होम / बिजनेस / जल्‍द आधार के जरिए आप कर पाएंगे पेमेंट, खत्‍म होंगी कई औपचारिकताएं

जल्‍द आधार के जरिए आप कर पाएंगे पेमेंट, खत्‍म होंगी कई औपचारिकताएं

दिसंबर 2023 में NPCI ने जिन बैंकों से बात की थी उनसे कहा था कि वो बैंक एजेंट के आधार प्रमाणीकरण के बाद पेमेंट को अनुमति दे सकते हैं. 

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

पेमेंट सिस्‍टम को आसान और सुरक्षित बनाने के मकसद से आरबीआई ने आधार का इस्‍तेमाल कर पेमेंट करने वाले सिस्‍टम को सुव्‍य‍वस्थित करने का प्रस्‍ताव दिया है. आरबीआई ने कहा है कि हम इस सिस्‍टम को आने वाले दिनों में सुव्‍यवस्थित करने और पेमेंट के दौरान होने वाली धोखाधड़ी के रिस्‍क को कम करने के मकसद से लाया जा रहा है.  

आखिर क्‍या है आधार इनेबल पेमेंट सिस्‍टम? 
दरअसल ये एक ऐसा पेमेंट सिस्‍टम है जिसमें आधार प्रमाणीकरण का इस्‍तेमाल करके किसी भी बैंक के व्‍यवसाय एजेंट के माध्‍यम से प्‍वाइंट ऑफ सेल और माइक्रो एटीएम पर ऑनलाइन वित्‍तीय लेन देन किया जा सकता है. इस पेमेंट सिस्‍टम की खास बात ये है कि इसमें न तो खाता संख्‍या की जरूरत होती है और न ही अन्‍य विवरणों की जरूरत होती है. 

क्‍या बोले शक्तिकांत दास? 
आरबीआई गवर्नर ने कहा कि हाल के समय में भुगतान को सुविधाजनक और सुरक्षित बनाने के लिए कई नई तरह की टेक्‍नोलॉजी लॉन्‍च हुईं है, उनसे से इसे अपनाने को लेकर प्रस्‍ताव किया गया है. अभी मौजूदा समय में एसएमएस आधारित ओटीपी सिस्‍टम चल रहा है जिसे ज्‍यादातर स्‍टेकहोल्‍डर अपना रहे हैं. हालांकि उन्‍होंने कहा कि इसके लिए अलग से दिशानिर्देश जारी किए जाएंगे. हालांकि अभी इसके लिए कोई विशेष एएफए जारी नहीं किया गया है. 

NPCI ने कही है ये अहम बात 
NPCI (नेशनल पेमेंट कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया) ने दिसंबर 2023 में फ्रॉड लोगों द्वारा बैंक एकाउंट खाली करने की घटनाओं को रोकने के लिए एक कदम उठाया था. इस कदम के तहत एनपीसीआई ने जिन बैंकों से इस संबंध में बातचीत की थी उनसे कहा था कि वो अपने बैंक एजेंट या बिजनेस संवाददाता के आधार प्रमाणीकरण के बाद पेमेंट की अनुमति दे सकते हैं. एक आंकड़ें के अनुसार, 37 करोड़ यूजर अब तक इसके जरिए पेमेंट कर चुके हैं. 

ये भी पढ़ें: अभी फिलहाल ज्यादा ही चुकानी होगी घर की EMI, RBI से नही मिली राहत
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

जून में भारत के सेवा क्षेत्र की रफ्तार धीमी, 17 महीने के निचले स्तर पर पहुंचा PMI

सेवा क्षेत्र के साथ-साथ जून में विनिर्माण क्षेत्र की वृद्धि भी धीमी रही. इसके चलते HSBC इंडिया कंपोजिट PMI आउटपुट इंडेक्स मई के 59.3 से घटकर जून में 57.7 पर आ गया.

19 hours ago

केरल से पनामा तक: ब्लैकरॉक का अदृश्य साम्राज्य

भारत के विझिंजम बंदरगाह को अडानी और MSC के बीच एक सामान्य लेनदेन के रूप में प्रस्तुत किया गया, लेकिन दस्तावेज कहीं अधिक बड़ी कहानी बताते हैं. 'उस गुप्त हाथ के पीछे का साम्राज्य' का दूसरा भाग

22 hours ago

हमारी मुंबई, उनकी बैलेंस शीट

वह अनकही कहानी कि कैसे गुजराती और जैन व्यापारी समुदायों ने बॉम्बे की वित्तीय संरचना खड़ी की, जबकि बाद में राजनीति ने उस पर दावा करने की कला को सिद्ध कर लिया.

22 hours ago

OMCs की अंडर-रिकवरी 2.19 लाख करोड़ रुपये पर पहुंची, पेट्रोल-डीजल पर मिल सकती है राहत

हरदीप सिंह पुरी के अनुसार, पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष और ऊंची वैश्विक ऊर्जा कीमतों के बीच सरकारी तेल कंपनियों ने घरेलू उपभोक्ताओं को अपेक्षाकृत कम कीमत पर ईंधन उपलब्ध कराया. इसके चलते कंपनियों को भारी अंडर-रिकवरी का सामना करना पड़ा.

23 hours ago

अडानी पर निवेशकों का भरोसा बरकरार, ₹15,000 करोड़ के QIP पर ₹38,000 करोड़ की बोलियां

कंपनी इस पूंजी का इस्तेमाल पॉलीविनाइल क्लोराइड (PVC) प्लांट के निर्माण, सड़क परियोजनाओं के लिए कंसेशन फीस के भुगतान और अन्य पूंजीगत खर्चों में करेगी.

23 hours ago


बड़ी खबरें

हमारी मुंबई, उनकी बैलेंस शीट

वह अनकही कहानी कि कैसे गुजराती और जैन व्यापारी समुदायों ने बॉम्बे की वित्तीय संरचना खड़ी की, जबकि बाद में राजनीति ने उस पर दावा करने की कला को सिद्ध कर लिया.

22 hours ago

जून में भारत के सेवा क्षेत्र की रफ्तार धीमी, 17 महीने के निचले स्तर पर पहुंचा PMI

सेवा क्षेत्र के साथ-साथ जून में विनिर्माण क्षेत्र की वृद्धि भी धीमी रही. इसके चलते HSBC इंडिया कंपोजिट PMI आउटपुट इंडेक्स मई के 59.3 से घटकर जून में 57.7 पर आ गया.

19 hours ago

W.O.R.L.D. मॉडल: आपके संगठन की अदृश्य संरचना को देखने के लिए एक विश्व-निर्माण ढांचा

इस लेख में नवाचार रणनीतिकार रंजन मलिक ने W.O.R.L.D. मॉडल पेश किया है, जो बताता है कि किसी भी संगठन में वास्तविक परिवर्तन की शुरुआत उसकी 'अदृश्य दुनिया' को समझने से होती है.

20 hours ago

गेल की वित्तीय रणनीति को मिलेगी नई दिशा, एस.के. सिन्हा बने निदेशक (वित्त)

तीन दशक से अधिक के अनुभव वाले वित्त विशेषज्ञ एस.के. सिन्हा अब गेल (इंडिया) की वित्तीय रणनीति और भविष्य की विकास योजनाओं का नेतृत्व करेंगे.

21 hours ago

केरल से पनामा तक: ब्लैकरॉक का अदृश्य साम्राज्य

भारत के विझिंजम बंदरगाह को अडानी और MSC के बीच एक सामान्य लेनदेन के रूप में प्रस्तुत किया गया, लेकिन दस्तावेज कहीं अधिक बड़ी कहानी बताते हैं. 'उस गुप्त हाथ के पीछे का साम्राज्य' का दूसरा भाग

22 hours ago