होम / बिजनेस / Pepsi-Coke को टक्कर देने के लिए अंबानी ने चल दिया है पहला दांव 

Pepsi-Coke को टक्कर देने के लिए अंबानी ने चल दिया है पहला दांव 

मुकेश अंबानी का फोकस अब सॉफ्ट ड्रिंक बाजार पर शिफ्ट हो गया है. उन्होंने इस बाजार पर कब्जे के लिए खास रणनीति बनाई है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

अरबपति कारोबारी मुकेश अंबानी की कंपनी रिलायंस सॉफ्ट ड्रिंक के मार्केट में उतर चुकी है और कोका कोला-पेप्सी जैसी दिग्गज कंपनियों को टक्कर देने के लिए तैयार है. अंबानी बखूबी जानते हैं कि कोक-पेप्सी के जमे हुए बाजार को हिलाने के लिए उन्हें कुछ अलग करना होगा और उन्होंने अपना पहला दांव चल भी दिया है. बता दें कि रिलायंस ने कुछ वक्त पहले ही 70 के दशक के मशहूर ब्रैंड Campa Cola को खरीदा है. इसके साथ ही कंपनी गुजरात बेस्ड बेवरेज फर्म Sosyo हजूरी में हिस्सेदारी खरीदने जा रही है.

अंबानी का फोकस शिफ्ट 
पिछले कुछ सालों में मुकेश अंबानी की रिलायंस ने देश के टेलीकॉम मार्केट पर कब्जे के लिए एयरटेल, वोडाफोन और आइडिया सेल्युलर के साथ जंग लड़ी है. इस सेक्टर में रिलायंस जियो ने बहुत तेजी से अपने पैर जमाये हैं. अब अंबानी का फोकस सॉफ्ट ड्रिंक मार्केट पर शिफ्ट हो गया है, इसकी वजह है इस बाजार का लगातार बड़ा होते जाना. फिलहाल, भारत का सॉफ्ट ड्रिंक मार्केट 68,000 करोड़ रुपए का है, जिसके आने वाले सालों में और बढ़ने की उम्मीद है. कोका-कोला व पेप्सिको इस बाजार के दिग्गज खिलाड़ी हैं. 

सस्ते में किया लॉन्च
मुकेश अंबानी को पता है कि प्राइज वॉर से इस मार्केट में वह अपने लिए रास्ता बना सकते हैं. इसलिए उन्होंने अपनी कोला ड्रिंक को कोक-पेप्सी की तुलना में सस्ती दरों पर बाजार में उतारा है. उदाहरण के लिए, रिलायंस के ई-ग्रॉसरी वेंचर जियो मार्ट में कैंपा कोला की 2 लीटर की बोतल 49 रुपए में मिल रही है, जबकि कोका-कोला 1.75 लीटर की बोतल 70 और पेप्सी की 2.25 लीटर की बोतल 66 रुपए में उपलब्ध है. कंपनियां अक्सर एक-दूसरे के बाजार में सेंध लगाने के लिए ऐसा करती रहती हैं. कोका कोला की जब भारत में रीलॉन्चिंग हुई थी, तब उसने कोल्ड ड्रिंक खरीदने पर एक आइसक्रीम कप फ्री देने का ऐलान किया था. उस जमाने में यह काफी शानदार ऑफर था और इसका लाभ भी कंपनी को मिला.

50 फीसदी हिस्सेदारी
नॉन-कोला ड्रिंकिंग कंज्यूमर्स के लिए रिलायंस गुजरात की बेवरेज फर्म Sosyo Hajoori Beverages में 50 फीसदी हिस्सेदारी खरीदने जा रही है. 100 साल पुरानी इस कंपनी के मौजूदा प्रमोटर्स हजूरी फैमिली के पास कंपनी की शेष हिस्सेदारी बनी रहेगी. Sosyo कार्बोनेटेड शीतल पेय (CSD) और जूस बनाने वाला प्रतिष्ठित भारतीय ब्रैंड है. इसकी शुरुआत साल 1923 में अब्बास अब्दुलरहीम हजूरी ने की थी. कंपनी गुजरात में Sosyo, Kashmira, Lemee, Ginlim, Runner, Opener, Hajoori Soda और S'eau जैसे ब्रैंड के साथ मजबूत उपस्थिति दर्ज करा रही है. कंपनी के पास करीब 100 फ्लेवर हैं.

अलग रणनीति तैयार
एक्सपर्ट्स मानते हैं कि रिलायंस ने सॉफ्ट ड्रिंक मार्केट के लिए एक अलग रणनीति तैयार की है. वो सबसे पहले निष्क्रिय, लेकिन वैल्यूएबल ब्रैंड का अधिग्रहण कर रही है. साथ ही मजबूत उपस्थिति रखने वाले क्षेत्रीय ब्रैंड्स में भी हिस्सेदारी खरीद रही है. उदाहरण के तौर पर Campa Cola और Sosyo. इसके अलावा वह इंडस्ट्री के टॉप लीडर्स को अपनी टीम का हिस्सा बना रही है. कंपनी कोका कोला इंडिया के पूर्व अध्यक्ष T Krishnakumar को अपने खेमे में ले आई है. भारत की कोला इंडस्ट्री में Krishnakumar जाना-पहचाना नाम हैं.   


टैग्स
सम्बंधित खबरें

जून तिमाही में Hindustan Zinc का दमदार प्रदर्शन, मुनाफा 145% उछला, रेवेन्यू 77% बढ़ा

तिमाही नतीजों के बाद Hindustan Zinc का शेयर लगभग सपाट कारोबार करता दिखा. खबर लिखे जाने के दौरान शेयर 0.35% प्रतिशत की तेजी के साथ 533 रुपये पर कारोबार करता दिथा.

10 hours ago

जुलाई में निजी क्षेत्र की रफ्तार पड़ी सुस्त, 3 साल के निचले स्तर पर पहुंचा PMI

कमजोर मांग, बढ़ती लागत और सर्विस सेक्टर में सुस्ती के चलते कारोबारी गतिविधियों की रफ्तार पर दबाव देखने को मिला.

11 hours ago

लंदन स्टॉक एक्सचेंज पर लिस्ट होगी Airtel Money, 10 अरब डॉलर से ज्यादा वैल्यूएशन का अनुमान

इस लिस्टिंग के जरिए कंपनी अंतरराष्ट्रीय निवेशकों तक अपनी पहुंच बढ़ाना चाहती है और अफ्रीका के तेजी से बढ़ते डिजिटल पेमेंट बाजार में अपनी स्थिति को और मजबूत करना चाहती है.

14 hours ago

कर्नाटक में FDI का बड़ा उछाल, वित्त वर्ष 2026 में विदेशी निवेश करीब दोगुना होकर 13 अरब डॉलर पहुंचा

टेक्नोलॉजी, डेटा सेंटर और ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर (GCC) में बढ़ते निवेश से राज्य को मिला फायदा

14 hours ago

अमेरिका ने भारत पर टैरिफ घटाकर 10% किया, जबरन मजदूरी नियमों में बदलाव से मिली राहत

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने गुरुवार को जारी एक मेमोरेंडम में कहा कि व्यापार प्रतिनिधि की सलाह के बाद उन देशों से आने वाले सामान पर 10% शुल्क लगाया जाएगा, जिन्होंने जबरन मजदूरी से जुड़े प्रतिबंधों को लागू करने की दिशा में कदम उठाए हैं.

15 hours ago


बड़ी खबरें

पेपर लीक पर सरकार का बड़ा एक्शन, 10 साल की जेल और ₹10 करोड़ जुर्माने वाले बिल को कैबिनेट की मंजूरी

प्रस्तावित संशोधन के तहत पेपर लीक से जुड़े मामलों की सुनवाई के लिए स्पेशल फास्ट ट्रैक कोर्ट को कानूनी आधार दिया जाएगा.

10 hours ago

जुलाई में निजी क्षेत्र की रफ्तार पड़ी सुस्त, 3 साल के निचले स्तर पर पहुंचा PMI

कमजोर मांग, बढ़ती लागत और सर्विस सेक्टर में सुस्ती के चलते कारोबारी गतिविधियों की रफ्तार पर दबाव देखने को मिला.

11 hours ago

कर्नाटक में FDI का बड़ा उछाल, वित्त वर्ष 2026 में विदेशी निवेश करीब दोगुना होकर 13 अरब डॉलर पहुंचा

टेक्नोलॉजी, डेटा सेंटर और ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर (GCC) में बढ़ते निवेश से राज्य को मिला फायदा

14 hours ago

जून तिमाही में Hindustan Zinc का दमदार प्रदर्शन, मुनाफा 145% उछला, रेवेन्यू 77% बढ़ा

तिमाही नतीजों के बाद Hindustan Zinc का शेयर लगभग सपाट कारोबार करता दिखा. खबर लिखे जाने के दौरान शेयर 0.35% प्रतिशत की तेजी के साथ 533 रुपये पर कारोबार करता दिथा.

10 hours ago

बजट सेगमेंट में OnePlus का नया दांव, N6x नए डिजाइन के साथ 31 जुलाई को होगा लॉन्च

लॉन्च के बाद यह फोन Amazon और OnePlus के ऑनलाइन स्टोर पर बिक्री के लिए उपलब्ध कराया जाएगा. तो आइए इस समार्टफोन के फीचर्स और कीमत पर एक नजर डालते हैं.

13 hours ago