होम / बिजनेस / क्यों चर्चा में है Adani समूह और SP ग्रुप के बीच हुई ये डील, क्या होगा फायदा? 

क्यों चर्चा में है Adani समूह और SP ग्रुप के बीच हुई ये डील, क्या होगा फायदा? 

शापूरजी पल्लोनजी ग्रुप ने अडानी समूह को अपने एक पोर्ट में 56% हिस्सेदारी बेचने पर सहमति जताई है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

अडानी समूह (Adani Group) ने शापूरजी पल्लोनजी ग्रुप (SP Group) के साथ एक बड़ी डील फाइनल की है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, एसपी ग्रुप ने ओडिशा के गोपालपुर पोर्ट में अपनी 56% हिस्सेदारी अडानी पोर्ट्स को 3350 करोड़ रुपए में बेचने पर सहमति जताई है. एक्सपर्ट्स मानते हैं कि इस डील से अडानी पोर्ट्स का पोर्टफोलियो मजबूत होगा. बता दें कि इससे पहले एसपी ग्रुप महाराष्ट्र के धरमतर पोर्ट में अपनी 50% हिस्सेदारी JSW इंफ्रास्ट्रक्चर को बेच चुका है. यह सौदा पिछले साल दिसंबर में हुआ था. 

अब बचा केवल एक बंदरगाह
अडानी समूह को गोपालपुर पोर्ट बेचने के बाद अब SP ग्रुप के पास गुजरात के छारा में एक निर्माणाधीन बंदरगाह रह गया है. दरअसल, शापूरजी पल्लोनजी ग्रुप अपने कर्ज को कम करने के लिए गैर-प्रमुख संपत्तियों को बेचने की रणनीति पर काम कर रहा है. पिछले कुछ साल में उसने 11,000 करोड़ रुपए की संपत्ति बेची है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, समूह अगले कदम के रूप में आईपीओ के जरिए Afcons Infrastructure में कुछ हिस्सेदारी बेच सकता है. गौरतलब है कि एसपी ग्रुप ने 2017 में बिजनेसमैन महिमानंद मिश्रा से गोपालपुर बंदरगाह खरीदा था. अब इस पोर्ट में 56% हिस्सेदारी अडानी समूह के पास होगी. जबकि शेष 44% हिस्सेदारी उड़ीसा स्टीवडोर्स के पास रहेगी.

20,000 करोड़ जुटाने की कोशिश 
हाल ही में खबर आई थी कि शापूरजी पालोनजी ग्रुप करीब 20,000 करोड़ रुपए जुटाने की कोशिश में लगा है. इसके लिए उसकी कई वित्तीय संस्थाओं से बातचीत चल रही है. अरबपति कारोबारी शापूर मिस्त्री की अगुवाई वाले इस समूह ने अब तक जिन वित्तीय संस्थाओं से बातचीत की है, उसमें सरकारी कंपनी पावर फाइनेंस कॉर्प (Power Finance Corp) का नाम भी शामिल हैं. इस फंडिंग के एक बड़े हिस्से का इस्तेमाल समूह कर्ज की रीफाइनेंसिंग के लिए कर सकता है.    

टाटा संस के शेयर रखे थे गिरवी
शापूरजी पालोनजी समूह की टाटा ग्रुप की होल्डिंग कंपनी टाटा संस (Tata Sons) में हिस्सेदारी है. कुछ समय पहले उसने टाटा संस के शेयर गिरवी रखकर एक लोन लिया था. अब उसी लोन को रीफाइनेंस कराने के लिए समूह फंडिंग जुटा रहा है. ब्लूमबर्ग की एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि शापूर मिस्त्री के इस ग्रुप ने 20,000 रुपए जुटाने के लिए पावर फाइनेंस से संपर्क साधा है. फिलहाल बातचीत चल रही है और कुछ भी फाइनल नहीं हुआ है. इसके अलावा, शापूरजी पालोनजी समूह Davidson Kempner Capital Management और Cerberus Capital Management LP के साथ भी संपर्क में है.  

इतनी है Tata Sons में हिस्सेदारी
रिपोर्ट में बताया गया है कि SP ग्रुप फंड का इस्तेमाल स्टरलिंग इन्वेस्टमेंट कॉर्प के लोन के भुगतान के लिए करेगा, जो समूह की प्रमुख इन्वेस्टमेंट कंपनी है. इसकी टाटा संस में करीब 9.1 फीसदी हिस्सेदारी है. 3 साल पहले कंपनी ने टाटा संस के शेयरों को गिरवी रखकर लोन लिया था. पिछले साल खबर आई थी कि शापूरजी पालोनजी ग्रुप Tata Sons में अपनी शेष हिस्सेदारी के बदले 1.75 अरब डॉलर के फंड जुटाने की तैयारी कर रहा है. कुछ साल पहले तक समूह की टाटा संस में कुल 18.37% हिस्सेदारी थी, जिसमें 9 प्रतिशत वो पहले ही गिरवी रख चुका है.

टैग्स
सम्बंधित खबरें

सेबी का कमोडिटी सौदा: विदेशी लाते हैं पैसा, भारतीय ब्रोकर उठाते हैं जोखिम

सेबी भारत के फिजिकली सेटल्ड कमोडिटी कॉन्ट्रैक्ट्स में विदेशी फंड्स चाहता है. वे डिलीवरी नहीं ले सकते. इसलिए अगर कोई फंड समय रहते बाहर निकलने में विफल रहता है, तो उसकी पोजीशन बाजार बंद होने के बाद अपने आप एक भारतीय ब्रोकर की खुद की बुक्स में चली जाती है. फंड "किसी भी आगे के अधिकार, टाइटल, दायित्व या एक्सपोजर" से मुक्त हो जाता है. ब्रोकर यह सब अपने ऊपर ले लेता है. SEBI इसे एक सुरक्षा उपाय कहता है.

1 day ago

20 वर्षों में भारत की GDP 38 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंच सकती है: अजीत डोभाल

राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार ने कहा कि अगले दो दशकों में भारत का आर्थिक विस्तार नई पीढ़ी के स्नातकों के लिए अवसर पैदा कर सकता है.

1 day ago

सरकारी जमीन और बिल्डिंग्स से जुटाए जाएंगे ₹5,000 करोड़ से ज्यादा, NLMC ने तेज की एसेट मॉनेटाइजेशन प्रक्रिया

NLMC बोर्ड ने 5,000 करोड़ रुपए से अधिक मूल्य की अतिरिक्त जमीन और बिल्डिंग संपत्तियों के मॉनेटाइजेशन की सिफारिश की है.

1 day ago

बकाया टैक्स पर गिरफ्तारी नहीं, संपत्ति कुर्क कर होगी वसूली; CBDT ने नियमों में किया बदलाव

सीबीडीटी ने 17 सितंबर को जारी अधिसूचना के जरिए आयकर नियम, 2026 के नियम 225 में संशोधन किया है. यह नियम टैक्स बकाया की वसूली की प्रक्रिया से संबंधित है.

1 day ago

पावर प्लांट्स में सिर्फ 9 दिन का कोयला, 42% घटा स्टॉक; लॉजिस्टिक्स बनी बड़ी चुनौती

बिजली की बढ़ती मांग और परिवहन संबंधी दिक्कतों के चलते थर्मल पावर प्लांट्स में कोयले का दबाव बढ़ा, 190 में से 51 प्लांट्स में स्टॉक गंभीर स्तर पर

1 day ago

बड़ी खबरें

बकाया टैक्स पर गिरफ्तारी नहीं, संपत्ति कुर्क कर होगी वसूली; CBDT ने नियमों में किया बदलाव

सीबीडीटी ने 17 सितंबर को जारी अधिसूचना के जरिए आयकर नियम, 2026 के नियम 225 में संशोधन किया है. यह नियम टैक्स बकाया की वसूली की प्रक्रिया से संबंधित है.

1 day ago

सेबी का कमोडिटी सौदा: विदेशी लाते हैं पैसा, भारतीय ब्रोकर उठाते हैं जोखिम

सेबी भारत के फिजिकली सेटल्ड कमोडिटी कॉन्ट्रैक्ट्स में विदेशी फंड्स चाहता है. वे डिलीवरी नहीं ले सकते. इसलिए अगर कोई फंड समय रहते बाहर निकलने में विफल रहता है, तो उसकी पोजीशन बाजार बंद होने के बाद अपने आप एक भारतीय ब्रोकर की खुद की बुक्स में चली जाती है. फंड "किसी भी आगे के अधिकार, टाइटल, दायित्व या एक्सपोजर" से मुक्त हो जाता है. ब्रोकर यह सब अपने ऊपर ले लेता है. SEBI इसे एक सुरक्षा उपाय कहता है.

1 day ago

20 वर्षों में भारत की GDP 38 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंच सकती है: अजीत डोभाल

राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार ने कहा कि अगले दो दशकों में भारत का आर्थिक विस्तार नई पीढ़ी के स्नातकों के लिए अवसर पैदा कर सकता है.

1 day ago

सरकारी जमीन और बिल्डिंग्स से जुटाए जाएंगे ₹5,000 करोड़ से ज्यादा, NLMC ने तेज की एसेट मॉनेटाइजेशन प्रक्रिया

NLMC बोर्ड ने 5,000 करोड़ रुपए से अधिक मूल्य की अतिरिक्त जमीन और बिल्डिंग संपत्तियों के मॉनेटाइजेशन की सिफारिश की है.

1 day ago

भारत के फॉरेक्स रिजर्व में 4.924 अरब डॉलर की गिरावट, 10 हफ्तों की बढ़त पर लगा ब्रेक

विदेशी मुद्रा आस्तियां देश के कुल विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ा हिस्सा होती हैं. डॉलर में व्यक्त FCA में यूरो, पाउंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी मुद्राओं की विनिमय दरों में होने वाले बदलाव का असर भी शामिल होता है.

1 day ago