✕

होम / बिजनेस / इस बड़ी डील के बाद झूम उठे रेल कंपनी के शेयर,  जानें किसके साथ हुआ समझौता?

इस बड़ी डील के बाद झूम उठे रेल कंपनी के शेयर,  जानें किसके साथ हुआ समझौता?

रेलवे विकास निगम लिमिटेड कंपनी (RVNL) की दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (DMRC) से एक बड़ी डील हुई है. इसके बाद रेलवे कंपनी के शेयर में काफी तेजी आई है. 

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

रेल विकास निगम लिमिटेड (RVNL) के शेयर शुक्रवार को तेज उछाल के साथ एक नई ऊंचाई पर पहुंच गए हैं कंपनी के शेयर शुक्रवार को खबर लिखने तक 13.85 प्रतिशत की उछाल के साथ 476.75 रुपये पर जा पहुंचे. दरअसल, डीएमआरसी ने दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन के साथ एक समझौता किया है, जिसके बाद रेलवे कंपनी के शेयर में ये तेजी देखने को मिली है. तो चलिए जानते हैं इस समझौते में क्या है?

इसलिए हुआ समझौता
रेल विकास निगम लिमिटेड के शेयर शुक्रवार को 13.85 प्रतिशत से अधिक के उछाल के साथ 476.75 रुपये पर पहुंच गए हैं. कंपनी के शेयर अपने ऑल टाइम हाई पर जा पहुंचे हैं. कंपनी के शेयरों में यह तेजी दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (DMRC) के साथ एक समझौता (MoU) के बाद देखने को मिली है. यह समझौता भारत और विदेश में आगामी प्रोजेक्ट्स में पार्टिसिपेशन के लिए किया गया है. कंपनी मेट्रो, रेलवे, हाई स्पीड रेल, हाईवेज, मेगा ब्रिज, टनल्स, इंस्टीट्यूशनल बिल्डिंग, वर्कशॉप या डिपो और रेलवे इलेक्ट्रिफिकेशन के लिए प्रोजेक्ट सर्विस प्रोवाइडर के रूप में शामिल हो सकती है.

1 साल में शेयरों ने मारी इतनी उछाल
रेल कंपनी के शेयरों में पिछले 1 साल में 263 प्रतिशत की उछाल देखने को मिली है. रेल कंपनी के शेयर 5 जुलाई 2024 को खबर लिखने तक 447.95 रुपये पर पहुंच गए. वहीं, पिछले 6 महीने में रेल विकास निगम लिमिटेड के शेयरों में 145 प्रतिशत की तेजी आई है. कंपनी के शेयर 6 महीने में 184 रुपये से बढ़कर 450 रुपये के पार पहुंच गए हैं. कंपनी के शेयरों का 52 हफ्ते का लो लेवल 117.05 रुपये है.

2 साल में 1400 प्रतिशत तक बढ़ी कंपनी के शेयर की कीमत
रेल कंपनी के शेयर की कीमत पिछले 2 साल में 1400 प्रतिशत से अधिक बढ़ गई है. रेल कंपनी के शेयर 1 जुलाई 2022 को 30 रुपये पर थे. वहीं, पिछले 3 महीने में रेल कंपनी के शेयरों में 70 प्रतिशत से अधिक का उछाल आई है. कंपनी के शेयर 5 अप्रैल 2024 को 264.10 रुपये पर थे. वहीं, रेल कंपनी के शेयर 5 जुलाई 2024 को 476.75 रुपये पर पहुंच गए. 

इसे भी पढ़ें-SBI की इस पहल से किसानों को मिलेगी राहत, लोन प्रकिया होगी आसान
 
टैग्स  
सम्बंधित खबरें

फ्लाइट कैंसिलेशन और नियमों की अनदेखी पर स्पाइसजेट को नोटिस, DGCA ने मांगा जवाब

एयरलाइन के परिचालन में लगातार आ रही बाधाओं, बड़ी संख्या में विमानों के खड़े रहने, उड़ानों में देरी और रद्द होने के साथ-साथ नियामकीय नियमों के कथित उल्लंघन को लेकर जवाब मांगा गया है.

11 hours ago

सोने की कीमतों में लगातार पांचवें दिन गिरावट, एक हफ्ते में 7% टूटा भाव

अमेरिकी डॉलर में मजबूती और फेडरल रिजर्व की ओर से दिसंबर में ब्याज दरें बढ़ाए जाने की आशंका ने सोने की चमक फीकी कर दी है. इस सप्ताह अब तक सोने की कीमतों में करीब 7 फीसदी की गिरावट आ चुकी है. यह मार्च के बाद सोने की सबसे बड़ी साप्ताहिक गिरावट है.

11 hours ago

₹593 करोड़ के टैक्स विवाद में मॉरीशस की कंपनी को राहत, म्यूचुअल फंड से कमाई पर हाई कोर्ट का बड़ा फैसला

दिल्ली HC ने स्पष्ट किया है कि म्यूचुअल फंड की यूनिट बेचने से होने वाले मुनाफे को उसके पोर्टफोलियो में शामिल भारतीय कंपनियों के शेयरों की बिक्री से हुई कमाई नहीं माना जा सकता.

16 hours ago

सरकारी फंड पर कब तक निर्भर रहेंगी ग्राम पंचायतें? RBI ने आय के स्रोत बढ़ाने पर दिया जोर

सरकारी अनुदान पर निर्भरता कम कर अपनी कमाई बढ़ाएं ग्राम पंचायतें, वित्तीय और संस्थागत क्षमता मजबूत करने पर RBI का जोर

16 hours ago

पहली बार एयरटेल बना भारत का सबसे मूल्यवान ब्रांड, HDFC बैंक को दूसरे नंबर पर छोड़ा

कांतार की रिपोर्ट के अनुसार, एयरटेल की ब्रांड वैल्यू पिछले एक साल में 5 फीसदी बढ़कर 43.2 अरब डॉलर हो गई है. इसके साथ ही कंपनी ने HDFC बैंक को पीछे छोड़ते हुए पहला स्थान हासिल किया.

16 hours ago

बड़ी खबरें

₹593 करोड़ के टैक्स विवाद में मॉरीशस की कंपनी को राहत, म्यूचुअल फंड से कमाई पर हाई कोर्ट का बड़ा फैसला

दिल्ली HC ने स्पष्ट किया है कि म्यूचुअल फंड की यूनिट बेचने से होने वाले मुनाफे को उसके पोर्टफोलियो में शामिल भारतीय कंपनियों के शेयरों की बिक्री से हुई कमाई नहीं माना जा सकता.

16 hours ago

फ्लाइट कैंसिलेशन और नियमों की अनदेखी पर स्पाइसजेट को नोटिस, DGCA ने मांगा जवाब

एयरलाइन के परिचालन में लगातार आ रही बाधाओं, बड़ी संख्या में विमानों के खड़े रहने, उड़ानों में देरी और रद्द होने के साथ-साथ नियामकीय नियमों के कथित उल्लंघन को लेकर जवाब मांगा गया है.

11 hours ago

अब स्टार्टअप में भी लगेगा PF का पैसा, EPFO सालाना फंड का 3% तक करेगा निवेश

इसके तहत संगठन हर साल मिलने वाले नए फंड का अधिकतम 3 फीसदी हिस्सा स्टार्टअप, निजी कंपनियों और इंफ्रास्ट्रक्चर परियोजनाओं में निवेश कर सकेगा. इस प्रस्ताव को 19 नवंबर को हुई केंद्रीय न्यासी बोर्ड (CBT) की बैठक में सैद्धांतिक मंजूरी मिल गई है.

14 hours ago