होम / बिजनेस / Privatisation की राह में मंत्रालय ही अटका रहे रोड़ा, 176 CPSEs पर लटका फैसला! 

Privatisation की राह में मंत्रालय ही अटका रहे रोड़ा, 176 CPSEs पर लटका फैसला! 

सार्वजनिक उद्यम विभाग (DPE) और नीति आयोग ने गैर-रणनीतिक क्षेत्रों की 176 CPSEs में कुछ को बंद करने और कुछ को निजी हाथों में सौंपने की सिफारिश की थी.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

मोदी सरकार (Modi Government) के एजेंडे में सरकारी संपत्तियों को निजी हाथों में सौंपना सबसे ऊपर है. सरकार कई मौकों पर यह स्पष्ट भी कर चुकी है. हालांकि, अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव सहित कई ऐसे कारण हैं, जिनकी वजह से सरकार प्राइवेटाइजेशन की राह पर फुल स्पीड से नहीं दौड़ पा रही है. उदाहरण के तौर पर बजट FY22 में घोषणा की गई थी कि गैर-रणनीतिक क्षेत्रों के 176 केंद्रीय सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों (CPSEs) का निजीकरण किया जाएगा या फिर उन्हें बंद कर दिया जाएगा, लेकिन इस पर अब तक कोई फैसला नहीं लिया जा सका है.  

अभी नहीं बदलेगी स्थिति 
एक रिपोर्ट में बताया गया है कि 176 CPSEs के मुद्दे पर सरकार के भीतर ही गतिरोध है, इस वजह से अब तक कोई फैसला नहीं लिया जा सका है. मामले से जुड़े अधिकारियों का कहना है कि 2024 के आम चुनाव से पहले स्थिति में बदलाव की कोई उम्मीद नहीं है. विनिवेश यानी Disinvestment के लिए शुरुआत में 176 में से 60 कंपनियों को चिन्हित किया गया था, इनमें से स्टील सेक्टर की कंपनियों को छोड़कर बाकी के मामले में किसी तरह की प्रगति नहीं हुई है. 

DPE ने की थी सिफारिश
रिपोर्ट बताती है कि रसायन और उर्वरक मंत्रालय (Fertiliser Ministry) सहित कुछ मंत्रालयों ने अपने अंतर्गत आने वाले CPSEs के निजीकरण का विरोध किया है. जबकि कुछ दूसरे मंत्रालय इस मामले में ज्यादा रुचि नहीं दिखा रहे हैं. सार्वजनिक उद्यम विभाग (DPE) और नीति आयोग ने गैर-रणनीतिक क्षेत्रों की 176 CPSEs में कुछ को बंद करने और कुछ को निजी हाथों में सौंपने की सिफारिश की थी. साथ ही 8 कंपनियों को सार्वजनिक क्षेत्र में ही बने रहने की सिफारिश की गई थी. रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से बताया गया है कि उर्वरक मंत्रालय ने अपने अंतर्गत आने वालीं सीपीएसई के निजीकरण का विरोध किया है. वहीं,  अन्य मंत्रालय कंपनियों के निजीकरण या बंद करने से पहले प्रक्रियाओं का पालन नहीं कर रहे हैं.

ये है सरकार की योजना 
मद्रास फर्टिलाइजर्स और नेशनल फर्टिलाइजर्स सहित फर्टिलाइजर मिनिस्ट्री के तहत आने वाले सभी नौ सीपीएसई के निजीकरण की सिफारिश की गई थी. बता दें कि बड़े पैमाने पर उर्वरक आयात को देखते हुए, सरकार हाल के वर्षों में घरेलू विनिर्माण को बढ़ाने की कोशिश कर रही है और उसका मानना है कि ये कंपनियां निजी सेक्टर को आकर्षित कर सकती हैं. लेकिन मंत्रालयों के गतिरोध के चलते उसकी ये योजना परवान नहीं चढ़ पा रही है. माना जा रहा है कि अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए सरकार भी अब इस मामले में ज्यादा दखलंदाजी के मूड में नहीं है. चुनाव बाद ही इस पर कोई फैसला लिया जाएगा.


टैग्स
सम्बंधित खबरें

AI से लेकर सेमीकंडक्टर तक साझेदारी होगी मजबूत, भारत-EU ने टेक और ट्रेड सहयोग बढ़ाने पर बनाई नई रणनीति

स्ट्रैटेजिक टेक्नोलॉजीज वर्किंग ग्रुप के तहत भारत और EU संयुक्त आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) रोडमैप तैयार करेंगे. दोनों पक्ष जिम्मेदार AI के विकास और नियमन पर मिलकर काम करेंगे, जिसमें स्वास्थ्य क्षेत्र को प्राथमिकता दी जाएगी.

10 hours ago

स्टारबक्स का डबल दांव, लॉन्च किया नया Rewards प्रोग्राम; NCR में खुला तीसरा प्रीमियम रिजर्व स्टोर

कंपनी का कहना है कि इन पहलों का मकसद ग्राहकों को बेहतर रिवॉर्ड्स, प्रीमियम कॉफी एक्सपीरियंस और पर्सनलाइज्ड सुविधाएं उपलब्ध कराना है.

10 hours ago

RBI का नया ड्राफ्ट: बैंकों और NBFC को डेटा जोखिम प्रबंधन के लिए बनानी होगी मजबूत व्यवस्था

RBI का मानना है कि इस व्यवस्था को प्रभावी ढंग से लागू करने के लिए बैंकों और NBFC को अपने डेटा इंफ्रास्ट्रक्चर और डेटा मैनेजमेंट सिस्टम को पहले से मजबूत करना होगा.

13 hours ago

नंद किशोर गोयनका के विचार सदैव जीवित रहेंगे, उनकी सेवा की विरासत पीढ़ियों को प्रेरित करेगी: मनोहर लाल खट्टर

केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर, कई मंत्री, उद्योगपति, संत और हजारों लोगों ने नंद किशोर गोयनका को श्रद्धांजलि अर्पित की.

15 hours ago

अब जहाज निर्माण सेक्टर में उतरेगा टाटा ग्रुप, केरल में 10,000 करोड़ रुपये के मेगा निवेश की तैयारी

केरल के मुख्यमंत्री वी. डी. सतीसन ने एक इंटरव्यू में बताया है कि टाटा ग्रुप ने राज्य में शिपबिल्डिंग यूनिट लगाने का प्रस्ताव दिया है.

15 hours ago


बड़ी खबरें

प्रॉपर्टी और सोना बेचने वालों को राहत, CBDT ने बढ़ाया कॉस्ट इन्फ्लेशन इंडेक्स; ऐसे घटेगा LTCG टैक्स

CBDT आयकर अधिनियम, 1961 के तहत हर साल कॉस्ट इन्फ्लेशन इंडेक्स अधिसूचित करता है. इसका उद्देश्य महंगाई के प्रभाव को ध्यान में रखते हुए पूंजीगत लाभ (Capital Gain) की सही गणना करना है.

11 hours ago

AI से लेकर सेमीकंडक्टर तक साझेदारी होगी मजबूत, भारत-EU ने टेक और ट्रेड सहयोग बढ़ाने पर बनाई नई रणनीति

स्ट्रैटेजिक टेक्नोलॉजीज वर्किंग ग्रुप के तहत भारत और EU संयुक्त आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) रोडमैप तैयार करेंगे. दोनों पक्ष जिम्मेदार AI के विकास और नियमन पर मिलकर काम करेंगे, जिसमें स्वास्थ्य क्षेत्र को प्राथमिकता दी जाएगी.

10 hours ago

RBI का नया ड्राफ्ट: बैंकों और NBFC को डेटा जोखिम प्रबंधन के लिए बनानी होगी मजबूत व्यवस्था

RBI का मानना है कि इस व्यवस्था को प्रभावी ढंग से लागू करने के लिए बैंकों और NBFC को अपने डेटा इंफ्रास्ट्रक्चर और डेटा मैनेजमेंट सिस्टम को पहले से मजबूत करना होगा.

13 hours ago

महादेव बेटिंग ऐप केस: स्काईएक्सचेंज की कमाई से हुई थी Ebix डील? ED का बड़ा दावा

जांच एजेंसी का कहना है कि अवैध धन को विदेशी पोर्टफोलियो निवेश, प्रत्यक्ष विदेशी निवेश, विदेशी मुद्रा परिवर्तनीय बॉन्ड, क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल प्लेसमेंट और अन्य विदेशी निवेश माध्यमों के जरिए भारत में लाया गया.

15 hours ago

अब जहाज निर्माण सेक्टर में उतरेगा टाटा ग्रुप, केरल में 10,000 करोड़ रुपये के मेगा निवेश की तैयारी

केरल के मुख्यमंत्री वी. डी. सतीसन ने एक इंटरव्यू में बताया है कि टाटा ग्रुप ने राज्य में शिपबिल्डिंग यूनिट लगाने का प्रस्ताव दिया है.

15 hours ago