होम / बिजनेस / Zee-Sony Merger: नहीं होगा 10 बिलियन डॉलर्स वाला मर्जर, तो अब आगे क्या?

Zee-Sony Merger: नहीं होगा 10 बिलियन डॉलर्स वाला मर्जर, तो अब आगे क्या?

जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज लिमिटेड (ZEEL) के साथ 22 दिसंबर 2021 को किये समझौते को खत्म करने के लिए टर्मिनेशन लैटर भेजा गया है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

जापान के सोनी ग्रुप (Sony Group Corp) और भारत के जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज लिमिटेड (Zee) के बीच होने वाले 10 बिलियन डॉलर्स की कीमत वाले मर्जर को लेकर इस वक्त एक काफी बड़ी खबर सामने आ रही है. हाल ही में सोनी ग्रुप ने घोषणा कर बताया है कि कंपनी द्वारा जी एंटरटेनमेंट लिमिटेड (Zee) को मर्जर पूरा न किये जाने के लिए टर्मिनेशन लैटर भेजा जा चुका है. 

Sony ने की ये घोषणा
सोनी ने आधिकारिक बयान जारी करते हुए कहा कि कल्वर मैक्स एंटरटेनमेंट (CME) ने आज जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज लिमिटेड (ZEEL) के साथ 22 दिसंबर 2021 को किये गए समझौते को खत्म करने के लिए टर्मिनेशन लैटर भेजा जा चुका है. हालांकि हम समझौते के अनुसार मर्जर की डेडलाइन को आगे बढ़ाने के लिए कई बार अच्छे विचार-विमर्श के बाद तैयार हो गए थे, लेकिन हम मर्जर पूरा करने की डेडलाइन को 21 जनवरी तक बढ़ाने के लिए तैयार नहीं हो पा रहे हैं. 2 सालों से ज्यादा तक बातचीत के बाद हमें बेहद दुःख के साथ यह घोषणा करनी पड़ रही है कि अंतिम तिथि तक मर्जर पूरा नहीं हो पायेगा. हम अभी भी विविधता से भरी और तेजी से आगे बढ़ती भारतीय मार्केट में अपनी मौजूदगी को मजबूत करने के अपने वादे पर अडिग हैं. 

Zee करेगा कानूनी कार्यवाही
भारतीय ब्रॉडकास्टर जी एंटरटेनमेंट (Zee) ने हाल ही में कहा है कि जापानी मीडिया कंपनी सोनी (Sony Group) द्वारा इस मर्जर के अंत की घोषणा के बाद अब कंपनी द्वारा सोनी के खिलाफ कानूनी कार्यवाही की घोषणा की गई है. सोनी द्वारा मर्जर के अंत की घोषणा के बाद खबर लिखे जाने तक जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज (Zee) के शेयरों में 6.93% की गिरावट देखने को मिली जिसके बाद कंपनी के शेयर 231 रुपए प्रति शेयर की कीमत पर ट्रेड कर रहे थे. आपको बता दें कि पिछले 5 दिनों के दौरान भी Zee के शेयरों में गिरावट का दौर ही देखने को मिला है और इस अवधी के दौरान कंपनी के शेयरों में लगभग 6.35% की गिरावट देखने को मिली है.
 
यह भी पढ़ें: भगवान राम की हुई है प्राण प्रतिष्‍ठा, जानिए 84 सेकेंड का रहस्‍य

टैग्स
सम्बंधित खबरें

भारत-इजरायल निवेश समझौता (BIA) हुआ लागू. दोनों देशों के बीच निवेश को मिलेगा नया बढ़ावा

यह समझौता दोनों देशों के बीच आर्थिक संबंधों को मजबूत करने और सीमा-पार निवेश को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है.

12 hours ago

RBI का बैंक ऑफ बड़ौदा पर बड़ा एक्शन, अधिक ब्याज वसूलने पर लगा 63.60 लाख रुपये का जुर्माना

केंद्रीय बैंक ने पाया कि बैंक ने कुछ लोन खातों में निर्धारित दर से अधिक ब्याज वसूला और KYC से जुड़े नियमों का भी पालन नहीं किया.

15 hours ago

DAC ने 52,000 करोड़ रुपये के रक्षा खरीद प्रस्तावों को दी मंजूरी, सेना की मारक क्षमता होगी और मजबूत

रक्षा मंत्रालय ने कहा कि इन सभी प्रस्तावों का उद्देश्य सशस्त्र बलों की युद्धक क्षमता को मजबूत करना है. साथ ही, इससे देश में विकसित हो रही अत्याधुनिक स्वदेशी रक्षा तकनीकों के विकास, उत्पादन और सैन्य सेवाओं में शामिल किए जाने को भी प्रोत्साहन मिलेगा.

15 hours ago

स्टील इंपोर्ट विवादों के समाधान की पहल, मंत्रालय ने 9 जुलाई को बुलाई ओपन हाउस बैठक

इस बैठक में स्टील आयात से जुड़े विभिन्न नियामकीय और प्रक्रियागत मुद्दों पर चर्चा की जाएगी.

16 hours ago

FTA, मैन्युफैक्चरिंग और डंपिंग पर फोकस, FY27 में निर्यात को मिलेगी नई रफ्तार: गोयल

वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने भरोसा जताया है कि वस्तु निर्यात में 16-17 फीसदी और सेवा निर्यात में 10-11 फीसदी की वृद्धि हो सकती है.

16 hours ago

बड़ी खबरें

भारत-इजरायल निवेश समझौता (BIA) हुआ लागू. दोनों देशों के बीच निवेश को मिलेगा नया बढ़ावा

यह समझौता दोनों देशों के बीच आर्थिक संबंधों को मजबूत करने और सीमा-पार निवेश को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है.

12 hours ago

FTA, मैन्युफैक्चरिंग और डंपिंग पर फोकस, FY27 में निर्यात को मिलेगी नई रफ्तार: गोयल

वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने भरोसा जताया है कि वस्तु निर्यात में 16-17 फीसदी और सेवा निर्यात में 10-11 फीसदी की वृद्धि हो सकती है.

16 hours ago

RBI का बैंक ऑफ बड़ौदा पर बड़ा एक्शन, अधिक ब्याज वसूलने पर लगा 63.60 लाख रुपये का जुर्माना

केंद्रीय बैंक ने पाया कि बैंक ने कुछ लोन खातों में निर्धारित दर से अधिक ब्याज वसूला और KYC से जुड़े नियमों का भी पालन नहीं किया.

15 hours ago

DAC ने 52,000 करोड़ रुपये के रक्षा खरीद प्रस्तावों को दी मंजूरी, सेना की मारक क्षमता होगी और मजबूत

रक्षा मंत्रालय ने कहा कि इन सभी प्रस्तावों का उद्देश्य सशस्त्र बलों की युद्धक क्षमता को मजबूत करना है. साथ ही, इससे देश में विकसित हो रही अत्याधुनिक स्वदेशी रक्षा तकनीकों के विकास, उत्पादन और सैन्य सेवाओं में शामिल किए जाने को भी प्रोत्साहन मिलेगा.

15 hours ago

इफको टोकियो जीआईसी ने अल्पना सिंह को पूर्णकालिक निदेशक (मार्केटिंग) नियुक्त किया

कंपनी ने अनुभवी बीमा क्षेत्र की विशेषज्ञ अल्पना सिंह को पूर्णकालिक निदेशक (मार्केटिंग) नियुक्त किया है. वह कंपनी की विकास रणनीति, ब्रांड सशक्तिकरण और ग्राहक जुड़ाव को नई दिशा देंगी.

16 hours ago