होम / बिजनेस / Fake Review से तौबा कर लेंगी ई-कॉमर्स कंपनियां, सरकार ने की है ये जोरदार तैयारी!

Fake Review से तौबा कर लेंगी ई-कॉमर्स कंपनियां, सरकार ने की है ये जोरदार तैयारी!

डिपार्टमेंट ऑफ कंज्यूमर अफेयर को लगातार शिकायत मिल रही हैं कि कई कंपनियां फेक रिव्यु लिखवाती हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

अमेजन और फिल्पकार्ट जैसी ई-कॉमर्स वेबसाइट्स पर खरीदारी करते समय लोग रिव्यु पर काफी ध्यान देते हैं. काफी हद तक ये रिव्यु ही तय करते हैं कि कोई उत्पाद खरीदा जाएगा या नहीं. अगर किसी प्रोडक्ट के बारे में पॉजिटिव रिव्यु हैं, तो उसके खरीदे जाने की संभावना बढ़ जाती है. वहीं, इसके उलट नेगेटिव रिव्यु प्रोडक्ट में लोगों की दिलचस्पी को कम कर देते हैं. यदि वजह है कि फेक रिव्यु का बाजार भी काफी बड़ा हो गया है. हालांकि, अब सरकार इस पर लगाम लगाने के लिए कड़े कदम उठाने जा रही है.

जारी होंगे दिशानिर्देश 
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सरकार ने इस संबंध में एक ड्राफ्ट फ्रेमवर्क तैयार किया है और जल्द ही दिशानिर्देश भी जारी किए जा सकते हैं. बताया जा रहा है कि दिशानिर्देशों का उल्लंघन करने वाली कंपनियों पर 10 लाख से लेकर 50 लाख रुपए तक का जुर्माना लगाया जा सकता है. भारतीय मानक ब्यूरो (BIS) ने इस साल जून में गठित एक समिति की रिपोर्ट के आधार पर यह दिशानिर्देश तैयार किए हैं. समिति में विज्ञापन मानक परिषद), भारतीय उद्योग परिसंघ और उपभोक्ता मामलों के विभाग आदि शामिल थे. 

अन-वेरिफाइड स्टार रेटिंग
डिपार्टमेंट ऑफ कंज्यूमर अफेयर को लगातार शिकायत मिल रही हैं कि कई कंपनियां फेक रिव्यु लिखवाती हैं. ये फेक रिव्यु कंज्यूमर को प्रभावित करने और प्रतियोगी कंपनी को नुकसान पहुंचाने के लिए लिखे जाते हैं. ई-कॉमर्स वेबसाइट पर फेक पेड़ रिव्यू लिखने के साथ-साथ अन-वेरिफाइड स्टार रेटिंग के मामलों में पिछले कुछ समय में काफी इजाफा देखने को मिला है. वैसे, फेक रिव्यू केवल अमेजन और फिल्पकार्ट तक ही सीमित नहीं है. ट्रैवल और होटल बुकिंग प्लेटफार्म पर भी फेक रिव्यू के मामले देखने में मिल रहे हैं.

नकेल कसना इसलिए जरूरी
एक्सपर्ट्स मानते हैं कि सरकार को इस बारे में जल्दी कुछ करना चाहिए, क्योंकि ऑनलाइन सामान और सेवाओं की खरीदारी दिन ब दिन बढ़ती जा रही है. ऑनलाइन शॉपिंग में लोग केवल प्रोडक्ट की तस्वीर, स्टार रेटिंग देखकर और उसके बारे में दिए ग्राहकों के रिव्यू पढ़कर खरीदारी करते हैं. ऐसे में फेक रिव्यू के चक्कर में कई बार वो खराब क्वालिटी वाले प्रोडक्ट भी खरीद लेते हैं.

हटाने होंगे अनवेरिफाइड बायर्स
फेक और भ्रामक रिव्यू एक तरह से कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत दिए गए राइट टू बी इनफॉर्म्ड का उल्लंघन करते हैं. इसी को ध्यान में रखते हुए अब सरकार फेक रिव्यू पोस्ट करने वालों के खिलाफ सख्त कदम उठाने जा रही है. जल्द ही ई-कॉमर्स वेबसाइट पर किसी कंपनी की साख खराब करने वाले या अन्य यूजर को भ्रमित करने के लिए फेक पेड रिव्यू लिखने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी. इसके अलावा, कॉमर्स कंपनियों से अनवेरिफाइड बायर्स और समीक्षकों को हटाने के लिए भी कहा जा सकता है. ऐसा नहीं करने पर उनके खिलाफ जुर्माना लगाया जाएगा.  

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

जून तिमाही में Hindustan Zinc का दमदार प्रदर्शन, मुनाफा 145% उछला, रेवेन्यू 77% बढ़ा

तिमाही नतीजों के बाद Hindustan Zinc का शेयर लगभग सपाट कारोबार करता दिखा. खबर लिखे जाने के दौरान शेयर 0.35% प्रतिशत की तेजी के साथ 533 रुपये पर कारोबार करता दिथा.

21 hours ago

जुलाई में निजी क्षेत्र की रफ्तार पड़ी सुस्त, 3 साल के निचले स्तर पर पहुंचा PMI

कमजोर मांग, बढ़ती लागत और सर्विस सेक्टर में सुस्ती के चलते कारोबारी गतिविधियों की रफ्तार पर दबाव देखने को मिला.

22 hours ago

लंदन स्टॉक एक्सचेंज पर लिस्ट होगी Airtel Money, 10 अरब डॉलर से ज्यादा वैल्यूएशन का अनुमान

इस लिस्टिंग के जरिए कंपनी अंतरराष्ट्रीय निवेशकों तक अपनी पहुंच बढ़ाना चाहती है और अफ्रीका के तेजी से बढ़ते डिजिटल पेमेंट बाजार में अपनी स्थिति को और मजबूत करना चाहती है.

1 day ago

कर्नाटक में FDI का बड़ा उछाल, वित्त वर्ष 2026 में विदेशी निवेश करीब दोगुना होकर 13 अरब डॉलर पहुंचा

टेक्नोलॉजी, डेटा सेंटर और ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर (GCC) में बढ़ते निवेश से राज्य को मिला फायदा

1 day ago

अमेरिका ने भारत पर टैरिफ घटाकर 10% किया, जबरन मजदूरी नियमों में बदलाव से मिली राहत

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने गुरुवार को जारी एक मेमोरेंडम में कहा कि व्यापार प्रतिनिधि की सलाह के बाद उन देशों से आने वाले सामान पर 10% शुल्क लगाया जाएगा, जिन्होंने जबरन मजदूरी से जुड़े प्रतिबंधों को लागू करने की दिशा में कदम उठाए हैं.

1 day ago


बड़ी खबरें

पेपर लीक पर सरकार का बड़ा एक्शन, 10 साल की जेल और ₹10 करोड़ जुर्माने वाले बिल को कैबिनेट की मंजूरी

प्रस्तावित संशोधन के तहत पेपर लीक से जुड़े मामलों की सुनवाई के लिए स्पेशल फास्ट ट्रैक कोर्ट को कानूनी आधार दिया जाएगा.

21 hours ago

जुलाई में निजी क्षेत्र की रफ्तार पड़ी सुस्त, 3 साल के निचले स्तर पर पहुंचा PMI

कमजोर मांग, बढ़ती लागत और सर्विस सेक्टर में सुस्ती के चलते कारोबारी गतिविधियों की रफ्तार पर दबाव देखने को मिला.

22 hours ago

कर्नाटक में FDI का बड़ा उछाल, वित्त वर्ष 2026 में विदेशी निवेश करीब दोगुना होकर 13 अरब डॉलर पहुंचा

टेक्नोलॉजी, डेटा सेंटर और ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर (GCC) में बढ़ते निवेश से राज्य को मिला फायदा

1 day ago

जून तिमाही में Hindustan Zinc का दमदार प्रदर्शन, मुनाफा 145% उछला, रेवेन्यू 77% बढ़ा

तिमाही नतीजों के बाद Hindustan Zinc का शेयर लगभग सपाट कारोबार करता दिखा. खबर लिखे जाने के दौरान शेयर 0.35% प्रतिशत की तेजी के साथ 533 रुपये पर कारोबार करता दिथा.

21 hours ago

बजट सेगमेंट में OnePlus का नया दांव, N6x नए डिजाइन के साथ 31 जुलाई को होगा लॉन्च

लॉन्च के बाद यह फोन Amazon और OnePlus के ऑनलाइन स्टोर पर बिक्री के लिए उपलब्ध कराया जाएगा. तो आइए इस समार्टफोन के फीचर्स और कीमत पर एक नजर डालते हैं.

1 day ago