होम / बिजनेस / जिस कंपनी के CEO ने भारत को बताया था गरीब, वो 20% कर्मचारियों की करेगी छुट्टी

जिस कंपनी के CEO ने भारत को बताया था गरीब, वो 20% कर्मचारियों की करेगी छुट्टी

अब तक कई कंपनियां बड़े पैमाने पर छंटनी कर चुकी हैं और कई इसकी तैयारी कर रही हैं. हाल ही में चीनी कंपनी शाओमी ने अपने 900 से अधिक कर्मचारियों को नौकरी से निकाल दिया था.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

छंटनी का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है. शाओमी, एप्पल, अलीबाबा और वॉलमार्ट जैसी कई नामी कंपनियों के बाद अब स्नैपचैट (Snapchat) भी अपने कर्मचारियों की छुट्टी कर रही है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, स्नैपचैट की मूल कंपनी स्नैप इंक ने अपने 20 फीसदी स्टाफ को नौकरी से निकालने की तैयारी की है. पिछले कुछ समय से कंपनी छंटनी की योजना बना रही थी, जिस पर अब अमल शुरू हो गया है. 

कंपनी में 6,400 कर्मचारी
स्नैप इंक में फिलहाल, 6,400 के आसपास कर्मचारी कार्यरत हैं. इस हिसाब से 20% का मतलब हुआ 1280 कर्मचारियों की नौकरी जाना तय है. रिपोर्ट में बताया गया है कि मिनी ऐप और गेम पर काम करने वाली स्नैपचैट की टीम इस छंटनी से बुरी तरह प्रभावित होगी. इस बीच, यह खबर भी सामने आई है कि कंपनी के मुख्य व्यवसाय अधिकारी जेरेमी गोर्मन और यूएस-वाइस प्रेसिडेंट पीटर नायलर ने इस्तीफा दे दिया है. गौरतलब है कि पिछले महीने घोषित परिणामों के अनुसार, कंपनी को बीती तिमाही में लगभग 10 अरब डॉलर का नुकसान हुआ है. 

पहले से ज्यादा नुकसान 
स्नैपचैट को इस वित्तवर्ष में हुआ नुकसान पिछले के मुकाबले ज्यादा है. इसके चलते भी कंपनी कॉस्ट कटिंग पर फोकस कर रही है. अप्रैल 2022 के आंकड़ों के मुताबिक, अमेरिकी इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप Snapchat के भारत में 144.35 मिलियन यूजर्स हैं. इस ऐप की खासियत इसके अलग-अलग तरह के फिल्टर्स हैं, जिस पर कंपनी लगातार काम करती रहती है. बता दें कि साल 2017 में स्नैपचैट के बायकॉट को लेकर अभियान शुरू हुआ था, इसकी वजह थी कंपनी के सीईओ का भारत में संबंध में दिया बयान. CEO में भारत को गरीब देश कहा था. 

कई कंपनियों ने चलाई कैंची
अब तक कई कंपनियां बड़े पैमाने पर छंटनी कर चुकी हैं और कई इसकी तैयारी कर रही हैं. हाल ही में स्मार्टफोन बनाने वाली मशहूर चीनी कंपनी शाओमी (Xiaomi) ने अपने 900 से अधिक कर्मचारियों को नौकरी से निकाल दिया था. दरअसल, जून तिमाही में कंपनी के राजस्व में लगभग 20 प्रतिशत की गिरावट आई है, जिसके बाद शाओमी ने नौकरियों में कटौती का फैसला लिया. माना जा रहा है कि यदि आगे भी स्थिति बेहतर नहीं हुई, तो कई अन्य कर्मचारियों की भी नौकरी जा सकती है. वहीं, अमेरिकन ई-कॉमर्स वेबसाइट वेफेयर ने भी छंटनी का ऐलान किया है. कंपनी को अनुमानित ग्रोथ नहीं मिली है. इसके चलते वह 870 कर्मचारियों को बाहर का रास्ता दिखा सकती है.
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

ऑर्गेनिक और प्रीमियम फूड रिटेल में FreshTerra की एंट्री, FY28 तक दिल्ली-NCR में 12-15 स्टोर खोलने की योजना

कंपनी का लक्ष्य शहरी उपभोक्ताओं के लिए ऐसा रिटेल अनुभव तैयार करना है, जहां रोजमर्रा के खाद्य उत्पादों के साथ प्रीमियम और गॉरमे कैटेगरी के विकल्प भी उपलब्ध हों.

3 hours ago

भारत के रिटेल बाजार में D2C ब्रांड्स की बढ़ी पकड़, H1 2026 में लीजिंग गतिविधियों में 28% हिस्सेदारी: CBRE

देश में कुल रिटेल लीजिंग गतिविधि जनवरी से जून 2026 के बीच सालाना आधार पर 20 फीसदी बढ़कर करीब 39 लाख वर्ग फुट पहुंच गई. इसमें अप्रैल-जून तिमाही का योगदान करीब 20 लाख वर्ग फुट रहा.

3 hours ago

SBI ने AT-1 बॉन्ड से जुटाए ₹4,691 करोड़, निवेशकों के भरोसे से मजबूत हुई पूंजी

SBI ने इस AT-1 बॉन्ड इश्यू का बेस साइज 3,000 करोड़ रुपये रखा था, जबकि कुल इश्यू साइज 5,000 करोड़ रुपये था.

3 hours ago

अडानी पोर्ट्स के Q1 नतीजे दमदार, मुनाफा ₹3,620 करोड़; इंटरनेशनल पोर्ट्स कारोबार ने दी रफ्तार

कार्गो वॉल्यूम, इंटरनेशनल पोर्ट्स और लॉजिस्टिक्स कारोबार की मजबूत ग्रोथ से बढ़ी कमाई. FY27 के लिए ₹45,000 करोड़ तक के रेवेन्यू का अनुमान बरकरार.

5 hours ago

पावर प्ले: क्या रिटायर्ड नौकरशाहों के हाथों में सिमट गई है भारत की वित्तीय व्यवस्था?

तीस रिटायर्ड नौकरशाह. सबसे ताकतवर कुर्सियां. भारत की पूरी वित्तीय व्यवस्था पर खामोश कब्जा

7 hours ago


बड़ी खबरें

SBI ने AT-1 बॉन्ड से जुटाए ₹4,691 करोड़, निवेशकों के भरोसे से मजबूत हुई पूंजी

SBI ने इस AT-1 बॉन्ड इश्यू का बेस साइज 3,000 करोड़ रुपये रखा था, जबकि कुल इश्यू साइज 5,000 करोड़ रुपये था.

3 hours ago

भारत के रिटेल बाजार में D2C ब्रांड्स की बढ़ी पकड़, H1 2026 में लीजिंग गतिविधियों में 28% हिस्सेदारी: CBRE

देश में कुल रिटेल लीजिंग गतिविधि जनवरी से जून 2026 के बीच सालाना आधार पर 20 फीसदी बढ़कर करीब 39 लाख वर्ग फुट पहुंच गई. इसमें अप्रैल-जून तिमाही का योगदान करीब 20 लाख वर्ग फुट रहा.

3 hours ago

अडानी पोर्ट्स के Q1 नतीजे दमदार, मुनाफा ₹3,620 करोड़; इंटरनेशनल पोर्ट्स कारोबार ने दी रफ्तार

कार्गो वॉल्यूम, इंटरनेशनल पोर्ट्स और लॉजिस्टिक्स कारोबार की मजबूत ग्रोथ से बढ़ी कमाई. FY27 के लिए ₹45,000 करोड़ तक के रेवेन्यू का अनुमान बरकरार.

5 hours ago

लोकसभा से पास हुआ एंटी पेपर लीक संशोधन बिल; दोषियों को 10 साल जेल और 50 लाख रुपये तक जुर्माना

केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने 27 जुलाई को यह संशोधन विधेयक लोकसभा में पेश किया था. यह कदम देश में प्रतियोगी परीक्षाओं में गड़बड़ी और पेपर लीक को लेकर बढ़ी चिंताओं के बीच उठाया गया है.

4 hours ago

GST फ्रॉड पर बड़ा शिकंजा: ₹74,782 करोड़ के फर्जी ITC दावों का खुलासा, महाराष्ट्र-गुजरात में सबसे ज्यादा मामले

सरकार ने फर्जी GST रजिस्ट्रेशन के मामलों की जानकारी भी साझा की. वित्त वर्ष 2025-26 में जाली PAN और आधार कार्ड जैसे दस्तावेजों के जरिए बनाए गए 1,517 नकली GST रजिस्ट्रेशन पकड़े गए.

9 hours ago