होम / बिजनेस / Amazon से शॉपिंग करने वालों के लिए बुरी खबर, अब इस तरह कटेगी जेब 

Amazon से शॉपिंग करने वालों के लिए बुरी खबर, अब इस तरह कटेगी जेब 

दुनिया के दिग्गज ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म अमेजन ने कुछ कैटेगरी के प्रोडक्ट्स के लिए सेलर्स फीस में इजाफा कर दिया है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

यदि आप अमेजन (Amazon) पर शॉपिंग करते हैं, तो आपके लिए बुरी खबर है. दिग्गज ई-कॉमर्स कंपनी अमेजन सेलर्स फीस (Sellers Fees) में इजाफा करने जा रही है. ये इजाफा इलेक्ट्रॉनिक्स, ब्यूटी, परिधान, आईवियर, फार्मास्यूटिकल्स, होम और पेट्स सहित कई कैटेगरीज के सेलर्स के लिए किया गया है. इसका सीधा असर ग्राहकों की जेब पर भी पड़ेगा, क्योंकि उत्पादों की कीमत बढ़ सकती हैं.

इस तरह बढ़ेगी कीमत
मीडिया रिपोर्ट्स में बताया गया है कि 31 मई से अमेजन इंडिया पर इलेक्ट्रॉनिक्स से लेकर दवाओं तक कई प्रमुख श्रेणियों के लिए विक्रेता शुल्क यानी सेलर्स फीस बढ़ जाएगी. एक्सपर्ट्स मानते हैं कि इस बढ़ोतरी से इस ऑनलाइन शॉपिंग प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट्स और अधिक महंगे सकते हैं, क्योंकि सेलर्स इस बढ़ी हुई फीस ग्राहकों से वसूलेंगे. इसके अलावा, प्रोडक्ट के रिटर्न को लेकर भी प्लेटफॉर्म की फीस में काफी वृद्धि की जाएगी.

इतना हो गया इजाफा
ओवर-द-काउंटर दवाओं के लिए सेलर्स फीस 500 रुपए या उससे कम कीमत वाले प्रोडक्ट्स पर 5.5% से बढ़ाकर 12% कर दी गई है. वहीं, 500 रुपए से ज्यादा कीमत वाले उत्पादों पर इसे 15% कर दिया गया है. वहीं, अमेजन ने वॉल पेंट, टूल्स, इनवर्टर और बैटरी जैसी कुछ कैटेगरीज के लिए सेलर्स फीस में कमी भी है. अब देखने वाली बात ये होगी कि क्या इन आइटम्स की कीमतों में कोई कमी आती है? बता दें कि सेलर्स फीस वह कमीशन है, जो Amazon विक्रेताओं से उनके उत्पादों को अपने प्लेटफॉर्म पर बेचने के लिए लेता है. 

बढ़ जाएगी इनकम
वहीं, ब्यूटी प्रोडक्ट्स वर्टिकल में, जिसमें हेयरकेयर, बाथ और शॉवर जैसे सेगमेंट शामिल हैं, 300 रुपए से कम के उत्पादों के लिए फीस को बढ़ाकर 8.5 प्रतिशत कर दिया गया है. पहले अमेजन 500 से कम या उसके बराबर कीमत के उत्पादों के लिए 7% फीस वसूलता था. इसी तरह, अपैरल यानी कपड़ों की कैटेगरी में सेलर्स फीस को 19% से बढ़ाकर सीधे 22.5 प्रतिशत किया गया है. गौरतलब है कि Amazon इस समय अपने प्रॉफिट और अर्निंग पर ज्यादा जोर दे रही है. Sellers Fees बढ़ाकर कंपनी को अपनी आय में इजाफे की उम्मीद है.

टैग्स
सम्बंधित खबरें

Shiprocket IPO: ₹1,618 करोड़ का पब्लिक इश्यू 12 अगस्त से खुलेगा, ₹92-97 तय हुआ प्राइस बैंड

कंपनी इस फंड का इस्तेमाल टेक्नोलॉजी प्लेटफॉर्म को मजबूत करने, मार्केटिंग, कर्ज चुकाने और रणनीतिक अधिग्रहण के लिए करेगी.

31 minutes ago

भारत के स्टील सेक्टर की मजबूत शुरुआत, अप्रैल-जुलाई में उत्पादन और खपत दोनों बढ़े; आयात में भी बड़ा उछाल

वित्त वर्ष 2026-27 के पहले चार महीनों में कच्चे इस्पात का उत्पादन 2.6% बढ़कर 5.63 करोड़ टन पहुंचा, जबकि तैयार इस्पात की खपत 7.8% बढ़ी.

40 minutes ago

LIC के 31,500 करोड़ रुपये के OFS ने चौंकाए बैंकर, सरकार ने रिकॉर्ड समय में पूरी की सबसे बड़ी हिस्सेदारी बिक्री

इस हिस्सेदारी बिक्री के जरिए LIC ने मई 2027 की तय समयसीमा से काफी पहले 10% न्यूनतम सार्वजनिक शेयरधारिता की अनिवार्य शर्त भी पूरी कर ली.

47 minutes ago

बजाज जनरल इंश्योरेंस और Swiss Re की बड़ी साझेदारी, भारत में कमर्शियल इंश्योरेंस को मिलेगा बढ़ावा

इस साझेदारी के तहत हाई-टेक, मैन्युफैक्चरिंग और अंतरराष्ट्रीय कारोबार करने वाली भारतीय कंपनियों के लिए विशेष बीमा समाधान विकसित किए जाएंगे.

2 hours ago

ZEE ने Serie A समेत इटली की प्रमुख फुटबॉल लीग्स के एक्सक्लूसिव मीडिया राइट्स हासिल किए

इस समझौते के तहत भारत के अलावा बांग्लादेश, श्रीलंका, नेपाल, भूटान, अफगानिस्तान और मालदीव में भी इन प्रतिष्ठित फुटबॉल प्रतियोगिताओं का प्रसारण और डिजिटल स्ट्रीमिंग ZEE के पास होगी.

5 hours ago

बड़ी खबरें

LIC के 31,500 करोड़ रुपये के OFS ने चौंकाए बैंकर, सरकार ने रिकॉर्ड समय में पूरी की सबसे बड़ी हिस्सेदारी बिक्री

इस हिस्सेदारी बिक्री के जरिए LIC ने मई 2027 की तय समयसीमा से काफी पहले 10% न्यूनतम सार्वजनिक शेयरधारिता की अनिवार्य शर्त भी पूरी कर ली.

47 minutes ago

Shiprocket IPO: ₹1,618 करोड़ का पब्लिक इश्यू 12 अगस्त से खुलेगा, ₹92-97 तय हुआ प्राइस बैंड

कंपनी इस फंड का इस्तेमाल टेक्नोलॉजी प्लेटफॉर्म को मजबूत करने, मार्केटिंग, कर्ज चुकाने और रणनीतिक अधिग्रहण के लिए करेगी.

31 minutes ago

भारत के स्टील सेक्टर की मजबूत शुरुआत, अप्रैल-जुलाई में उत्पादन और खपत दोनों बढ़े; आयात में भी बड़ा उछाल

वित्त वर्ष 2026-27 के पहले चार महीनों में कच्चे इस्पात का उत्पादन 2.6% बढ़कर 5.63 करोड़ टन पहुंचा, जबकि तैयार इस्पात की खपत 7.8% बढ़ी.

40 minutes ago

सोने में 6-8% की गिरावट के बाद आएगी बड़ी तेजी! MOFSL ने 12-15 महीनों में 5,500 डॉलर का दिया लक्ष्य

ब्रोकरेज का अनुमान है कि मौजूदा स्तर से सोने में 6-8 फीसदी की गिरावट आ सकती है. इसके बाद कीमतें पहले 4,800 डॉलर प्रति औंस और फिर 12-15 महीनों में 5,500 डॉलर प्रति औंस से ऊपर पहुंच सकती हैं.