✕

होम / बिजनेस / सितंबर में SIP ने बनाया रिकॉर्ड, 24000 करोड़ के आंकड़े को पहली बार किया पार

सितंबर में SIP ने बनाया रिकॉर्ड, 24000 करोड़ के आंकड़े को पहली बार किया पार

सितंबर में इक्विटी म्यूचुअल फंड इनफ्लो में 10% की गिरावट के बावजूद, SIP के जरिए योगदान 4% बढ़ा है, जो पहली बार 24,000 करोड़ रुपये के आंकड़े को पार कर गया है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

सितंबर महीने के लिए म्यूचुअल फंड इंडस्ट्री के इन्फ्लो का डेटा आ गया है. SIP ने नया रिकॉर्ड कायम किया है. पिछले महीने एसआईपी का आंकड़ा 24509 करोड़ रुपए रहा. इक्विटी फंड्स में कुल 34,419.26 करोड़ रुपए का निवेश किया गया. डेट फंड्स से 1,13,833.95 करोड़ रुपए की निकासी की गई. हायब्रिड स्कीम्स में 4,901.05 करोड़ रुपए डाले गए. म्यूचुअल फंड्स इंडस्ट्री का नेट असेट अंडर मैनेजमेंट यानी AUM 67 लाख करोड़ के पार पहुंच गया.

स्मॉलकैप और मिडकैप फंड्स का जलवा जारी

AMFI की वेबसाइट पर उपलब्ध जानकारी के मुताबिक, सितंबर महीने में इक्विटी फंड्स में 34419 करोड़ रुपए का इन्फ्लो आया. सेक्टोरल फंड्स में 13254 करोड़ रुपए का निवेश आया. मिडकैप और स्मॉलकैप फंड्स का जलवा कायम है. स्मॉलकैप फंड्स में 3,070.84 करोड़ रुपए और मिडकैप फंड्स में 3,130.42 करोड़ रुपए का इन्फ्लो आया. लार्ज एंड मिडकैप फंड्स में 3,598.09 करोड़ रुपए का इन्फ्लो आया. लार्जकैप फंड्स में 1,769.42 करोड़ रुपए और मल्टीकैप फंड्स में 3,508.88 करोड़ रुपए का इन्फ्लो आया. फ्लेक्सी कैप फंड्स में कुल 3,214.57 करोड़ रुपए का इन्फ्लो आया.

सितंबर के महीने में 27 NFO आए

सितंबर के महीने में कुल 27 NFO यानी न्यू फंड्स ऑफर आए. डेट्स कैटिगरी में 1 स्कीम, इक्विटी स्कीम्स में 7 स्कीम्स, हायब्रिड कैटिगरी में 2 स्कीम्स और इंडेक्स एंड ETF कैटिगरी में 13 और 4 नए फंड्स लॉन्च किए गए. इन 27 NFO में कुल 14575 करोड़ रुपए का इन्फ्लो दर्ज किया गया.

बाजार में मामूली करेक्शन है हेल्दी

ITI Mutual Fund के एक्टिंग CEO हितेश ठक्कर ने कहा कि सितंबर महीने में इंडस्ट्री का AUM 0.58% के ग्रोथ के साथ 67.09 लाख करोड़ रुपए पर पहुंच गया. सेक्टोरल फंड्स कैटिगरी में सबसे ज्यादा पैसे आए हैं. इक्विटी फंड्स का इन्फ्लो जारी है. भारत दुनिया में सबसे तेजी से ग्रोथ कर रहा है. फॉरेक्स रिजर्व 700 बिलियन डॉलर पर पहुंच गया है. बाजार में जो थोड़ा करेक्शन आया है वह हेल्दी है. SIP निवेशकों के लिए यह मौका है. म्यूचुअल फंड्स का ग्रोथ और दायरा तेजी से फैल रहा है.
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

महंगा कच्चा तेल और RBI की दर बढ़ोतरी से बाजार पर दबाव, गिफ्ट निफ्टी 70 अंक फिसला; इन शेयरों पर रहेगी नजर

बुधवार को 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 429.11 अंक यानी 0.59 फीसदी गिरकर 72,638.70 पर बंद हुआ. वहीं, निफ्टी 173.05 अंक यानी 0.76 फीसदी की गिरावट के साथ 22,603.05 पर आ गया.

9 minutes ago

फेस्टिव सीजन से पहले अमेजन देशभर में खोलेगा 50 नए आश्रय केंद्र, 2026 के अंत तक 250 का लक्ष्य

त्योहारी सीजन से पहले डिलीवरी नेटवर्क से जुड़े ड्राइवरों के लिए सुविधाओं का विस्तार, बेंगलुरु में दो मोबाइल आश्रय वैन शुरू; कंपनी ने 2026 में ऑपरेशंस नेटवर्क के सहयोगियों के लिए 2,800 करोड़ रुपये से अधिक निवेश की बात कही

14 hours ago

भारत का विदेशी मुद्रा भंडार सितंबर के रिकॉर्ड स्तर से 50 अरब डॉलर घटकर 734.6 अरब डॉलर

लगातार चौथे सप्ताह घटा विदेशी मुद्रा भंडार, रुपये पर बढ़ते दबाव के बीच RBI का हस्तक्षेप जारी; कच्चे तेल की ऊंची कीमतों और विदेशी पूंजी निकासी ने बढ़ाई चिंता

15 hours ago

भारतीय कंपनियों के लिए श्रीलंका में कारोबार के नए अवसर, जनवरी 2027 में होगा बड़ा एक्सपो

पोर्ट, मैन्युफैक्चरिंग, पर्यटन से लेकर रिन्यूएबल एनर्जी और डिजिटल सर्विसेज तक कई क्षेत्रों में साझेदारी की संभावनाएं, श्रीलंका ने भारतीय कारोबारियों और निवेशकों को ‘श्रीलंका एक्सपो 2027’ में शामिल होने का न्योता दिया.

15 hours ago

RBI ने बढ़ाया रेपो रेट, महंगा होगा कर्ज; रियल एस्टेट से NBFC तक एक्सपर्ट्स ने बताया असर

RBI के 25 बेसिस पॉइंट की बढ़ोतरी के बाद इंडस्ट्री की मिली-जुली प्रतिक्रिया, विशेषज्ञों ने महंगे कर्ज के बीच मजबूत मांग और लंबी अवधि के ग्रोथ आउटलुक को बताया अहम

18 hours ago

बड़ी खबरें

महंगा कच्चा तेल और RBI की दर बढ़ोतरी से बाजार पर दबाव, गिफ्ट निफ्टी 70 अंक फिसला; इन शेयरों पर रहेगी नजर

बुधवार को 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 429.11 अंक यानी 0.59 फीसदी गिरकर 72,638.70 पर बंद हुआ. वहीं, निफ्टी 173.05 अंक यानी 0.76 फीसदी की गिरावट के साथ 22,603.05 पर आ गया.

9 minutes ago

त्योहारी सीजन में 6% तक पहुंच सकती है महंगाई; कच्चा तेल और अल नीनो बढ़ाएंगे दबाव: RBI

RBI गवर्नर संजय मल्होत्रा ने कहा कि आने वाले समय में महंगाई पर सप्लाई से जुड़े कई दबाव बने रह सकते हैं. इनमें मानसून की स्थिति, अल नीनो और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव प्रमुख हैं.

21 hours ago

भारतीय कंपनियों के लिए श्रीलंका में कारोबार के नए अवसर, जनवरी 2027 में होगा बड़ा एक्सपो

पोर्ट, मैन्युफैक्चरिंग, पर्यटन से लेकर रिन्यूएबल एनर्जी और डिजिटल सर्विसेज तक कई क्षेत्रों में साझेदारी की संभावनाएं, श्रीलंका ने भारतीय कारोबारियों और निवेशकों को ‘श्रीलंका एक्सपो 2027’ में शामिल होने का न्योता दिया.

15 hours ago

भारत का विदेशी मुद्रा भंडार सितंबर के रिकॉर्ड स्तर से 50 अरब डॉलर घटकर 734.6 अरब डॉलर

लगातार चौथे सप्ताह घटा विदेशी मुद्रा भंडार, रुपये पर बढ़ते दबाव के बीच RBI का हस्तक्षेप जारी; कच्चे तेल की ऊंची कीमतों और विदेशी पूंजी निकासी ने बढ़ाई चिंता

15 hours ago

खाद्य सुरक्षा से किसान सुरक्षा तक: 2014 के बाद भारत की कृषि नीति के ढांचे में कैसे आया बदलाव

लेखक बंशीलाल गुर्जर और नीरज सहरावत के अनुसार, इस बदलाव की सबसे सीधी अभिव्यक्ति प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि में दिखाई देती है. पीएम-किसान पात्र भूमिधारक किसान परिवारों को प्रत्यक्ष लाभ अंतरण के माध्यम से सालाना 6,000 रुपये की आय सहायता प्रदान करता है.

16 hours ago