होम / बिजनेस / उड़ान भर रहे SpiceJet के शेयर हुए क्रैश, इस एक आदेश का दिखा असर 

उड़ान भर रहे SpiceJet के शेयर हुए क्रैश, इस एक आदेश का दिखा असर 

स्पाइसजेट को दिल्ली हाई कोर्ट से बड़ा झटका लगा है. अदालत ने कंपनी को तीन जनवरी तक 3.7 करोड़ रुपए चुकाने का आदेश दिया है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

संकट में घिरी एयरलाइन गो फर्स्ट (Go First) को खरीदने की योजना बना रही स्पाइसजेट (SpiceJet) को तगड़ा झटका लगा है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, दिल्ली हाई कोर्ट ने उसे 4,50,000 डॉलर (लगभग 3.7 करोड़ रुपए) का बकाया चुकाने का निर्देश दिया है. इस रकम का भुगतान स्पाइसजेट को इंजन कंपनियों - टीम फ्रांस और सनबर्ड फ्रांस को करना होगा. स्पाइसजेट के लिए मुश्किल वाली बात ये है कि अदालत ने इतने भारी-भरकम पेमेंट के लिए ज्यादा समय भी नहीं दिया है. कंपनी को इसका भुगतान आगामी 3 जनवरी तक करना होगा. बता दें कि स्पाइसजेट ने इन दोनों कंपनियों से विमानों के इंजन किराए पर लिए हैं.

स्पाइसजेट की पेशकश ठुकराई
हाई कोर्ट ने स्पाइसजेट को एक हफ्ते के भीतर एक हलफनामा दायर करने का भी निर्देश दिया है, जिसमें यह बताया जाए कि वह बकाया राशि का भुगतान कैसे करेगी. मामले सुनवाई के दौरान जस्टिस रेखा ने कहा कि स्पाइसजेट अदालत को इंजनों के इस्तेमाल को रोकने के लिए आदेश पारित करने के लिए मजबूर कर रही है. उन्होंने आगे कहा कि किसी के इंजन का आप सालों से इस्तेमाल कर रहे हैं और उन्हें भुगतान नहीं कर रहे हैं. यदि आप भुगतान में असमर्थ हैं, तो उनके इंजन वापस कर दें. स्पाइसजेट ने 29 दिसंबर तक कुल राशि का 2 प्रतिशत भुगतान करने की पेशकश की थी, लेकिन कोर्ट ने इससे साफ इंकार करते हुए 3 जनवरी तक 3.7 करोड़ रुपए चुकाने का निर्देश दिया. वहीं, कोर्ट के इस आदेश के बाद कंपनी के शेयरों में गिरावट देखने को मिली है. बुधवार को कंपनी के शेयर 8.85% की गिरावट के साथ 60.23 रुपए पर बंद हुए.

ये भी पढ़ें - आसमान से जमीन पर आई Go First को खरीदना चाहती हैं ये कंपनियां, 3 नाम आए सामने!

जांच-पड़ताल के बाद फैसला
स्पाइसजेट उन तीन कंपनियों में शामिल है, जिन्होंने गो फर्स्ट को खरीदने में दिलचस्पी दिखाई है. स्पाइसजेट ने मंगलवार को कहा था कि उसने गो फर्स्ट का अधिग्रहण करने में रुचि दर्शाई है. कंपनी ने कहा कि वह दिवालिया प्रक्रिया से गुजर रही गो-फर्स्ट की उचित जांच-पड़ताल के बाद अपना प्रस्ताव पेश करने की योजना बना रही है. गौरतलब है कि 3 मई 2023 से Go First के विमान जमीन पर खड़े हैं. कंपनी ने अपने इस हाल के लिए 'प्रैट एंड व्हिटनी' को जिम्मेदार ठहराया है. गो फर्स्ट का कहना है कि प्रैट एंड व्हिटनी ने समय पर इंजनों की आपूर्ति नहीं की, और जो इंजन दिए उनमें भी खराबी थी जिसकी वजह से उसकी समस्या बढ़ती चली गई.  

टैग्स
सम्बंधित खबरें

मीडिया और एक्सपीरिएंशियल इकोनॉमी में योगदान के लिए डॉ. अनुराग बत्रा को मिला विशेष सम्मान

नई दिल्ली में आयोजित एक कार्यक्रम में केंद्रीय पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने BW Businessworld और exchange4media Group के संस्थापक डॉ. अनुराग बत्रा को मीडिया, उद्योग और प्रोफेशनल कम्युनिटी निर्माण में उल्लेखनीय योगदान के लिए विशेष सम्मान दिया.

32 minutes ago

Meta को केंद्र सरकार का नोटिस, Instagram पर बाल यौन शोषण से जुड़े कंटेंट हटाने का निर्देश

सरकार का कहना है कि डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बच्चों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और इस संबंध में किसी भी तरह की लापरवाही या नियमों के उल्लंघन को गंभीरता से लिया जाएगा.

3 hours ago

मध्य प्रदेश में बनेगा दक्षिण एशिया का सबसे बड़ा निजी मिसाइल हब, अडानी ग्रुप करेगा ₹2,500 करोड़ का निवेश

यह अत्याधुनिक मिसाइल मैन्युफैक्चरिंग फैसिलिटी शिवपुरी में स्थापित होगी, इस परियोजना से 5,000 रोजगार और 50 से अधिक MSME को बढ़ावा मिलेगा.

3 hours ago

सेंसेक्स-निफ्टी की रफ्तार पर आज क्या होगा असर? जानिए बाजार के बड़े ट्रिगर्स

शुक्रवार को बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) सेंसेक्स 261.79 अंक चढ़कर 77,763.91 पर और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) निफ्टी 95.15 अंक की बढ़त के साथ 24,270.85 पर बंद हुआ था.

4 hours ago

विज्ञापन और मार्केटिंग जगत के दिग्गज जिष्णु सेन का निधन

जिष्णु सेन को उन चुनिंदा मार्केटिंग नेताओं में गिना जाता था जिन्होंने पारंपरिक ब्रांड निर्माण और आधुनिक डिजिटल मार्केटिंग, रिटेल तथा कंज्यूमर-टेक ग्रोथ के बीच सफल संतुलन स्थापित किया. उनका निधन भारतीय विज्ञापन और मार्केटिंग उद्योग के लिए एक बड़ी क्षति माना जा रहा है.

14 hours ago

बड़ी खबरें

केपी ग्रुप के वाइस चेयरमैन बने प्रो. सुनील कुमार माहेश्वरी

आईआईटी दिल्ली और आईआईएम अहमदाबाद के पूर्व छात्र प्रो. माहेश्वरी के पास करीब 40 वर्षों का अनुभव. केपी ग्रुप ने कहा- उनका नेतृत्व कंपनी के अगले विकास चरण को नई दिशा देगा.

55 minutes ago

मीडिया और एक्सपीरिएंशियल इकोनॉमी में योगदान के लिए डॉ. अनुराग बत्रा को मिला विशेष सम्मान

नई दिल्ली में आयोजित एक कार्यक्रम में केंद्रीय पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने BW Businessworld और exchange4media Group के संस्थापक डॉ. अनुराग बत्रा को मीडिया, उद्योग और प्रोफेशनल कम्युनिटी निर्माण में उल्लेखनीय योगदान के लिए विशेष सम्मान दिया.

32 minutes ago

Meta को केंद्र सरकार का नोटिस, Instagram पर बाल यौन शोषण से जुड़े कंटेंट हटाने का निर्देश

सरकार का कहना है कि डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बच्चों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और इस संबंध में किसी भी तरह की लापरवाही या नियमों के उल्लंघन को गंभीरता से लिया जाएगा.

3 hours ago

मध्य प्रदेश में बनेगा दक्षिण एशिया का सबसे बड़ा निजी मिसाइल हब, अडानी ग्रुप करेगा ₹2,500 करोड़ का निवेश

यह अत्याधुनिक मिसाइल मैन्युफैक्चरिंग फैसिलिटी शिवपुरी में स्थापित होगी, इस परियोजना से 5,000 रोजगार और 50 से अधिक MSME को बढ़ावा मिलेगा.

3 hours ago

भारत-इजरायल निवेश समझौता (BIA) हुआ लागू. दोनों देशों के बीच निवेश को मिलेगा नया बढ़ावा

यह समझौता दोनों देशों के बीच आर्थिक संबंधों को मजबूत करने और सीमा-पार निवेश को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है.

1 day ago