होम / बिजनेस / गुजरात पर समिट से पहले ही लक्ष्‍मी हुईं मेहरबान, एक दिन में मिले करोड़ों के प्रस्‍ताव

गुजरात पर समिट से पहले ही लक्ष्‍मी हुईं मेहरबान, एक दिन में मिले करोड़ों के प्रस्‍ताव

सरकार का मानना है कि 7 लाख करोड़ रुपये के निवेश के साथ राज्‍य में 3.50 लाख से ज्‍यादा नौकरियां भी पैदा होंगी. जिन कंपनियों ने निवेश किया है उनमें पब्लिक सेक्‍टर की कंपनियां ज्‍यादा हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

गुजरात में 10 जनवरी से लेकर 12 जनवरी तक होने वाले वाइब्रेंट गुजरात समिट से पहले ही 7 लाख करोड़ के निवेश के प्रस्‍ताव मिले हैं. गुजरात में जिन कंपनियों ने निवेश को लेकर अपनी दिलचस्‍पी दिखाई है उनमें पेट्रोकेमिकल, ऑयल ऐंड गैस सेक्‍टर की कंपनियां शामिल हैं. निवेश करने वाली कंपनियों में पब्लिक सेक्‍टर यूनिट से लेकर प्राइवेट सेक्‍टर की कंपनियां शामिल हैं. 

किस कंपनी ने दिया है कितने का प्रस्‍ताव?  
गुजरात सरकार के वाइब्रेंट समिट से पहले जिन कंपनियों ने निवेश का प्रस्‍ताव दिया है उनमें NTPC जैसी कंपनी शामिल है जिसने ₹1.50 लाख Cr के निवेश का प्रस्‍ताव दिया है. इसी तरह से टोरेंट पावर ने ₹48,000 Cr, पावर फाइनेंस ने ₹25,000 Cr, ONGC ने ₹11,800 Cr, GIPCL ने ₹7900 Cr, POWER GRID ने ₹15000 Cr, HPCL ने ₹4000 Cr, NHPC ने ₹4000 Cr, IOCL ने ₹1700 Cr, अरविंद लिमिटेड ने ₹3000 Cr और ArcelorMittal Nippon Steel India ने ₹1 Lac Cr के ऑफर दिए हैं. 

इस मौके पर क्‍या बोले गुजरात सीएम? 
इस मौके पर अपनी बात कहते हुए गुुुुुजरात के सीएम भूपेन्‍द्र पटेल ने कहा कि मुझे खुशी हो रही है कि आगामी 10 से 12 जनवरी को आयोजित वाइब्रेंट गुजरात ग्लोबल समिट से पहले गुजरात सरकार ने आज एक ही दिन में 7.17 लाख करोड़ रुपये के निवेश के लिए प्रमुख कंपनियों के साथ MoU हुए है. यह गुजरात के लिए एक ऐतिहासिक उपलब्धि है. प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी के मार्गदर्शन में पिछले दो दशकों में वाइब्रेंट गुजरात ग्लोबल समिट के सफल आयोजनों के साथ-साथ राज्य सरकार की 'ईज ऑफ डूइंग बिजनेस' नीति के कारण दुनिया भर के निवेशक आज इन्वेस्टमेंट के लिए गुजरात को चुन रहे है. इसी का नतीजा है कि आज एक ही दिन में रिकॉर्ड MoU साइन हुए हैं.  

कंपनियों ने इन सेक्‍टरों में किया है निवेश 
गुजरात में निवेश को लेकर जिन कंपनियों ने प्रस्‍ताव दिया है उनमें इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, कृषि और खाद्य प्रसंस्करण, ऑटोमोबाइल, जैव प्रौद्योगिकी, सीमेंट, रसायन और पेट्रोकेमिकल्स, बंदरगाह, शिक्षा, इंजीनियरिंग, स्वास्थ्य और फार्मास्यूटिकल्स, आईटी और आईटीईएस, रिन्यूएबल एनर्जी, लॉजिस्टिक्स, तेल और गैस, सहित कई क्षेत्र की कंपनियां शामिल हैं. इससे प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से 3.70 लाख से अधिक रोजगार के अवसर पैदा होने की संभावना है.

ये भी पढ़ें: इस विमान कंपनी ने घटाया यात्री किराया, ये रही इस कमी की वजह
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

मोदी के जन्मदिन पर पुतिन और ट्रंप की शुभकामनाएं, रूस-अमेरिका के साथ रिश्तों के बीच भारत का संतुलन

रूस और अमेरिका से आए जन्मदिन संदेश ऐसे समय में आए हैं, जब बदलते वैश्विक आर्थिक संबंधों के बीच भारत रणनीतिक रिश्तों, व्यापार हितों और ऊर्जा सुरक्षा के बीच संतुलन साध रहा है.

12 hours ago

टाटा संस में चंद्रशेखरन की री-अपॉइंटमेंट पर नोएल टाटा की आपत्ति, बोले- ‘अब आगे बढ़ने का समय’

टाटा ट्रस्ट्स के चेयरमैन ने कहा- चंद्रशेखरन का दूसरा कार्यकाल नहीं लेने का फैसला पहले ही स्वीकार किया जा चुका था.

13 hours ago

PM मोदी @76: ड्रोन विजन से इनोवेशन से इम्पैक्ट की ओर बढ़ता भारत

कृषि, रक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर से लेकर सर्वे और आपदा प्रबंधन तक बढ़ रहा ड्रोन का इस्तेमाल, नीति सुधार, मैन्युफैक्चरिंग, स्किलिंग और उद्यमिता से सेक्टर को मिल रही रफ्तार

14 hours ago

टाटा संस की लिस्टिंग को बोर्ड की मंजूरी, चंद्रशेखरन को 5 साल का एक्सटेंशन

टाटा संस के बोर्ड की गुरुवार को करीब तीन घंटे तक बैठक हुई. बैठक में कंपनी की लिस्टिंग और चेयरमैन के कार्यकाल से जुड़े अहम प्रस्तावों पर चर्चा हुई. बोर्ड की मंजूरी के बाद टाटा संस के शेयर बाजार में सूचीबद्ध होने की दिशा में आगे की प्रक्रिया शुरू होने का रास्ता साफ हो गया है.

14 hours ago

नए UPI MDR से छोटे कारोबारियों का रुख फिर नकदी की ओर हो सकता है: GTRI

15 अक्टूबर से लागू होने वाले नए MDR ढांचे में 2,000 रुपये से अधिक के पात्र UPI मर्चेंट ट्रांजैक्शन पर 0.4 फीसदी शुल्क लगेगा. GTRI का कहना है कि कम मार्जिन पर काम करने वाले छोटे कारोबारियों के भुगतान व्यवहार पर इसका असर पड़ सकता है.*

14 hours ago


बड़ी खबरें

मोदी @76: वडनगर से दिल्ली तक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संघर्ष, संगठन और नेतृत्व के 25 साल का सफर

17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 76 वर्ष के हो गए हैं. उनके जन्मदिन के मौके पर BJP देशभर में महीने भर चलने वाला ‘सेवा संकल्प अभियान’ शुरू करेगी.

23 hours ago

मोदी के जन्मदिन पर पुतिन और ट्रंप की शुभकामनाएं, रूस-अमेरिका के साथ रिश्तों के बीच भारत का संतुलन

रूस और अमेरिका से आए जन्मदिन संदेश ऐसे समय में आए हैं, जब बदलते वैश्विक आर्थिक संबंधों के बीच भारत रणनीतिक रिश्तों, व्यापार हितों और ऊर्जा सुरक्षा के बीच संतुलन साध रहा है.

12 hours ago

मोदी @76: भारत की विकास गाथा के केंद्र में उद्योग और उद्यमिता

इस लेख में इंडियन चैंबर ऑफ कॉमर्स के महानिदेशक डॉ. राजीव सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आर्थिक विजन और भारत को एक मजबूत विनिर्माण, नवाचार और निर्यात अर्थव्यवस्था में बदलने पर विचार रखें हैं.

12 hours ago

टाटा संस में चंद्रशेखरन की री-अपॉइंटमेंट पर नोएल टाटा की आपत्ति, बोले- ‘अब आगे बढ़ने का समय’

टाटा ट्रस्ट्स के चेयरमैन ने कहा- चंद्रशेखरन का दूसरा कार्यकाल नहीं लेने का फैसला पहले ही स्वीकार किया जा चुका था.

13 hours ago

PM मोदी @76: ड्रोन विजन से इनोवेशन से इम्पैक्ट की ओर बढ़ता भारत

कृषि, रक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर से लेकर सर्वे और आपदा प्रबंधन तक बढ़ रहा ड्रोन का इस्तेमाल, नीति सुधार, मैन्युफैक्चरिंग, स्किलिंग और उद्यमिता से सेक्टर को मिल रही रफ्तार

14 hours ago