✕

होम / बिजनेस / सरकार की इस तैयारी से टेंशन में शराब बनाने वाली कंपनियां, जानें क्या है प्लान

सरकार की इस तैयारी से टेंशन में शराब बनाने वाली कंपनियां, जानें क्या है प्लान

यदि सरकार नई व्यवस्था लागू करती है तो शराब बनाने वाली कंपनियों को अपना मार्केटिंग कैंपेन नए सिरे से डिज़ाइन करना होगा.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

शराब बनाने वाली कंपनियों के खर्चे में ज़बरदस्त इजाफा होने जा रहा है. इन कंपनियों को अपने मार्केटिंग कैंपेन को फिर से डिज़ाइन करने को मजबूर होना पड़ सकता है. एक मीडिया रिपोर्ट की मानें, तो केंद्र सरकार शराब के सरोगेट विज्ञापन और इससे जुड़े इवेंट्स को प्रायोजित करने पर भी पाबंदी लगाने पर गंभीरता से विचार कर रही है. बता दें कि देश में शराब के प्रत्यक्ष विज्ञापन पर पहले से रोक है. 

अभी क्या है व्यवस्था?
मौजूदा समय में शराब बनाने वाली कंपनियां अप्रत्यक्ष तौर पर अपने उत्पादों का विज्ञापन करती हैं. जैसे शराब के बजाए सोडा का विज्ञापन आदि. ऐसा करके वह प्रत्यक्ष विज्ञापन पर पाबंदी का पालन भी कर लेती हैं और अपने ब्रैंड का प्रचार भी, लेकिन अब ऐसा नहीं हो सकेगा. यदि सरकार शराब के सरोगेट विज्ञापन पर रोक लगाती है, तो इन कंपनियों को मार्केटिंग का कोई नया तरीका निकालना होगा. जाहिर है पूरे कैंपेन को फिर से तैयार करने के लिए उन्हें अपनी जेब भी ढीली करनी पड़ेगी. 

सेलेब्रिटी भी दायरे में 
शराब को सेहत के लिए खतरनाक मानते हुए सरकार इसके प्रत्यक्ष विज्ञापनों पर पहले ही रोक लगा चुकी है.  इसलिए कंपनियां सरोगेट विज्ञापनों को अपनाती हैं. हालांकि, आने वाले समय में यह मुमकिन नहीं हो पायेगा. शराब और तंबाकू से जुड़ा कोई भी विज्ञापन यदि गुमराह करने वाला पाया जाता है, तो संबंधित कंपनियों को तगड़ा जुर्माना भरना पड़ सकता है. साथ ही ऐसा विज्ञापन करने वाले सेलिब्रिटी के खिलाफ भी कार्रवाई की जा सकती है. गौरतलब है कि इस तरह के विज्ञापन में ज़्यादातर सेलेब्रिटीज ही नजर आते हैं. 

कितना बड़ा है बाजार?
माना जा रहा है कि अगले एक महीने में इस संबंध में नए नियम तैयार हो जाएंगे. इसके बाद घुमा-फिराकर शराब का विज्ञापन करने वाली कंपनियों को अपने मार्केटिंग कैंपेन के बारे में फिर से सोचना होगा. भारत में शराब के बाजार की बात करें, तो यह लगातार बढ़ा हुआ है. वॉल्यूम के लिहाज से भारत 8वां सबसे बड़ा अल्कोहल मार्केट है. इसका सालाना रिवेन्यु करीब  45 अरब डॉलर है. कई विदेशी कंपनियां भारत में शराब बेच रही हैं और कई यहां एंट्री लेने की तैयारी में हैं.

टैग्स
सम्बंधित खबरें

रुपये की गिरावट रोकने के लिए RBI की नई रणनीति, डॉलर से लेकर फॉरेक्स ट्रेडिंग तक बदले नियम

भारतीय रिजर्व बैंक ने रुपये को सहारा देने और विदेशी मुद्रा बाजार में उतार-चढ़ाव कम करने के लिए कई नियामकीय बदलाव किए हैं. इनका उद्देश्य डॉलर की मांग को व्यवस्थित करना, करेंसी डेरिवेटिव कारोबार में जोखिम सीमित करना और बाजार में नियमों का पालन सुनिश्चित करना है.

9 hours ago

भारत में 3D प्रिंटिंग को बढ़ावा देने की तैयारी, NSAM 2.0 से घरेलू मैन्युफैक्चरिंग को मिलेगी रफ्तार

नई रणनीति में स्वदेशी तकनीकों को व्यावसायिक स्तर पर इस्तेमाल के योग्य बनाने, बौद्धिक संपदा विकसित करने, डिजिटल तकनीकों को एकीकृत करने और वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धा करने वाले उत्पाद तैयार करने पर ध्यान दिया जाएगा.

10 hours ago

सेबी के नए सेटलमेंट नियम नोटिफाई, ₹10 लाख तक के मामलों का होगा फास्ट-ट्रैक निपटारा

नए नियमों के तहत कंपनी के खातों में गड़बड़ी या फंड के दुरुपयोग जैसे मामलों में भी सेटलमेंट का विकल्प उपलब्ध रहेगा.

10 hours ago

ग्रामीण इलाकों में बढ़ी रोजगार की मांग, सितंबर में 25.2% का उछाल; 1.56 करोड़ परिवारों ने मांगा काम

यह बढ़ोतरी ऐसे समय में हुई है, जब मानसून के बाद कृषि गतिविधियों और रबी फसल की बुवाई के बीच ग्रामीण श्रम बाजार में रोजगार की मांग में बदलाव देखने को मिल रहा है.

11 hours ago

मध्य प्रदेश के टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग जोन में ₹6,000 करोड़ के निवेश का प्रस्ताव, 18 हजार से ज्यादा रोजगार की उम्मीद

मध्य प्रदेश में प्रस्तावित टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग जोन (TMZ) देश में दूरसंचार उपकरणों के घरेलू विनिर्माण को बढ़ावा देने की दिशा में अहम कदम साबित हो सकता है.

14 hours ago

बड़ी खबरें

रुपये की गिरावट रोकने के लिए RBI की नई रणनीति, डॉलर से लेकर फॉरेक्स ट्रेडिंग तक बदले नियम

भारतीय रिजर्व बैंक ने रुपये को सहारा देने और विदेशी मुद्रा बाजार में उतार-चढ़ाव कम करने के लिए कई नियामकीय बदलाव किए हैं. इनका उद्देश्य डॉलर की मांग को व्यवस्थित करना, करेंसी डेरिवेटिव कारोबार में जोखिम सीमित करना और बाजार में नियमों का पालन सुनिश्चित करना है.

9 hours ago

CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ CJP का प्रदर्शन, दिल्ली में बड़े पैमाने पर हिरासत और पाबंदियां

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर जंतर-मंतर पर प्रदर्शन का आह्वान किया गया था. पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी करते हुए विपक्षी नेताओं, कार्यकर्ताओं और प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया.

5 hours ago