होम / बिजनेस / Spicejet Q3 Result: हवाई यात्रा की बढ़ती मांग से आसमान छूने लगा कंपनी का प्रॉफिट
Spicejet Q3 Result: हवाई यात्रा की बढ़ती मांग से आसमान छूने लगा कंपनी का प्रॉफिट
स्पाइसजेट ने दिसंबर में खत्म हुए तीसरे क्वार्टर के लिए अपने रिजल्ट्स की घोषणा कर दी है. कंपनी के सालाना प्रॉफिट में 161% की वृद्धि दर्ज की गयी है.
बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago
दिसंबर 2022 में खत्म हुए तीसरे क्वार्टर के दौरान स्पाइसजेट लिमिटेड का कुल नेट प्रॉफिट दोगुना होकर 110 करोड़ रुपये पहुंच गया है. पिछले साल के मुकाबले कंपनी के नेट प्रॉफिट में 161% की बढ़ोत्तरी दर्ज की गयी है. आपको बता दें, पिछले साल तीसरे क्वार्टर के दौरान कंपनी का नेट प्रॉफिट 42 करोड़ रुपये था.
कंपनी को ऑपरेशंस से होने वाली कमाई में सालाना आधार पर 2% की बढ़त देखने को मिली है. पिछले साल के तीसरे क्वार्टर के दौरान जहां कंपनी को ऑपरेशंस से 2267 करोड़ रुपयों की कमाई हुई थी, वहीं इस साल के तीसरे क्वार्टर में कंपनी को ऑपरेशंस से 2317 करोड़ रुपये की कमाई हुई है. स्पाइसजेट के चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर, अजय सिंह ने कहा – 2022 में हमने तय किये गए ऑपरेशनल लक्ष्यों से ज्यादा बेहतर परफॉर्म किया है और साथ ही साल के हर महीने में हमने सबसे ज्यादा माल ढोया है.
साथ ही अजय ने कहा, कि हमारे प्रॉफिट के पीछे की वजह हमारे पैसेंजर और कार्गो बिजनेस की शानदार परफोर्मेंस है. इसके साथ ही स्पाइसजेट ने तेल के बढ़ते दामों और रुपये के गिरने को लेकर चिंता भी जताई है. दिसंबर 2022 में खत्म हुए क्वार्टर के दौरान ATF पर कंपनी की ऑपरेटिंग कॉस्ट में 48% की बढ़ोत्तरी हुई है. आपको बता दें इस क्वार्टर के दौरान देश में मौजूद सभी एयरलाइन्स में स्पाइसजेट का पैसेंजर लोड सबसे ज्यादा रहा. तीसरे क्वार्टर के दौरान औसत घरेलु लोड फैक्टर 91% था.
इस क्वार्टर के दौरान स्पाइसजेट एयरलाइन्स ने 15 नए रूटों को लॉन्च किया और 254 चार्टर फ्लाइट्स को ऑपरेट किया है. स्पाइसजेट ने अपनी ASKM (अवेलेबल सीट किलोमीटर) की क्षमता में 5% की वृद्धि दर्ज की है. तीसरे क्वार्टर के दौरान एयरलाइन की क्षमता में 21% की बढ़ोत्तरी हुई है जिसकी बदौलत पैसेंजर से होने वाली कमाई में 33% की वृद्धि देखने को मिली है. दिसंबर में खत्म हुए क्वार्टर के दौरान कंपनी की कार्गो शाखा, स्पाइसएक्सप्रेस ने 12 करोड़ रुपयों का नेट प्रॉफिट दर्ज किया है. इस क्वार्टर के दौरान स्पाइसएक्सप्रेस ने लगभग 17333 टन के कार्गो को ट्रांसपोर्ट किया है.
यह भी पढ़ें: मुश्किल में घिरे Adani के लिए पड़ोस से आई 'अच्छी खबर', जानें क्या है मामला
टैग्स