✕

होम / बिजनेस / स्पेक्ट्रम नीलामी में इस कंपनी ने लगाई सबसे बड़ी बोली, सरकार के खजाने में आए 11,300 करोड़

स्पेक्ट्रम नीलामी में इस कंपनी ने लगाई सबसे बड़ी बोली, सरकार के खजाने में आए 11,300 करोड़

देश में मोबाइल नेटवर्क सुविधा को बहाल करने के लिए 25 जून को स्पेक्ट्रम नीलामी कार्यक्रम का आयोजन किया गया था. इस नीलामी में मोबाइल नेटवर्क क्षेत्र की दिग्गज कंपनियों ने भाग लिया.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

भारत की दूसरी 5G स्पेक्ट्रम नीलामी आज खत्म हो गई है. यह नीलामी एक दिन से थोड़ा ज़्यादा समय तक चली. इससे सरकार ने करीब 11,300 करोड़ रुपये मिले हैं. बताया जा रहा है कि भारती एयरटेल इस नीलामी में सबसे ज्यादा बोली लगाने वाली कंपनी है. इसने कम खर्च वाले सब-गीगाहर्ट्ज 900 मेगाहर्ट्ज बैंड के साथ-साथ 1800 और 2100 मेगाहर्ट्ज बैंड में भी स्पेक्ट्रम खरीदा है. वहीं मार्केट लीडर रिलायंस जियो ने 1800 मेगाहर्ट्ज बैंड में 5G बैंडविड्थ खरीदी है, जबकि वोडाफोन आइडिया (Vi) ने 900/1800/2500 मेगाहर्ट्ज बैंड में स्पेक्ट्रम खरीदा है.

25 जून को भी रहा था ठंडा रिस्पॉन्स

स्पेक्ट्रम नीलामी के पहले दिन 25 जून को भी रिस्पॉन्स ठंडा रहा था और 5 दौर की नीलामी में करीब 11,000 करोड़ रुपये मूल्य की बोलियां ही लगाई गईं। नीलामी में रिलायंस जियो (Reliance Jio), भारती एयरटेल (Bharti Airtel) और वोडाफोन-आइडिया (Vodafone-idea) ने हिस्सा लिया. इसके जरिए टेलिकॉम कंपनियां हाई स्पीड वाली 5जी सर्विसेज की पेशकश के लिए स्पेक्ट्रम हासिल करना चाह रही हैं. रिलायंस जियो ने स्पेक्ट्रम नीलामी के लिए सबसे अधिक 3,000 करोड़ रुपये की एडवांस राशि जमा की, भारती एयरटेल ने 1,050 करोड़ रुपये और वोडाफोन आइडिया (VI) ने 300 करोड़ रुपये की एडवांस राशि जमा की.

140-150 मेगाहर्ट्ज बैंड की हुई ब्रिकी

पहले दिन की नीलामी के बारे में दूरसंचार विभाग की तरफ से जारी रिपोर्ट के मुताबिक, बोलियां मुख्य रूप से 900 और 1,800 मेगाहर्ट्ज स्पेक्ट्रम के बैंड में लगाई गई हैं. इसके अलावा 3 सर्किल में 2,100 मेगाहर्ट्ज बैंड के लिए भी बोलियां लगाई गईं. इस नीलामी में रखे गए 5 अन्य स्पेक्ट्रम बैंड के लिए पहले दिन कोई भी बोली नहीं लगाई गई. अनुमान है कि केवल 140-150 मेगाहर्ट्ज ही बेचे गए हैं.

भारती एयरटेल सबसे बड़ी बोलीदाता

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, भारती एयरटेल (Bharti Airtel) इस नीलामी में सबसे बड़ी बोलीदाता के रूप में उभरी है. भारती एयरटेल की 6 सर्किल में स्पेक्ट्रम अवधि खत्म हो रही है, जबकि वोडाफोन-आइडिया (Vodafone-idea) के 2 सर्किल में स्पेक्ट्रम खत्म हो रहे हैं. स्पेक्ट्रम की बिक्री प्रक्रिया 2010 में ऑनलाइन शुरू होने के बाद से यह 10वीं नीलामी है. पिछली नीलामी साल 2022 में हुई थी जो 7 दिन तक चली थी. उसमें रिकॉर्ड 1.5 लाख करोड़ रुपये से अधिक के 5G टेलिकॉम स्पेक्ट्रम बिके थे.

2022 में ये कंपनी थी टॉप बिडर

उस नीलामी में अरबपति मुकेश अंबानी की जियो (Jio), शीर्ष बोलीदाता के रूप में उभरी थी. Jio ने सभी एयरवेव्स का करीब आधा हिस्सा हासिल किया था, जिसकी कीमत 88,078 करोड़ रुपये थी. 2022 की स्पेक्ट्रम नीलामी में सुनील भारती मित्तल की भारती एयरटेल (Bharti Airtel) ने 43,084 करोड़ रुपये की सफल बोली लगाई थी, जबकि वोडाफोन-आइडिया (Vodafone-idea) ने 18,799 करोड़ रुपये में स्पेक्ट्रम खरीदा था.
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

YAAP Digital के चेयरमैन एवं मैनेजिंग डायरेक्टर राज नायक ने दिया इस्तीफा

नायक ने इस इस्तीफे के पीछे पूर्णकालिक परिचालन भूमिका की व्यस्तताओं और अपनी व्यक्तिगत प्राथमिकताओं पर ध्यान देने की इच्छा का हवाला दिया है.

39 minutes ago

महंगाई 7% तक पहुंचने का खतरा, RBI रेपो रेट में फिर कर सकता है 150 बेसिस पॉइंट तक की बढ़ोतरी

रिपोर्ट के अनुसार, महंगाई को ध्यान में रखते हुए वास्तविक ब्याज दर कम से कम 1 फीसदी बनाए रखने के लिए रेपो रेट को बढ़ाकर 6.5-7 फीसदी तक करना पड़ सकता है.

49 minutes ago

सुजलॉन का 550 करोड़ रुपये का निवेश, तमिलनाडु समेत 3 राज्यों में लगेंगे नए प्लांट; 15,000 रोजगार की उम्मीद

कंपनी इस विस्तार पर 550 करोड़ रुपये खर्च करेगी और 2027 तक प्लांट शुरू करने की योजना है. कारोबारी सत्र के दौरान शेयर में 5 प्रतिशत से ज्यादा की तेजी दर्ज हुई.

2 hours ago

चीन के 300 अरब डॉलर के सर्विस बाजार पर भारत की नजर, कारोबार की बाधाओं का होगा आकलन

वाणिज्य विभाग ने कंपनियों से वीजा, डेटा ट्रांसफर, लाइसेंस, टैक्स और भुगतान से जुड़ी समस्याओं का ब्योरा मांगा है. इसका मकसद चीन के बड़े सर्विस बाजार में भारत की हिस्सेदारी बढ़ाने और निर्यातकों के सामने आने वाली चुनौतियों की पहचान करना है.

3 hours ago

NTPC की को-जेनरेशन परियोजनाओं में 26% हिस्सेदारी का मौका, औद्योगिक कंपनियों से मांगी रुचि

कंपनी इन परियोजनाओं में 26 फीसदी इक्विटी हिस्सेदारी की पेशकश कर रही है. इसका उद्देश्य उद्योगों को भरोसेमंद और किफायती ऊर्जा उपलब्ध कराने के साथ अपने ऊर्जा समाधान कारोबार का विस्तार करना है.

6 hours ago

बड़ी खबरें