होम / बिजनेस / छोटे शहर बन रहे हैं बड़े बाजार, टियर-2/3 में दिख रहा असली ग्रोथ इंजन: गिरीश हिंगोरानी

छोटे शहर बन रहे हैं बड़े बाजार, टियर-2/3 में दिख रहा असली ग्रोथ इंजन: गिरीश हिंगोरानी

हिंगोरानी ने कहा कंपनी की रणनीति में सस्टेनेबिलिटी एक अहम हिस्सा है. ऊर्जा दक्ष उत्पाद न केवल बिजली की खपत कम करते हैं, बल्कि कार्बन फुटप्रिंट भी घटाते हैं.

रितु राणा 5 months ago

एयर कंडीशनिंग इंडस्ट्री में बढ़ती प्रतिस्पर्धा, बदलते ऊर्जा मानकों और तेजी से बदलते उपभोक्ता व्यवहार के बीच ब्लू स्टार लिमिटेड ने 2026 के लिए अपने यूनिटरी कूलिंग प्रोडक्ट्स की नई रेंज लॉन्च की है. कंपनी ने 125 नए रूम एयर कंडीशनर मॉडल पेश किए हैं, जो नए ऊर्जा दक्षता मानकों के अनुरूप हैं और बेहतर कूलिंग, स्मार्ट टेक्नोलॉजी और सस्टेनेबिलिटी पर फोकस करते हैं.

बिजनेस वर्ल्ड हिंदी से खास बातचीत में कंपनी के वाइस प्रेजीडेंट मार्केटिंग (यूनिटरी कूलिंग प्रोडक्ट्स) गिरीश हिंगोरानी ने प्रोडक्ट इनोवेशन, मार्केट रणनीति और भविष्य की ग्रोथ संभावनाओं पर विस्तार से जानकारी दी.

नई रेंज में टेक्नोलॉजी और परफॉर्मेंस पर जोर

गिरीश हिंगोरानी ने बताया, 'इस सीजन में करीब 125 नए मॉडल लॉन्च किए हैं, जो ब्यूरो ऑफ एनर्जी एफिशिएंसी (BEE) के नए मानकों के अनुरूप हैं. इन प्रोडक्ट्स में टेक्नोलॉजी और परफॉर्मेंस दोनों को प्राथमिकता दी गई है, ताकि अलग-अलग ग्राहक वर्गों की जरूरतों को पूरा किया जा सके'. उन्होंने कहा नई रेंज में इन्वर्टर, फिक्स्ड-स्पीड और विंडो एसी शामिल हैं. ‘Iconia’ जैसी प्रीमियम सीरीज खासतौर पर हाई-एंड ग्राहकों को ध्यान में रखकर डिजाइन की गई है.

अत्यधिक गर्मी में भी दमदार कूलिंग

गिरीश हिंगोरानी ने बताया ब्लू स्टार के एसी को इस तरह डिजाइन किया गया है कि वे 43°C तापमान पर भी 100% कूलिंग देने में सक्षम हैं. जहां आमतौर पर तापमान बढ़ने पर एसी की क्षमता घटती है, वहीं कंपनी की तकनीक में डी-रेटिंग देर से शुरू होती है और 56°C तक बेहतर प्रदर्शन मिलता है. हेवी-ड्यूटी एसी रेंज को भी इसी दृष्टिकोण से तैयार किया गया है, जो अत्यधिक गर्म परिस्थितियों में भी प्रभावी कूलिंग सुनिश्चित करती है.

स्मार्ट फीचर्स और डिजिटल कंट्रोल

कंपनी ने अपने प्रोडक्ट्स में स्मार्ट Wi-Fi फीचर्स को बड़े स्तर पर शामिल किया है. करीब 50 मॉडल्स में यह सुविधा उपलब्ध है, जिससे यूजर्स कहीं से भी अपने एसी को कंट्रोल कर सकते हैं, उपयोग मॉनिटर कर सकते हैं और ऊर्जा खपत को मैनेज कर सकते हैं. इसके अलावा AI-आधारित कूलिंग, कस्टमाइज्ड स्लीप मोड और वॉयस कमांड जैसी सुविधाएं भी दी गई हैं, जो यूजर एक्सपीरियंस को बेहतर बनाती हैं.

सस्टेनेबिलिटी और ऊर्जा दक्षता पर फोकस

हिंगोरानी ने कहा कंपनी की रणनीति में सस्टेनेबिलिटी एक अहम हिस्सा है. ऊर्जा दक्ष उत्पाद न केवल बिजली की खपत कम करते हैं, बल्कि कार्बन फुटप्रिंट भी घटाते हैं. ब्लू स्टार अपने प्रोडक्ट्स में पर्यावरण-अनुकूल रेफ्रिजरेंट और एडवांस तकनीकों का उपयोग कर रही है, ताकि बदलते पर्यावरणीय मानकों के अनुरूप समाधान दिए जा सकें.

तेजी से बढ़ता बाजार और नए अवसर

भारत का एयर कंडीशनिंग बाजार तेजी से बढ़ रहा है, लेकिन अभी भी इसकी पैठ अपेक्षाकृत कम है. ऐसे में ग्रोथ की बड़ी संभावनाएं मौजूद हैं. गिरीश हिंगोरानी ने कहा, कंपनी का खास फोकस टियर-2, 3 और 4 शहरों पर है, जहां पहली बार एसी खरीदने वाले ग्राहकों की संख्या तेजी से बढ़ रही है. इन बाजारों में जागरूकता बढ़ने के साथ-साथ कूलिंग को अब लग्जरी नहीं, बल्कि जरूरत के रूप में देखा जा रहा है. इसके साथ ही, कंपनी प्रीमियम सेगमेंट में भी अपनी मजबूत पकड़ बनाने की रणनीति पर काम कर रही है, जहां ग्राहक बेहतर डिजाइन, स्मार्ट फीचर्स और उच्च ऊर्जा दक्षता वाले प्रोडक्ट्स की मांग कर रहे हैं. इस तरह, कंपनी एक ओर नए ग्राहकों को जोड़ने और दूसरी ओर वैल्यू-ड्रिवन प्रीमियम ऑफरिंग के जरिए बाजार में अपनी स्थिति मजबूत करने पर ध्यान दे रही है.

ब्रांड और मार्केटिंग की नई रणनीति

हिंगोरानी ने कंपनी ने ब्रांड और मार्केटिंग की रणनीति पर जवाब देते हुए कहा कंपनी ने अपनी मार्केटिंग रणनीति में बड़ा बदलाव किया है और डिजिटल प्लेटफॉर्म पर फोकस बढ़ाया है. अब कुल मार्केटिंग खर्च का बड़ा हिस्सा डिजिटल माध्यमों पर किया जा रहा है. पहले जहां 5-10 प्रतिशत खर्च डिजिटल पर होता था, अब यह बढ़कर करीब 40 प्रतिशत हो गया है. हमारा फोकस ज्यादा खर्च करने पर नहीं, बल्कि स्मार्ट तरीके से खर्च करने पर है.  ब्रांड निर्माण को अब केवल सीजनल गतिविधि नहीं माना जा रहा, बल्कि इसे पूरे साल चलने वाली प्रक्रिया के रूप में देखा जा रहा है, जहां मोबाइल और डिजिटल स्क्रीन सबसे महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

भविष्य की रणनीति और लक्ष्य

हिंगोरानी ने आने वाले वित्त वर्ष को लेकर पूछे गए प्रश्न पर जवाब देते हुए कहा कंपनी आने वाले समय में 15–20% वॉल्यूम ग्रोथ का लक्ष्य लेकर चल रही है. इसके साथ ही, रिटेल नेटवर्क को 10,000 से बढ़ाकर 12,000 स्टोर्स तक ले जाने और देशभर में अपनी पहुंच बढ़ाने की योजना है. तेजी से बदलते कंज्यूमर ट्रेंड्स और बढ़ती प्रतिस्पर्धा के बीच ब्लू स्टार का फोकस स्पष्ट है, स्थानीय जरूरतों की समझ, टेक्नोलॉजी में निवेश और संतुलित विस्तार के जरिए बाजार में अपनी स्थिति को और मजबूत करना.


टैग्स
सम्बंधित खबरें

मोदी के जन्मदिन पर पुतिन और ट्रंप की शुभकामनाएं, रूस-अमेरिका के साथ रिश्तों के बीच भारत का संतुलन

रूस और अमेरिका से आए जन्मदिन संदेश ऐसे समय में आए हैं, जब बदलते वैश्विक आर्थिक संबंधों के बीच भारत रणनीतिक रिश्तों, व्यापार हितों और ऊर्जा सुरक्षा के बीच संतुलन साध रहा है.

14 hours ago

टाटा संस में चंद्रशेखरन की री-अपॉइंटमेंट पर नोएल टाटा की आपत्ति, बोले- ‘अब आगे बढ़ने का समय’

टाटा ट्रस्ट्स के चेयरमैन ने कहा- चंद्रशेखरन का दूसरा कार्यकाल नहीं लेने का फैसला पहले ही स्वीकार किया जा चुका था.

14 hours ago

PM मोदी @76: ड्रोन विजन से इनोवेशन से इम्पैक्ट की ओर बढ़ता भारत

कृषि, रक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर से लेकर सर्वे और आपदा प्रबंधन तक बढ़ रहा ड्रोन का इस्तेमाल, नीति सुधार, मैन्युफैक्चरिंग, स्किलिंग और उद्यमिता से सेक्टर को मिल रही रफ्तार

15 hours ago

टाटा संस की लिस्टिंग को बोर्ड की मंजूरी, चंद्रशेखरन को 5 साल का एक्सटेंशन

टाटा संस के बोर्ड की गुरुवार को करीब तीन घंटे तक बैठक हुई. बैठक में कंपनी की लिस्टिंग और चेयरमैन के कार्यकाल से जुड़े अहम प्रस्तावों पर चर्चा हुई. बोर्ड की मंजूरी के बाद टाटा संस के शेयर बाजार में सूचीबद्ध होने की दिशा में आगे की प्रक्रिया शुरू होने का रास्ता साफ हो गया है.

16 hours ago

नए UPI MDR से छोटे कारोबारियों का रुख फिर नकदी की ओर हो सकता है: GTRI

15 अक्टूबर से लागू होने वाले नए MDR ढांचे में 2,000 रुपये से अधिक के पात्र UPI मर्चेंट ट्रांजैक्शन पर 0.4 फीसदी शुल्क लगेगा. GTRI का कहना है कि कम मार्जिन पर काम करने वाले छोटे कारोबारियों के भुगतान व्यवहार पर इसका असर पड़ सकता है.*

16 hours ago


बड़ी खबरें

मोदी @76: वडनगर से दिल्ली तक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संघर्ष, संगठन और नेतृत्व के 25 साल का सफर

17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 76 वर्ष के हो गए हैं. उनके जन्मदिन के मौके पर BJP देशभर में महीने भर चलने वाला ‘सेवा संकल्प अभियान’ शुरू करेगी.

1 day ago

मोदी के जन्मदिन पर पुतिन और ट्रंप की शुभकामनाएं, रूस-अमेरिका के साथ रिश्तों के बीच भारत का संतुलन

रूस और अमेरिका से आए जन्मदिन संदेश ऐसे समय में आए हैं, जब बदलते वैश्विक आर्थिक संबंधों के बीच भारत रणनीतिक रिश्तों, व्यापार हितों और ऊर्जा सुरक्षा के बीच संतुलन साध रहा है.

14 hours ago

मोदी @76: भारत की विकास गाथा के केंद्र में उद्योग और उद्यमिता

इस लेख में इंडियन चैंबर ऑफ कॉमर्स के महानिदेशक डॉ. राजीव सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आर्थिक विजन और भारत को एक मजबूत विनिर्माण, नवाचार और निर्यात अर्थव्यवस्था में बदलने पर विचार रखें हैं.

14 hours ago

टाटा संस में चंद्रशेखरन की री-अपॉइंटमेंट पर नोएल टाटा की आपत्ति, बोले- ‘अब आगे बढ़ने का समय’

टाटा ट्रस्ट्स के चेयरमैन ने कहा- चंद्रशेखरन का दूसरा कार्यकाल नहीं लेने का फैसला पहले ही स्वीकार किया जा चुका था.

14 hours ago

PM मोदी @76: ड्रोन विजन से इनोवेशन से इम्पैक्ट की ओर बढ़ता भारत

कृषि, रक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर से लेकर सर्वे और आपदा प्रबंधन तक बढ़ रहा ड्रोन का इस्तेमाल, नीति सुधार, मैन्युफैक्चरिंग, स्किलिंग और उद्यमिता से सेक्टर को मिल रही रफ्तार

15 hours ago