✕

होम / बिजनेस / शेयर बाजार की सुस्त चाल, सेंसेक्स-निफ्टी सपाट हुए बंद, लेकिन निवेशकों की हुई इतनी कमाई

शेयर बाजार की सुस्त चाल, सेंसेक्स-निफ्टी सपाट हुए बंद, लेकिन निवेशकों की हुई इतनी कमाई

BSE में लिस्टेड कंपनियों का कुल मार्केट कैप आज बढ़कर बढ़कर 442.08 लाख करोड़ रुपये हो गया है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

दिसंबर सीरीज एक्सपायरी के दिन बाजार सपाट स्तर पर बंद हुआ. 21 महीने बाद बाजार लगातार तीसरे सीरीज में गिरावट देखने को मिली. मिडकैप और स्मॉलकैप इंडेक्स नीचे से सुधरकर बंद हुए. ऑटो, फार्मा, PSE इंडेक्स बढ़त पर बंद हुए. FMCG, मेटल, बैंकिंग इंडेक्स गिरावट पर बंद हुआ. आज दिनभर के कामकाज के बाद सेंसेक्स 78,472 के स्तर पर बंद हुआ. निफ्टी 23 अंकों की मामूली बढ़त के साथ 23,750 के स्तर पर बंद हुआ. निफ्टी मिडकैप इंडेक्स 68 अंकों की बढ़त के साथ 57,126 के स्तर पर बंद हुआ. निफ्टी बैंक 62 अंक गिरकर 51,171 के स्तर पर बंद हुआ.

इन शेयरों में रही सबसे अधिक तेजी और गिरावट

बीएसई सेंसेक्स के 30 में से 13 शेयर हरे निशान में यानी बढ़त के साथ बंद हुए. इसमें अडानी पोर्ट्स (Adani Ports) के शेयरों में 5.19 फीसदी की सबसे अधिक तेजी रही. इसके बाद महिंद्रा एंड महिंद्रा (M&M), मारुति सुजुकी (Maruti Suzuki), सन फार्मा (Sun Pharma) और भारती एयरटेल (Bharti Airtel) के शेयर 0.97 फीसदी से लेकर 1.57 फीसदी की तेजी के साथ बंद हुए.

वहीं सेंसेक्स के बाकी 17 शेयर आज गिरावट के साथ बंद हुए. इसमें भी टाइटन (Titan) का शेयर 1.05 फीसदी की गिरावट के साथ टॉप लूजर्स रहा. वहीं एशियन पेंट्स (Asian Paints), नेस्ले इंडिया (Nestle India), रिलायंस इंडस्ट्रीज (RIL) और जोमैटो (Zomato) के शेयरों में 0.56 फीसदी से 1% तक की गिरावट देखी गई.

BSE के 2,327 शेयरों में रही गिरावट 

बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) पर आज गिरावट के साथ बंद होने वाले शेयरों की संख्या अधिक रही. एक्सचेंज पर कुल 4,074 शेयरों में आज कारोबार देखने को मिला. इसमें से 1,640 शेयर तेजी के साथ बंद हुए। वहीं 2,327 शेयरों में गिरावट देखी गई. जबकि 107 शेयर बिना किसी उतार-चढ़ाव के सपाट बंद हुए. इसके अलावा 155 शेयरों ने आज कारोबार के दौरान अपना नया 52-वीक हाई छुआ. वहीं 80 शेयरों ने अपने 52 हफ्तों का नया निचला स्तर छुआ.

निवेशकों ने ₹37,000 करोड़ कमाए 

बीएसई में लिस्टेड कंपनियों का कुल मार्केट कैपिटलाइजेशन आज 26 दिसंबर को बढ़कर 442.08 लाख करोड़ रुपये पर पहुंच गया, जो इसके पिछले कारोबारी दिन यानी मंगलवार 24 दिसंबर को 441.71 लाख करोड़ रुपये था. इस तरह BSE में लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप आज करीब 37,000 करोड़ रुपये बढ़ा है. या दूसरे शब्दों में कहें तो निवेशकों की संपत्ति में करीब 37,000 करोड़ रुपये का इजाफा हुआ है.

(डिस्क्लेमर: शेयर बाजार में निवेश जोखिम के अधीन है. 'BW हिंदी' इसकी कोई जिम्मेदारी नहीं लेता. सोच-समझकर, अपने विवेक के आधार पर और किसी सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह के बाद ही निवेश करें, अन्यथा आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है).


टैग्स
सम्बंधित खबरें

विजय माल्या से अभी ₹8,751 करोड़ की वसूली बाकी, SBI ने बॉम्बे HC को दी जानकारी

बैंकों ने कोर्ट को यह भी बताया कि मामले में अटैच की गई कुछ शेयर होल्डिंग्स अभी भी बरकरार हैं और उनकी बिक्री नहीं हुई है.

1 day ago

आंध्र प्रदेश में ₹1 लाख करोड़ का हॉर्टिकल्चर हब, 10 जिलों के 5,869 गांवों में होगा विकास

आंध्र प्रदेश सरकार के मुताबिक, हॉर्टिकल्चर हब को तीन चरणों में विकसित किया जाएगा. तेलुगु देशम पार्टी (TDP) के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार परियोजना के लिए ₹40,352 करोड़ का योगदान देगी.

1 day ago

आंध्र प्रदेश में ₹1 लाख करोड़ निवेश करेगी रिलायंस इंडस्ट्रीज, 3 लाख से ज्यादा रोजगार का दावा

कंपनी के मुताबिक, इस पहल का उद्देश्य स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा देने के साथ किसानों और ग्रामीण समुदायों के लिए नए आर्थिक अवसर पैदा करना है.

1 day ago

G20 में पीयूष गोयल ने ओवरकैपेसिटी के आरोपों को नकारा, कहा- WTO नियमों से चले वैश्विक व्यापार

वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि भारत एक बड़ा बाजार और उत्पादक देश है, जो अपनी घरेलू जरूरतों के साथ वैश्विक मांग को पूरा करने में भी योगदान देता है.

1 day ago

RBI के फॉरेक्स नियमों से बैंकों को $500 मिलियन का नुकसान, बाद में $400 मिलियन की भरपाई

यह नुकसान भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की ओर से रुपये में बैंकों की नेट ओपन पोजीशन पर 100 मिलियन डॉलर की सीमा तय किए जाने के बाद हुआ.

1 day ago


बड़ी खबरें

विजय माल्या से अभी ₹8,751 करोड़ की वसूली बाकी, SBI ने बॉम्बे HC को दी जानकारी

बैंकों ने कोर्ट को यह भी बताया कि मामले में अटैच की गई कुछ शेयर होल्डिंग्स अभी भी बरकरार हैं और उनकी बिक्री नहीं हुई है.

1 day ago

आंध्र प्रदेश में ₹1 लाख करोड़ निवेश करेगी रिलायंस इंडस्ट्रीज, 3 लाख से ज्यादा रोजगार का दावा

कंपनी के मुताबिक, इस पहल का उद्देश्य स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा देने के साथ किसानों और ग्रामीण समुदायों के लिए नए आर्थिक अवसर पैदा करना है.

1 day ago

SIR के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

एसआईआर के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

1 day ago

आंध्र प्रदेश में ₹1 लाख करोड़ का हॉर्टिकल्चर हब, 10 जिलों के 5,869 गांवों में होगा विकास

आंध्र प्रदेश सरकार के मुताबिक, हॉर्टिकल्चर हब को तीन चरणों में विकसित किया जाएगा. तेलुगु देशम पार्टी (TDP) के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार परियोजना के लिए ₹40,352 करोड़ का योगदान देगी.

1 day ago

विदेशी बाजार में बढ़ी भारत की मिसाइलों की मांग, 600 मिलियन डॉलर पार हो सकता है एक्सपोर्ट

ब्रह्मोस और आकाश जैसे स्वदेशी सिस्टम भारत के डिफेंस प्रोडक्शन और एक्सपोर्ट क्षमता के विस्तार में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं. इन उत्पादों की विदेशी मांग बढ़ने से भारतीय रक्षा कंपनियों के लिए अंतरराष्ट्रीय बाजार में कारोबार के नए अवसर भी बन रहे हैं.

1 day ago