✕

होम / बिजनेस / जलते मुल्क को छोड़कर भागीं शेख हसीना ने की शॉपिंग, कहां से क्या खरीदा?

जलते मुल्क को छोड़कर भागीं शेख हसीना ने की शॉपिंग, कहां से क्या खरीदा?

बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना इस समय भारत में हैं. उनके ब्रिटेन में शरण पाने की योजना कामयाब होती नहीं दिख रही है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

बांग्लादेश में फैली अराजकता के बीच शेख हसीना को जान बचाने के लिए मुल्क छोड़कर भागना पड़ा है. फिलहाल वह भारत में हैं. उनके ब्रिटेन में शरण पाने की कोशिश कामयाब होती नजर नहीं आ रही है. इस बीच, अपना देश छोड़ने के बाद पूर्व प्रधानमंत्री ने पहली बार शॉपिंग की है. एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार,  शेख हसीना ने भारत में कुछ खरीदारी की है. 

कहां होगा ठिकाना?
बांग्लादेश की पूर्व पीएम शेख हसीना गाजियाबाद के हिंडन एयरबेस में मौजूद हैं. यहां उन्हें सेफ हाउस में ठहराया गया है. शेख हसीना अपने साथ केवल कुछ सूटकेस और बैग लेकर बांग्लादेश से निकली थीं. अभी यह स्पष्ट नहीं है कि वे भारत में कब तक रुकेंगी. इस बीच, शेख हसीना के शॉपिंग में कुछ वक्त गुजारने की खबर है. हालांकि, ये पता नहीं चल सका है कि उन्होंने क्या खरीदारी की है.

ये भी पढ़ें - पड़ोस में लगी आग से कहीं जल न जाएं हमारी कंपनियों के हाथ, इनके शेयर हुए लाल

कम पड़ गए कुछ नोट 
शेख हसीना ने कुल तीस हजार रुपए की खरीदारी की है. हसीना ने शॉपिंग का भुगतान भारतीय मुद्रा में किया है, लेकिन उनके पास कुछ नोट कम पड़ गए. इसके बाद उन्होंने बांग्लादेशी नोटों से पूरा पेमेंट किया. बता दें कि नोबेल पुरस्कार विजेता मोहम्मद यूनुस बांग्लादेश की अंतरिम सरकार का नेतृत्व करेंगे. देश के राष्ट्रपति मोहम्मद शहाबुद्दीन की अध्यक्षता में राष्ट्रपति भवन में एक बैठक के दौरान यह फैसला लिया गया है. प्रदर्शनकारी छात्रों ने भी इस प्रस्ताव को स्वीकार कर लिया है. 

टैग्स
सम्बंधित खबरें

रुपये की गिरावट रोकने के लिए RBI की नई रणनीति, डॉलर से लेकर फॉरेक्स ट्रेडिंग तक बदले नियम

भारतीय रिजर्व बैंक ने रुपये को सहारा देने और विदेशी मुद्रा बाजार में उतार-चढ़ाव कम करने के लिए कई नियामकीय बदलाव किए हैं. इनका उद्देश्य डॉलर की मांग को व्यवस्थित करना, करेंसी डेरिवेटिव कारोबार में जोखिम सीमित करना और बाजार में नियमों का पालन सुनिश्चित करना है.

3 hours ago

भारत में 3D प्रिंटिंग को बढ़ावा देने की तैयारी, NSAM 2.0 से घरेलू मैन्युफैक्चरिंग को मिलेगी रफ्तार

नई रणनीति में स्वदेशी तकनीकों को व्यावसायिक स्तर पर इस्तेमाल के योग्य बनाने, बौद्धिक संपदा विकसित करने, डिजिटल तकनीकों को एकीकृत करने और वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धा करने वाले उत्पाद तैयार करने पर ध्यान दिया जाएगा.

4 hours ago

सेबी के नए सेटलमेंट नियम नोटिफाई, ₹10 लाख तक के मामलों का होगा फास्ट-ट्रैक निपटारा

नए नियमों के तहत कंपनी के खातों में गड़बड़ी या फंड के दुरुपयोग जैसे मामलों में भी सेटलमेंट का विकल्प उपलब्ध रहेगा.

5 hours ago

ग्रामीण इलाकों में बढ़ी रोजगार की मांग, सितंबर में 25.2% का उछाल; 1.56 करोड़ परिवारों ने मांगा काम

यह बढ़ोतरी ऐसे समय में हुई है, जब मानसून के बाद कृषि गतिविधियों और रबी फसल की बुवाई के बीच ग्रामीण श्रम बाजार में रोजगार की मांग में बदलाव देखने को मिल रहा है.

6 hours ago

मध्य प्रदेश के टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग जोन में ₹6,000 करोड़ के निवेश का प्रस्ताव, 18 हजार से ज्यादा रोजगार की उम्मीद

मध्य प्रदेश में प्रस्तावित टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग जोन (TMZ) देश में दूरसंचार उपकरणों के घरेलू विनिर्माण को बढ़ावा देने की दिशा में अहम कदम साबित हो सकता है.

9 hours ago

बड़ी खबरें

रुपये की गिरावट रोकने के लिए RBI की नई रणनीति, डॉलर से लेकर फॉरेक्स ट्रेडिंग तक बदले नियम

भारतीय रिजर्व बैंक ने रुपये को सहारा देने और विदेशी मुद्रा बाजार में उतार-चढ़ाव कम करने के लिए कई नियामकीय बदलाव किए हैं. इनका उद्देश्य डॉलर की मांग को व्यवस्थित करना, करेंसी डेरिवेटिव कारोबार में जोखिम सीमित करना और बाजार में नियमों का पालन सुनिश्चित करना है.

3 hours ago

सेबी के नए सेटलमेंट नियम नोटिफाई, ₹10 लाख तक के मामलों का होगा फास्ट-ट्रैक निपटारा

नए नियमों के तहत कंपनी के खातों में गड़बड़ी या फंड के दुरुपयोग जैसे मामलों में भी सेटलमेंट का विकल्प उपलब्ध रहेगा.

5 hours ago

भारत में 3D प्रिंटिंग को बढ़ावा देने की तैयारी, NSAM 2.0 से घरेलू मैन्युफैक्चरिंग को मिलेगी रफ्तार

नई रणनीति में स्वदेशी तकनीकों को व्यावसायिक स्तर पर इस्तेमाल के योग्य बनाने, बौद्धिक संपदा विकसित करने, डिजिटल तकनीकों को एकीकृत करने और वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धा करने वाले उत्पाद तैयार करने पर ध्यान दिया जाएगा.

4 hours ago

ग्रामीण इलाकों में बढ़ी रोजगार की मांग, सितंबर में 25.2% का उछाल; 1.56 करोड़ परिवारों ने मांगा काम

यह बढ़ोतरी ऐसे समय में हुई है, जब मानसून के बाद कृषि गतिविधियों और रबी फसल की बुवाई के बीच ग्रामीण श्रम बाजार में रोजगार की मांग में बदलाव देखने को मिल रहा है.

6 hours ago

चार हफ्तों में 51.1 अरब डॉलर घटा भारत का विदेशी मुद्रा भंडार, रिकॉर्ड स्तर से भारी गिरावट

भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में लगातार चौथे सप्ताह गिरावट दर्ज की गई है. 2 अक्टूबर को समाप्त सप्ताह में भंडार 12.752 अरब डॉलर घटकर 734.606 अरब डॉलर रह गया. पिछले चार सप्ताह में इसमें कुल 51.1 अरब डॉलर की कमी आई है. इस दौरान विदेशी मुद्रा आस्तियों और सोने के भंडार के मूल्य में भी गिरावट आई है.

9 hours ago