होम / बिजनेस / बाजार में आज जोरदार एक्शन के संकेत, निवेशक इन शेयरों पर रखें नजर, हो सकता है बड़ा फायदा!

बाजार में आज जोरदार एक्शन के संकेत, निवेशक इन शेयरों पर रखें नजर, हो सकता है बड़ा फायदा!

भारतीय शेयर बाजार के प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी 50, गुरुवार को वैश्विक बाजारों में सकारात्मक रुझान के चलते मजबूती के साथ शुरुआत कर सकते हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

भारतीय शेयर बाजार के लिए बुधवार यानि कल का दिन कारोबारी सत्र नुकसान वाला रहा. बाजार के सभी मुख्य सूचकांक लाल निशान में बंद हुए हैं. बाजार में गिरावट की वजह उच्च स्तरों पर मुनाफावसूली को माना जा रहा है. सेंसेक्स 426 अंक या 0.53 प्रतिशत गिरकर 79,924 और निफ्टी 108 अंक या 0.45 प्रतिशत गिरकर 24,324 पर बंद हुआ. बाजार में गिरावट का सबसे ज्यादा असर बैंकिंग शेयरों पर देखने को मिला. निफ्टी बैंक 379 अंक या 0.72 प्रतिशत गिरकर 52,189 पर बंद हुआ. लार्जकैप की अपेक्षा मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में कम गिरावट थी.

ग्लोबल बाजारों से संकेत

ग्लोबल बाजारों से आज मजबूत संकेत मिल रहे हैं. अमेरिका में दुनिया का सबसे बड़ा इंडेक्स यानी S&P 500 पहली बार 5,600 के पार पहुंचने में कामयाब रहा. S&P 500 इंडेक्स और नैस्डैक कल नए शिखर बंद हुए. अमेरिकी फेडरल रिजर्व चेयरमैन जेरोम पॉवेल ने एक बार फिर जोर दिय है कि महंगाई में नरमी के संकेत मिल रहे हैं. इसके बाद डाओ जोंस कल 430 अंक, S&P 500 इंडेक्स 57 अंक और नैस्डैक 218 अंक चढ़कर बंद हुए.

एशिया के बाजारों की बात करें तो आज यहां भी मजबूती देखने को मिल रही है. जापान का निक्केई इंडेक्स 42,000 के पार जाने के साथ ही नए शिखर पर पहुंच चुका है. टेक शेयरों में तेजी के बाद ये इंडेक्स करीब 1% बढ़त के साथ कामकाज कर रहा है. दक्षिण कोरिया का कोस्पी भी पौने एक फीसदी तेजी के साथ कामकाज कर रहा. यहां का केंद्रीय बैंक यानी बैंक ऑफ कोरिया ने लगातार 12वीं बार पॉलिसी दर को 3.5% पर बरकरार रखा है. हांग कांग के हैंग सैंग, चीन के शंघाई कम्पोजिट और ताइवान के बाजारों में भी तेजी नजर आ रही. 15 - 18 जुलाई के बीच में चीन में इकोनॉमिक रिफॉर्म को लेकर एक बड़ी बैठक होने वाली, जिसमें कई बड़े और अहम फैसले लिए जा सकते हैं.

आज इन शेयरों पर रहेगी नजर

Sula Vineyards: अप्रैल जून तिमाही में वाइन टूरिज्म आय 2.5% घटकर ₹11.3 करोड़ पर आ गया है. ब्रांड आय 2.7% बढ़कर 104.4 करोड़ रुपये हो गई है. कुल आय 9.7% बढ़कर 129.6 करोड़ रुपये हो गई है.

Tata Elxsi: जून तिमाही में मुनाफा ₹197 करोड़ से घटकर ₹184 करोड़ पर आ गया है. आमदनी ₹906 करोड़ से बढ़कर ₹927 करोड़ रुपये हो गई है. EBIT ₹234 करोड़ से घटकर ₹225 करोड़ पर आ गई है. EBIT मार्जिन 25.8% से घटकर 24.3% पर आ गए है.

Glenmark Pharmaceuticals: कंपनी OFS के जरिए Glenmark Life में 7.84% हिस्सा बेचेगी.

Kesoram Industries: जून तिमाही में कंपनी का घाटा ₹32.4 करोड़ से बढ़कर ₹62 करोड़ हो गया है. आमदनी ₹999 करोड़ से गिरकर ₹879 करोड़ पर आ गई है. EBITDA ₹131.7 करोड़ से गिरकर ₹70.9 करोड़ रुपये पर आ गया है. EBITDA मार्जिन 13.2% से घटकर 8% रहे है.

Yes Bank: सूत्रों के हवाले से ब्लूमबर्ग ने जानकारी दी है कि First Abu Dhabi Bank भारत के यस बैंक के लिए संभावित खरीदारों की शामिल हो सकता है. सूत्र के मुताबिक बैंक 51 फीसदी हिस्सेदारी के लिए बोली लगा सकता है. मौजूदा बाजार भाव के आधार पर यस बैंक में बहुमत की हिस्सेदारी पाने की डील करीब 5 अरब डॉलर की होगी.

IRB Infra: जून में टोल कलेक्शन 35% बढ़कर ₹517 करोड़ है. कंपनी बीओटी प्रोजेक्ट से जुड़ी है. बिल्ड, ऑपरेट, ट्रांसफर प्रोजेक्ट पर करती है.

Oriental Rail Infrastructure: कपूरथला में रेल कोच फैक्ट्री से 19.33 करोड़ रुपये के ऑर्डर मिले.

GE Power India: कंपनी के हाइड्रो बिजनेस अंडरटेकिंग को GE Power Electronics को बेचने और ट्रांसफर करने की मंजूरी दी. बोर्ड ने कंपनी के गैस पावर बिजनेस अंडरटेकिंग को GE Renewable Energy Tech को बेचने और ट्रांसफर करने की मंजूरी दी.

Sona Blw Precision Forgings: कंपनी Citibank (China) के पक्ष में $28 लाख की कारपोरेट गारंटी जारी की है. चीन की सब्सिडियरी Comstar Automotive की ओर से कारपोरेट गारंटी जारी की है. चीन में प्रस्तावित वर्किंग कैपिटल और टर्म लोन फैसिलिटी के लिए कारपोरेट गारंटी जारी.

(डिस्क्लेमर: शेयर बाजार में निवेश जोखिम के अधीन है. 'BW हिंदी' इसकी कोई जिम्मेदारी नहीं लेता. सोच-समझकर, अपने विवेक के आधार पर और किसी सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह के बाद ही निवेश करें, अन्यथा आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है).


टैग्स
सम्बंधित खबरें

JSW Infra का ₹7,503 करोड़ का QIP लॉन्च, विस्तार और कर्ज घटाने पर कंपनी का बड़ा दांव

फंड जुटाने की इस योजना में 6,555 करोड़ रुपये के नए इक्विटी शेयर जारी किए जाएंगे, जबकि 947.7 करोड़ रुपये के शेयर प्रमोटर समूह की ओर से ऑफर फॉर सेल (OFS) के जरिए बेचे जाएंगे.

4 minutes ago

₹4.38 लाख करोड़ का बजट, 'विकसित बांग्ला' पर बड़ा दांव, इंफ्रास्ट्रक्चर और उद्योग को मिलेगी रफ्तार

राज्य सरकार 'पश्चिम बंगाल निवेश ढांचा' लागू करने की तैयारी में है, जिसके तहत औद्योगिक क्लस्टरों और कॉरिडोर के जरिए निवेश आकर्षित किया जाएगा.

1 hour ago

कमजोर मॉनसून से बढ़ सकती है महंगाई की मार, आर्थिक विकास की रफ्तार पर भी मंडरा रहा खतरा: RBI

आरबीआई की डिप्टी गवर्नर पूनम गुप्ता की अगुवाई में तैयार रिपोर्ट में कहा गया है कि कमजोर मॉनसून कृषि उत्पादन, खाद्य कीमतों और आर्थिक गतिविधियों पर असर डाल सकता है.

3 hours ago

क्रेड के संस्थापक कुणाल शाह मेटा से जुड़े, व्हाट्सऐप के ग्लोबल हेड की जिम्मेदारी संभालेंगे

Meta ने CRED में किया बड़ा निवेश, कंपनी की वैल्यू 4.5 अरब डॉलर पहुंची

3 hours ago

सोमवार की तेजी के बाद आज कैसा रहेगा बाजार का मूड? जानें किन स्टॉक्स पर रखें नजर

सोमवार को BSE सेंसेक्स 291 अंक की बढ़त के साथ 77,094 के स्तर पर बंद हुआ, जबकि NSE निफ्टी 24,100 के ऊपर 24,103 अंक पर बंद हुआ.

3 hours ago


बड़ी खबरें

SKF India में बड़ा नेतृत्व बदलाव, मानसा नागराजू बनीं IT और डिजिटलीकरण प्रमुख

मानसा नागराजू, भारत, दक्षिण-पूर्व एशिया और मध्य पूर्व क्षेत्र की डिजिटल रणनीति संभालेंगी.

1 hour ago

JSW Infra का ₹7,503 करोड़ का QIP लॉन्च, विस्तार और कर्ज घटाने पर कंपनी का बड़ा दांव

फंड जुटाने की इस योजना में 6,555 करोड़ रुपये के नए इक्विटी शेयर जारी किए जाएंगे, जबकि 947.7 करोड़ रुपये के शेयर प्रमोटर समूह की ओर से ऑफर फॉर सेल (OFS) के जरिए बेचे जाएंगे.

4 minutes ago

KCC के नियमों में बड़ा बदलाव: 2 लाख रुपये तक बिना गारंटी मिलेगा लोन, किसानों को राहत

RBI ने किसान क्रेडिट कार्ड के नियम बदले, फसल अवधि से लेकर लोन सीमा तक कई अहम बदलाव 1 जनवरी 2027 से लागू होंगे.

23 minutes ago

₹4.38 लाख करोड़ का बजट, 'विकसित बांग्ला' पर बड़ा दांव, इंफ्रास्ट्रक्चर और उद्योग को मिलेगी रफ्तार

राज्य सरकार 'पश्चिम बंगाल निवेश ढांचा' लागू करने की तैयारी में है, जिसके तहत औद्योगिक क्लस्टरों और कॉरिडोर के जरिए निवेश आकर्षित किया जाएगा.

1 hour ago

कमजोर मॉनसून से बढ़ सकती है महंगाई की मार, आर्थिक विकास की रफ्तार पर भी मंडरा रहा खतरा: RBI

आरबीआई की डिप्टी गवर्नर पूनम गुप्ता की अगुवाई में तैयार रिपोर्ट में कहा गया है कि कमजोर मॉनसून कृषि उत्पादन, खाद्य कीमतों और आर्थिक गतिविधियों पर असर डाल सकता है.

3 hours ago