होम / बिजनेस / स्पाइसजेट के यात्रियों को अब मिलेगी ये सुविधा, ऐसे आसान बनेगा सफर

स्पाइसजेट के यात्रियों को अब मिलेगी ये सुविधा, ऐसे आसान बनेगा सफर

स्पाइसजेट ने अपने यात्रियों के लिए खुद की टैक्सी सर्विस शुरू की है. फिलहाल यह सुविधा चुनिंदा शहरों में मिलेगी.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

स्पाइसजेट (SpiceJet) के यात्रियों के लिए अच्छी खबर है. इस एयरलाइन ने अपने यात्रियों के लिए खुद की टैक्सी सर्विस शुरू की है. फिलहाल यह सुविधा चुनिंदा शहरों में मिलेगी. अमूमन फ्लाइट कैच करने के लिए एयरपोर्ट पहुंचने और वापसी में घर के लिए टैक्सी मिलने में यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ता है. स्पाइसजेट के इस कदम से यात्रियों की ये टेंशन कुछ हद तक कम हो जाएगी. कंपनी का कहना है कि कोरोना के खतरे को ध्यान में रखते हुए हर कैब को फुली सैनिटाइज रखा जाएगा. 

ऐसे बुक होगी कैब
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, स्पाइसजेट के यात्रियों को एयरपोर्ट पहुंचने के लिए घर से पिक-अप और वापसी में घर के लिए ड्रॉप करने की सुविधा मिलेगी. एयरलाइन ने अपने बयान में कहा कि स्पाइसजेट की फ्लाइट बुक करने वाले यात्रियों को स्पाइसजेट टैक्सी सर्विस की डिटेल्स के साथ एक SMS मिलेगा. SMS में मौजूद एक लिंक होगा, जो यात्रियों को पिक-अप लोकेशन और पिक-अप टाइम के डिटेल्स अपडेट करने में मदद करेगा. इसके अपडेट होते ही कैब बुकिंग कंफर्म हो जाएगी. कस्टमर के पास टिकट बुकिंग के समय ये ऑप्शन होगा कि उसे कैब बुक करनी है या नहीं. 

बेहतर होगा अनुभव
बुकिंग के बाद कंपनी की तरफ से यात्रियों को फुली सैनिटाइज और साफ-सुथरी कैब प्रदान की जाएगी. वहीं,  स्पाइसजेट के चीफ बिजनेस ऑफिसर Debojo Maharshi का कहना है कि इस एंड-टू-एंड सर्विस के चलते हमारी एयरलाइन से सफर करने वाली यत्रियों का अनुभव बेहतर होगा. हमारी कोशिश है कि यात्री बिना किसी परेशानी के घर से एयरपोर्ट या एयरपोर्ट से घर पहुंचें. 

इन शहरों में सुविधा
स्पाइसजेट ने फिलहाल चुनिंदा शहरों में यह सुविधा शुरू की है. इसमें दुबई के अलावा, भारत के दिल्ली, मुंबई, चेन्नई, हैदराबाद, बेंगलुरु, कोलकाता, वाराणसी, अमृतसर, जयपुर, अहमदाबाद, कोची, पुणे, तिरुपति, देहरादून और पोर्ट ब्लेयर शामिल हैं. इतना ही नहीं, कंपनी का कहना है कि यात्री जब स्पाइसजेट टैक्सी सर्विस का लाभ उठाएंगे तो उन्हें कैशबैक का भी लाभ मिलेगा.

टैग्स
सम्बंधित खबरें

NSE IPO की राह हुई साफ, सेबी से 1,491 करोड़ रुपये में सुलझे सभी लंबित मामले

NSE के मुताबिक, सेबी की ओर से औपचारिक सेटलमेंट आदेश जारी होने के बाद सुप्रीम कोर्ट में लंबित सभी संबंधित मामले वापस ले लिए जाएंगे.

1 hour ago

छोटे शहरों से निकले बड़े आइडिया, Samsung Solve for Tomorrow के टॉप 100 में 50% से ज्यादा इनोवेटर्स टियर-2/3 शहरों से

AI, हेल्थटेक, एजुकेशन और सस्टेनेबिलिटी पर आधारित समाधानों के साथ युवा स्टार्टअप आइडिया को मिल रहा बढ़ावा; विजेता टीमों को मिलेगा 2 करोड़ रुपये तक का इनक्यूबेशन सपोर्ट

2 hours ago

टाटा स्टील का Q1 मुनाफा 19% बढ़कर 2,385 करोड़ रुपये, आय में 14% की बढ़ोतरी

टाटा स्टील की कंसोलिडेटेड ऑपरेशंस से आय जून तिमाही में सालाना आधार पर 14.3 फीसदी बढ़कर 60,794 करोड़ रुपये हो गई. हालांकि, पिछली तिमाही की तुलना में इसमें 3.9 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई.

2 hours ago

महिंद्रा की EV यूनिट बनी यूनिकॉर्न, 10,822 करोड़ रुपये के वैल्यूएशन पर पहुंची कंपनी

भारत में क्लीन मोबिलिटी को बढ़ावा देने के साथ इलेक्ट्रिक कमर्शियल व्हीकल बाजार में तेजी आने की उम्मीद है, जिससे इस क्षेत्र की कंपनियों के लिए नए अवसर पैदा हो रहे हैं.

3 hours ago

भारत की रोजगार रिकवरी और वैश्विक उथल-पुथल: 5.5% बेरोजगारी की हकीकत

भारत की रोजगार यात्रा ने पिछले कुछ वर्षों में मजबूत सुधार दर्ज किया है. महामारी के बाद बेरोजगारी दर में आई गिरावट इस बात का संकेत है कि अर्थव्यवस्था ने रोजगार सृजन की क्षमता दिखाई है.

3 hours ago

बड़ी खबरें

NSE IPO की राह हुई साफ, सेबी से 1,491 करोड़ रुपये में सुलझे सभी लंबित मामले

NSE के मुताबिक, सेबी की ओर से औपचारिक सेटलमेंट आदेश जारी होने के बाद सुप्रीम कोर्ट में लंबित सभी संबंधित मामले वापस ले लिए जाएंगे.

1 hour ago

भारत की रोजगार रिकवरी और वैश्विक उथल-पुथल: 5.5% बेरोजगारी की हकीकत

भारत की रोजगार यात्रा ने पिछले कुछ वर्षों में मजबूत सुधार दर्ज किया है. महामारी के बाद बेरोजगारी दर में आई गिरावट इस बात का संकेत है कि अर्थव्यवस्था ने रोजगार सृजन की क्षमता दिखाई है.

3 hours ago

ट्रंप का दावा- हमास के निरस्त्रीकरण पर बनी सहमति, गाजा से चरणबद्ध तरीके से हटेगी इजरायली सेना

ट्रंप के अनुसार, इस समझौते के तहत हमास का निरस्त्रीकरण और इजरायली सैनिकों की गाजा से वापसी चरणबद्ध तरीके से होगी.