✕

होम / बिजनेस / लोन बांटने में आगे निकले Small Finance Banks , अब ला रहे हैं अपने IPO

लोन बांटने में आगे निकले Small Finance Banks , अब ला रहे हैं अपने IPO

अगर किसी को लोन की जरूरत है तो फिर वो व्यक्ति बड़े बैंकों के चक्कर काटने के बजाए स्माल फाइनेंस बैंकों से ले सकता है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 4 years ago

नई दिल्लीः अगर किसी को लोन की जरूरत है तो फिर वो व्यक्ति बड़े बैंकों के चक्कर काटने के बजाए स्माल फाइनेंस बैंकों से ले सकता है. ऐसा हम इसलिए कह रहे हैं क्योंकि इन बैंकों में लोन मिलने की प्रक्रिया काफी तेज है और इनका क्रेडिट डिपॉजिट रेशियो भी काफी अच्छा है. वैसे भी कई एसएफबी अब अपना आईपीओ लेकर के आ रहे हैं, जिसके जरिए वो शेयर मार्केट में लिस्टेड हो जाएंगे. 

आरबीआई ने भी माना सच

स्मॉल कमर्शियल बैंकों के लिए छोटे लोन जिनका आकार 10 करोड़ रुपये तक है, उनके कारोबार का मुख्य आधार बनता जा रहा है. आरबीआई के डिप्टी गवर्नर माइकल पात्रा के अनुसार, छोटे लोन की हिस्सेदारी कुल लोन में - 2022 में बढ़कर 60 प्रतिशत हो गई है, जो 2014 में 45 प्रतिशत थी .

पिछले 50 वर्षों में देश में वित्तीय परिदृश्य के विकास पर कब्जा करते हुए, पात्रा ने रेखांकित किया कि वित्तीय मध्यस्थता के पैटर्न बदल रहे हैं. उद्योग बैंक लोन के एक प्रमुख प्राप्तकर्ता रहे हैं, लेकिन 1972-2022 के दौरान कुल लोन में इनका हिस्सा 60 प्रतिशत से घटकर 27 प्रतिशत हो गया है, जो मोटे तौर पर सेवाओं और खुदरा लोन के बराबर है.

आईपीओ से पूंजी जुटाने में तेजी

केयर एज रेटिंग्स की एक रिपोर्ट के अनुसार, सितंबर 2022 को समाप्त तिमाही में स्माल फाइनेंस बैंक (एसएफबी) की पूंजी जुटाने में तेजी आई है. पूंजी जुटाने में गति आई है. सितंबर 2022 को समाप्त तिमाही में, SFB ने इक्विटी और टियर II कैपिटल को मिलाकर Q1FY23 में शून्य के मुकाबले 3,275 करोड़ जुटाए हैं. कई और एसएफबी भी आईपीओ सहित अपनी पूंजी जुटाने की योजना को पुनर्जीवित कर रहे हैं. FY23-FY24 के दौरान 30% CAGR की वृद्धि दर प्राप्त करने के लिए, अधिकांश SFB को पूंजी जुटाने की आवश्यकता है. नियामक पूंजी की आवश्यकता पर 2% कुशन और 30% सीएजीआर वृद्धि को ध्यान में रखते हुए, एसएफबी को रुपये की नई पूंजी जुटाने की आवश्यकता होगी. "

पेमेंट बैंक भी बदल रहे हैं अपने को एसएफबी में

फिनो पेमेंट्स बैंक खुद को लघु वित्त बैंक (एसएफबी) में बदलने पर विचार कर रहा है और इसके लिए आंतरिक स्तर पर चर्चा जारी है. बैंक के प्रबंध निदेशक और सीईओ ऋषि गुप्ता ने यह बात कही. फिनो पेमेंट्स ने पांच साल पहले खुद को बिजनेस कॉरेस्पॉडेंट से पेमेंट बैंक के रूप में बदला था और इस समय यह मुनाफे में है.गुप्ता ने कहा कि बैंक उचित समय पर लघु वित्त बैंक लाइसेंस के लिए भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) से संपर्क करेगा. उन्होंने कहा कि आरबीआई के दिशानिर्देशों के तहत पांच साल से अधिक पुराना भुगतान बैंक, लघु वित्त बैंक (एसएफबी) के लाइसेंस के लिए आवेदन कर सकता है. 

आ रहे हैं इनके आईपीओ

उत्कर्ष स्मॉल फाइनेंस बैंक (SFB) को आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (IPO) के जरिये 500 करोड़ रुपये जुटाने के लिए भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (SEBI) की मंजूरी मिल गई है. कंपनी आईपीओ-पूर्व नियोजन दौर में 100 करोड़ रुपये तक की प्रतिभूतियों जारी करने पर भी विचार कर सकती है. ऐसा होने पर नए आईपीओ का साइज घट जाएगा। सेबी की वेबसाइट पर मंगलवार को उपलब्ध सूचना के मुताबिक कंपनी ने अगस्त माह में नियामक के पास नये सिरे से दस्तावेज जमा कराए थे.

इसे 21 अक्टूबर को आईपीओ के लिए सेबी का 'निष्कर्ष' जारी किया गया था. बता दें कि किसी भी कंपनी को आईपीओ लाने के लिए सेबी का 'निष्कर्ष' जरूरी होता है.

VIDEO:Day Light Saving Time को अपनाएगा USA

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

महिंद्रा एंड महिंद्रा का मुनाफा 25% बढ़कर ₹4,588 करोड़, ऑटो कारोबार ने दिखाई दमदार ग्रोथ

जुलाई-सितंबर तिमाही में कंपनी का रेवेन्यू भी 25% बढ़कर ₹57,553 करोड़ पहुंचा. ऑटो कारोबार का मुनाफा 55% बढ़ा, जबकि ट्रैक्टर कारोबार की बिक्री में 6% की गिरावट दर्ज की गई.

25 minutes ago

टेलीकॉम कंपनियों पर TRAI की सख्ती, इंटरकनेक्शन में देरी पर लगेगा 1 करोड़ रुपये तक जुर्माना

टेलीकॉम रेगुलेटर ने इंटरकनेक्शन नियमों में संशोधन करते हुए जुर्माने का नया ढांचा पेश किया है. रिपोर्टिंग में देरी पर 25 लाख रुपये और इंटरकनेक्शन से जुड़े उल्लंघनों पर 1 करोड़ रुपये तक का जुर्माना लगाया जा सकेगा. नए नियम 1 जनवरी 2027 से लागू होंगे.

1 hour ago

LG इलेक्ट्रॉनिक्स इंडिया की ऑटो सेक्टर में एंट्री, आंध्र प्रदेश में बनाएगी ADAS और इंफोटेनमेंट सिस्टम

कंपनी श्री सिटी स्थित अपनी आगामी मैन्युफैक्चरिंग यूनिट में इन-व्हीकल इंफोटेनमेंट सिस्टम, ऑटोमोटिव डिस्प्ले, टेलीमैटिक्स और एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम (ADAS) का निर्माण करेगी. विस्तार योजना के लिए शेयरधारकों की मंजूरी ली जाएगी.

1 hour ago

14,500 करोड़ रुपये की योजना को कैबिनेट की मंजूरी, 92 GWh ऊर्जा भंडारण क्षमता विकसित होगी

सरकार के मुताबिक, इस योजना का उद्देश्य नवीकरणीय ऊर्जा के बेहतर इस्तेमाल को बढ़ावा देना, बिजली ग्रिड की स्थिरता मजबूत करना और उपभोक्ताओं को चौबीसों घंटे भरोसेमंद एवं किफायती बिजली उपलब्ध कराना है.

6 hours ago

आज बाजार में आएगी तेजी की सुनामी? गिफ्ट निफ्टी 1.4% चढ़ा, कच्चे तेल में 10% की गिरावट

बुधवार को सेंसेक्स 383.55 अंक चढ़कर 77,301.40 पर और निफ्टी 149.75 अंक बढ़कर 23,960.60 पर बंद हुआ था. बाजार में यह लगातार पांचवें सत्र की तेजी थी.

7 hours ago


बड़ी खबरें

महिंद्रा एंड महिंद्रा का मुनाफा 25% बढ़कर ₹4,588 करोड़, ऑटो कारोबार ने दिखाई दमदार ग्रोथ

जुलाई-सितंबर तिमाही में कंपनी का रेवेन्यू भी 25% बढ़कर ₹57,553 करोड़ पहुंचा. ऑटो कारोबार का मुनाफा 55% बढ़ा, जबकि ट्रैक्टर कारोबार की बिक्री में 6% की गिरावट दर्ज की गई.

25 minutes ago

टेलीकॉम कंपनियों पर TRAI की सख्ती, इंटरकनेक्शन में देरी पर लगेगा 1 करोड़ रुपये तक जुर्माना

टेलीकॉम रेगुलेटर ने इंटरकनेक्शन नियमों में संशोधन करते हुए जुर्माने का नया ढांचा पेश किया है. रिपोर्टिंग में देरी पर 25 लाख रुपये और इंटरकनेक्शन से जुड़े उल्लंघनों पर 1 करोड़ रुपये तक का जुर्माना लगाया जा सकेगा. नए नियम 1 जनवरी 2027 से लागू होंगे.

1 hour ago

गुणवत्ता जांच में फेल दवाओं के मैन्युफैक्चरिंग लाइसेंस तुरंत होंगे सस्पेंड, केंद्र सरकार का प्रस्ताव

दवाओं की गुणवत्ता में गंभीर खामी मिलने पर बिना लंबी प्रक्रिया के होगी कार्रवाई, लाइसेंस बहाली के लिए निर्माता को सुधारात्मक कदम उठाने होंगे.

2 hours ago

LG इलेक्ट्रॉनिक्स इंडिया की ऑटो सेक्टर में एंट्री, आंध्र प्रदेश में बनाएगी ADAS और इंफोटेनमेंट सिस्टम

कंपनी श्री सिटी स्थित अपनी आगामी मैन्युफैक्चरिंग यूनिट में इन-व्हीकल इंफोटेनमेंट सिस्टम, ऑटोमोटिव डिस्प्ले, टेलीमैटिक्स और एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम (ADAS) का निर्माण करेगी. विस्तार योजना के लिए शेयरधारकों की मंजूरी ली जाएगी.

1 hour ago

चार्जजोन और बिलियनई मोबिलिटी में खुशबू गोटेचा को मिली बड़ी जिम्मेदारी, बनीं सीनियर VP

मीडिया क्षेत्र से मोबिलिटी सेक्टर में कदम रखने वाली खुशबू गोटेचा दोनों कंपनियों में मार्केटिंग रणनीति, ब्रांड पोजिशनिंग और कॉर्पोरेट कम्युनिकेशंस की जिम्मेदारी संभालेंगी.

2 hours ago