होम / बिजनेस / फिर आ गया है सस्ते में सोना खरीदने का शानदार मौका, नोट कर लें ये Date
फिर आ गया है सस्ते में सोना खरीदने का शानदार मौका, नोट कर लें ये Date
सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड में निवेश का मौका फिर मिलने वाला है. सब्सक्रिप्शन 12 फरवरी से खुल रहा है.
बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago
यदि आप सोना खरीदना (Gold Investment) चाहते हैं और वो भी सस्ते में तो आपके पास एक शानदार मौका है. सरकार सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड (Sovereign Gold Bond) की चौथी किश्त लेकर आ रही है. आप SGB के जरिए घर बैठे-बैठे सस्ता सोना खरीद सकते है. भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की तरफ से बताया गया है कि 12 फरवरी से 16 फरवरी 2024 यानी पांच दिनों तक यह सब्सक्रिप्शन के लिए खुला रहेगा. गोल्ड बॉन्ड की इस किश्त का इश्यू प्राइज 6,263 रुपए प्रति ग्राम तय किया गया है.
कहां से खरीद सकते हैं?
ऑनलाइन या डिजिटल Gold Bond खरीदने वाले निवेशकों को प्रति ग्राम 50 रुपए की छूट दी जाएगी. इस लिहाज से ऐसे निवेशकों के लिए बॉन्ड की कीमत 6,213 रुपए पड़ेगी. गोल्ड बॉन्ड में ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरह से निवेश कर सकते हैं. ऑफलाइन के लिए आपको नामित बैंक शाखाओं में जाकर फार्म भरना होगा और जरूरी औपचारिकताएं पूरी करनी होंगी. आप शेड्यूल कमर्शियल बैंकों (पेमेंट बैंक, स्मॉल फाइनेंस बैंकों और क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों को छोड़कर), स्टॉक होल्डिंग कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (SHCIL) और नामित डाकघरों से Gold Bond खरीद सकते हैं. वहीं, ऑनलाइन निवेश RBI और अन्य बैंकों की वेबसाइट से किया जा सकता है.
क्या है लॉक-इन पीरियड?
गोल्ड बॉन्ड में निवेश करने के लिए कम से कम 1 ग्राम सोना खरीदना अनिवार्य है. यानी आपको 6,263 रुपए का निवेश करना होगा. कोई भी व्यक्ति एक बार में अधिकतम 400 ग्राम तक ही खरीद सकता है. रिजर्व बैंक द्वारा भारत सरकार की तरफ से जारी किए जाने वाले इस बॉन्ड के लिए एक वित्त वर्ष के लिए अधिकतम चार किलोग्राम सीमा की सीमा निर्धारित की गई है. कुछ संस्थाओं के लिए यह सीमा 20 किलोग्राम तक है. RBI इनकी बिक्री के लिए चुनिंदा बैंकों, पोस्ट आफिस, स्टॉक होल्डिंग कॉर्पोरेशन, स्टॉक एक्सचेंज BSE और NSE को अधिकृत किया हुआ है. स्टॉक एक्सचेंज के जरिए बॉन्ड खरीदने के लिए आपके पास डीमैट खाता होना चाहिए. सरकारी गोल्ड बॉन्ड पर सालाना दर से ब्याज मिलता है. वहीं, एसजीबी का लॉक इन पीरियड 8 साल का है, लेकिन 5वें साल में इससे एग्जिट भी किया जा सकता है.
क्या है मकसद और फायदे?
सरकार ने सोने की भौतिक मांग को कम करने के उद्देश्य से बॉन्ड स्कीम की नवंबर, 2015 में शुरुआत की थी. SGB के फायदों की बात करें, तो ये गोल्ड बॉन्ड निवेशकों को सोने में निवेश करने का एक सुरक्षित और आसान तरीका प्रदान करते हैं, साथ ही यह सुरक्षित भी है. SGB पर 2.50% सालाना की दर से ब्याज मिलता है. खास बात ये है कि इस ब्याज पर कोई टैक्स नहीं लगता.
टैग्स