✕

होम / बिजनेस / आस्था के 'बाजार' में पैसा बेशुमार, बाबाओं ने खड़ा कर लिया है दौलत का पहाड़

आस्था के 'बाजार' में पैसा बेशुमार, बाबाओं ने खड़ा कर लिया है दौलत का पहाड़

हाथरस कांड के बाद बाबा और उनकी दौलत चर्चा में आ गई है. अधिकांश बाबाओं के पास करोड़ों की संपत्ति है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

हाथरस कांड के बाद नारायण साकार हरि उर्फ भोले बाबा सुर्खियों हैं. भगदड़ में हुई मौतों के लिए बाबा को भी जिम्मेदार ठहराया जा रहा है. हालांकि, ये बात अलग है कि FIR में उनका नाम नहीं है. इस तरह के मामलों में बाबाओं तक जांच की आंच नहीं पहुंच पाती. इसकी एक बड़ी वजह उनकी लंबी-चौड़ी फैन-फॉलोइंग  और बेशुमार दौलत है. इन बाबाओं के पास इतना पैसा है कि उद्योगपतियों को भी पीछे छोड़ दें. नारायण साकार के पास ही 100 करोड़ से ज्यादा की सम्पत्ति है. दरअसल , बीते कुछ समय से आस्था कारोबार का रूप अख्तियार करती जा रही है और अधिकांश बाबा कारोबारी बन गए हैं.

रामदेव सफल कारोबारी 
अध्यात्म की दुनिया से जुड़े कई ऐसे बाबा हैं, जिन्होंने बेशुमार पैसा कमाया है. बाबा रामदेव भी योग के चलते फेमस हुए और आज उनकी गिनती एक सफल कारोबारी के तौर पर भी होती है. रामदेव की पतंजलि देश का प्रतिष्ठित ब्रैंड बन गई है. बाबा ने खुद को केवल आयुर्वेद दवाओं तक ही सीमित नहीं रखा है. वह कई सेक्टर्स में कारोबार कर रहे हैं. उनके पास 1600 करोड़ रुपए से ज्यादा की संपत्ति है. बीते कुछ सालों में उन्होंने तेजी से तरक्की की है.  

श्रीश्री हैं इतने अमीर
स्पिरिचुअल लीडर श्री श्री रविशंकर (Sri-Sri Ravi Shankar) आर्ट ऑफ लिविंग के संस्थापक हैं. इसके अलावा वह सोर्स नेचुरल फूड्स एंड हर्बल सप्लीमेंट्स (Source Naturl Fds and Hrbl Supplmnts) के भी मालिक हैं. श्रीश्री की यह कंपनी शेयर बाजार में लिस्टेड है. श्री श्री देश के प्रसिद्ध धर्म गुरुओं में शुमार हैं. उनके 150 देशों में 30 करोड़ से ज्यादा फॉलोअर्स हैं. एक रिपोर्ट के मुताबिक, उनके पास दौलत का पहाड़ है, वह 1000 करोड़ रुपए से अधिक की संपत्ति मालिक हैं.

इन्होंने भी खूब बनाया पैसा
इसी तरह, अध्यात्मिक दुनिया में अमृतानंदमयी या अम्मा का भी एक अलग स्थान हैं. 27 सितंबर, 1953 को जन्मीं गुरु माता अमृतानंदमयी, अमृतानंदमयी ट्रस्ट का नेतृत्व करती हैं. इस ट्रस्‍ट के पास करीब 1500 करोड़ रुपए की संपत्ति है. मशहूर कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा (Pandit Pradeep Mishra) के पास भी पैसों की कोई कमी नहीं है. पिछले साल मिश्रा के सीहोर स्थित कुबेरेश्वर धाम में रुद्राक्ष महोत्सव में पहले ही दिन भगदड़ मच गई थी. इस कार्यक्रम में करीब 10 लाख से ज्यादा श्रद्धालु पहुंचे थे और अव्यवस्था के चलते मची भगदड़ में एक महिला की मौत की खबर सामने आई थी. सीहोर वाले मिश्राजी के पास करोड़ों की दौलत है. 

गुरमीत राम रहीम 
डेरा सच्चा सौदा के प्रमुख गुरमीत राम रहीम (Dera Sacha Sauda Chief Gurmeet Ram Rahim) को हाल ही में चर्चित रणजीत सिंह हत्याकांड में पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट ने बरी किया था. राम रहीम करीब दो हजार करोड़ की दौलत का मालिक है. हरियाणा में ही डेरा की 1600 करोड़ से ज्यादा की संपत्ति है. इसके अलावा उसने उत्तर प्रदेश, राजस्थान, दिल्ली, पंजाब के साथ-साथ कनाडा और ऑस्ट्रेलिया में भी संपत्ति बनाई है.  

नित्यानंद है सबसे आगे 
दौलत के मामले में स्वामी नित्यानंद को सबसे आगे कहा जाए तो गलत नहीं होगा. नित्यानंद 2019 में भारत से भाग गया था. उस पर रेप और किडनैपिंग जैसे कई गंभीर आरोप हैं. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, भारत से भागने के बाद नित्यानंद ने दक्षिण अमेरिका के इक्वाडोर में जमीन ली और कैलासा नामक स्थान को एक अलग देश घोषित कर दिया. संयुक्त राष्ट्र में कैलासा की प्रतिनिधि ने दावा किया था कि नित्यानंद के कैलासा में 20 लाख की आबादी है. नित्यानंद ने 2003 में अपना पहला आश्रम बेंगलुरु में खोला था. उसके पास लगभग 10,000 करोड़ रुपए की संपत्ति है.

इनके पास भी अकूत दौलत
जेल में बंद आसाराम बापू के पास भी करोड़ों की संपत्ति है. उनके 400 से ज्यादा आश्रम, 1500 से ज्यादा सेवा समितियां, 17000 से ज्यादा बाल संस्कार केंद्र और 40 से ज्यादा गुरुकुल हैं. हरियाणा के हिसार के सतलोक आश्रम के संचालक बाबा रामपाल 2014 में सुर्खियों में आया था जब उस पर गंभीर आरोप लगे थे. शुरुआती जांच में बाबा की संपत्ति 100 करोड़ से ज्यादा पाई गई थी. रामपाल के डेरे में पांच मंजिला घर, स्विमिंग पूल, एयरकंडीशन कमरे, मसाज बेड आदि मिले थे. उसके खिलाफ अवैध गर्भपात सेंटर खोलने, हत्या करने, आश्रम में हथियार रखने और सरकारी काम में बाधा डालने जैसे कई मामले दर्ज किए गए थे.
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

रुपये की गिरावट रोकने के लिए RBI की नई रणनीति, डॉलर से लेकर फॉरेक्स ट्रेडिंग तक बदले नियम

भारतीय रिजर्व बैंक ने रुपये को सहारा देने और विदेशी मुद्रा बाजार में उतार-चढ़ाव कम करने के लिए कई नियामकीय बदलाव किए हैं. इनका उद्देश्य डॉलर की मांग को व्यवस्थित करना, करेंसी डेरिवेटिव कारोबार में जोखिम सीमित करना और बाजार में नियमों का पालन सुनिश्चित करना है.

1 day ago

भारत में 3D प्रिंटिंग को बढ़ावा देने की तैयारी, NSAM 2.0 से घरेलू मैन्युफैक्चरिंग को मिलेगी रफ्तार

नई रणनीति में स्वदेशी तकनीकों को व्यावसायिक स्तर पर इस्तेमाल के योग्य बनाने, बौद्धिक संपदा विकसित करने, डिजिटल तकनीकों को एकीकृत करने और वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धा करने वाले उत्पाद तैयार करने पर ध्यान दिया जाएगा.

1 day ago

सेबी के नए सेटलमेंट नियम नोटिफाई, ₹10 लाख तक के मामलों का होगा फास्ट-ट्रैक निपटारा

नए नियमों के तहत कंपनी के खातों में गड़बड़ी या फंड के दुरुपयोग जैसे मामलों में भी सेटलमेंट का विकल्प उपलब्ध रहेगा.

1 day ago

ग्रामीण इलाकों में बढ़ी रोजगार की मांग, सितंबर में 25.2% का उछाल; 1.56 करोड़ परिवारों ने मांगा काम

यह बढ़ोतरी ऐसे समय में हुई है, जब मानसून के बाद कृषि गतिविधियों और रबी फसल की बुवाई के बीच ग्रामीण श्रम बाजार में रोजगार की मांग में बदलाव देखने को मिल रहा है.

1 day ago

मध्य प्रदेश के टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग जोन में ₹6,000 करोड़ के निवेश का प्रस्ताव, 18 हजार से ज्यादा रोजगार की उम्मीद

मध्य प्रदेश में प्रस्तावित टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग जोन (TMZ) देश में दूरसंचार उपकरणों के घरेलू विनिर्माण को बढ़ावा देने की दिशा में अहम कदम साबित हो सकता है.

1 day ago

बड़ी खबरें

रुपये की गिरावट रोकने के लिए RBI की नई रणनीति, डॉलर से लेकर फॉरेक्स ट्रेडिंग तक बदले नियम

भारतीय रिजर्व बैंक ने रुपये को सहारा देने और विदेशी मुद्रा बाजार में उतार-चढ़ाव कम करने के लिए कई नियामकीय बदलाव किए हैं. इनका उद्देश्य डॉलर की मांग को व्यवस्थित करना, करेंसी डेरिवेटिव कारोबार में जोखिम सीमित करना और बाजार में नियमों का पालन सुनिश्चित करना है.

1 day ago

CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ CJP का प्रदर्शन, दिल्ली में बड़े पैमाने पर हिरासत और पाबंदियां

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर जंतर-मंतर पर प्रदर्शन का आह्वान किया गया था. पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी करते हुए विपक्षी नेताओं, कार्यकर्ताओं और प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया.