✕

होम / बिजनेस / SIS ग्रुप ने गृह मंत्रालय के साथ किया समझौता, 244 जिलों में तैनात सुरक्षा बलों को मिलेगा प्रशिक्षण

SIS ग्रुप ने गृह मंत्रालय के साथ किया समझौता, 244 जिलों में तैनात सुरक्षा बलों को मिलेगा प्रशिक्षण

SIS और गृह मंत्रालय के सिविल डिफेंस विभाग के बीच हुआ यह समझौता देश की आंतरिक सुरक्षा व्यवस्था को सशक्त करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

एशिया-प्रशांत क्षेत्र में सुरक्षा और बिजनेस सपोर्ट सेवाओं का प्रमुख प्रदाता एसआईएस ग्रुप एंटरप्राइजेज (SIS Group Enterprises) ने भारत सरकार के गृह मंत्रालय के सिविल डिफेंस विभाग के साथ एक स्मरणपत्र (MoU) पर हस्ताक्षर किए हैं. यह रणनीतिक साझेदारी देश की आंतरिक सुरक्षा तैयारियों को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है, जिसके तहत देश के 244 जिलों में तैनात एसआईएस के फ्रंटलाइन सुरक्षा अधिकारियों को विशेष प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा.

क्या है योजना?
इस सहयोग के अंतर्गत एसआईएस की टीमें सिविल डिफेंस अभ्यासों में सक्रिय रूप से भाग लेंगी, और आपदा राहत एवं नागरिक सुरक्षा से संबंधित पाठ्यक्रम एसआईएस के नियमित प्रशिक्षण कार्यक्रमों में शामिल किए जाएंगे. इस पहल का उद्देश्य है कि आपातकालीन परिस्थितियों, प्राकृतिक आपदाओं या युद्ध जैसे हालात में तेज प्रतिक्रिया क्षमता और व्यावसायिक निरंतरता सुनिश्चित की जा सके.

राष्ट्रीय लचीलापन के प्रति प्रतिबद्धता

एसआईएस ग्रुप एंटरप्राइजेज के ग्रुप मैनेजिंग डायरेक्टर ऋतुराज सिन्हा ने कहा “यह सहयोग हमारे राष्ट्रीय लचीलापन के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाता है. हम नागरिक सुरक्षा प्रशिक्षण को अपनी नियमित ट्रेनिंग का हिस्सा बनाकर अपने सुरक्षाकर्मियों को संकट के समय तुरंत और प्रभावी ढंग से कार्य करने के लिए सशक्त बना रहे हैं. इससे हमारे ग्राहकों की सुरक्षा के साथ-साथ देश की आंतरिक सुरक्षा में भी योगदान मिलेगा.”

आपात स्थिति में तालमेल और तत्परता बढ़ेगी

एसआईएस ग्रुप एंटरप्राइजेज के सीईओ धीरज सिंह ने कहा “यह समझौता हमारे दीर्घकालिक दृष्टिकोण को मजबूत करता है, जिसके तहत हम एक सक्षम, तत्पर और प्रशिक्षित सुरक्षा बल तैयार कर रहे हैं. इस पहल से न केवल कौशल में वृद्धि होगी, बल्कि सुरक्षा बलों में राष्ट्रीय एजेंसियों के साथ तालमेल और जिम्मेदारी की भावना भी विकसित होगी.”

निजी क्षेत्र की भागीदारी से राष्ट्र को सुरक्षा में मजबूती

यह समझौता निजी क्षेत्र की क्षमताओं को राष्ट्रीय सुरक्षा प्रयासों के साथ जोड़ने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है. इससे एसआईएस का यह नेतृत्वकारी रुख और स्पष्ट होता है कि वह एक सुरक्षित और अधिक लचीले भारत के निर्माण में अग्रणी भूमिका निभा रहा है.


टैग्स
सम्बंधित खबरें

कंज्यूमर ड्यूरेबल्स बाजार में आएगी तेजी, 2030 तक ₹3.25 लाख करोड़ तक पहुंचने का अनुमान: रिपोर्ट

रिपोर्ट के अनुसार, भारत का कंज्यूमर ड्यूरेबल्स बाजार 2030 तक सालाना 8-10 फीसदी की दर से बढ़कर 30-35 अरब डॉलर तक पहुंच सकता है. रूम एयर कंडीशनर (RAC) इस वृद्धि में अहम भूमिका निभा सकता है.

10 hours ago

बैंक हड़ताल टली, आज सामान्य रहेगा कामकाज; 5 दिन कामकाज पर बनेगी हाईलेवल कमेटी

बैंक कर्मचारियों की तीन दिन की देशव्यापी हड़ताल अब नहीं होगी. UFBU ने रविवार को हड़ताल स्थगित करने की घोषणा की. यह हड़ताल सोमवार से शुरू होनी थी और बैंकों की छमाही क्लोजिंग के समय प्रस्तावित थी.

11 hours ago

गिफ्ट निफ्टी 80 अंक टूटा, क्रूड 106 डॉलर के करीब; आज शेयर बाजार में इन संकेतों पर रहेगी नजर

शुक्रवार को सेंसेक्स 315.20 अंक यानी 0.43 फीसदी चढ़कर 73,895.74 पर पहुंच गया था. वहीं, निफ्टी 77.40 अंक यानी 0.34 फीसदी की तेजी के साथ 23,140.50 पर बंद हुआ.

11 hours ago

100 अरब डॉलर के एक्सपोर्ट लक्ष्य की ओर भारतीय ज्वेलरी उद्योग, FTA से नए बाजारों पर नजर

भारत मंडपम में 26 से 28 सितंबर तक आयोजित हो रहे तीन दिवसीय बी2बी एक्सपो में 650 से अधिक प्रदर्शक, 3,000 से ज्यादा ब्रांड और 1.5 लाख से अधिक अनूठे डिजाइन प्रदर्शित किए जा रहे हैं. 

2 days ago

अक्टूबर में आएगी 100% इथेनॉल से चलने वाली कार, गडकरी ने बताया ₹25 वाला फॉर्मूला

गडकरी ने इथेनॉल आधारित वाहनों को बढ़ावा देने की सरकार की नीति का बचाव करते हुए कहा कि भारत में इथेनॉल का इस्तेमाल बढ़ने से पेट्रोलियम ईंधन पर निर्भरता कम करने में मदद मिल सकती है.

2 days ago


बड़ी खबरें

टाटा संस के पुनर्गठन की तैयारी, NBFC और CIC ढांचे से बाहर निकलने की योजना

टाटा ट्रस्ट्स ने टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स सिस्टम्स सॉल्यूशंस और टाटा कंसल्टिंग इंजीनियर्स का टाटा संस में विलय करने का प्रस्ताव रखा है. पुनर्गठन के बाद टाटा संस को गैर-सूचीबद्ध निजी कंपनी के रूप में बनाए रखने का रास्ता साफ हो सकता है.

52 minutes ago

टैक्सपेयर्स को बड़ी राहत, CBDT ने बढ़ाई ITR और टैक्स ऑडिट की डेडलाइन

CBDT के फैसले के बाद असेसमेंट ईयर 2026-27 के लिए टैक्स ऑडिट रिपोर्ट दाखिल करने की अंतिम तारीख 30 सितंबर 2026 से बढ़ाकर 21 अक्टूबर 2026 कर दी गई है.

3 hours ago

UPI चार्ज पर सुप्रीम कोर्ट की तत्काल रोक से इनकार, केंद्र-NPCI से 4 हफ्ते में मांगा जवाब

सुप्रीम कोर्ट के इस फैसले का मतलब है कि फिलहाल 15 अक्टूबर से लागू होने वाली प्रस्तावित चार्ज व्यवस्था पर कोई अंतरिम रोक नहीं है. इस मामले में अदालत ने 2,000 रुपये से अधिक के चुनिंदा व्यापारी यूपीआई भुगतानों पर लगाए जाने वाले शुल्क की वैधता को चुनौती देने वाली याचिका पर सुनवाई की.

5 hours ago

डिफेंस सेक्टर की Tonbo Imaging के IPO को सेबी की मंजूरी, OFS के जरिए बिकेंगे 1.81 करोड़ शेयर

कंपनी के IPO में 18,085,246 इक्विटी शेयर तक की बिक्री की जाएगी. प्रत्येक शेयर का फेस वैल्यू 2 रुपये है. OFS के तहत प्रमोटर शेयर बेचने वाले शेयरधारक, प्रमोटर ग्रुप का एक शेयरधारक और निवेशक शेयरधारक अपनी हिस्सेदारी बेचेंगे.

2 hours ago

नॉर्थ स्टार रिन्यूएबल एनर्जी ने शिवानंद निम्बार्गी को एमडी और सीईओ नियुक्त किया

शिवानंद निम्बार्गी को ऊर्जा, परिवहन और बुनियादी ढांचा क्षेत्रों में तीन दशक से अधिक का अनुभव है. वह इससे पहले अयाना रिन्यूएबल पावर के प्रबंध निदेशक और सीईओ रह चुके हैं.

5 hours ago