✕

होम / बिजनेस / SMIORE ने Arjas Steel में किया रणनीतिक व्यवसाय अधिग्रहण

SMIORE ने Arjas Steel में किया रणनीतिक व्यवसाय अधिग्रहण

लेन-देन का एंटरप्राइज वैल्यू (EV) लगभग 3,000 करोड़ रुपये पर निर्धारित किया गया है और इक्विटी वैल्यू लगभग 2,000 करोड़ रुपये है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

प्राइवेट सेक्टर की खनन कंपनी संदर मैंगनीज एंड आयरन ऑर्स (SMIORE) ने ऑटो ग्रेड स्पेशल बार क्वालिटी (SBQ) स्टील पर केंद्रित स्टील कंपनी अर्जस स्टील (Arjas) का रणनीतिक व्यवसाय अधिग्रहण सफलतापूर्वक पूरा किया. इस व्यवसाय अधिग्रहण के पूरा होने के साथ Arjas अब SMIORE की एक महत्वपूर्ण सहायक कंपनी बन गई है.

SMIORE ने मूल शेयर खरीद समझौते (SPA) में किया संशोधन

एक महत्वपूर्ण विकास में SMIORE ने मूल शेयर खरीद समझौते (SPA) में संशोधन किया है, ताकि वह Arjas की लगभग 99 प्रतिशत इक्विटी पूंजी का अधिग्रहण कर सके. जो पहले घोषित 80 प्रतिशत इक्विटी पूंजी से अधिक है. जो अप्रैल 2024 में प्रारंभिक रूप से अधिसूचित किया गया यह लेन-देन SMIORE के खनन कंपनी से एक एकीकृत धातु और खनन कंपनी में रूपांतरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है.

ग्राहकों को मिलेंगे हाई क्वालिटी प्रोडक्ट्स

SMIORE के प्रबंध निदेशक (MD) बहिरजी ए. घोरपाड़े ने कहा कि यह अधिग्रहण हमारी खनिजों से धातु तक के रास्ते की विकाय यात्रा में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है. Arjas का SMIORE में समावेश हमारे व्यवसाय मॉडल के साथ पूरी तरह से मेल खाता है और हमें उद्योग में एक प्रमुख धातु और खनन शक्ति बनाने में मदद करेगा. हम Arjas की वृद्धि और उद्योग में उसकी स्थिति को एक प्रमुख स्पेशलिटी स्टील खिलाड़ी के रूप में बढ़ावा देंगे. घोरपाड़े ने यह भी कहा कि दोनों कंपनियों के बीच सहयोग से एक मजबूत व्यवसाय का मार्ग प्रशस्त होगा, जो अपने ग्राहकों को उच्च गुणवत्ता वाले प्रोडक्ट प्रदान करने, अपने कर्मचारियों के लिए समूह के भीतर पर्याप्त करियर अवसर प्रदान करने और सभी स्टेकहोल्डर्स के लिए सामूहिक मूल्य निर्माण की दिशा में काम करेगा. इस लेन-देन का एंटरप्राइज वैल्यू (EV) लगभग 3,000 करोड़ रुपये और इक्विटी वैल्यू लगभग 2,000 करोड़ रुपये है.

टैग्स  
सम्बंधित खबरें

UPI पर MDR का असर! ट्रांजैक्शन वैल्यू 10% और वॉल्यूम 4% तक घटने का अनुमान

15 अक्टूबर से ₹2,000 से अधिक के मर्चेंट UPI भुगतान पर 0.4% MDR लागू होने का प्रस्ताव है. सर्वे के मुताबिक, अतिरिक्त शुल्क लगने पर 76% यूजर्स बड़े भुगतान के लिए कैश, कार्ड या बैंक ट्रांसफर का रुख कर सकते हैं.

13 hours ago

अगस्त में कपड़ा उत्पादन 13.1% बढ़ा, परिधान उत्पादन 7.4% गिरा; दोनों क्षेत्रों में बढ़ा अंतर

सांख्यिकी एवं कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय (MoSPI) के आंकड़ों के मुताबिक, अगस्त 2026 में देश का औद्योगिक उत्पादन सूचकांक (IIP) 8% बढ़ा, जो जुलाई के 6.7% की तुलना में अधिक है.

16 hours ago

IPO बाजार में इस हफ्ते रहेगी सुस्ती, सिर्फ एक नया इश्यू खुलेगा; 29 कंपनियों की होगी लिस्टिंग

इस सप्ताह नया इश्यू लाने वाली एकमात्र कंपनी R K Fashion Accessories है. कोलकाता स्थित यह कंपनी नकली आभूषणों के वितरण का कारोबार करती है. कंपनी आईपीओ के जरिए 34.99 करोड़ रुपये जुटाने की योजना बना रही है.

16 hours ago

FSSAI का एवरेस्ट पर बड़ा एक्शन, कीटनाशक तय सीमा से ज्यादा मिलने पर जीरा पाउडर का बैच रिकॉल

एवरेस्ट को वापस मंगाए गए उत्पाद का पूरा रिकॉर्ड रखने और तय समय-सीमा के भीतर जरूरी जानकारी तथा स्टेटस रिपोर्ट जमा करने को कहा गया है.

16 hours ago

शेयर बाजार में आज तेजी के संकेत, गिफ्ट निफ्टी 130 अंक चढ़ा; इन शेयरों पर रहेगी नजर

बीते कारोबारी सत्र यानी 1 अक्टूबर को सेंसेक्स 570.59 अंक यानी 0.79 फीसदी गिरकर 71,909.70 पर और निफ्टी 198.50 अंक यानी 0.88 फीसदी टूटकर 22,421.95 पर बंद हुआ था.

17 hours ago

बड़ी खबरें