✕

होम / बिजनेस / UPI से खरीदारी होगी और सस्ती, क्रेडिट कार्ड पर बढ़ सकता है खर्च, जानें पूरी डिटेल

UPI से खरीदारी होगी और सस्ती, क्रेडिट कार्ड पर बढ़ सकता है खर्च, जानें पूरी डिटेल

भारत सरकार एक नई योजना लेकर आ रही है, जिसमें UPI यूजर्स को छूट मिल सकती है. वहीं, क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर पूरा पैसा देना पड़ सकता है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

सरकार एक नई योजना पर काम कर रही है, जिसके तहत यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस (UPI) से खरीदारी करने पर उपभोक्ताओं को सीधा फायदा मिल सकता है. वहीं, क्रेडिट कार्ड से पेमेंट करने वालों को अधिक भुगतान करना पड़ सकता है. इस योजना का मकसद यूपीआई की लागत-मुक्त प्रणाली का लाभ ग्राहकों तक पहुंचाना है. उपभोक्ता मामलों का मंत्रालय इस दिशा में पहल कर रहा है. आइए इस योजना के बारे में विस्तार से जानते हैं.

जून में हो सकती है मीटिंग

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार मंत्रालय जल्द ही उद्योग के प्रमुख हितधारकों जैसे ई-कॉमर्स कंपनियों, बैंकों और भारतीय राष्ट्रीय भुगतान निगम (NPCI) के साथ बैठक कर सकता है. यह मीटिंग जून में होने की संभावना है. योजना फिलहाल शुरुआती चरण में है.

क्रेडिट कार्ड बनाम यूपीआई

वर्तमान में, अगर कोई ग्राहक 100 रुपये का सामान क्रेडिट कार्ड से खरीदता है, तो दुकानदार को केवल 98 रुपये ही मिलते हैं. कारण यह है कि 2% तक की मर्चेंट डिस्काउंट रेट (MDR) बैंक या पेमेंट नेटवर्क (जैसे Visa या MasterCard) को जाती है. अधिकतर दुकानदार यह चार्ज खुद वहन करते हैं. इसके उलट, यूपीआई ट्रांजेक्शन पर कोई MDR शुल्क नहीं लगता. इसका मतलब है कि 100 रुपये के सामान पर दुकानदार को पूरे 100 रुपये मिलते हैं. सरकार चाहती है कि इसी अंतर को उपभोक्ता लाभ के रूप में इस्तेमाल किया जाए.

नई योजना में कैसे मिलेगा लाभ?

सरकार की प्रस्तावित योजना के तहत अगर आप यूपीआई से पेमेंट करते हैं, तो संभव है आपको 100 रुपये के सामान पर केवल 98 रुपये ही देने हों. वहीं, अगर वही सामान आप क्रेडिट कार्ड से खरीदते हैं, तो आपको 100 रुपये चुकाने होंगे. इस तरह यूपीआई यूजर्स को 2 रुपये तक की सीधी छूट मिल सकती है.

डिजिटल पेमेंट में यूपीआई का दबदबा

पिछले वित्त वर्ष 2024-25 में यूपीआई के ज़रिए कुल 185 अरब ट्रांजेक्शन हुए, जिनकी कुल वैल्यू 260.56 लाख करोड़ रुपये रही. पिछले तीन वर्षों में 26 करोड़ नए यूजर्स और 5.5 करोड़ नए दुकानदार यूपीआई से जुड़े. वर्ष 2024 तक 45 करोड़ से अधिक लोग यूपीआई का उपयोग कर चुके थे.

डिजिटल पेमेंट को और प्रोत्साहन

सरकार का लक्ष्य है कि यूपीआई को और अधिक लोकप्रिय बनाया जाए, जिससे डिजिटल लेनदेन में तेजी आए. हालांकि, अब निगाहें इस पर टिकी हैं कि ई-कॉमर्स कंपनियां, दुकानदार और बैंक इस प्रस्तावित योजना पर क्या प्रतिक्रिया देते हैं.

टैग्स
सम्बंधित खबरें

टाटा संस के पुनर्गठन की तैयारी, NBFC और CIC ढांचे से बाहर निकलने की योजना

टाटा ट्रस्ट्स ने टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स सिस्टम्स सॉल्यूशंस और टाटा कंसल्टिंग इंजीनियर्स का टाटा संस में विलय करने का प्रस्ताव रखा है. पुनर्गठन के बाद टाटा संस को गैर-सूचीबद्ध निजी कंपनी के रूप में बनाए रखने का रास्ता साफ हो सकता है.

2 hours ago

डिफेंस सेक्टर की Tonbo Imaging के IPO को सेबी की मंजूरी, OFS के जरिए बिकेंगे 1.81 करोड़ शेयर

कंपनी के IPO में 18,085,246 इक्विटी शेयर तक की बिक्री की जाएगी. प्रत्येक शेयर का फेस वैल्यू 2 रुपये है. OFS के तहत प्रमोटर शेयर बेचने वाले शेयरधारक, प्रमोटर ग्रुप का एक शेयरधारक और निवेशक शेयरधारक अपनी हिस्सेदारी बेचेंगे.

3 hours ago

UPI चार्ज पर सुप्रीम कोर्ट की तत्काल रोक से इनकार, केंद्र-NPCI से 4 हफ्ते में मांगा जवाब

सुप्रीम कोर्ट के इस फैसले का मतलब है कि फिलहाल 15 अक्टूबर से लागू होने वाली प्रस्तावित चार्ज व्यवस्था पर कोई अंतरिम रोक नहीं है. इस मामले में अदालत ने 2,000 रुपये से अधिक के चुनिंदा व्यापारी यूपीआई भुगतानों पर लगाए जाने वाले शुल्क की वैधता को चुनौती देने वाली याचिका पर सुनवाई की.

7 hours ago

पर्यटन के लिए राष्ट्रीय डिजिटल ढांचा शुरू, 2028 तक 23 हजार अनुभव और होमस्टे डिजिटल नेटवर्क से जुड़ेंगे

राष्ट्रीय डिजिटल पर्यटन ढांचा पर्यटन मंत्रालय और ONDC मिलकर विकसित कर रहे हैं. इसके जरिए अलग-अलग जगहों पर बिखरी पर्यटन सेवाओं को साझा डिजिटल बुनियादी ढांचे से जोड़ा जाएगा.

9 hours ago

तेलंगाना-आंध्र प्रदेश में बढ़ा MF निवेश, AUM 2.95 लाख करोड़ रुपये पहुंचा; 25% निवेशक महिलाएं

देश के कुल म्युचुअल फंड एसेट्स में तेलंगाना की हिस्सेदारी करीब 2.5 फीसदी रही. राज्य में कुल फोलियो की संख्या 82.24 लाख रही, जो देशभर के कुल म्युचुअल फंड फोलियो का करीब 2.9 फीसदी है.

9 hours ago

बड़ी खबरें

टाटा संस के पुनर्गठन की तैयारी, NBFC और CIC ढांचे से बाहर निकलने की योजना

टाटा ट्रस्ट्स ने टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स सिस्टम्स सॉल्यूशंस और टाटा कंसल्टिंग इंजीनियर्स का टाटा संस में विलय करने का प्रस्ताव रखा है. पुनर्गठन के बाद टाटा संस को गैर-सूचीबद्ध निजी कंपनी के रूप में बनाए रखने का रास्ता साफ हो सकता है.

2 hours ago

टैक्सपेयर्स को बड़ी राहत, CBDT ने बढ़ाई ITR और टैक्स ऑडिट की डेडलाइन

CBDT के फैसले के बाद असेसमेंट ईयर 2026-27 के लिए टैक्स ऑडिट रिपोर्ट दाखिल करने की अंतिम तारीख 30 सितंबर 2026 से बढ़ाकर 21 अक्टूबर 2026 कर दी गई है.

4 hours ago

UPI चार्ज पर सुप्रीम कोर्ट की तत्काल रोक से इनकार, केंद्र-NPCI से 4 हफ्ते में मांगा जवाब

सुप्रीम कोर्ट के इस फैसले का मतलब है कि फिलहाल 15 अक्टूबर से लागू होने वाली प्रस्तावित चार्ज व्यवस्था पर कोई अंतरिम रोक नहीं है. इस मामले में अदालत ने 2,000 रुपये से अधिक के चुनिंदा व्यापारी यूपीआई भुगतानों पर लगाए जाने वाले शुल्क की वैधता को चुनौती देने वाली याचिका पर सुनवाई की.

7 hours ago

डिफेंस सेक्टर की Tonbo Imaging के IPO को सेबी की मंजूरी, OFS के जरिए बिकेंगे 1.81 करोड़ शेयर

कंपनी के IPO में 18,085,246 इक्विटी शेयर तक की बिक्री की जाएगी. प्रत्येक शेयर का फेस वैल्यू 2 रुपये है. OFS के तहत प्रमोटर शेयर बेचने वाले शेयरधारक, प्रमोटर ग्रुप का एक शेयरधारक और निवेशक शेयरधारक अपनी हिस्सेदारी बेचेंगे.

3 hours ago

नॉर्थ स्टार रिन्यूएबल एनर्जी ने शिवानंद निम्बार्गी को एमडी और सीईओ नियुक्त किया

शिवानंद निम्बार्गी को ऊर्जा, परिवहन और बुनियादी ढांचा क्षेत्रों में तीन दशक से अधिक का अनुभव है. वह इससे पहले अयाना रिन्यूएबल पावर के प्रबंध निदेशक और सीईओ रह चुके हैं.

7 hours ago