✕

होम / बिजनेस / सोनम कपूर ने खरीदा ऐतिहासिक म्यूजिक स्टोर 'रिदम हाउस', इतने करोड़ में हुई डील

सोनम कपूर ने खरीदा ऐतिहासिक म्यूजिक स्टोर 'रिदम हाउस', इतने करोड़ में हुई डील

'रिदम हाउस' का संचालन पहले नीरव मोदी की कंपनी 'फायरस्टार डायमंड इंटरनेशनल प्राइवेट' करती थी.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

बॉलीवुड अभिनेत्री सोनम कपूर और उनके पति आनंद आहूजा की कंपनी भाने ग्रुप (Bhaane Group) ने मुंबई के प्रतिष्ठित म्यूजिक स्टोर 'रिदम हाउस (Rhythm House)' को 47.84 करोड़ रुपये (5.7 मिलियन डॉलर) में खरीद लिया है. यह स्टोर मुंबई के कला प्रेमियों के लिए एक अहम स्थल रहा है, जिसे 2018 में बंद कर दिया गया था. 'रिदम हाउस' करीब 3,600 स्कायर फुट में फैला हुआ है और सालों से म्यूजिक प्रेमियों का अड्डा रहा है. पहले इस बिल्डिंग का संचालन नीरव मोदी की कंपनी 'फायरस्टार डायमंड इंटरनेशनल प्राइवेट' करती थी, जो पंजाब नेशनल बैंक बैंक से लिए गए अरबों रुपये के कर्ज में डिफॉल्ट करने के बाद बंद हो गई.

47.84 करोड़ रुपये में हुई डील

इस डील की पुष्टि करते हुए आधिकारिक लिक्विडेटर शांतनु टी रे ने कहा, "स्टेकहोल्डर कमिटी ने 47.84 करोड़ रुपये में रिदम हाउस की बिक्री को मंजूरी दे दी है." भाने ग्रुप मुख्य रूप से कपड़े बनाने वाली कंपनी है और आनंद आहूजा के परिवार की कंपनी शाही एक्सपोर्ट्स प्राइवेट (Shahi Exports Pvt) का हिस्सा है. भाने ग्रुप ने भी रिदम हाउस को खरीदने की डील की पुष्टि की है, लेकिन इससे जुड़ी वित्तीय जानकारियां बताने से इनकार कर दिया.

रिदम हाउस मुंबई में बहुत फेमस था

बताया जा रहा है कि रिदम हाउस, मुंबई के काला घोड़ा जिले में है और 3,600 वर्ग फुट में फैला हुआ है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, जब ये स्टोर बंद हुआ था तो उसके पहले ये बहुत मशहूर था. यहां पर न सिर्फ दिग्गज म्यूजिशियन आते थे, बल्कि बॉलीवुड एक्टर्स आते थे. 1990 में म्यूजिक चोरी और डिजिटल स्ट्रीमिंग के आने के कारण इसका डब्बा बंद हो गया.

4000 करोड़ के मालिक हैं आनंद आहूजा

आनंद कभी अमेजन कंपनी में बतौर प्रोडक्ट मैनेजर काम करते थे. आज आनंद अपने फैमिली बिजनेस 'शाही एक्सपोर्ट्स' के एमडी हैं. इसके अलावा वे क्लोदिंग ब्रांड 'भाने' के मालिक भी हैं. आनंद ने अपने बिजनेस से मोटी तगड़ी कमाई की हैं. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, उनकी टोटल नेटवर्थ 4000 करोड़ रुपये से ज्यादा है. सोनम कपूर का ससुराल दिल्ली में हैं. उनका ससुराल किसी राजमहल से कम नहीं हैं. आनंद के दिल्ली स्थित घर की कीमत करीब 173 करोड़ रुपये बताई जाती है. अक्सर ही सोनम और आनंद अपने इस आलीशान घर में आते हैं. वे फिलहाल लंदन में रहते हैं. शादी के बाद दोनों लंदन में शिफ्ट हो गए थे.
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

फेस्टिव सीजन से पहले अमेजन देशभर में खोलेगा 50 नए आश्रय केंद्र, 2026 के अंत तक 250 का लक्ष्य

त्योहारी सीजन से पहले डिलीवरी नेटवर्क से जुड़े ड्राइवरों के लिए सुविधाओं का विस्तार, बेंगलुरु में दो मोबाइल आश्रय वैन शुरू; कंपनी ने 2026 में ऑपरेशंस नेटवर्क के सहयोगियों के लिए 2,800 करोड़ रुपये से अधिक निवेश की बात कही

4 hours ago

भारत का विदेशी मुद्रा भंडार सितंबर के रिकॉर्ड स्तर से 50 अरब डॉलर घटकर 734.6 अरब डॉलर

लगातार चौथे सप्ताह घटा विदेशी मुद्रा भंडार, रुपये पर बढ़ते दबाव के बीच RBI का हस्तक्षेप जारी; कच्चे तेल की ऊंची कीमतों और विदेशी पूंजी निकासी ने बढ़ाई चिंता

5 hours ago

भारतीय कंपनियों के लिए श्रीलंका में कारोबार के नए अवसर, जनवरी 2027 में होगा बड़ा एक्सपो

पोर्ट, मैन्युफैक्चरिंग, पर्यटन से लेकर रिन्यूएबल एनर्जी और डिजिटल सर्विसेज तक कई क्षेत्रों में साझेदारी की संभावनाएं, श्रीलंका ने भारतीय कारोबारियों और निवेशकों को ‘श्रीलंका एक्सपो 2027’ में शामिल होने का न्योता दिया.

5 hours ago

RBI ने बढ़ाया रेपो रेट, महंगा होगा कर्ज; रियल एस्टेट से NBFC तक एक्सपर्ट्स ने बताया असर

RBI के 25 बेसिस पॉइंट की बढ़ोतरी के बाद इंडस्ट्री की मिली-जुली प्रतिक्रिया, विशेषज्ञों ने महंगे कर्ज के बीच मजबूत मांग और लंबी अवधि के ग्रोथ आउटलुक को बताया अहम

8 hours ago

पारंपरिक कारोबार से नए ग्रोथ इंजन तक, BW Businessworld के नए अंक में पार्थ जिंदल पर फोकस

नए अंक में अगली पीढ़ी के नेतृत्व, बदलते उपभोक्ता बाजार और कारोबार के विस्तार पर विशेष कवरेज; BW Future of Design Summit and Awards 2026 पर भी विशेष पैकेज

10 hours ago

बड़ी खबरें

त्योहारी सीजन में 6% तक पहुंच सकती है महंगाई; कच्चा तेल और अल नीनो बढ़ाएंगे दबाव: RBI

RBI गवर्नर संजय मल्होत्रा ने कहा कि आने वाले समय में महंगाई पर सप्लाई से जुड़े कई दबाव बने रह सकते हैं. इनमें मानसून की स्थिति, अल नीनो और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव प्रमुख हैं.

11 hours ago

भारतीय कंपनियों के लिए श्रीलंका में कारोबार के नए अवसर, जनवरी 2027 में होगा बड़ा एक्सपो

पोर्ट, मैन्युफैक्चरिंग, पर्यटन से लेकर रिन्यूएबल एनर्जी और डिजिटल सर्विसेज तक कई क्षेत्रों में साझेदारी की संभावनाएं, श्रीलंका ने भारतीय कारोबारियों और निवेशकों को ‘श्रीलंका एक्सपो 2027’ में शामिल होने का न्योता दिया.

5 hours ago

भारत का विदेशी मुद्रा भंडार सितंबर के रिकॉर्ड स्तर से 50 अरब डॉलर घटकर 734.6 अरब डॉलर

लगातार चौथे सप्ताह घटा विदेशी मुद्रा भंडार, रुपये पर बढ़ते दबाव के बीच RBI का हस्तक्षेप जारी; कच्चे तेल की ऊंची कीमतों और विदेशी पूंजी निकासी ने बढ़ाई चिंता

5 hours ago

खाद्य सुरक्षा से किसान सुरक्षा तक: 2014 के बाद भारत की कृषि नीति के ढांचे में कैसे आया बदलाव

लेखक बंशीलाल गुर्जर और नीरज सहरावत के अनुसार, इस बदलाव की सबसे सीधी अभिव्यक्ति प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि में दिखाई देती है. पीएम-किसान पात्र भूमिधारक किसान परिवारों को प्रत्यक्ष लाभ अंतरण के माध्यम से सालाना 6,000 रुपये की आय सहायता प्रदान करता है.

6 hours ago