करोड़ रुपया बकाया है. अजय सिंह से पहले शारजहां की स्‍काई वन और अफ्रीका की सैफरिक इन्‍वेस्‍टमेंट ने दिलचस्‍पी दिखाई है. कुछ समय पहले एनसीएलटी ने गो फर्स्‍ट के लिए रिजॉल्‍यूशन प्रोसेस को 60 दिन आगे बढ़ा दिया है. 

ये भी पढ़ें: क्‍या आपके Paytm-Fastag में हैं 250 रुपये का मिनिमम बैलेंस? जानिए कैसे पा सकते हैं वापस?

 


 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

जून में भारत के सेवा क्षेत्र की रफ्तार धीमी, 17 महीने के निचले स्तर पर पहुंचा PMI

सेवा क्षेत्र के साथ-साथ जून में विनिर्माण क्षेत्र की वृद्धि भी धीमी रही. इसके चलते HSBC इंडिया कंपोजिट PMI आउटपुट इंडेक्स मई के 59.3 से घटकर जून में 57.7 पर आ गया.

11 hours ago

केरल से पनामा तक: ब्लैकरॉक का अदृश्य साम्राज्य

भारत के विझिंजम बंदरगाह को अडानी और MSC के बीच एक सामान्य लेनदेन के रूप में प्रस्तुत किया गया, लेकिन दस्तावेज कहीं अधिक बड़ी कहानी बताते हैं. 'उस गुप्त हाथ के पीछे का साम्राज्य' का दूसरा भाग

14 hours ago

हमारी मुंबई, उनकी बैलेंस शीट

वह अनकही कहानी कि कैसे गुजराती और जैन व्यापारी समुदायों ने बॉम्बे की वित्तीय संरचना खड़ी की, जबकि बाद में राजनीति ने उस पर दावा करने की कला को सिद्ध कर लिया.

15 hours ago

OMCs की अंडर-रिकवरी 2.19 लाख करोड़ रुपये पर पहुंची, पेट्रोल-डीजल पर मिल सकती है राहत

हरदीप सिंह पुरी के अनुसार, पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष और ऊंची वैश्विक ऊर्जा कीमतों के बीच सरकारी तेल कंपनियों ने घरेलू उपभोक्ताओं को अपेक्षाकृत कम कीमत पर ईंधन उपलब्ध कराया. इसके चलते कंपनियों को भारी अंडर-रिकवरी का सामना करना पड़ा.

16 hours ago

अडानी पर निवेशकों का भरोसा बरकरार, ₹15,000 करोड़ के QIP पर ₹38,000 करोड़ की बोलियां

कंपनी इस पूंजी का इस्तेमाल पॉलीविनाइल क्लोराइड (PVC) प्लांट के निर्माण, सड़क परियोजनाओं के लिए कंसेशन फीस के भुगतान और अन्य पूंजीगत खर्चों में करेगी.

16 hours ago


बड़ी खबरें

हमारी मुंबई, उनकी बैलेंस शीट

वह अनकही कहानी कि कैसे गुजराती और जैन व्यापारी समुदायों ने बॉम्बे की वित्तीय संरचना खड़ी की, जबकि बाद में राजनीति ने उस पर दावा करने की कला को सिद्ध कर लिया.

15 hours ago

जून में भारत के सेवा क्षेत्र की रफ्तार धीमी, 17 महीने के निचले स्तर पर पहुंचा PMI

सेवा क्षेत्र के साथ-साथ जून में विनिर्माण क्षेत्र की वृद्धि भी धीमी रही. इसके चलते HSBC इंडिया कंपोजिट PMI आउटपुट इंडेक्स मई के 59.3 से घटकर जून में 57.7 पर आ गया.

11 hours ago

W.O.R.L.D. मॉडल: आपके संगठन की अदृश्य संरचना को देखने के लिए एक विश्व-निर्माण ढांचा

इस लेख में नवाचार रणनीतिकार रंजन मलिक ने W.O.R.L.D. मॉडल पेश किया है, जो बताता है कि किसी भी संगठन में वास्तविक परिवर्तन की शुरुआत उसकी 'अदृश्य दुनिया' को समझने से होती है.

13 hours ago

गेल की वित्तीय रणनीति को मिलेगी नई दिशा, एस.के. सिन्हा बने निदेशक (वित्त)

तीन दशक से अधिक के अनुभव वाले वित्त विशेषज्ञ एस.के. सिन्हा अब गेल (इंडिया) की वित्तीय रणनीति और भविष्य की विकास योजनाओं का नेतृत्व करेंगे.

14 hours ago

केरल से पनामा तक: ब्लैकरॉक का अदृश्य साम्राज्य

भारत के विझिंजम बंदरगाह को अडानी और MSC के बीच एक सामान्य लेनदेन के रूप में प्रस्तुत किया गया, लेकिन दस्तावेज कहीं अधिक बड़ी कहानी बताते हैं. 'उस गुप्त हाथ के पीछे का साम्राज्य' का दूसरा भाग

14 hours ago