होम / बिजनेस / China के Imports-Exports हुए कम, परेशान हुए दुनिया के सब देश!

China के Imports-Exports हुए कम, परेशान हुए दुनिया के सब देश!

कस्टम एडमिनिस्ट्रेशन द्वारा दी गयी जानकारी की मानें तो चीन के विदेशी शिपमेंट्स में पिछले साल के मुकाबले 8.5% की वृद्धि देखने को मिली है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो अप्रैल 2023 के दौरान चीन के इम्पोर्ट्स में गिरावट देखने को मिली है और साथ ही देश के एक्सपोर्ट्स की गति भी धीमी पड़ती नजर आ रही है. इन सभी कारणों ने कोरोना माहमारी के बाद देश की इकॉनोमिक रिकवरी को धीमा कर दिया है जिसकी वजह से दुनिया के सारे देशों की चिंताएं बढ़ गई हैं. 

डबल डिजिट से सिंगल डिजिट
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि ग्लोबल इकॉनमी की रिकवरी में चीन एक बहुत ही महत्त्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है और इस इकॉनोमिक स्लोडाउन की वजह से ग्लोबल इकॉनमी की रिकवरी भी मुश्किलों में पड़ती दिखाई दे रही है. कस्टम एडमिनिस्ट्रेशन द्वारा दी गयी जानकारी की मानें तो चीन के विदेशी शिपमेंट्स में पिछले साल के मुकाबले 8.5% की वृद्धि देखने को मिली है जिसके बाद चीन के विदेशी शिपमेंट्स 295 बिलियन डॉलर्स पर पहुंच गए हैं. मार्च में चीन के विदेशी शिपमेंट्स की वृद्धि डबल डिजिट परसेंटेज के साथ हो रही थी जबकि अप्रैल में यह कम होकर सिंगल डिजिट पर पहुंच गयी है. 

इम्पोर्ट्स में हुई अनुमान से ज्यादा गिरावट
अगर बात इम्पोर्ट्स की करें तो इनमें 7.9% की गिरावट देखने को मिली है जिसके बाद चीन के इम्पोर्ट्स कम होकर 205 बिलियन डॉलर्स पर पहुंच गए. इस गिरावट को लेकर पहले भी अनुमान लगाए जा रहे थे. अंदाजा लगाया जा रहा था कि 0.2% की मीडियन गिरावट देखने को मिलेगी लेकिन देश के इम्पोर्ट्स में कहीं ज्यादा गिरावट देखने को मिली है जिसकी वजह से अप्रैल 2023 के दौरान ट्रेड में 90 बिलियन डॉलर्स की बचत देखने को मिली है. 

क्या है गिरावट की वजह?
चीन के इम्पोर्ट्स में अचानक हुई इस गिरावट के बाद वह देश परेशानी में नजर आ रहे हैं जिन्हें चीन की कोविड रिकवरी से अपने एक्सपोर्ट्स में वृद्धि की उम्मीद थी. अभी तक चीन की इकॉनमी की रिकवरी मुख्य रूप से कंज्यूमर द्वारा किये जा रहे खर्च की बदौलत हुई है न कि इंफ्रास्ट्रक्चर और प्रॉपर्टी में हुई इन्वेस्टमेंट की बदौलत. इसकी वजह कच्चे तेल, कच्चे लोहे और तांबे की मांग में कमी भी है जिसकी वजह से अप्रैल 2023 में देश के इम्पोर्ट्स में गिरावट देखने को मिली है. 

पड़ोसी देश हुए परेशान
स्टैण्डर्ड चार्टर्ड पब्लिक लिमिटेड कंपनी में ग्रेटर चीन और उत्तरी एशिया के चीफ इकोनॉमिस्ट Ding Shuang ने कहा कि, जापान और दक्षिणी कोरिया जैसे चीन के पड़ोसी देश बहुत ही निराश हैं. दरअसल इन देशों को चीन की इकॉनमी के दोबारा खुलने से अपनी इकॉनमी की रिकवरी के लिए बहुत उम्मीदें थीं. अब इन्हें अपनी उम्मीदों पर पानी फिरता हुआ नजर आ रहा है.
 

यह भी पढ़ें:  SIP से इकट्ठा करने हैं 10 करोड़? चाहिए इतना समय और इन्वेस्टमेंट!

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

AI से लेकर सेमीकंडक्टर तक साझेदारी होगी मजबूत, भारत-EU ने टेक और ट्रेड सहयोग बढ़ाने पर बनाई नई रणनीति

स्ट्रैटेजिक टेक्नोलॉजीज वर्किंग ग्रुप के तहत भारत और EU संयुक्त आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) रोडमैप तैयार करेंगे. दोनों पक्ष जिम्मेदार AI के विकास और नियमन पर मिलकर काम करेंगे, जिसमें स्वास्थ्य क्षेत्र को प्राथमिकता दी जाएगी.

10 hours ago

स्टारबक्स का डबल दांव, लॉन्च किया नया Rewards प्रोग्राम; NCR में खुला तीसरा प्रीमियम रिजर्व स्टोर

कंपनी का कहना है कि इन पहलों का मकसद ग्राहकों को बेहतर रिवॉर्ड्स, प्रीमियम कॉफी एक्सपीरियंस और पर्सनलाइज्ड सुविधाएं उपलब्ध कराना है.

10 hours ago

RBI का नया ड्राफ्ट: बैंकों और NBFC को डेटा जोखिम प्रबंधन के लिए बनानी होगी मजबूत व्यवस्था

RBI का मानना है कि इस व्यवस्था को प्रभावी ढंग से लागू करने के लिए बैंकों और NBFC को अपने डेटा इंफ्रास्ट्रक्चर और डेटा मैनेजमेंट सिस्टम को पहले से मजबूत करना होगा.

13 hours ago

नंद किशोर गोयनका के विचार सदैव जीवित रहेंगे, उनकी सेवा की विरासत पीढ़ियों को प्रेरित करेगी: मनोहर लाल खट्टर

केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर, कई मंत्री, उद्योगपति, संत और हजारों लोगों ने नंद किशोर गोयनका को श्रद्धांजलि अर्पित की.

15 hours ago

अब जहाज निर्माण सेक्टर में उतरेगा टाटा ग्रुप, केरल में 10,000 करोड़ रुपये के मेगा निवेश की तैयारी

केरल के मुख्यमंत्री वी. डी. सतीसन ने एक इंटरव्यू में बताया है कि टाटा ग्रुप ने राज्य में शिपबिल्डिंग यूनिट लगाने का प्रस्ताव दिया है.

15 hours ago


बड़ी खबरें

प्रॉपर्टी और सोना बेचने वालों को राहत, CBDT ने बढ़ाया कॉस्ट इन्फ्लेशन इंडेक्स; ऐसे घटेगा LTCG टैक्स

CBDT आयकर अधिनियम, 1961 के तहत हर साल कॉस्ट इन्फ्लेशन इंडेक्स अधिसूचित करता है. इसका उद्देश्य महंगाई के प्रभाव को ध्यान में रखते हुए पूंजीगत लाभ (Capital Gain) की सही गणना करना है.

11 hours ago

AI से लेकर सेमीकंडक्टर तक साझेदारी होगी मजबूत, भारत-EU ने टेक और ट्रेड सहयोग बढ़ाने पर बनाई नई रणनीति

स्ट्रैटेजिक टेक्नोलॉजीज वर्किंग ग्रुप के तहत भारत और EU संयुक्त आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) रोडमैप तैयार करेंगे. दोनों पक्ष जिम्मेदार AI के विकास और नियमन पर मिलकर काम करेंगे, जिसमें स्वास्थ्य क्षेत्र को प्राथमिकता दी जाएगी.

10 hours ago

RBI का नया ड्राफ्ट: बैंकों और NBFC को डेटा जोखिम प्रबंधन के लिए बनानी होगी मजबूत व्यवस्था

RBI का मानना है कि इस व्यवस्था को प्रभावी ढंग से लागू करने के लिए बैंकों और NBFC को अपने डेटा इंफ्रास्ट्रक्चर और डेटा मैनेजमेंट सिस्टम को पहले से मजबूत करना होगा.

13 hours ago

महादेव बेटिंग ऐप केस: स्काईएक्सचेंज की कमाई से हुई थी Ebix डील? ED का बड़ा दावा

जांच एजेंसी का कहना है कि अवैध धन को विदेशी पोर्टफोलियो निवेश, प्रत्यक्ष विदेशी निवेश, विदेशी मुद्रा परिवर्तनीय बॉन्ड, क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल प्लेसमेंट और अन्य विदेशी निवेश माध्यमों के जरिए भारत में लाया गया.

15 hours ago

अब जहाज निर्माण सेक्टर में उतरेगा टाटा ग्रुप, केरल में 10,000 करोड़ रुपये के मेगा निवेश की तैयारी

केरल के मुख्यमंत्री वी. डी. सतीसन ने एक इंटरव्यू में बताया है कि टाटा ग्रुप ने राज्य में शिपबिल्डिंग यूनिट लगाने का प्रस्ताव दिया है.

15 hours ago