होम / बिजनेस / राकेश झुनझुनवाला को ऐसे ही नहीं कहते थे बिग बुल, नाम जुड़ते ही सरपट भागा ये शेयर

राकेश झुनझुनवाला को ऐसे ही नहीं कहते थे बिग बुल, नाम जुड़ते ही सरपट भागा ये शेयर

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, राकेश झुनझुनवाला की कंपनी Rare इन्वेस्टमेंट्स ने उनके निधन के बाद सिंगर इंडिया के 42.5 लाख इक्विटी शेयर खरीदे हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

भारतीय शेयर बाजार के बिग बुल कहे जाने वाले दिवंगत निवेशक राकेश झुनझुनवाला (Rakesh Jhunjhunwala) के नाम में इतना असर था कि उसके जुड़ते ही सामान्य शेयर भी आसमान में उड़ने लगते थे. उन्होंने जिन भी शेयरों में पैसा लगाया, उनमें से अधिकांश ने अपने निवेशकों को छप्पर-फाड़ रिटर्न दिया. झुनझुनवाला अपने पोर्टफोलियो में सिंगर इंडिया (Singer India) को शामिल करना चाहते थे, लेकिन इससे पहले ही 14 अगस्त, 2022 को उनका अचानक उनका निधन हो गया. इस कारण यह संभव नहीं हो सका. हालांकि, अब जैसे ही उनका नाम सिंगर इंडिया से जुड़ा, उसके शेयर रॉकेट बन गए.

7.91% हिस्सेदारी खरीदी
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, राकेश झुनझुनवाला की कंपनी Rare इन्वेस्टमेंट्स ने उनके निधन के बाद सिंगर इंडिया के 42.5 लाख इक्विटी शेयर खरीदे, जो 7.91% हिस्सेदारी के बराबर है. जैसे ही यह खबर आम हुई, कंपनी के शेयर सरपट दौड़ने लगे. मंगलवार को कंपनी का शेयर अपर सर्किट छू गया था. बुधवार को भी इसमें कारोबार के दौरान करीब 19 प्रतिशत की तेजी दर्ज की गई और गुरुवार को भी यह हरे निशान पर बंद हुआ. इसका 52 हफ्ते का उच्चतम स्तर 91.50 रुपए और 52 हफ्ते का न्यूनतम स्तर 38.10 रुपए है.

कंपनी के प्रॉफिट में इजाफा 
गुरुवार को इस शेयर ने 3.67% की बढ़त हासिल की 81.90 रुपए पर बंद हुआ. पिछले पांच दिनों में इसने 51.53% रिटर्न दिया है. बता दें कि 'सिंगर इंडिया' सिलाई मशीन, उससे जुड़े सामान और घरेलू अप्लायंसेज का बिजनेस करती है. हाल ही में कंपनी ने तिमाही नतीजे जारी किए थे, जो काफी उत्साहजनक रहे. कंपनी का नेट प्रॉफिट 243% की तेजी के साथ 96 लाख रुपए रहा, जो पिछले साल समान अवधि में 28 लाख था. कंपनी की नेट सेल में भी करीब 50 प्रतिशत का उछाल आया है.
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

NTPC का ग्रीन ट्रांजिशन: FY37 तक 250 GW क्षमता और 16.8 लाख करोड़ रुपये निवेश की तैयारी

NTPC ने FY2037 तक कुल 250 गीगावाट उत्पादन क्षमता और 136 गीगावाट रिन्यूएबल क्षमता विकसित करने का लक्ष्य रखा है, जिसके लिए 16.8 लाख करोड़ रुपये के निवेश की योजना बनाई गई है. 

20 minutes ago

RBI का नया नियम: 1 अक्टूबर से बल्क डिपॉजिट पर अलग-अलग ब्याज दरें तय कर सकेंगे बैंक

यह सुविधा घरेलू रुपये के बल्क डिपॉजिट और अनिवासी भारतीयों (NRI) के रुपये वाले बल्क डिपॉजिट, दोनों पर लागू होगी.

39 minutes ago

लगातार दूसरे दिन तेजी के बाद बाजार पर नजर, GIFT Nifty चढ़ा; आज इन शेयरों में दिख सकती है हलचल

गुरुवार को बीएसई सेंसेक्स 273.55 अंक यानी 0.35% की बढ़त के साथ 77,928.15 अंक पर बंद हुआ, जबकि एनएसई निफ्टी 66.95 अंक चढ़कर 24,317.15 के स्तर पर पहुंचकर बंद हुआ.

47 minutes ago

हुरुन इंडिया वुमन लीडर्स लिस्ट 2026: कारोबार से खेल तक 117 महिलाओं ने बनाई खास जगह

इस वर्ष सूची में 12 श्रेणियों के तहत 117 महिलाओं को सम्मानित किया गया है. बिजनेस, स्टार्टअप, खेल, मीडिया, साहित्य और सामाजिक प्रभाव जैसे विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाली इन महिलाओं ने भारत में नेतृत्व की नई मिसाल पेश की है.

15 hours ago

Eicher Motors ने Royal Enfield के आंध्र प्रदेश प्लांट के लिए 1,225 करोड़ रुपये के निवेश को दी मंजूरी, बढ़ेगी उत्पादन क्षमता

स्टॉक एक्सचेंज को दी गई नियामकीय सूचना में Eicher Motors ने कहा कि यह निवेश भविष्य में मिलने वाले दीर्घकालिक विकास अवसरों के लिए कंपनी को तैयार रखने और चरणबद्ध तरीके से उत्पादन क्षमता बढ़ाने की रणनीति का हिस्सा है.

16 hours ago

बड़ी खबरें

लगातार दूसरे दिन तेजी के बाद बाजार पर नजर, GIFT Nifty चढ़ा; आज इन शेयरों में दिख सकती है हलचल

गुरुवार को बीएसई सेंसेक्स 273.55 अंक यानी 0.35% की बढ़त के साथ 77,928.15 अंक पर बंद हुआ, जबकि एनएसई निफ्टी 66.95 अंक चढ़कर 24,317.15 के स्तर पर पहुंचकर बंद हुआ.

47 minutes ago

एंटी-पेपर लीक कानून पर PM मोदी का बड़ा संदेश, बोले- पेपर माफियाओं के खिलाफ होगी कड़ी कार्रवाई

प्रधानमंत्री ने कहा कि सरकार लंबे समय से परीक्षा प्रणाली में सुधार, तकनीक के बेहतर इस्तेमाल और मजबूत कानूनी प्रावधानों के जरिए पारदर्शी एवं प्रभावी व्यवस्था बनाने पर काम कर रही है.

9 minutes ago

NTPC का ग्रीन ट्रांजिशन: FY37 तक 250 GW क्षमता और 16.8 लाख करोड़ रुपये निवेश की तैयारी

NTPC ने FY2037 तक कुल 250 गीगावाट उत्पादन क्षमता और 136 गीगावाट रिन्यूएबल क्षमता विकसित करने का लक्ष्य रखा है, जिसके लिए 16.8 लाख करोड़ रुपये के निवेश की योजना बनाई गई है. 

20 minutes ago

RBI का नया नियम: 1 अक्टूबर से बल्क डिपॉजिट पर अलग-अलग ब्याज दरें तय कर सकेंगे बैंक

यह सुविधा घरेलू रुपये के बल्क डिपॉजिट और अनिवासी भारतीयों (NRI) के रुपये वाले बल्क डिपॉजिट, दोनों पर लागू होगी.

39 minutes ago

पतंजलि की इंश्योरेंस सेक्टर में एंट्री, मैग्मा जनरल इंश्योरेंस में ₹4,500 करोड़ की डील को IRDAI की मंजूरी

यह अधिग्रहण पतंजलि के लिए एफएमसीजी और आयुर्वेद उत्पादों से आगे बढ़कर वित्तीय सेवाओं के क्षेत्र में प्रवेश का रास्ता खोलेगा.

20 hours ago