होम / बिजनेस / शानदार सोमवार: Reliance के स्टॉक में तूफानी तेजी, मार्केट कैप में बड़ी छलांग 

शानदार सोमवार: Reliance के स्टॉक में तूफानी तेजी, मार्केट कैप में बड़ी छलांग 

शेयर बाजार सप्ताह के पहले कारोबारी दिन तेजी के साथ बंद हुआ. इस दौरान रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयरों में भी उछाल देखने को मिला.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

रिलायंस इंडस्ट्रीज (Reliance Industries) के निवेशकों के लिए आज का दिन बेहद अच्छा गया. कंपनी के शेयरों में करीब 7 प्रतिशत की तेजी देखने को मिली है. इसके साथ ही कंपनी का मार्केट कैप बढ़कर 19.50 लाख करोड़ रुपए के पार निकल गया है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, रिलायंस के शेयरों में यह तेजी ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के बाद आई है, जिसमें कहा गया है कि वॉल्ट डिज्नी (Walt Disney) की इंडिया यूनिट को खरीदने को लेकर रिलायंस (Reliance) के साथ चल रही बातचीत से उसके वैल्यूएशन में कमी आई है.

इस वजह से मिलेगा फायदा
रिपोर्ट के मुताबिक, कंबाइंड एंटिटी का लक्ष्य 11 अरब डॉलर का वैल्यूएशन करना है, जिसमें डिज्नी की 40% हिस्सेदारी और रिलायंस इंडस्ट्रीज के पास 51% हिस्सेदारी होगी. इस डील के फरवरी में फाइनल की संभावना है. रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि ZEE-Sony के बीच 10 अरब डॉलर के मर्जर डील टूटने से रिलायंस को फायदा मिलेगा, क्योंकि इस फील्ड का एक संभावित प्रमुख प्रतियोगी अब अस्तित्व में नहीं आएगा. वहीं, रिलायंस के तिमाही नतीजे घोषित होने के बाद कई ब्रोकरेज हाउस कंपनी के स्टॉक को लेकर बुलिश हैं. रिलायंस ने दिसंबर तिमाही में 17,265 करोड़ का नेट प्रॉफिट दर्ज किया है. 

ये भी पढ़ें - भारत आ रहे हैं दूसरी सबसे बड़ी मार्केट कैप वाली कंपनी के CEO, आखिर क्‍या है प्‍लान

स्टॉक पर ब्रोकरेज फर्म बुलिश
मीडिया रिपोर्ट्स में बताया गया है कि एलारा सिक्योरिटीज ने (Elara Securities) ने रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयर का टारगेट प्राइज बढ़ा दिया है. फर्म का कहना है कि रिलायंस के शेयर के 3354 रुपए तक जा सकते हैं. ब्रोकरेज फर्म ने पहले इसके लिए टारगेट प्राइज 3194 रुपए रखा था. वहीं, जेफ्फरीज ने भी रिलायंस के स्टॉक को खरीदने की सलाह देते हुए इसका Target Price 3125 रुपए निधारित किया है. इसी तरह, शेयरखान ने भी निवेशकों को रिलायंस के स्टॉक को BUY रेटिंग दी है. रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयरों की बात करें, तो यह आज 6.80% की तेजी के साथ 2,890.10 रुपए पर बंद हुए हैं.  बीते 5 दिनों में इसने 5.47% और एक महीने में 11.58% का रिटर्न दिया है.
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

भारत-इजरायल निवेश समझौता (BIA) हुआ लागू. दोनों देशों के बीच निवेश को मिलेगा नया बढ़ावा

यह समझौता दोनों देशों के बीच आर्थिक संबंधों को मजबूत करने और सीमा-पार निवेश को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है.

5 hours ago

RBI का बैंक ऑफ बड़ौदा पर बड़ा एक्शन, अधिक ब्याज वसूलने पर लगा 63.60 लाख रुपये का जुर्माना

केंद्रीय बैंक ने पाया कि बैंक ने कुछ लोन खातों में निर्धारित दर से अधिक ब्याज वसूला और KYC से जुड़े नियमों का भी पालन नहीं किया.

8 hours ago

DAC ने 52,000 करोड़ रुपये के रक्षा खरीद प्रस्तावों को दी मंजूरी, सेना की मारक क्षमता होगी और मजबूत

रक्षा मंत्रालय ने कहा कि इन सभी प्रस्तावों का उद्देश्य सशस्त्र बलों की युद्धक क्षमता को मजबूत करना है. साथ ही, इससे देश में विकसित हो रही अत्याधुनिक स्वदेशी रक्षा तकनीकों के विकास, उत्पादन और सैन्य सेवाओं में शामिल किए जाने को भी प्रोत्साहन मिलेगा.

8 hours ago

स्टील इंपोर्ट विवादों के समाधान की पहल, मंत्रालय ने 9 जुलाई को बुलाई ओपन हाउस बैठक

इस बैठक में स्टील आयात से जुड़े विभिन्न नियामकीय और प्रक्रियागत मुद्दों पर चर्चा की जाएगी.

9 hours ago

FTA, मैन्युफैक्चरिंग और डंपिंग पर फोकस, FY27 में निर्यात को मिलेगी नई रफ्तार: गोयल

वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने भरोसा जताया है कि वस्तु निर्यात में 16-17 फीसदी और सेवा निर्यात में 10-11 फीसदी की वृद्धि हो सकती है.

9 hours ago

बड़ी खबरें

भारत-इजरायल निवेश समझौता (BIA) हुआ लागू. दोनों देशों के बीच निवेश को मिलेगा नया बढ़ावा

यह समझौता दोनों देशों के बीच आर्थिक संबंधों को मजबूत करने और सीमा-पार निवेश को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है.

5 hours ago

FTA, मैन्युफैक्चरिंग और डंपिंग पर फोकस, FY27 में निर्यात को मिलेगी नई रफ्तार: गोयल

वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने भरोसा जताया है कि वस्तु निर्यात में 16-17 फीसदी और सेवा निर्यात में 10-11 फीसदी की वृद्धि हो सकती है.

9 hours ago

RBI का बैंक ऑफ बड़ौदा पर बड़ा एक्शन, अधिक ब्याज वसूलने पर लगा 63.60 लाख रुपये का जुर्माना

केंद्रीय बैंक ने पाया कि बैंक ने कुछ लोन खातों में निर्धारित दर से अधिक ब्याज वसूला और KYC से जुड़े नियमों का भी पालन नहीं किया.

8 hours ago

DAC ने 52,000 करोड़ रुपये के रक्षा खरीद प्रस्तावों को दी मंजूरी, सेना की मारक क्षमता होगी और मजबूत

रक्षा मंत्रालय ने कहा कि इन सभी प्रस्तावों का उद्देश्य सशस्त्र बलों की युद्धक क्षमता को मजबूत करना है. साथ ही, इससे देश में विकसित हो रही अत्याधुनिक स्वदेशी रक्षा तकनीकों के विकास, उत्पादन और सैन्य सेवाओं में शामिल किए जाने को भी प्रोत्साहन मिलेगा.

8 hours ago

इफको टोकियो जीआईसी ने अल्पना सिंह को पूर्णकालिक निदेशक (मार्केटिंग) नियुक्त किया

कंपनी ने अनुभवी बीमा क्षेत्र की विशेषज्ञ अल्पना सिंह को पूर्णकालिक निदेशक (मार्केटिंग) नियुक्त किया है. वह कंपनी की विकास रणनीति, ब्रांड सशक्तिकरण और ग्राहक जुड़ाव को नई दिशा देंगी.

8 hours ago