✕

होम / बिजनेस / क्या 1400 कर्मचारियों से रिश्ता तोड़ने जा रही है SpiceJet? आ गया जवाब  

क्या 1400 कर्मचारियों से रिश्ता तोड़ने जा रही है SpiceJet? आ गया जवाब  

बजट एयरलाइन स्पाइसजेट लागत में कटौती के लिए अपनी वर्कफोर्स में कटौती करने जा रही है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

आर्थिक संकट से जूझ रही बजट एयरलाइन स्पाइसजेट (SpiceJet) क्या नौकरियों में कटौती करने जा रही है? इस सवाल का जवाब कंपनी की तरफ से ही आ गया है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, स्पाइसजेट ने छंटनी की पुष्टि की है. एयरलाइन का कहना है कि परिचालन आवश्यकताओं को देखते हुए लागत में कमी के लिए यह फैसला लिया गया है. मतलब अब ये साफ हो गया है कि स्पाइसजेट के 1400 कर्मचारियों की नौकरी जाएगी. बता दें कि पिछले काफी समय से कंपनी आर्थिक चुनौतियों का सामना कर रही है.

सैलरी का बिल 60 करोड़!
स्पाइसजेट में 9000 कर्मचारी हैं, जिनमें से 1400 को अपनी नौकरी से हाथ धोना पड़ेगा. रिपोर्ट्स के अनुसार, प्रबंधन का मानना है कि 60 करोड़ रुपए के सैलरी बिल को देखते हुए कर्मचारियों की संख्या में कटौती जरूरी हो गई है. बताया जा रहा है कि कर्मचारियों को पहले से ही छंटनी के संबंध में कॉल आने शुरू हो गए हैं. स्पाइसजेट में कई महीनों से वेतन भुगतान में भी देरी हो रही है. कई कर्मचारियों को अब तक जनवरी की सैलरी ही नहीं मिली है. 

फंड जुटाने में लगी कंपनी
स्पाइसजेट अपनी आर्थिक सेहत को दुरुस्त करने के लिए फंड जुटा रही है. कंपनी का कहना है कि वो 2200 करोड़ रुपए का फंड हासिल करने की प्रक्रिया में है. एयरलाइन के प्रवक्ता ने कहा कि फंडिंग में कोई देरी नहीं है और हम फंड इकट्ठा करने के मामले में तेजी से प्रगति कर रहे हैं. अधिकांश निवेशकों ने इसमें दिलचस्पी दिखाई है. जबकि एक्सपर्ट्स का मानना है कि कुछ निवेशकों ने इसमें दिलचस्पी नहीं दिखाई है. गौरतलब है कि 2019 में जब स्पाइसजेट अपने अच्छे दिनों को एन्जॉय कर रही थी, तब एयरलाइन के पास 118 विमानों का बेड़ा और 16,000 कर्मचारियों एके फौज थी.

अब Akasa से है टक्कर
बाजार हिस्सेदारी के मामले में स्पाइसजेट की निकटतम प्रतिद्वंद्वी अब नई-नेवली अकासा एयर है. दिवंगत निवेशक राकेश झुनझुनवाला के इन्वेस्टमेंट वाली Akasa Air के पास 23 विमानों का बेड़ा है और 3500 कर्मचारी हैं. घरेलू बाजार में इसकी लगभग 4% हिस्सेदारी हो गई है. गौरतलब है कि पिछले साल दिसंबर में खबर आई थी कि हरिहर महापात्र और उनकी पत्नी प्रीति महापात्र ने स्पाइसजेट में 1100 करोड़ रुपए का निवेश करने का फैसला किया है. इसके बदले उन्हें कंपनी में 19% हिस्सेदारी मिल जाएगी. महापात्र दम्पति और स्पाइसजेट के बीच इस डील के अमल में आने के बाद कंपनी के प्रमोटर अजय सिंह की हिस्सेदारी 56.49 प्रतिशत से घटकर 38.55 प्रतिशत रह जाएगी.  
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

प्रोटीन की जरूरत समझ रहे शहरी भारतीय, फिर भी 70% रोजाना 41 ग्राम से कम कर रहे सेवन: रिपोर्ट

पोषण को लेकर जागरूकता बढ़ने के बावजूद प्रोटीन और फाइबर का पर्याप्त सेवन नहीं कर पा रहे शहरी भारतीय, कीमत और सुविधाजनक विकल्पों की कमी बनी बड़ी बाधा

9 hours ago

सितंबर में ऑटो रिटेल बिक्री ने तोड़े रिकॉर्ड, 25.37 लाख वाहनों की हुई बिक्री; टू-व्हीलर की मांग सबसे मजबूत

सितंबर 2026 में देश में कुल 25,36,920 वाहनों की खुदरा बिक्री हुई, जो पिछले साल के मुकाबले 31.82% अधिक है. FADA के मुताबिक, त्योहारी मांग के साथ पिछले साल का कमजोर बेस भी इस तेज वृद्धि की बड़ी वजह है.

12 hours ago

VB-G-RAM G में कामों का दायरा बढ़ा, अब 375 तरह के कामों को मंजूरी; पानी और आजीविका पर जोर

सरकार का कहना है कि कामों का दायरा बढ़ाने का उद्देश्य ग्रामीण परिवारों को मजदूरी के अवसर देने के साथ ऐसी परिसंपत्तियां तैयार करना है, जिनका गांवों में लंबे समय तक इस्तेमाल किया जा सके.

13 hours ago

बॉम्बे रेयॉन की संपत्तियां कैसे हुईं अलग और कर्ज रह गया? ₹592 करोड़ के सौदे ने उठाए कई सवाल

₹7,000 करोड़ से ₹18 करोड़ तक. बॉम्बे रेयॉन के ₹7,359 करोड़ के दावों के साथ परिसमापन में जाने से दो साल पहले, उसका तारापुर संयंत्र और ब्रांड एक नई कंपनी में चले गए थे. उस कंपनी ने बाद में ₹240 करोड़ जुटाए और अब उसे गोकलदास एक्सपोर्ट्स में समाहित किया जा रहा है. वह सवाल जिसका बॉम्बे रेयॉन ने कभी जवाब नहीं दिया: कारोबार छोड़ने के बदले उसे क्या मिला?

13 hours ago

IRDAI के प्रस्तावित सुधारों पर IBAI की चिंता, PM मोदी से कहा- 10 लाख नौकरियों पर पड़ सकता है असर

इंश्योरेंस ब्रोकर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया ने कमीशन कैप और खर्च सीमा में बदलाव टालने की मांग की, 2028 तक मौजूदा व्यवस्था जारी रखने की अपील

16 hours ago

बड़ी खबरें

बॉम्बे रेयॉन की संपत्तियां कैसे हुईं अलग और कर्ज रह गया? ₹592 करोड़ के सौदे ने उठाए कई सवाल

₹7,000 करोड़ से ₹18 करोड़ तक. बॉम्बे रेयॉन के ₹7,359 करोड़ के दावों के साथ परिसमापन में जाने से दो साल पहले, उसका तारापुर संयंत्र और ब्रांड एक नई कंपनी में चले गए थे. उस कंपनी ने बाद में ₹240 करोड़ जुटाए और अब उसे गोकलदास एक्सपोर्ट्स में समाहित किया जा रहा है. वह सवाल जिसका बॉम्बे रेयॉन ने कभी जवाब नहीं दिया: कारोबार छोड़ने के बदले उसे क्या मिला?

13 hours ago

VB-G-RAM G में कामों का दायरा बढ़ा, अब 375 तरह के कामों को मंजूरी; पानी और आजीविका पर जोर

सरकार का कहना है कि कामों का दायरा बढ़ाने का उद्देश्य ग्रामीण परिवारों को मजदूरी के अवसर देने के साथ ऐसी परिसंपत्तियां तैयार करना है, जिनका गांवों में लंबे समय तक इस्तेमाल किया जा सके.

13 hours ago

प्रोटीन की जरूरत समझ रहे शहरी भारतीय, फिर भी 70% रोजाना 41 ग्राम से कम कर रहे सेवन: रिपोर्ट

पोषण को लेकर जागरूकता बढ़ने के बावजूद प्रोटीन और फाइबर का पर्याप्त सेवन नहीं कर पा रहे शहरी भारतीय, कीमत और सुविधाजनक विकल्पों की कमी बनी बड़ी बाधा

9 hours ago

RBI MPC से पहले रियल्टी की उम्मीदें, 5.25% पर रेपो रेट रहने से होमबायर्स का भरोसा बढ़ने की आस

त्योहारी सीजन में घर खरीदारी के बीच रियल एस्टेट डेवलपर्स की नजर RBI के फैसले पर, स्थिर दरों से EMI, अफोर्डेबिलिटी और हाउसिंग डिमांड को मिल सकता है सहारा

11 hours ago