होम / बिजनेस / सिंगापुर की कंपनी ने जुटाया 200 करोड़ रुपये का फंड, जानें किस क्षेत्र में होगा निवेश

सिंगापुर की कंपनी ने जुटाया 200 करोड़ रुपये का फंड, जानें किस क्षेत्र में होगा निवेश

Xcelerate Pte Ltd  की पहल पर विभिन्न उद्मियों के सहयोग से जुटाए फंड से Governance, Risk and Compliance और Environmental, Social and Governance क्षेत्र में होगा महत्वपूर्ण विकास

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

इस उभरते व्यवसायिक युग में सिंगापुर स्थित Governance, Risk and Compliance (GRC) और (Environmental, Social and Governance (ESG) प्लेटफॉर्म Xcelerate Pte Ltd ने मंगलवार को 25 मिलियन अमेरिकी डालर (207.20 करोड़ रुपये) से अधिक की हिस्सेदारी (Equity) की घोषणा की है. इस फंड का उपयोग GRC और ESG उद्योग में विस्तार और नए प्रयोग करने के लिए किया जाएगा.  यह कंपनी भारत की सबसे बड़ी सामाजिक, औद्योगिक अनुपालन सेवा प्रदाता कंपनी ‘अपराजिता’ की मूल कंपनी है।  

Xcelerate के सह-संस्थापक ने की निवेश की सराहना

Xcelerate के सह-संस्थापक मधुजीत चिमनी ने Federated Hermes Private Equity  के निवेश का स्वागत किया और Altair Capital and Exacta Capital के निरंतर समर्थन और विश्वास की सराहना करते हुए कहा कि Equity  भागीदारों के इस समूह के समर्थन से वह GRC और ESG क्षेत्रों के तहत नए क्षेत्रों में निश्चित रूप से विस्तार करेंगे. चिमनी ने कहा कि फंडिंग को शुरुआत में रणनीतिक अधिग्रहण के अवसरों और व्यवसाय संचालन, टीम और तकनीकी क्षेत्र में चल रहे निवेश के लिए रखा जाएगा. इस निवेश के साथ ही APAC के पार्टनर व प्रमुख सीन यू  व  Federated Hermes Private Equity Xcelerate के बोर्ड में शामिल हो गए हैं.

चिमनी ने कहा कि जैसे-जैसे व्यवसायों पर वैश्विक विनियामक और अनुपालन रिपोर्टिंग की मांग बढ़ती जा रही है, वे इन दायित्वों को सबसे कुशल तरीके से पूरा करने के लिए Xcelerate जैसे हाई क्वालिटी प्रोवाइडर्स की ओर रुख कर रहे हैं. हम Altair Capital and Exacta Capital पार्टनर्स व प्रबंधन टीम के साथ मिलकर काम करने के लिए उत्सुक हैं, ताकि व्यवसाय को आकर्षक बाजार के अवसर का लाभ उठाने और उनकी दीर्घकालिक विकास रणनीति का समर्थन करने में सक्षम बनाया जा सके.

 

निवेशकों ने की Xcelerate प्रशंसा

वहीं, Altair Capital के पार्टनर गैरी एनजी ने कहा कि हम Xcelerate की उपलब्धि से प्रभावित हैं और रणनीतिक अधिग्रहण के अवसरों की संभावना से उत्साहित हैं. इसलिए हम Xcelerate को उसकी व्यावसायिक योजना को क्रियान्वित करने और अधिग्रहण की उसकी मजबूत पाइपलाइन को पूरा करने के लिए अपना पूरा समर्थन देते हैं. Exacta Capital के प्रबंध निदेशक एसएनजी येव हुआ ने कहा कि हम Xcelerate के साथ जुड़ने के लिए उत्साहित हैं, क्योंकि यह विकास के अगले चरण की शुरुआत कर रहा है. यह निवेश  Xcelerate की यात्रा में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है और हमें विश्वास है कि टीम Xcelerate को जीआरसी और ईएसजी क्षेत्र में अग्रणी काम करने के बेहतर अवसर प्रदान करेगी.

इन कंपनियों ने किया निवेश
इसमें Federated Hermes Private Equity ने निवेश किया है। यह एक वैश्विक निजी Equity निवेशक है, जिसके पास 31 दिसंबर 2023 तक 757.6 बिलियन की संपत्ति है. साथ ही नए और बड़े व्यवसायों में निवेश करने का 30 साल का ट्रैक रिकॉर्ड है. वहीं, Altair Capital and Exacta Capital की भी मजबूत भागीदारी रही. Xcelerate के सह-संस्थापकों और अन्य मौजूदा शेयरधारकों ने भी इसमें हिस्सेदारी करते हुए निवेश किया.

क्या काम करती है Xcelerate

Xcelerate अत्यधिक विनियमित और जटिल उद्योगों और बाजारों में तकनीक-सक्षम, स्केलेबल अनुपालन समाधान प्रदान करता है, जिससे कॉरपोरेट्स को शासन मानकों के उच्चतम स्तर को बनाए रखने, जोखिम का प्रबंधन करने और आंतरिक और बाहरी दोनों तरह के विभिन्न कानूनों और विनियमों का अनुपालन सुनिश्चित करने में मदद मिलती है.

2021 में स्थापित हुआ Xcelerate
Xcelerate
की स्थापना 2021 में हुई थी. इसके पास स्पष्ट रूप से परिभाषित अकार्बनिक विकास रणनीति है। इसने भारत में सामाजिक अनुपालन और जोखिम प्रबंधन क्षेत्रों में महत्वपूर्ण निवेश किया है और निकट भविष्य में APAC और अन्य बाजारों में विस्तार करने की ठोस योजना है. Xcelerate का पहला प्लेटफ़ॉर्म अधिग्रहण भारत में अपराजिता कॉर्पोरेट सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड (अपराजिता) था. अपराजिता अब लगभग 2 हजार बड़े उद्यमी ग्राहकों को अनुपालन सेवाएं प्रदान करती है. Xcelerate द्वारा निवेश के बाद अपराजिता ने कॉम्प्लायंस टेक्नोलॉजीस में बहुमत हिस्सेदारी,  कंप्लाई इंडिया के व्यवसाय के अधिग्रहण के साथ सफलतापूर्वक अपनी स्थिति मजबूत की और हाल ही में ऑलसेक टेक्नोलॉजीस लिमिटेड के साथ समझौते की घोषणा की।


 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

जून में भारत के सेवा क्षेत्र की रफ्तार धीमी, 17 महीने के निचले स्तर पर पहुंचा PMI

सेवा क्षेत्र के साथ-साथ जून में विनिर्माण क्षेत्र की वृद्धि भी धीमी रही. इसके चलते HSBC इंडिया कंपोजिट PMI आउटपुट इंडेक्स मई के 59.3 से घटकर जून में 57.7 पर आ गया.

3 hours ago

केरल से पनामा तक: ब्लैकरॉक का अदृश्य साम्राज्य

भारत के विझिंजम बंदरगाह को अडानी और MSC के बीच एक सामान्य लेनदेन के रूप में प्रस्तुत किया गया, लेकिन दस्तावेज कहीं अधिक बड़ी कहानी बताते हैं. 'उस गुप्त हाथ के पीछे का साम्राज्य' का दूसरा भाग

6 hours ago

हमारी मुंबई, उनकी बैलेंस शीट

वह अनकही कहानी कि कैसे गुजराती और जैन व्यापारी समुदायों ने बॉम्बे की वित्तीय संरचना खड़ी की, जबकि बाद में राजनीति ने उस पर दावा करने की कला को सिद्ध कर लिया.

6 hours ago

OMCs की अंडर-रिकवरी 2.19 लाख करोड़ रुपये पर पहुंची, पेट्रोल-डीजल पर मिल सकती है राहत

हरदीप सिंह पुरी के अनुसार, पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष और ऊंची वैश्विक ऊर्जा कीमतों के बीच सरकारी तेल कंपनियों ने घरेलू उपभोक्ताओं को अपेक्षाकृत कम कीमत पर ईंधन उपलब्ध कराया. इसके चलते कंपनियों को भारी अंडर-रिकवरी का सामना करना पड़ा.

7 hours ago

अडानी पर निवेशकों का भरोसा बरकरार, ₹15,000 करोड़ के QIP पर ₹38,000 करोड़ की बोलियां

कंपनी इस पूंजी का इस्तेमाल पॉलीविनाइल क्लोराइड (PVC) प्लांट के निर्माण, सड़क परियोजनाओं के लिए कंसेशन फीस के भुगतान और अन्य पूंजीगत खर्चों में करेगी.

7 hours ago


बड़ी खबरें

हमारी मुंबई, उनकी बैलेंस शीट

वह अनकही कहानी कि कैसे गुजराती और जैन व्यापारी समुदायों ने बॉम्बे की वित्तीय संरचना खड़ी की, जबकि बाद में राजनीति ने उस पर दावा करने की कला को सिद्ध कर लिया.

6 hours ago

जून में भारत के सेवा क्षेत्र की रफ्तार धीमी, 17 महीने के निचले स्तर पर पहुंचा PMI

सेवा क्षेत्र के साथ-साथ जून में विनिर्माण क्षेत्र की वृद्धि भी धीमी रही. इसके चलते HSBC इंडिया कंपोजिट PMI आउटपुट इंडेक्स मई के 59.3 से घटकर जून में 57.7 पर आ गया.

3 hours ago

W.O.R.L.D. मॉडल: आपके संगठन की अदृश्य संरचना को देखने के लिए एक विश्व-निर्माण ढांचा

इस लेख में नवाचार रणनीतिकार रंजन मलिक ने W.O.R.L.D. मॉडल पेश किया है, जो बताता है कि किसी भी संगठन में वास्तविक परिवर्तन की शुरुआत उसकी 'अदृश्य दुनिया' को समझने से होती है.

4 hours ago

गेल की वित्तीय रणनीति को मिलेगी नई दिशा, एस.के. सिन्हा बने निदेशक (वित्त)

तीन दशक से अधिक के अनुभव वाले वित्त विशेषज्ञ एस.के. सिन्हा अब गेल (इंडिया) की वित्तीय रणनीति और भविष्य की विकास योजनाओं का नेतृत्व करेंगे.

5 hours ago

केरल से पनामा तक: ब्लैकरॉक का अदृश्य साम्राज्य

भारत के विझिंजम बंदरगाह को अडानी और MSC के बीच एक सामान्य लेनदेन के रूप में प्रस्तुत किया गया, लेकिन दस्तावेज कहीं अधिक बड़ी कहानी बताते हैं. 'उस गुप्त हाथ के पीछे का साम्राज्य' का दूसरा भाग

6 hours ago