✕

होम / बिजनेस / रतन टाटा की वसीयत में चौंकाने वाला खुलासा: 500 करोड़ रुपये एक अज्ञात शख्स के नाम

रतन टाटा की वसीयत में चौंकाने वाला खुलासा: 500 करोड़ रुपये एक अज्ञात शख्स के नाम

रतन टाटा के पास टाटा ग्रुप की होल्डिंग कंपनी टाटा संस में 0.83% की हिस्सेदारी थी, और उनकी कुल संपत्ति लगभग 8,000 करोड़ रुपये के आस-पास मानी जाती है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

दिवंगत रतन टाटा की वसीयत ने सबको चौंका दिया है. हाल ही में उनकी वसीयत के खुलासे ने टाटा परिवार और टाटा समूह के अंदर खलबली मचा दी है. रतन टाटा ने अपनी संपत्ति का एक तिहाई हिस्सा, यानी करीब 500 करोड़ रुपये, एक ऐसे व्यक्ति को दिया है जिसे ज्यादातर लोग जानते तक नहीं हैं. इस व्यक्ति का नाम मोहिनी मोहन दत्ता है, जो जमशेदपुर के रहने वाले हैं और ट्रैवल सेक्टर में काम करते हैं. तो आइए इनके बारे में विस्तार से जानते हैं?

मोहिनी मोहन दत्ता का परिचय

मोहिनी मोहन दत्ता का परिवार 'Stallion' नामक ट्रैवल एजेंसी चलाता था, जिसे 2013 में ताज सर्विसेज में विलय किया गया। ताज सर्विसेज, ताज ग्रुप ऑफ होटल्स का हिस्सा है. दत्ता परिवार की स्टैलियन में 80% हिस्सेदारी थी, जबकि 20% हिस्सेदारी टाटा इंडस्ट्रीज के पास थी. इसके अलावा, दत्ता टीसी ट्रैवल सर्विसेज के डायरेक्टर भी रहे हैं, जो थॉमस कुक से जुड़ी एक कंपनी थी

रतन टाटा और मोहिनी दत्ता के रिश्ते

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार रतन टाटा के करीबी लोग बताते हैं कि मोहिनी मोहन दत्ता उनके पुराने साथी थे और उनके परिवार के लोग भी उन्हें जानते थे. इस संबंध में दत्ता ने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी. रतन टाटा की वसीयत के एग्जीक्यूटर्स में उनकी सौतेली बहनें शिरीन और डीना जेजीभॉय भी शामिल हैं, लेकिन उन्होंने भी इस मामले पर कोई टिप्पणी नहीं की. एक अन्य एग्जीक्यूटर डेरियस खंबाटा और मेहली मिस्त्री ने भी इस पर कुछ नहीं कहा है.

दत्ता का टाटा परिवार से संबंध

मोहिनी दत्ता की दो बेटियाँ हैं, जिनमें से एक ने 2024 तक टाटा ट्रस्ट्स में नौ साल तक काम किया था. दत्ता ने एक बार मीडिया को बताया था कि वह रतन टाटा से पहली बार जमशेदपुर के डीलर्स हॉस्टल में मिले थे, जब रतन टाटा 24 साल के थे. उन्होंने बताया कि रतन टाटा ने उनकी मदद की और उन्हें आगे बढ़ने का अवसर दिया. दत्ता ने यह भी दावा किया था कि वह 60 साल से एक-दूसरे को जानते थे.

रतन टाटा की वसीयत और दान

रतन टाटा ने अपनी अधिकांश संपत्ति को दान के लिए छोड़ा है. इसके साथ ही, उन्होंने अपनी सौतेली बहनों के लिए भी कुछ रकम वसीयत में छोड़ी है. सूत्रों के अनुसार, उनकी सौतेली बहनों ने भी अपनी हिस्सेदारी दान करने की इच्छा जताई है. इस खुलासे ने टाटा ग्रुप में गहरी चर्चा पैदा की है. कानूनी विशेषज्ञों का मानना है कि संपत्ति के बंटवारे की बारीकी से जांच की जाएगी.

रतन टाटा की संपत्ति 

रतन टाटा के पास टाटा ग्रुप की होल्डिंग कंपनी टाटा संस में 0.83% की हिस्सेदारी थी, और उनकी कुल संपत्ति लगभग 8,000 करोड़ रुपये के आस-पास मानी जाती है. हालांकि, उनकी वास्तविक संपत्ति कहीं अधिक हो सकती है, जिसमें फेरारी और मसेराती जैसी लग्जरी कारें, महंगी पेंटिंग्स, स्टार्टअप्स में निवेश और अन्य निजी निवेश शामिल हैं. रतन टाटा ने अपने व्यक्तिगत निवेश के लिए RNT एसोसिएट्स नामक वीकल भी स्थापित किया था, जिसमें वित्त वर्ष 2023 तक 186 करोड़ रुपये का निवेश था.
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

भारत में फिर मजबूत होंगे देसी मोबाइल ब्रांड, सरकार देगी ₹5,000 करोड़ का प्रोत्साहन

स्मार्टफोन बाजार में चीनी कंपनियों के दबदबे के बीच सरकार भारतीय मोबाइल ब्रांडों को मजबूत करने की तैयारी कर रही है. ₹62,500 करोड़ की मोबाइल फोन विनिर्माण योजना में करीब ₹5,000 करोड़ भारतीय कंपनियों के लिए रखे गए हैं.

11 hours ago

IPO बाजार में रिकॉर्ड तेजी, 6 महीने में 78 कंपनियों ने जुटाए ₹94,205 करोड़

अप्रैल-सितंबर 2026 के दौरान मेनबोर्ड आईपीओ के जरिए कंपनियों की फंड जुटाने की रफ्तार तेज रही. इस दौरान 78 कंपनियों ने ₹94,205 करोड़ जुटाए, जो पिछले साल की समान अवधि के मुकाबले 35 फीसदी अधिक है.

14 hours ago

चंद्रशेखरन और वेंणु श्रीनिवासन के बीच टीवीएस से जुड़ा दूसरा सौदा टाटा संस बोर्ड के समक्ष नहीं रखा गया: रिपोर्ट

टाटा संस के चेयरमैन एन. चंद्रशेखरन के परिवार की कंपनी कर्नाटक में 330 करोड़ रुपये के औद्योगिक पार्क की योजना बना रही है. यहां टीवीएस मोटर और उसके टियर-1 आपूर्तिकर्ताओं के लिए ऑटो कंपोनेंट्स बनाए जाने हैं.

15 hours ago

त्योहारी सीजन से पहले निसान की बड़ी छलांग, घरेलू बिक्री में 100% उछाल

निसान मोटर इंडिया ने सितंबर 2026 में घरेलू बाजार में 3,300 वाहनों की थोक बिक्री दर्ज की, जो पिछले साल के इसी महीने के मुकाबले 100 प्रतिशत अधिक है. कंपनी ने घरेलू और निर्यात बाजारों को मिलाकर सितंबर में कुल 10,025 वाहनों की थोक बिक्री की.

15 hours ago

दूसरी तिमाही में 7.3% रह सकती है भारत की विकास दर, पहली तिमाही से धीमी होगी रफ्तार

रिपोर्ट में कहा गया है कि पूंजीगत और बुनियादी ढांचा क्षेत्र से जुड़े सामान का उत्पादन निवेश गतिविधियों में मजबूती के संकेत दे रहा है.

19 hours ago


बड़ी खबरें

IPO बाजार में रिकॉर्ड तेजी, 6 महीने में 78 कंपनियों ने जुटाए ₹94,205 करोड़

अप्रैल-सितंबर 2026 के दौरान मेनबोर्ड आईपीओ के जरिए कंपनियों की फंड जुटाने की रफ्तार तेज रही. इस दौरान 78 कंपनियों ने ₹94,205 करोड़ जुटाए, जो पिछले साल की समान अवधि के मुकाबले 35 फीसदी अधिक है.

14 hours ago

भारत में फिर मजबूत होंगे देसी मोबाइल ब्रांड, सरकार देगी ₹5,000 करोड़ का प्रोत्साहन

स्मार्टफोन बाजार में चीनी कंपनियों के दबदबे के बीच सरकार भारतीय मोबाइल ब्रांडों को मजबूत करने की तैयारी कर रही है. ₹62,500 करोड़ की मोबाइल फोन विनिर्माण योजना में करीब ₹5,000 करोड़ भारतीय कंपनियों के लिए रखे गए हैं.

11 hours ago

CII की CBG कमेटी के को-चेयरमैन नियुक्त हुए वरुण कराड

यह नियुक्ति ऐसे समय हुई है जब सरकार ₹23,731 करोड़ के गोबरधन (GOBARdhan) ढांचे को लागू करने की दिशा में आगे बढ़ रही है.

14 hours ago

HDFC बैंक के पहले बाहरी CEO होंगे अनूप बागची, सामने होंगी ये 6 बड़ी प्राथमिकताएं

जैसे-जैसे अनूप बागची 27 अक्टूबर को एचडीएफसी बैंक की कमान संभालने की तैयारी कर रहे हैं, भरोसा बहाल करना, विकास और लाभप्रदता को मजबूत करना, ग्राहक अनुभव में सुधार करना और प्रतिभाओं को एक दिशा में लाना उनके शुरुआती एजेंडे को परिभाषित करेगा.

14 hours ago

सोना हुआ सस्ता, दिल्ली में 22 कैरेट का भाव ₹1.37 लाख के करीब, चांदी भी फिसली

इस साल जनवरी में घरेलू बाजार में चांदी की कीमत 4 लाख रुपये प्रति किलोग्राम के रिकॉर्ड स्तर तक पहुंच गई थी. मौजूदा भाव उस रिकॉर्ड स्तर से काफी नीचे है.

18 hours ago