होम / बिजनेस / अब Bill के नाम पर Mobile नंबर नहीं मांग सकता दुकानदार

अब Bill के नाम पर Mobile नंबर नहीं मांग सकता दुकानदार

ग्राहकों की तरफ से लगातार मिल रहीं शिकायतों को ध्यान में रखते हुए सरकार ने दुकानदारों को सख्त निर्देश दिए हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

आपने अक्सर नोटिस किया होगा कि शॉपिंग मॉल आदि में अधिकतर दुकानदार बिल बनाते समय आपका फोन नंबर मांगते हैं. कुछ स्टोर्स प्रिंटेड बिल देने के बजाए आपके मोबाइल नंबर पर ही बिल भेजते हैं. कई बार न चाहते हुए भी आपको अपना नंबर देना पड़ता है, लेकिन अब आपको ऐसा करने की जरूरत नहीं पड़ेगी. क्योंकि सरकार ने निर्देश दिया है कि दुकानदार ग्राहक पर मोबाइल नंबर देने के लिए दबाव नहीं डाल सकते.

अब नहीं डाल पाएंगे दबाव
हमारे मोबाइल नंबर से बैंक या दूसरे अकाउंट सहित पर्सनल डेटा जुड़ा होता है. ऐसे में हर जगह उसे शेयर करना खतरनाक भी हो सकता है. इसी को ध्यान में रखते हुए उपभोक्ता मामलों के मंत्रालय ने दुकानदारों से किसी भी तरह की सेवाएं देने के लिए ग्राहकों से निजी जानकारी या मोबाइल नंबर लेने पर जोर नहीं देने का निर्देश दिया है. मंत्रालय ने स्पष्ट किया है कि यदि ग्राहक फोन नंबर देने में सहज नहीं है, तो उस पर इसके लिए दबाव न डाला जाए. साथ ही मंत्रालय ने लोगों से भी कहा है कि वो ऐसी जगहों पर अपना नंबर शेयर न करें.

धोखाधड़ी के कई मामले 
दरअसल, ग्राहकों की ओर से लगातार शिकायतें मिल रही थीं कि रिटेल विक्रेता बिल के लिए कांटेक्ट नंबर मांगते हैं और नहीं देने पर को बिल न मिलने की धमकी देते हैं. जबकि उपभोक्ता संरक्षण अधिनियम के तहत यह मांग पूरी तरह से अनुचित है. ऐसे कई मामले सामने आए हैं जहां फोन और वॉट्सएप मैसेज के जरिए धोखाधड़ी को अंजाम दिया गया है. साइबर क्रिमिनल कांटेक्ट नंबर के माध्यम से यूजर्स के अकाउंट्स हैक करने में माहिर होते हैं. इसलिए मोबाइल नंबर शेयर करना लोगों को भारी पड़ सकता है. इसी को ध्यान में रखते हुए उपभोक्ता मामलों के मंत्रालय ने एडवाइजरी जारी की है. 

एक्सपर्ट्स ने किया स्वागत
साइबर एक्सपर्ट्स ने सरकार के इस कदम का स्वागत किया है. उनका मानना है कि इससे ग्राहकों के धोखाधड़ी का शिकार बनने की आशंका कम होगी. एक्सपर्ट्स का कहना है कि कई बार मॉल या दुकानों पर बिल के लिए ग्राहकों को मोबाइल नंबर शेयर करना होता है. लेकिन अमूमन ऐसी जगहों पर कस्टमर्स के नंबरों की सुरक्षा की कोई व्यवस्था नहीं होती, लिहाजा नंबर साइबर अपराधियों के हाथों में पहुंचने की आशंका बनी रहती है. ये अपराधी ठग लकी ड्रा या किसी और बहाने से ग्राहक को अपना जाल में फंसा लेते हैं और फिर धोखाधड़ी को अंजाम देते हैं.

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

नंद किशोर गोयनका के विचार सदैव जीवित रहेंगे, उनकी सेवा की विरासत पीढ़ियों को प्रेरित करेगी: मनोहर लाल खट्टर

केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर, कई मंत्री, उद्योगपति, संत और हजारों लोगों ने नंद किशोर गोयनका को श्रद्धांजलि अर्पित की.

6 hours ago

अब जहाज निर्माण सेक्टर में उतरेगा टाटा ग्रुप, केरल में 10,000 करोड़ रुपये के मेगा निवेश की तैयारी

केरल के मुख्यमंत्री वी. डी. सतीसन ने एक इंटरव्यू में बताया है कि टाटा ग्रुप ने राज्य में शिपबिल्डिंग यूनिट लगाने का प्रस्ताव दिया है.

7 hours ago

कच्चे तेल में उछाल के बीच सरकार का बड़ा फैसला, डीजल और ATF पर बढ़ा विंडफॉल टैक्स

सरकार ने पेट्रोल के निर्यात पर लगने वाली एक्सपोर्ट ड्यूटी में राहत देते हुए इसे 4 रुपये प्रति लीटर से घटाकर 2.5 रुपये प्रति लीटर कर दिया है. यह बदलाव वैश्विक तेल बाजार की मौजूदा परिस्थितियों को देखते हुए किया गया है.

10 hours ago

सेमीकंडक्टर सेक्टर में सरकार का बड़ा दांव, ₹1.27 लाख करोड़ की नई योजना को कैबिनेट की मंजूरी

नई योजना के तहत सेमीकंडक्टर उपकरण, विशेष रसायन, गैस और सामग्री बनाने वाली कंपनियों को भारत में विनिर्माण इकाइयां लगाने पर परियोजना लागत का 30% तक सीधा प्रोत्साहन मिलेगा.

10 hours ago

कल बाजार में लौटी रौनक, आज Q1 नतीजे और ग्लोबल संकेत तय करेंगे सेंसेक्स-निफ्टी की चाल

बुधवार को सेंसेक्स 130.49 अंक यानी 0.17% की तेजी के साथ 77,185.43 पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 26.45 अंक यानी 0.11% चढ़कर 24,078.50 के स्तर पर बंद हुआ था.

10 hours ago


बड़ी खबरें

प्रॉपर्टी और सोना बेचने वालों को राहत, CBDT ने बढ़ाया कॉस्ट इन्फ्लेशन इंडेक्स; ऐसे घटेगा LTCG टैक्स

CBDT आयकर अधिनियम, 1961 के तहत हर साल कॉस्ट इन्फ्लेशन इंडेक्स अधिसूचित करता है. इसका उद्देश्य महंगाई के प्रभाव को ध्यान में रखते हुए पूंजीगत लाभ (Capital Gain) की सही गणना करना है.

3 hours ago

AI से लेकर सेमीकंडक्टर तक साझेदारी होगी मजबूत, भारत-EU ने टेक और ट्रेड सहयोग बढ़ाने पर बनाई नई रणनीति

स्ट्रैटेजिक टेक्नोलॉजीज वर्किंग ग्रुप के तहत भारत और EU संयुक्त आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) रोडमैप तैयार करेंगे. दोनों पक्ष जिम्मेदार AI के विकास और नियमन पर मिलकर काम करेंगे, जिसमें स्वास्थ्य क्षेत्र को प्राथमिकता दी जाएगी.

2 hours ago

RBI का नया ड्राफ्ट: बैंकों और NBFC को डेटा जोखिम प्रबंधन के लिए बनानी होगी मजबूत व्यवस्था

RBI का मानना है कि इस व्यवस्था को प्रभावी ढंग से लागू करने के लिए बैंकों और NBFC को अपने डेटा इंफ्रास्ट्रक्चर और डेटा मैनेजमेंट सिस्टम को पहले से मजबूत करना होगा.

4 hours ago

महादेव बेटिंग ऐप केस: स्काईएक्सचेंज की कमाई से हुई थी Ebix डील? ED का बड़ा दावा

जांच एजेंसी का कहना है कि अवैध धन को विदेशी पोर्टफोलियो निवेश, प्रत्यक्ष विदेशी निवेश, विदेशी मुद्रा परिवर्तनीय बॉन्ड, क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल प्लेसमेंट और अन्य विदेशी निवेश माध्यमों के जरिए भारत में लाया गया.

6 hours ago

अब जहाज निर्माण सेक्टर में उतरेगा टाटा ग्रुप, केरल में 10,000 करोड़ रुपये के मेगा निवेश की तैयारी

केरल के मुख्यमंत्री वी. डी. सतीसन ने एक इंटरव्यू में बताया है कि टाटा ग्रुप ने राज्य में शिपबिल्डिंग यूनिट लगाने का प्रस्ताव दिया है.

7 hours ago